logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घर से खेत में गेहूं मटाई के लिए जा रही महिला को रास्ता जाने से मना किया विरोध करने पिटाई पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव निवासनी सावित्री पत्नी हरिप्रसाद शनिवार की शाम पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया गेहूं मटाई के लिए घर से खेत की तरफ जा रही थी पड़ोस के एक व्यक्ति उसका रास्ता रोकते हुए कहा कि इधर से मत जाओ महिला ने कहा कि यही रास्ता है तो किधर से जाएं किसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई महिला के विरोध करने पर दो-तीन की संख्या में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तब महिला की जान बच सकी आरोपीगण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए चले गए,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

1 hr ago
user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

घर से खेत में गेहूं मटाई के लिए जा रही महिला को रास्ता जाने से मना किया विरोध करने पिटाई पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव निवासनी सावित्री पत्नी हरिप्रसाद शनिवार की शाम पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया गेहूं मटाई के लिए घर से खेत की तरफ जा रही थी पड़ोस के एक व्यक्ति उसका रास्ता रोकते हुए कहा कि इधर से मत जाओ महिला ने कहा कि यही रास्ता है तो किधर से जाएं किसी बात पर गाली-गलौज शुरू हो गई महिला के विरोध करने पर दो-तीन की संख्या में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया हल्ला गुहार मचाने पर गांव के तमाम लोग इकट्ठा हुए तब महिला की जान बच सकी आरोपीगण जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए चले गए,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पट्टी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। ताज़ा मामला डॉक्टर द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिखने से जुड़ा है, जिससे गरीब मरीजों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों और मरीजों के अनुसार, सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद डॉक्टर राकेश द्वारा लगातार बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक रुपये का पर्चा कटवाने के बाद मरीजों को हजारों रुपये की दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों का आरोप है कि जब अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो फिर उन्हें बाहर से दवा लेने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। कई मरीजों ने यह भी कहा कि इस मनमानी के कारण गरीब और असहाय लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है। वहीं, एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि बाहर की दवाओं पर 60% तक कमीशन मिलने की बात कही जा रही है, जिससे इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला लगातार सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। यदि आरोप सही हैं, तो यह सीधे तौर पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल है। *प्रशासन से मांग* स्थानीय लोगों और मरीजों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों का शोषण रोका जा सके। *यह खबर मरीजों व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है,* जिसकी स्वतंत्र पुष्टि की जानी बाकी है।) बाकी इस पर्ची की पुष्टि मेरे खबर के द्वारा नहीं की जाती मरीज के द्वारा बताई गई इस पर्ची को मैं शेयर किया हूं उनका कहना है कि डॉक्टर राकेश ने यह बाहर की दवा लिखी है।
    1
    सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पट्टी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। ताज़ा मामला डॉक्टर द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिखने से जुड़ा है, जिससे गरीब मरीजों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों और मरीजों के अनुसार, सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद डॉक्टर राकेश द्वारा लगातार बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक रुपये का पर्चा कटवाने के बाद मरीजों को हजारों रुपये की दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मरीजों का आरोप है कि जब अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो फिर उन्हें बाहर से दवा लेने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। कई मरीजों ने यह भी कहा कि इस मनमानी के कारण गरीब और असहाय लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है। वहीं, एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि बाहर की दवाओं पर 60% तक कमीशन मिलने की बात कही जा रही है, जिससे इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला लगातार सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। यदि आरोप सही हैं, तो यह सीधे तौर पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल है।
*प्रशासन से मांग*
स्थानीय लोगों और मरीजों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों का शोषण रोका जा सके।
*यह खबर मरीजों व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है,* जिसकी स्वतंत्र पुष्टि की जानी बाकी है।) बाकी इस पर्ची की पुष्टि मेरे खबर के द्वारा नहीं की जाती मरीज के द्वारा बताई गई इस पर्ची को मैं शेयर किया हूं उनका कहना है कि डॉक्टर राकेश ने यह बाहर की दवा लिखी है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव स्थित गाटा संख्या 1830 को लेकर चल रहे ममता बनाम प्राणपति वाद में उप जिलाधिकारी पट्टी द्वारा कुर्की का आदेश जारी किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की। उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव के नेतृत्व में टीम पट्टी खास गांव पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल महेंद्र पांडे तथा लेखपाल आनंद भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पट्टी कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार सहित पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। टीम ने गाटा संख्या 1830 पर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए पूर्व निर्धारित स्थान पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। कुर्की की कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ एकत्र रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव स्थित गाटा संख्या 1830 को लेकर चल रहे ममता बनाम प्राणपति वाद में उप जिलाधिकारी पट्टी द्वारा कुर्की का आदेश जारी किए जाने के बाद शनिवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी की।
उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में शनिवार दोपहर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव के नेतृत्व में टीम पट्टी खास गांव पहुंची। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल महेंद्र पांडे तथा लेखपाल आनंद भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पट्टी कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार सहित पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
टीम ने गाटा संख्या 1830 पर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए पूर्व निर्धारित स्थान पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया और पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।
कुर्की की कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ एकत्र रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेलाही गांव में शनिवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सैकड़ों बीघा खड़ी फसल उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान अपनी फसल बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग की भयावहता के आगे सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए।ग्रामीणों का आरोप है कि इस हादसे के पीछे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही जिम्मेदार है। गांव में लंबे समय से जर्जर तारों को बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद जेई और एक्सईएन स्तर के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी।मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब यह सामने आया कि क्षेत्र में पिछले करीब 6 वर्षों से अग्निशमन केंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा है। इतना ही नहीं, मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की उपलब्धता भी नहीं रही, जिससे आग पर काबू पाने में भारी देरी हुई और नुकसान कई गुना बढ़ गया।ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अग्निशमन केंद्र बनकर तैयार हो जाता और व्यवस्थाएं दुरुस्त होतीं, तो इतनी बड़ी क्षति से बचा जा सकता था। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
    1
    लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेलाही गांव में शनिवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सैकड़ों बीघा खड़ी फसल उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान अपनी फसल बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग की भयावहता के आगे सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए।ग्रामीणों का आरोप है कि इस हादसे के पीछे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही जिम्मेदार है। गांव में लंबे समय से जर्जर तारों को बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद जेई और एक्सईएन स्तर के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी।मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब यह सामने आया कि क्षेत्र में पिछले करीब 6 वर्षों से अग्निशमन केंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा है। इतना ही नहीं, मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की उपलब्धता भी नहीं रही, जिससे आग पर काबू पाने में भारी देरी हुई और नुकसान कई गुना बढ़ गया।ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अग्निशमन केंद्र बनकर तैयार हो जाता और व्यवस्थाएं दुरुस्त होतीं, तो इतनी बड़ी क्षति से बचा जा सकता था। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • में arjun gautam 🌹
    2
    में arjun gautam 🌹
    user_Arjungautam Arjungautam
    Arjungautam Arjungautam
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दी गयी बाइट..
    1
    *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दी गयी बाइट..
    user_अमरजीत पांडे
    अमरजीत पांडे
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नेपाल अब इस जवान आदमीके हाथ में
    1
    नेपाल अब इस जवान आदमीके हाथ में
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    13 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.