logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?* *कौशांबी संदेश संवाददाता* थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।” यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि— क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है? क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा? या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है? नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। अब देखना यह होगा कि जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

5 hrs ago
user_कौशांबी संदेश
कौशांबी संदेश
Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

*कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?* *कौशांबी संदेश संवाददाता* थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।” यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि— क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है? क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा? या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है? नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। अब देखना यह होगा कि जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *प्रयागराज में टायर दुकान पर हिंसक हमला, 25 लोगों पर गंभीर आरोप:घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद।* *प्रयागराज, 4 फरवरी 2026:* शहर के स्पीड चौराहा स्थित एक टायर दुकान के मालिक राहुल गुप्ता ने पुलिस में गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके व्यवसाय पर *सुशील कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा व उनके लगभग 25 सहयोगियों* ने मिलकर बर्बर हमला किया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जातीय गालियाँ दीं, दुकान लूट ली तथा जान-माल के लिए धमकियाँ दीं। *घटना का क्रम:* 📌 पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे सुशील पांडेय व एक साथी आए और दुकान के कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट की। पांडेय ने धमकी दी कि यदि टायर तथा पैसे नहीं दिए गए तो झूठे मुकदमे में फँसा दिया जाएगा। 📌 आरोप है कि पांडेय व उसके साथियों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाया और वहाँ से चले गए और भविष्य में वापस आकर जबरन वसूली की चेतावनी दी। 📌 *आज 4 फरवरी को लगभग शाम 4:30 बजे, वही गुट फिर दुकान पर आया।* सभी ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर कर्मचारियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और फिर से अश्लील तथा जातिवादी शब्दों का प्रयोग किया। कर्मचारी अजय कुमार को बंधक बनाकर उसे मारा पीटा गया। 📌 घटना स्थल पर जब दुकान मालिक राहुल के बड़े भाई अनिल गुप्ता पहुँचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया गया। 📌 *दुकान से नकद, टूल्स, रिम-टायर समेत लगभग ₹70,000 मूल्य के सामान लूट लिए गए।* शिकायतकर्ता की मांग: राहुल गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस, प्रयागराज में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सुषील पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा और उनके 25 सहयोगियों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी, जबरन वसूली और लूट के आरोपों में कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
    1
    *प्रयागराज में टायर दुकान पर हिंसक हमला, 25 लोगों पर गंभीर आरोप:घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद।*
*प्रयागराज, 4 फरवरी 2026:*
शहर के स्पीड चौराहा स्थित एक टायर दुकान के मालिक राहुल गुप्ता ने पुलिस में गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके व्यवसाय पर *सुशील कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा व उनके लगभग 25 सहयोगियों* ने मिलकर बर्बर हमला किया, कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जातीय गालियाँ दीं, दुकान लूट ली तथा जान-माल के लिए धमकियाँ दीं।
*घटना का क्रम:*
📌 पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 15 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे सुशील पांडेय व एक साथी आए और दुकान के कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट की। पांडेय ने धमकी दी कि यदि टायर तथा पैसे नहीं दिए गए तो झूठे मुकदमे में फँसा दिया जाएगा।
📌 आरोप है कि पांडेय व उसके साथियों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाया और वहाँ से चले गए और  भविष्य में वापस आकर जबरन वसूली की चेतावनी दी।
📌 *आज 4 फरवरी को लगभग शाम 4:30 बजे, वही गुट फिर दुकान पर आया।* सभी ने दुकान में घुसकर गाली-गलौज कर कर्मचारियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और फिर से अश्लील तथा जातिवादी शब्दों का प्रयोग किया। कर्मचारी अजय कुमार को बंधक बनाकर उसे मारा पीटा गया।
📌 घटना स्थल पर जब दुकान मालिक राहुल के बड़े भाई अनिल गुप्ता पहुँचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग किया गया।
📌 *दुकान से नकद, टूल्स, रिम-टायर समेत लगभग ₹70,000 मूल्य के सामान लूट लिए गए।*
शिकायतकर्ता की मांग:
