logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Om prakash Rajput
Om prakash Rajput
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
a5479b02-3e90-44b4-9edd-333294366d8a
ccbc311b-d400-4311-b4fd-4fee90479fcb
1f3adb92-f703-46e7-b6a7-6e46d632344f
afc901a0-830d-40d8-ad01-11aa69797232
68f4a95d-9133-440d-9f0c-b7baa3ca457f
2288ffab-29b7-448f-bfb3-69315ce77a92

More news from Kaushambi and nearby areas
  • गोंडा में टैक्टर वाले ने 3बाईक को कुचला
    1
    गोंडा में टैक्टर वाले ने 3बाईक को कुचला
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy Sirathu, Kaushambi•
    20 hrs ago
  • कौशाम्बी...सोशल मीडिया पर निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो का संज्ञान लेकर स्टंट करने वाले लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया है। इस सम्बन्ध में राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने दी जानकारी। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
    1
    कौशाम्बी...सोशल मीडिया पर निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो का संज्ञान लेकर स्टंट करने वाले लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को सीज किया गया है। इस सम्बन्ध में राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने दी जानकारी।
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    26 min ago
  • *प्रयागराज में टायर दुकान पर हिंसक हमला, 25 लोगों पर गंभीर आरोप:घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद।* *प्रयागराज, 4 फरवरी 2026:* शहर के स्पीड चौराहा स्थित एक टायर दुकान के मालिक राहुल गुप्ता ने पुलिस में गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके व्यवसाय पर *सुशील कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा व उनके लगभग 25 सहयोगियों* ने मिलकर बर्बर हमला किया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जातीय गालियाँ दीं, दुकान लूट ली तथा जान-माल के लिए धमकियाँ दीं। *घटना का क्रम:* 📌 पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे सुशील पांडेय व एक साथी आए और दुकान के कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट की। पांडेय ने धमकी दी कि यदि टायर तथा पैसे नहीं दिए गए तो झूठे मुकदमे में फँसा दिया जाएगा। 📌 आरोप है कि पांडेय व उसके साथियों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाया और वहाँ से चले गए और भविष्य में वापस आकर जबरन वसूली की चेतावनी दी। 📌 *आज 4 फरवरी को लगभग शाम 4:30 बजे, वही गुट फिर दुकान पर आया।* सभी ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर कर्मचारियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और फिर से अश्लील तथा जातिवादी शब्दों का प्रयोग किया। कर्मचारी अजय कुमार को बंधक बनाकर उसे मारा पीटा गया। 📌 घटना स्थल पर जब दुकान मालिक राहुल के बड़े भाई अनिल गुप्ता पहुँचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया गया। 📌 *दुकान से नकद, टूल्स, रिम-टायर समेत लगभग ₹70,000 मूल्य के सामान लूट लिए गए।* शिकायतकर्ता की मांग: राहुल गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस, प्रयागराज में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सुषील पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा और उनके 25 सहयोगियों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी, जबरन वसूली और लूट के आरोपों में कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
    1
    *प्रयागराज में टायर दुकान पर हिंसक हमला, 25 लोगों पर गंभीर आरोप:घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद।*
*प्रयागराज, 4 फरवरी 2026:*
शहर के स्पीड चौराहा स्थित एक टायर दुकान के मालिक राहुल गुप्ता ने पुलिस में गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके व्यवसाय पर *सुशील कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा व उनके लगभग 25 सहयोगियों* ने मिलकर बर्बर हमला किया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जातीय गालियाँ दीं, दुकान लूट ली तथा जान-माल के लिए धमकियाँ दीं।
*घटना का क्रम:*
📌 पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे सुशील पांडेय व एक साथी आए और दुकान के कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट की। पांडेय ने धमकी दी कि यदि टायर तथा पैसे नहीं दिए गए तो झूठे मुकदमे में फँसा दिया जाएगा।
📌 आरोप है कि पांडेय व उसके साथियों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाया और वहाँ से चले गए और  भविष्य में वापस आकर जबरन वसूली की चेतावनी दी।
📌 *आज 4 फरवरी को लगभग शाम 4:30 बजे, वही गुट फिर दुकान पर आया।* सभी ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर कर्मचारियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और फिर से अश्लील तथा जातिवादी शब्दों का प्रयोग किया। कर्मचारी अजय कुमार को बंधक बनाकर उसे मारा पीटा गया।
📌 घटना स्थल पर जब दुकान मालिक राहुल के बड़े भाई अनिल गुप्ता पहुँचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
📌 *दुकान से नकद, टूल्स, रिम-टायर समेत लगभग ₹70,000 मूल्य के सामान लूट लिए गए।*
शिकायतकर्ता की मांग:
राहुल गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस, प्रयागराज में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सुषील पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा और उनके 25 सहयोगियों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी, जबरन वसूली और लूट के आरोपों में कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Shubham Kumar
    1
    Post by Shubham Kumar
    user_Shubham Kumar
    Shubham Kumar
    Photographer चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशांबी। निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल स्टंट करने वालों की, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    कौशांबी। निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल स्टंट करने वालों की, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशांबी | थाना कौशांबी क्षेत्र थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब 8 बजे एक नवजात बच्ची लावारिश हालत में मिली। बच्ची की उम्र लगभग 10–15 दिन बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी को रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने मानवता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया। सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई समिति के निर्देश पर की जाएगी। #कौशांबी #नवजात_बच्ची #मानवता #बाल_कल्याण_समिति #कौशांबी_पुलिस #nonfollowersviewers #facebookreel
    1
    कौशांबी | थाना कौशांबी क्षेत्र
थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब 8 बजे एक नवजात बच्ची लावारिश हालत में मिली। बच्ची की उम्र लगभग 10–15 दिन बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी को रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने मानवता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया। सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई समिति के निर्देश पर की जाएगी।
#कौशांबी #नवजात_बच्ची #मानवता #बाल_कल्याण_समिति #कौशांबी_पुलिस
