logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास, सोहागी पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी

3 hrs ago
user_Ishu kesharwani
Ishu kesharwani
त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास, सोहागी पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मऊगंज/हनुमना। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में अवैध खनन का काला कारोबार अब खतरनाक मोड़ ले चुका है। मीडिया की पड़ताल में हनुमना क्षेत्र के लोढ़ी सहित दर्जनों गांवों में सैकड़ों अवैध खदानों का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है, जहां पहाड़ों को चीरकर पत्थर की चीप, पटिया और ढोका का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि किस तरह जंगलों और पहाड़ों को छलनी कर दिया गया है। जहां नजर डालो, वहां गहरी खाइयां, टूटे पहाड़ और उजड़े वन क्षेत्र दिखाई देते हैं। भारी मशीनों से पत्थर निकाले जा रहे हैं और ट्रकों में भरकर उत्तरप्रदेश और बिहार तक सप्लाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह पूरा खेल अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए संचालित हो रहा है। एनजीटी के आदेश बेअसर, माफिया बेलगाम पर्यावरणीय नियमों और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के दिशा-निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में अवैध उत्खनन बेरोकटोक जारी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का अमला दबाव में बताया जा रहा है, जबकि खनिज विभाग की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो अवैध खनन में लगी मशीनें अचानक बंद कर दी गईं। कुछ ही देर में मशीनें हटाने की कोशिश की गई और मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। लेकिन इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और कथित खनन माफियाओं द्वारा मीडिया टीम के साथ झूमाझटकी की गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि सुरक्षा के मद्देनजर टीम को वहां से निकलना पड़ा। यह घटना दर्शाती है कि अवैध खनन का संगठित और प्रभावशाली नेटवर्क सक्रिय है, जो कानून को खुली चुनौती दे रहा है। करोड़ों के राजस्व का नुकसान, प्रशासन पर सवाल हनुमना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित इन सैकड़ों खदानों से शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके, कार्रवाई कागजों तक सीमित नजर आती है। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर इन अवैध खदानों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही है या फिर दबाव? सांसद का सख्त संदेश जनार्दन मिश्रा (रीवा सांसद) ने अवैध खनन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों को उनकी सही जगह भेजा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही और चेतावनी दी कि यदि खनन माफिया नहीं रुके तो कठोर कदम उठाए जाएंगे। सांसद ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिवक्ता ने की उच्चस्तरीय शिकायत वरिष्ठ अधिवक्ता बी.के. माला ने इस पूरे मामले की शिकायत मऊगंज कलेक्टर से लेकर रीवा संभाग के आयुक्त तक की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर का उत्खनन हो रहा है, जिससे शासन को भारी राजस्व क्षति और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। बी.के. माला का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने अवैध खदानों की तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों में भय, पर्यावरण पर संकट ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी महिलाओं ने भी भय और असुरक्षा का माहौल होने की बात कही है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे विस्फोट और मशीनों की आवाज से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं जलस्रोतों पर भी असर पड़ रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो मऊगंज के पहाड़ और जंगल पूरी तरह खोखले हो सकते हैं। अब प्रशासन की अग्निपरीक्षा अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है। क्या अवैध उत्खनन के इस काले साम्राज्य पर लगाम लगेगी या फिर मऊगंज के पहाड़ यूं ही उजड़ते रहेंगे?
    4
    मऊगंज/हनुमना। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में अवैध खनन का काला कारोबार अब खतरनाक मोड़ ले चुका है। मीडिया की पड़ताल में हनुमना क्षेत्र के लोढ़ी सहित दर्जनों गांवों में सैकड़ों अवैध खदानों का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है, जहां पहाड़ों को चीरकर पत्थर की चीप, पटिया और ढोका का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है।
तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि किस तरह जंगलों और पहाड़ों को छलनी कर दिया गया है। जहां नजर डालो, वहां गहरी खाइयां, टूटे पहाड़ और उजड़े वन क्षेत्र दिखाई देते हैं। भारी मशीनों से पत्थर निकाले जा रहे हैं और ट्रकों में भरकर उत्तरप्रदेश और बिहार तक सप्लाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह पूरा खेल अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए संचालित हो रहा है।
एनजीटी के आदेश बेअसर, माफिया बेलगाम
पर्यावरणीय नियमों और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के दिशा-निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में अवैध उत्खनन बेरोकटोक जारी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग का अमला दबाव में बताया जा रहा है, जबकि खनिज विभाग की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
जब मीडिया टीम मौके पर पहुंची तो अवैध खनन में लगी मशीनें अचानक बंद कर दी गईं। कुछ ही देर में मशीनें हटाने की कोशिश की गई और मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। लेकिन इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और कथित खनन माफियाओं द्वारा मीडिया टीम के साथ झूमाझटकी की गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि सुरक्षा के मद्देनजर टीम को वहां से निकलना पड़ा।
यह घटना दर्शाती है कि अवैध खनन का संगठित और प्रभावशाली नेटवर्क सक्रिय है, जो कानून को खुली चुनौती दे रहा है।
करोड़ों के राजस्व का नुकसान, प्रशासन पर सवाल
हनुमना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित इन सैकड़ों खदानों से शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बावजूद इसके, कार्रवाई कागजों तक सीमित नजर आती है।
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर इन अवैध खदानों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही है या फिर दबाव?
