Shuru
Apke Nagar Ki App…
Irfan Pahat
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter3
- Post by Subhash Chand2
- आबकारी इंस्पेक्टर (बीट-4) ईशा गोयल के पहुंचने से अब दुकान के लाइसेंस, लोकेशन और विभाग के नुकसान पर केंद्रित जांच भी शुरू हो गई है। महावन (मथुरा)। ग्राम भरतिया में शराबियों के उत्पीड़न से त्रस्त महिलाओं के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित दर्जनों महिलाओं ने गांव के कंपोजिट शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तेजित महिलाओं द्वारा ठेके पर मामूली तोड़फोड़ किए जाने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। ठेके पर हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही आनन-फानन में महावन , बलदेव समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी स्वयं मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मजबूरी में उठाया कदम मौके पर मौजूद महिलाओं ने दो टूक कहा कि वे बार-बार पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने गईं, लेकिन जब पुलिस ने दबंग शराबियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें खुद अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण गांव का माहौल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है और अपराधी बेखौफ हैं। अधिकारियों ने संभाला मोर्चा मौके पर पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक एवं सी ओ महावन ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है।4
- मथुरा के छाता क्षेत्र में स्थित दिल्ली गेट छतरियों में लगी भीषण आग1
- जटेरीधाम के संत विपिन बिहारी दास जी सन्तो एव भक्तो के साथ गोवर्धन गिरिराज जी की परिक्रमा 56 भोग एवं भंडारा जय श्री हरिदास डीग ब्रज का दूसरा स्वर्ग जटेरी धाम के सन्त विपिन बिहारी दास जी महाराज एव टटिया आश्रम के वृंदावन मथुरा गोवर्धन के संतो एवं भक्तो के साथ श्री पन्डित गया प्रसाद जी की समाधि से जय श्रीहरिदास श्री राधा कुंज बिहारी लाल की जय के साथ जयकारो से शुरू होकर सुरभी कुंड पर रात्रि को भंडारा एवं छप्पन भोग की झांकी लगाई गई दूसरे दिन छोटी परिक्रमा में छप्पन भोग की झांकी प्रसादी यह जानकारी और भजन संध्या श्री गौर धाम इंटर कॉलेज राधा कुंड में रात्री 8 बजे भक्तों एवं संतों के साथ गिर्राज जी उत्सव मनाया गया इस उत्सव की जानकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने दी सन्तविपिन बिहारी दास जीमहाराज सरल सहज हंसमुख स्वभाव से सभी भक्त परिकर को इनके दर्शन करने से ही मानो ठाकुर जी के दर्शन हो गए यह वीणा वादन में भजन गाते हैं एवं बजाते भी हैं जबजब सन्त विपिन बिहारी दास जी वीणा वादन गाते हैं तो मोर पक्षी गिलहरी सभी अगल-बगल उनके आसपास रहते हैं व्यवसाई सतीश बन्सल चोटी वाले रमेश वंसल परम शिष्यो में हैंपरिक्रमा में हजारों की संख्या में भक्तों ने गिर्राज जी महाराज के जयकारे एवं राधा कुज बिहारी लाल जी महाराज के जयकारे लगाए जय श्री हरिदास जय श्री हरिदास सभी भक्तों के मुख पर था4
- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह जी आज महाबन मे भव्य स्वागत हुआ जय हिन्द जय भारत4
- Post by Subhash Chand2
- Post by RPR NEWS TV1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ फरह ब्लॉक के पास एक कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित दुकानदार का सब कुछ जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मामला मथुरा के फरह ब्लॉक का है, जहाँ बरारी क्षेत्र के आंवला सुल्तानपुर योरा निवासी लोटन सिंह पुत्र किशन सिंह अपनी कपड़ों की सिलाई की दुकान चलाते थे। बीती रात जब पूरा इलाका सो रहा था, तभी दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी ने कपड़ों के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह तड़के जब राहगीरों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोटन सिंह को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। जब तक मालिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग सब कुछ तबाह कर चुकी थी। इस अग्निकांड में लोटन सिंह का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, लोटन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 बड़ी झुग्गी मशीनें और 4 छोटी सिलाई मशीनें पूरी तरह जल गईं। दुकान में रखे लगभग 500 जोड़ी कपड़े जलकर राख हो गए। पीड़ित के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया कि मैं मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चला रहा था। सुबह फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक यहाँ पहुँचा, मेरी रोजी-रोटी का साधन, मशीनें और ग्राहकों के कपड़े सब जल चुके थे। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा। पीड़ित लोटन सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है ताकि वह दोबारा अपना काम शुरू कर सकें। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।4