Shuru
Apke Nagar Ki App…
बकाया बिजली बिल बसूली करने गए कर्मचारी ओर किसान के साथ गाली-गलौच ओर मारपीट का मामला आया सामने टीकमगढ़ में विद्युत कंपनी के कर्मचारियों और एक किसान परिवार के बीच विवाद हो गया। घटना दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी खास गांव में हुई, जब कर्मचारी बकाया बिजली बिल के चलते एक किसान का विद्युत पंप जब्त करने पहुंचे थे। बुधवार को जब बिजली कर्मचारी किसान के खेत में विद्युत पंप जब्त करने पहुंचे, तो किसान परिवार गेहूं की कटाई कर रहा था। पंप जब्त करने के प्रयास के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Jamil khan
बकाया बिजली बिल बसूली करने गए कर्मचारी ओर किसान के साथ गाली-गलौच ओर मारपीट का मामला आया सामने टीकमगढ़ में विद्युत कंपनी के कर्मचारियों और एक किसान परिवार के बीच विवाद हो गया। घटना दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी खास गांव में हुई, जब कर्मचारी बकाया बिजली बिल के चलते एक किसान का विद्युत पंप जब्त करने पहुंचे थे। बुधवार को जब बिजली कर्मचारी किसान के खेत में विद्युत पंप जब्त करने पहुंचे, तो किसान परिवार गेहूं की कटाई कर रहा था। पंप जब्त करने के प्रयास के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- ग्राम पंचायत अस्तौन, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में सृजन संस्था के द्वारा आजाद समाज पार्टी कांशीराम कार्यालय में निःशुल्क ह्यूमन हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों जैसे कमर दर्द, सिर दर्द, पेट दर्द, महिलाओं में सफेद पानी की समस्या तथा अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर श्रीमती अर्चना जैन एवं नीलू अहिरवार उपस्थित रहीं। इस दौरान कार्यालय प्रभारी प्रभु दयाल गौतम सहित ग्राम पंचायत अस्तौन के कई ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, जिससे लोगों में खुशी और संतोष देखने को मिला। मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव के साथ — प्रभु दयाल गौतम, टीकमगढ़1
- शादी के कुछ दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, पलेरा पुलिस मामले की जांच में जुटी... थाना पलेरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में लुटेरी दुल्हन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के कुछ ही दिन बाद दुल्हन अपने पति और ससुराल पक्ष को चकमा देकर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित पुरुषोत्तम जायसवाल (26 वर्ष) निवासी वार्ड 1 ने बताया कि उसकी शादी सासाराम निवासी संध्या कुमारी (21 वर्ष) से हुई थी। 14 तारीख की रात करीब 1 बजे दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कही, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि वह घर से भाग चुकी है। बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने साथ मंगलसूत्र, चांदी की पायल, नाक-कान के सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान ले गई। इतना ही नहीं, वह घर में रखी मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस शादी को कराने वाले बिचौलियों ने शादी के बदले करीब 2 लाख रुपए लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। पीड़ित ने पलेरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार दुल्हन व संबंधित बिचौलियों की तलाश की जा रही है। #MPNews #MP #tikamgarh1
- Post by Jamil khan1
- Post by Rajendra kushwaha jee1
- धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गए मंदिर के घंटे, मुकुट एवं वाहन सहित ₹1.72 लाख का मशरूका किया बरामद1
- बुंदेलखण्ड #झाँसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास 'अमोध ज्वाला' का बुधवार को समापन हो गया। इसमें आधुनिक युद्ध तकनीकों के परीक्षण के साथ थल और वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन हुआ। सेना ने लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, टैंक, ड्रोन, मानव रहित हवाई प्रणाली की मदद से अपना पराक्रम दिखाया। जवाबी ड्रोन सिस्टम के साथ मजबूत एयर डिफेंस को भी परखा गया। सैन्य अभ्यास 6 मार्च से 18 मार्च तक चला। बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में 6 मार्च को अमोध ज्वाला सैन्य अभ्यास शुरू हुआ। 18 मार्च तक चले सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने हिस्सा लिया। जिसमें नई परिचालन अवधारणा, बल संरचना समेत उसके प्रोटोकॉल की विभिन्न श्रेणियों का परीक्षण किया गया। सैन्य अभ्यास में यूएएस ड्रोन एवं जवाबी यूएएस अभियान के लिए हवाई क्षेत्र प्रबंधन को शामिल किया गया। इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर, एयर डिफेंस और रात्रि युद्ध क्षमता के साथ खुफिया, निगरानी और टोही संसाधनों के प्रभावी समन्वय को परखा गया। आखिरी दिन सभी के बीच तालमेल का परीक्षण हुआ। सेना के सीनियर अफसरों ने जायजा लिया दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अफसर भी अभ्यास सत्र के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने सैनिकों को उनकी दक्षता एवं युद्ध तत्परता के लिए बधाई दी। सैन्य अफसरों ने युद्ध मैदान के बदलते परिदृश्य को देखते हुए तकनीकी के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि तकनीकी के साथ थल, वायु, साइबर, अंतरिक्ष, खुफिया निगरानी एवं टोही (आईएसआर) तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) क्षमताओं का समन्वित उपयोग करने की जरूरत है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #latestnews #upnews #झाँसी @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- टीकमगढ़ मे नजरबाग मंदिर प्रांगण पर चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया।2