सांसद का सख्त संदेश
जनार्दन मिश्रा (रीवा सांसद) ने अवैध खनन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून हाथ में लेने वालों को उनकी सही जगह भेजा जाएगा।
उन्होंने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही और चेतावनी दी कि यदि खनन माफिया नहीं रुके तो कठोर कदम उठाए जाएंगे। सांसद ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
अधिवक्ता ने की उच्चस्तरीय शिकायत
वरिष्ठ अधिवक्ता बी.के. माला ने इस पूरे मामले की शिकायत मऊगंज कलेक्टर से लेकर रीवा संभाग के आयुक्त तक की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर का उत्खनन हो रहा है, जिससे शासन को भारी राजस्व क्षति और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।
बी.के. माला का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने अवैध खदानों की तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों में भय, पर्यावरण पर संकट
ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी महिलाओं ने भी भय और असुरक्षा का माहौल होने की बात कही है। उनका कहना है कि लगातार हो रहे विस्फोट और मशीनों की आवाज से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं जलस्रोतों पर भी असर पड़ रहा है।
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो मऊगंज के पहाड़ और जंगल पूरी तरह खोखले हो सकते हैं।
अब प्रशासन की अग्निपरीक्षा
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है। क्या अवैध उत्खनन के इस काले साम्राज्य पर लगाम लगेगी या फिर मऊगंज के पहाड़ यूं ही उजड़ते रहेंगे?
    user_विंध्य वसुंधरा समाचार
    विंध्य वसुंधरा समाचार
    Local News Reporter मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कौशांबी जनपद में करारी की ओर से मैजिक में भैंस लादकर भरवारी जाते समय परसरा में कंपोजिट विद्यालय के पास नाले में पलटा मैजिक । बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची ड्राइवर सुरक्षित एवं अन्य किसी भी व्यक्ति को नहीं किसी प्रकार की चोटें ।
    1
    कौशांबी जनपद में करारी की ओर से मैजिक में भैंस लादकर भरवारी जाते समय परसरा में कंपोजिट विद्यालय के पास नाले में पलटा मैजिक । बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची ड्राइवर सुरक्षित एवं अन्य किसी भी व्यक्ति को नहीं किसी प्रकार की चोटें ।
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *कौशाम्बी में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न* कौशांबी। दुर्गा भाभी सभागार स्थित पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 107 के अंतर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में बालकों से संबंधित प्रकरणों, लंबित मामलों, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, तथा उनके पुनर्वास से जुड़ी कार्यवाहियों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विशेष किशोर पुलिस इकाई का उद्देश्य कानून से संघर्षरत बालकों एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील, मानवीय और सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना है। बैठक में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में बाल सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    *कौशाम्बी में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न* 
कौशांबी। दुर्गा भाभी सभागार स्थित पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 107 के अंतर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिले में बालकों से संबंधित प्रकरणों, लंबित मामलों, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, तथा उनके पुनर्वास से जुड़ी कार्यवाहियों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विशेष किशोर पुलिस इकाई का उद्देश्य कानून से संघर्षरत बालकों एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील, मानवीय और सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना है। बैठक में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में बाल सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Video Creator कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशाम्बी जनपद के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत तरना गांव के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान निर्माण में लगे भारी रोलर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
    1
    कौशाम्बी जनपद के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत तरना गांव के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान निर्माण में लगे भारी रोलर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मऊगंज में अवैध खनन का काला साम्राज्य: कैमरे के सामने बेनकाब, कानून को खुली चुनौती। एनजीटी के आदेश बेअसर, खनन माफिया बेलगाम: मऊगंज के पहाड़ों से यूपी-बिहार तक चल रहा पत्थर का काला खेल। दर्जनों गांवों में सैकड़ों अवैध खदानें: जंगल उजड़ रहे, पहाड़ हो रहे खोखले, सरकार को करोड़ों का चूना। दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.8965074130
    1
    मऊगंज में अवैध खनन का काला साम्राज्य: कैमरे के सामने बेनकाब, कानून को खुली चुनौती।
एनजीटी के आदेश बेअसर, खनन माफिया बेलगाम: मऊगंज के पहाड़ों से यूपी-बिहार तक चल रहा पत्थर का काला खेल। दर्जनों गांवों में सैकड़ों अवैध खदानें: जंगल उजड़ रहे, पहाड़ हो रहे खोखले, सरकार को करोड़ों का चूना।
दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ 
