Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम वन गमन मार्ग पर स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने वाहन किए सीज कौशांबी। निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल स्टंट करने वालों की, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Aman kesharwani
राम वन गमन मार्ग पर स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने वाहन किए सीज कौशांबी। निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल स्टंट करने वालों की, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
More news from Kaushambi and nearby areas
- भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ2
- Post by Shubham Kumar1
- कौशांबी। निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल स्टंट करने वालों की, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- कौशांबी | थाना कौशांबी क्षेत्र थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब 8 बजे एक नवजात बच्ची लावारिश हालत में मिली। बच्ची की उम्र लगभग 10–15 दिन बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी को रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने मानवता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया। सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई समिति के निर्देश पर की जाएगी। #कौशांबी #नवजात_बच्ची #मानवता #बाल_कल्याण_समिति #कौशांबी_पुलिस #nonfollowersviewers #facebookreel1
- कौशांबी मंझनपुर निवर्तमान माननीय विधायक इंद्रजीत सरोज1
- कौशांबी। सोशल मीडिया पर 'लाइक' और 'व्यूज' की भूख युवाओं को इस कदर दीवाना बना रही है कि वे अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला कौशांबी जिले के थाना कौशांबी क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ स्टंटबाजी का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो थाना कौशांबी अंतर्गत जाठी गांव के समीप का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क पर अपनी साइकिल का अगला पहिया निकालकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि ये युवक न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा कर रहे हैं।युवक साइकिल का अगला टायर हटाकर उसे एक पहिये पर संतुलित करने की कोशिश करते हैं।बिना किसी सुरक्षा उपकरण (हेलमेट या पैड) के यह स्टंट मुख्य सड़क पर किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में यह ट्रेंड क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है।सड़क पर इस तरह की हरकतें न केवल गैर-कानूनी हैं, बल्कि किसी भी वक्त बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं।1
- कौशाम्बी | बजट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तीखी और बेबाक प्रेस कॉन्फ्रेंस कौशाम्बी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार के बजट को “विकसित भारत की मजबूत नींव” बताते हुए उसकी प्रमुख खूबियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसी चुनावी वोट बैंक को साधने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए तैयार किया गया है। डिप्टी सीएम ने बताया कि बजट में सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे देश की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था दोनों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। राहुल गांधी के सवालों पर चुटकी लेते हुए केशव मौर्य ने “कोई मिल गया” फिल्म के ऋतिक रोशन का उदाहरण सुनाया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज भी तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि UPA सरकार के दौर में विदेशी निवेशक भारत आने से कतराते थे, जबकि आज पूरी दुनिया भारत में निवेश करने को उत्सुक है। अखिलेश यादव के अमेरिका से डील वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि “56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री” देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे। अंत में केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति जनता के साथ धोखा है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस न केवल बजट की दिशा स्पष्ट करती है, बल्कि 2027 से पहले सियासी संदेश भी साफ़ कर गई।1
- Post by Shubham Kumar1