सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। *सदर विधायक श्री राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू जी को *ज्ञापन देते हुए पं महेश निषाद प्रदेश सचिव निषाद पार्टी* विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है, 1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है। 2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। 3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है। 4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा। 5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। 6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं। अतः आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025- 26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे। #UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार से मुख्य 03 मांगे~ 01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो। 02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए। 03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी होनी चाहिए। निवेदक ~ पं महेश निषाद (प्रदेश सचिव निषाद पार्टी) और समस्त #UPSI के लाखों परीक्षार्थी..🙏

- नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।1
- रामगंज के नरहरपुर गांव में शनिवार को ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया, जिससे स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। नरहरपुर गांव में करीब पांच बिस्वा भूमि सुरक्षित खाते में दर्ज है, जिसका उपयोग पशु शव निस्तारण के लिए किया जाता है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस भूमि पर कब्जे की नीयत से पहले मिट्टी डालकर चबूतरा तैयार किया और उस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार अजय सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कराई। जांच में भूमि सुरक्षित पाई गई, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए चबूतरा हटवा दिया गया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई,शनिवार को दोबारा कुछ लोगों ने उसी स्थान पर चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से चबूतरा हटवा दिया। प्रतिमा को सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया। हालांकि पुलिस टीम के लौटते ही कुछ लोगों ने फिर से उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित कर दी। इसके बाद एसडीएम अमेठी आशीष सिंह के नेतृत्व में रामगंज, पीपरपुर और संग्रामपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर प्रतिमा हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही भीड़ उग्र हो गई और विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह, चौकी प्रभारी विकास कुमार, महिला कांस्टेबल किरन सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर में कराया गया। कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर कर हालात पर नियंत्रण पाया। 15 लोगों हिरासत में लिया गया है। पूरे गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से चबूतरा बनाए जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम ने चबूतरा हटवा दिया। प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से चबूतरा बनाए जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम ने चबूतरा हटवा दिया। प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। मौजूदा और पूर्व प्रधान की भूमिका संदिग्ध ग्रामीणों के अनुसार सुरक्षित भूमि पर निर्माण कराए जाने में मौजूदा व पूर्व प्रधान की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रधान रीना कोरी ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थापना के लिए दिए गए पत्र पर उनके ससुर के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने मामले से अपना कोई संबंध न होने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना देने की जानकारी दी है। 22 मार्च को हुई थी बैठक गांव में 22 मार्च को आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें कुछ ग्रामीणों ने सहमति जताई थी। तहसील स्तर की जांच टीम ने इसे मान्य नहीं माना। 22 मार्च को हुई थी बैठक गांव में 22 मार्च को आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें कुछ ग्रामीणों ने सहमति जताई थी। तहसील स्तर की जांच टीम ने इसे मान्य नहीं माना। रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू एसपी सरवण टी ने बताया कि मामले में 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- के तहत रविवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के **पिपरी खालसा** गांव में भारी उत्साह देखा गया। भाजपा नेता और युवाओं के बीच लोकप्रिय **युवा हृदय सम्राट योगेश योगी** के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। ### **लाभार्थियों का सम्मान और सीधा संवाद** अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं का एक अलग ही रंग देखने को मिला। भगवा गमछा पहनकर कार्यकर्ताओं ने न केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया, बल्कि उन्हें पंपलेट बांटकर जागरूक भी किया। इस दौरान कई लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। योगेश योगी ने ग्रामीणों से सीधा फीडबैक लेते हुए पूछा कि योजनाओं का लाभ उन तक कितनी पारदर्शिता से पहुँच रहा है। ### **'बीमारू' से 'बेमिसाल' बना उत्तर प्रदेश: योगेश योगी** सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए **युवा हृदय सम्राट योगेश योगी** ने प्रदेश सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा: आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। जोराज्य कभी 'बीमारू' श्रेणी में गिना जाता था, आज वह सुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण देश के विकास का इंजन बन गया है। बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक आम नागरिक को लाभ पहुँचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।" ### **अभियान की मुख्य बातें:** यह विशेष ग्राम संपर्क अभियान **6 अप्रैल से 12 अप्रैल** तक चलाया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं (जैसे आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान कार्ड आदि) की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना। पारदर्शी व्यवस्था और निवेश के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना। **विकास की नई उड़ान:** योगेश योगी ने जोर देकर कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। निवेश के नए रास्ते खुलने से क्षेत्र के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर भविष्य मिल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की नीतियों के प्रति अपना समर्थन जताया।4
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर थाना अखंडरनगर क्षेत्र के अंतर्गत उनूरखा गांव में लगी भीषण आग आज गेहूं की फसल में लग गई है और लगातार बढ़ रही है उप जिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने बताया कि दमकल और राजस्व विभाग की टीम वहां पहुंच रही है आग पर काबू पाने के लिए ग्रामवासी एवं राजस्व की टीम लगातार प्रयास कर रही है ।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़---------* *बाबागंज में अवैध सार्वजनिक शौचालय पर चला बुलडोजर, डीएम के आदेश पर हुआ ध्वस्तीकरण* बाबागंज में नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से बनाए गए सार्वजनिक शौचालय को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह शौचालय सड़क किनारे बनाया गया था, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।मामले को संज्ञान में लेते हुए PWD विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर लगभग दो वर्ष पहले बने इस सार्वजनिक शौचालय को गिरा दिया।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शौचालय बना था, वहां नाले का निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसमें यह ढांचा बाधा बन रहा था। ध्वस्तीकरण के बाद अब सड़क चौड़ीकरण और नाले का कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क या आवागमन में बाधा बनने वाले किसी भी अवैध निर्माण — चाहे वह सरकारी हो या गैर-सरकारी — को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। प्रतापगढ़1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- लोकेशन - कौशाम्बी यूपी Slug - रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ में मूट कोर्ट हुई आयोजित Anchor - कौशाम्बी करारी में रिज़वी कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्रों के लिए मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के जरिए छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई।कॉलेज में एलएलबी के छठवें सेमेस्टर और बीए एलएलबी के दसवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने इस मूट कोर्ट में भाग लिया। इस दौरान छात्रों ने एससी-एसटी एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बहस कर अपनी कानूनी समझ का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को वकालत के नियम, कोर्ट की प्रक्रिया और पेशे से जुड़ी बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी।वहीं कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद ज़फ़र ने भी छात्रों को कानून की गहराई और उसके सही उपयोग को लेकर मार्गदर्शन दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डे ने कहा मूट कोर्ट छात्रों के लिए बहुत जरूरी है। इससे उन्हें कोर्ट की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने का मौका मिलता है और उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ता है।” प्राचार्य मोहम्मद ज़फर ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि छात्र सिर्फ किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी हासिल करें ताकि वे भविष्य में एक सफल अधिवक्ता बन सकें। इस अवसर पर दीपक चतुर्वेदी, एजाज़ अहमद, अजय कुमार, डॉ. अतुल कुमार पाल, महविश तलत, आरिफ सैयद, संगीता कपाड़िया, ज़किया सुल्ताना, मनोज पाण्डेय और आलोक श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।2
- एटा मेडिकल कॉलेज में प्रेस वार्ता का एटा के पत्रकारों ने किया बहिष्कार एटा मेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का पत्रकारों ने किया बहिष्कार,पत्रकारों में आक्रोश। पत्रकारों के साथ अभद्रता मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, कॉलेज प्रशासन पर उदासीनता के आरोप। विधायक की मौजूदगी में हो रही प्रेस वार्ता को लेकर जनपद के पत्रकारों ने जताई नाराजगी। पत्रकार एकता को बनाए रखने के लिए किया गया प्रेस वार्ता का सामूहिक बहिष्कार। साथियों से अपील—सम्मान और हक की आवाज को मजबूत करने के लिए प्रेस वार्ता से बनाई दूरी। मामले को लेकर पत्रकारों में बढ़ता आक्रोश,पेश की एकजुटता की मिशाल।1
- मुर्शिदाबाद में PM मोदी की रैली में जनसैलाब। PM मोदी की सभा में 8 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की खबर। सभा स्थल पूरी तरह भर जाने के कारण आसपास खड़े होकर PM मोदी को सुनने की प्रतीक्षा में आम जनता।1