logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। घायलों की पहचान रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है

4 hrs ago
user_कौशांबी संदेश
कौशांबी संदेश
Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और

संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। घायलों की पहचान रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है

More news from Kaushambi and nearby areas
  • कौशांबी...जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?
    1
    कौशांबी...जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    20 hrs ago
  • *कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?* *कौशांबी संदेश संवाददाता* थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।” यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि— क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है? क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा? या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है? नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। अब देखना यह होगा कि जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    1
    *कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि
“इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”
यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि—
क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है?
क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा?
या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है?
नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।
अब देखना यह होगा कि
जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    user_क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    Journalist कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद कौशाम्बी चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय कौशाम्बी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2026 के बजट को लेकर मीडिया से प्रेस वार्ता की।
    1
    कौशाम्बी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद कौशाम्बी चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय कौशाम्बी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2026 के बजट को लेकर मीडिया से प्रेस वार्ता की।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गोंडा में टैक्टर वाले ने 3बाईक को कुचला
    1
    गोंडा में टैक्टर वाले ने 3बाईक को कुचला
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy Sirathu, Kaushambi•
    19 hrs ago
  • कौशांबी। निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल स्टंट करने वालों की, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    कौशांबी। निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग पर स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट से न केवल स्टंट करने वालों की, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • Post by Shubham Kumar
    1
    Post by Shubham Kumar
    user_Shubham Kumar
    Shubham Kumar
    Photographer चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • *कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?* *कौशांबी संदेश संवाददाता* थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।” यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि— क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है? क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा? या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है? नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। अब देखना यह होगा कि जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    1
    *कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि
“इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”
यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि—
क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है?
क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा?
या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है?
नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।
अब देखना यह होगा कि
जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के नेतृत्व में महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज में चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा सायबर जागरूकता अभियान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पिपरी/कौशांबी...बुधवार 4 फरवरी को साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में और थाना अध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला उ0नि0 सरिता और महिला आरक्षी प्रीति उपाध्याय द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम मखऊपुर स्थित महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मे जाकर छात्र छात्राओं को साइबर जागरूकता कार्यक्रम व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश को विस्तृत तरीके से समझा गया व सायबर वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। पिपरी पुलिस टीम द्वारा महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मख़ऊपुर में छात्र-छात्राओं साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाए, इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर (एक्स), फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का इस्तेमाल कर दुरूपयोग कर सकता है। किसी भी प्रकार के एप्स डाउनलोड किये जाते समय प्राईवेसी सम्बन्धी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करने के बाद ही सहमती / असहमती देते हुए प्रक्रिया पूर्ण करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें, बीमा कम्पनी, नौकरी के नाम से कॉल किये जाने पर बिना सत्यापन किये कोई जानकारी न दे। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर, फेसबक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें व अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दे। टावर लगाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है, इससे बचने हेतु किसी अज्ञात बैंक खाता में पैसा जमा न करें।यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो व आसपास के लोगो को भी साझा करने हेतु बताया गया। *बताएं गए साइबर सुरक्षा टिप्स* 01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें 02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। 03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। 04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। 05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें। 06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें। 07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें। 08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। 09. साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। 10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें। 11. साइबर काइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 का प्रयोग करें।
    1
    थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के नेतृत्व में महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज में चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान 
एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा सायबर जागरूकता अभियान 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
पिपरी/कौशांबी...बुधवार 4 फरवरी को  साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी  चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में और थाना अध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला उ0नि0 सरिता और महिला आरक्षी प्रीति उपाध्याय द्वारा  साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम मखऊपुर स्थित महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मे जाकर छात्र छात्राओं को साइबर जागरूकता कार्यक्रम व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर सुरक्षा से सम्बंधित  महत्वपूर्ण निर्देश को विस्तृत तरीके से समझा गया व सायबर वेबसाइट के बारे में  विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। पिपरी पुलिस टीम द्वारा महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मख़ऊपुर में छात्र-छात्राओं साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाए, इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर (एक्स), फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का इस्तेमाल कर दुरूपयोग कर सकता है। किसी भी प्रकार के एप्स डाउनलोड किये जाते समय प्राईवेसी सम्बन्धी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करने के बाद ही सहमती / असहमती देते हुए प्रक्रिया पूर्ण करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें, बीमा कम्पनी, नौकरी के नाम से कॉल किये जाने पर बिना सत्यापन किये कोई जानकारी न दे। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर, फेसबक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें व अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दे। टावर लगाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है, इससे बचने हेतु किसी अज्ञात बैंक खाता में पैसा जमा न करें।यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो व आसपास के लोगो को भी साझा करने हेतु बताया गया।
*बताएं गए साइबर सुरक्षा टिप्स*
01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
09. साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। 
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।
11. साइबर काइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 का प्रयोग करें।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    22 hrs ago
  • गाजियाबाद से बड़ी खबर गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड से जुड़ी बड़ी खबर!! पुलिस ने एक सुसाइड नोट रिकवर किया बच्चियों ने माता-पिता को सॉरी लिखा है!! जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे,नोट,अब समझेंगे हम उसे कितना प्यार करते थे!! सुसाइड नोट से गेमिंग ऐप की लत आई सामने परिवार द्वारा गेम को लेकर डांटने की आशंका!! डांट के बाद तीनों के सुसाइड करने का अंदेशा भारत सिटी सोसाइटी में सामूहिक आत्महत्या!! बाइट अतुल कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन!!
    1
    गाजियाबाद से बड़ी खबर 
गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड से जुड़ी बड़ी खबर!!
पुलिस ने एक सुसाइड नोट रिकवर किया बच्चियों ने माता-पिता को सॉरी लिखा है!!
जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे,नोट,अब समझेंगे हम उसे कितना प्यार करते थे!!
सुसाइड नोट से गेमिंग ऐप की लत आई सामने परिवार द्वारा गेम को लेकर डांटने की आशंका!!
डांट के बाद तीनों के सुसाइड करने का अंदेशा भारत सिटी सोसाइटी में सामूहिक आत्महत्या!!
बाइट अतुल कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन!!
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.