राहुल गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस, प्रयागराज में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सुषील पांडेय, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा और उनके 25 सहयोगियों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, बंधक बनाना, जान से मारने की धमकी, जबरन वसूली और लूट के आरोपों में कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी...विश्व कैन्सर दिवस पर ए0एस0एम0सी0 कौशाम्बी में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 04 फरवरी 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में एक भव्य कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, इसके प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता संबोधन से हुई, जिसमें प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानकारी की कमी और देर से पहचान कैंसर से होने वाली मृत्यु का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसकी समय रहते पहचान कर उचित इलाज कराया जाए। और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक बताया।कम्युनिटी मेडिसिन के डा0 सन्तोष कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में देश सहित प्रदेश में कैंसर का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन चुका है। जीवनशैली में बदलाव, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों का सेवन, असंतुलित आहार और देर से जांच कराना इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर का बढ़ता बोझ न केवल मरीजों बल्कि उनके परिवारों और समाज पर भी आर्थिक व मानसिक दबाव डालता है। इस बोझ को कम करने के लिए जनजागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और प्रारंभिक उपचार अत्यंत आवश्यक है। महिला रोग विभाग की डा0 विशाखा दिक्षित द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर महिलाओं में पाया जाने वाला एक प्रमुख कैंसर है, जिसकी समय पर पहचान और रोकथाम संभव है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण, जागरूकता की कमी और नियमित जांच न कराने के कारण होता है। प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए नियमित स्क्रीनिंग अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सकों ने बताया कि टीकाकरण, नियमित जांच और सही समय पर उपचार से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सर्जरी विभाग के डा0 नरेन्द्र कुमार एवं डा0 मो0 अरसद द्वारा बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में तथा प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल हैं, जिनका समय पर पता लगने पर सफल उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी, नियमित जांच न कराना और जीवनशैली में बदलाव इन कैंसरों के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। स्तन कैंसर की पहचान के लिए स्वयं परीक्षण एवं नियमित जांच आवश्यक है, वहीं प्रोस्टेट कैंसर की समय पर पहचान के लिए पुरुषों को उम्र के अनुसार जांच करानी चाहिए। चिकित्सकों ने अपील की कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें। अन्त पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग स्टाफ एवं एम0बी0बी0एस0 के छात्र-छात्राये उपस्थित रहे। सभी ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया साथ ही स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने एवं कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। संस्थान द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
    1
    कौशाम्बी...विश्व कैन्सर दिवस पर ए0एस0एम0सी0 कौशाम्बी में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 04 फरवरी 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में एक भव्य कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, इसके प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को समझाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता संबोधन से हुई, जिसमें प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानकारी की कमी और देर से पहचान कैंसर से होने वाली मृत्यु का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि कैंसर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसकी समय रहते पहचान कर उचित इलाज कराया जाए।
और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को कैंसर से बचाव के लिए आवश्यक बताया।कम्युनिटी मेडिसिन के डा0 सन्तोष कुमार द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में देश सहित प्रदेश में कैंसर का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बन चुका है। जीवनशैली में बदलाव, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों का सेवन, असंतुलित आहार और देर से जांच कराना इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर का बढ़ता बोझ न केवल मरीजों बल्कि उनके परिवारों और समाज पर भी आर्थिक व मानसिक दबाव डालता है। इस बोझ को कम करने के लिए जनजागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और प्रारंभिक उपचार अत्यंत आवश्यक है।
महिला रोग विभाग की डा0 विशाखा दिक्षित द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर महिलाओं में पाया जाने वाला एक प्रमुख कैंसर है, जिसकी समय पर पहचान और रोकथाम संभव है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण, जागरूकता की कमी और नियमित जांच न कराने के कारण होता है। प्रारंभिक अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए नियमित स्क्रीनिंग अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सकों ने बताया कि टीकाकरण, नियमित जांच और सही समय पर उपचार से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