मो.8965074130
    user_Lavkesh singh
    Lavkesh singh
    Media Consultant मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कल यनि 24/2/26 को कौशांबी थाना सराय अकिल के अंतर्गत यमुना नदी में स्नान करने गए 5 लड़के गहरे पानी में जाने से डूब गए थे स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से 3 लड़कों को सकुशल बचा लिया गया तथा शेष 2 की डूबने से मृत्यु हो गई #vairalvideo किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे Pramod Sach Tak #graund #roporting
    1
    कल यनि 24/2/26 को  कौशांबी थाना सराय अकिल के अंतर्गत यमुना नदी में स्नान करने गए 5 लड़के गहरे पानी में जाने से डूब गए थे स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से 3 लड़कों को सकुशल बचा लिया गया तथा शेष 2 की डूबने से मृत्यु हो गई #vairalvideo 
किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 
Pramod Sach Tak #graund #roporting
    user_प्रमोद सच तक न्यूज
    प्रमोद सच तक न्यूज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर* कौशांबी। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 11 स्थित प्राथमिक विद्यालय मारूफपुर अमहा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार के लिए जारी किए गए नोटिसों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों का नाम समयबद्ध तरीके से जोड़ा जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी भी मौजूद रहीं। उन्होंने अभियान को गंभीरता से संचालित करने और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जागरूक कर सूची में शामिल करने पर जोर दिया।
    1
    *मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर* 
कौशांबी। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 11 स्थित प्राथमिक विद्यालय मारूफपुर अमहा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने तथा त्रुटियों के सुधार के लिए जारी किए गए नोटिसों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों का नाम समयबद्ध तरीके से जोड़ा जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी भी मौजूद रहीं। उन्होंने अभियान को गंभीरता से संचालित करने और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जागरूक कर सूची में शामिल करने पर जोर दिया।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Video Creator कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🏥 संजीवनी हॉस्पिटल में अब शुरू हो चुका है 🩸 संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर यह जनपद कौशाम्बी का पहला अत्याधुनिक ब्लड बैंक है, जहां अब मरीजों और उनके परिजनों को 50 किलोमीटर दूर अन्य जिलों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 🌟 अब एक ही स्थान पर उपलब्ध सुविधाएं: ✅ सुरक्षित एवं प्रमाणित ब्लड उपलब्धता ✅ ब्लड कंपोनेंट्स (RBC, Platelets, Plasma आदि) की सुविधा ✅ आपातकालीन सेवाएं ✅ प्रशिक्षित एवं अनुभवी स्टाफ ✅ आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सेंटर 👩‍⚕️ हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. मनीषा चौधरी ने बताया कि इस ब्लड बैंक का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी मरीज की जान सिर्फ रक्त की कमी के कारण खतरे में न पड़े। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पूरे कौशाम्बी एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। ❤️ क्यों है यह खास? 🔴 अब नहीं जाना पड़ेगा प्रयागराज या अन्य जिलों में 🔴 इमरजेंसी में तुरंत मिलेगा रक्त 🔴 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दुर्घटना, ऑपरेशन व गंभीर मरीजों को बड़ी राहत 🔴 क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती 📢 संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर – एक कदम जीवन बचाने की ओर!
    1
    🏥 संजीवनी हॉस्पिटल में अब शुरू हो चुका है
🩸 संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर
यह जनपद कौशाम्बी का पहला अत्याधुनिक ब्लड बैंक है, जहां अब मरीजों और उनके परिजनों को 50 किलोमीटर दूर अन्य जिलों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
🌟 अब एक ही स्थान पर उपलब्ध सुविधाएं:
✅ सुरक्षित एवं प्रमाणित ब्लड उपलब्धता
✅ ब्लड कंपोनेंट्स (RBC, Platelets, Plasma आदि) की सुविधा
✅ आपातकालीन सेवाएं
✅ प्रशिक्षित एवं अनुभवी स्टाफ
✅ आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित सेंटर
👩‍⚕️ हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. मनीषा चौधरी ने बताया कि इस ब्लड बैंक का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी मरीज की जान सिर्फ रक्त की कमी के कारण खतरे में न पड़े।
उन्होंने कहा कि यह सुविधा पूरे कौशाम्बी एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।
❤️ क्यों है यह खास?
🔴 अब नहीं जाना पड़ेगा प्रयागराज या अन्य जिलों में
🔴 इमरजेंसी में तुरंत मिलेगा रक्त
🔴 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दुर्घटना, ऑपरेशन व गंभीर मरीजों को बड़ी राहत
🔴 क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती
📢 संजीवनी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर – एक कदम जीवन बचाने की ओर!
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by ओम प्रकाश पत्रकार
    1
    Post by ओम प्रकाश पत्रकार
    user_ओम प्रकाश पत्रकार
    ओम प्रकाश पत्रकार
    Media house मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.