#nonfollowersviewers #facebookreel
    user_संदेश आज
    संदेश आज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद कौशाम्बी चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय कौशाम्बी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2026 के बजट को लेकर मीडिया से प्रेस वार्ता की।
    1
    कौशाम्बी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद कौशाम्बी चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय कौशाम्बी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2026 के बजट को लेकर मीडिया से प्रेस वार्ता की।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। घायलों की पहचान रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी
आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल
कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया।
घायलों की पहचान
रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर
सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट
दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कौशाम्बी...विश्व कैन्सर दिवस पर ए0एस0एम0सी0 कौशाम्बी में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 04 फरवरी 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में एक भव्य कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, इसके प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता संबोधन से हुई, जिसमें प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानकारी की कमी और देर से पहचान कैंसर से होने वाली मृत्यु का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसकी समय रहते पहचान कर उचित इलाज कराया जाए। और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक बताया।कम्युनिटी मेडिसिन के डा0 सन्तोष कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में देश सहित प्रदेश में कैंसर का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन चुका है। जीवनशैली में बदलाव, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों का सेवन, असंतुलित आहार और देर से जांच कराना इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर का बढ़ता बोझ न केवल मरीजों बल्कि उनके परिवारों और समाज पर भी आर्थिक व मानसिक दबाव डालता है। इस बोझ को कम करने के लिए जनजागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और प्रारंभिक उपचार अत्यंत आवश्यक है। महिला रोग विभाग की डा0 विशाखा दिक्षित द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर महिलाओं में पाया जाने वाला एक प्रमुख कैंसर है, जिसकी समय पर पहचान और रोकथाम संभव है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण, जागरूकता की कमी और नियमित जांच न कराने के कारण होता है। प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए नियमित स्क्रीनिंग अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सकों ने बताया कि टीकाकरण, नियमित जांच और सही समय पर उपचार से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सर्जरी विभाग के डा0 नरेन्द्र कुमार एवं डा0 मो0 अरसद द्वारा बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में तथा प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल हैं, जिनका समय पर पता लगने पर सफल उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी, नियमित जांच न कराना और जीवनशैली में बदलाव इन कैंसरों के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। स्तन कैंसर की पहचान के लिए स्वयं परीक्षण एवं नियमित जांच आवश्यक है, वहीं प्रोस्टेट कैंसर की समय पर पहचान के लिए पुरुषों को उम्र के अनुसार जांच करानी चाहिए। चिकित्सकों ने अपील की कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें। अन्त पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग स्टाफ एवं एम0बी0बी0एस0 के छात्र-छात्राये उपस्थित रहे। सभी ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया साथ ही स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने एवं कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। संस्थान द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
    1
    कौशाम्बी...विश्व कैन्सर दिवस पर ए0एस0एम0सी0 कौशाम्बी में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 04 फरवरी 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में एक भव्य कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, इसके प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को समझाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता संबोधन से हुई, जिसमें प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानकारी की कमी और देर से पहचान कैंसर से होने वाली मृत्यु का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसकी समय रहते पहचान कर उचित इलाज कराया जाए।
और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक बताया।कम्युनिटी मेडिसिन के डा0 सन्तोष कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में देश सहित प्रदेश में कैंसर का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन चुका है। जीवनशैली में बदलाव, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों का सेवन, असंतुलित आहार और देर से जांच कराना इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर का बढ़ता बोझ न केवल मरीजों बल्कि उनके परिवारों और समाज पर भी आर्थिक व मानसिक दबाव डालता है। इस बोझ को कम करने के लिए जनजागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और प्रारंभिक उपचार अत्यंत आवश्यक है।
महिला रोग विभाग की डा0 विशाखा दिक्षित द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर महिलाओं में पाया जाने वाला एक प्रमुख कैंसर है, जिसकी समय पर पहचान और रोकथाम संभव है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण, जागरूकता की कमी और नियमित जांच न कराने के कारण होता है। प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए नियमित स्क्रीनिंग अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सकों ने बताया कि टीकाकरण, नियमित जांच और सही समय पर उपचार से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
सर्जरी विभाग के डा0 नरेन्द्र कुमार एवं डा0 मो0 अरसद द्वारा बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में तथा प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल हैं, जिनका समय पर पता लगने पर सफल उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी, नियमित जांच न कराना और जीवनशैली में बदलाव इन कैंसरों के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। स्तन कैंसर की पहचान के लिए स्वयं परीक्षण एवं नियमित जांच आवश्यक है, वहीं प्रोस्टेट कैंसर की समय पर पहचान के लिए पुरुषों को उम्र के अनुसार जांच करानी चाहिए। चिकित्सकों ने अपील की कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें।
अन्त पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग स्टाफ एवं एम0बी0बी0एस0 के छात्र-छात्राये उपस्थित रहे। सभी ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया साथ ही स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने एवं कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। संस्थान द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.