सर्जरी विभाग के डा0 नरेन्द्र कुमार एवं डा0 मो0 अरसद द्वारा बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में तथा प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल हैं, जिनका समय पर पता लगने पर सफल उपचार संभव है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी, नियमित जांच न कराना और जीवनशैली में बदलाव इन कैंसरों के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। स्तन कैंसर की पहचान के लिए स्वयं परीक्षण एवं नियमित जांच आवश्यक है, वहीं प्रोस्टेट कैंसर की समय पर पहचान के लिए पुरुषों को उम्र के अनुसार जांच करानी चाहिए। चिकित्सकों ने अपील की कि महिलाएं और पुरुष दोनों ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें।
अन्त पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग स्टाफ एवं एम0बी0बी0एस0 के छात्र-छात्राये उपस्थित रहे। सभी ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया साथ ही स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने एवं कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। संस्थान द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    19 hrs ago
  • ये वीडियो में जो टाइपिंग है उसे पढ़ो
    1
    ये वीडियो में जो टाइपिंग है उसे पढ़ो
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy Sirathu, Kaushambi•
    1 hr ago
  • *जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप* *कौशाम्बी। जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे।* *स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?*
    2
    *जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप*
*कौशाम्बी। जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे।*
*स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?*
    user_क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
    Journalist कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंझनपुर डायट मैदान | जनपद – कौशाम्बी | उत्तर प्रदेश महामंत्री ओमकार लहरी व सैकड़ों लोगो ने खून से लिखा पत्र, सरकार को सौंपा ज्ञापन भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आज मंझनपुर डायट मैदान, जनपद कौशाम्बी में UGC कानून के समर्थन में एक विशाल एवं ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस जनआंदोलन में हर गाँव, हर मोहल्ले और हर वर्ग से लोग बड़ी संख्या में मंझनपुर डायट मैदान पहुँचे और एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद की। यह कार्यक्रम नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी मजबूती और अनुशासन के साथ आंदोलन का नेतृत्व करते नज़र आए। कार्यक्रम से मंझनपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर हसन, को हाउस अरेस्ट कर लिया इसके साथ ही कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी उनके आवास पर ही डिटेन किया गया। इसके बावजूद आंदोलन की धार कमजोर नहीं पड़ी और कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक मज़बूत दिखाई दिया। और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने UGC कानून को लागू किए जाने की मांग को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का सबसे संवेदनशील और ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब महामंत्री ओमकार लहरी ने अपने खून से लिखा हुआ पत्र सरकार के नाम सौंपा। यह पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि उस संघर्ष, पीड़ा और अटूट संकल्प का प्रतीक था, जो न्याय की माँग को लेकर जनता के दिलों से निकलकर सड़कों तक पहुँचा। मंझनपुर डायट मैदान में
    5
    मंझनपुर डायट मैदान | जनपद – कौशाम्बी | उत्तर प्रदेश
महामंत्री ओमकार लहरी व सैकड़ों लोगो ने खून से लिखा पत्र, सरकार को सौंपा  ज्ञापन
भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आज मंझनपुर डायट मैदान, जनपद कौशाम्बी में UGC कानून के समर्थन में एक विशाल एवं ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस जनआंदोलन में हर गाँव, हर मोहल्ले और हर वर्ग से लोग बड़ी संख्या में मंझनपुर डायट  मैदान पहुँचे और एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद की।
यह कार्यक्रम नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी मजबूती और अनुशासन के साथ आंदोलन का नेतृत्व करते नज़र आए।
कार्यक्रम से मंझनपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर हसन, को हाउस अरेस्ट कर लिया
इसके साथ ही कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी उनके आवास पर ही डिटेन किया गया।
इसके बावजूद आंदोलन की धार कमजोर नहीं पड़ी और कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक मज़बूत दिखाई दिया।
और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने UGC कानून को लागू किए जाने की मांग को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
आंदोलन का सबसे संवेदनशील और ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब महामंत्री ओमकार लहरी ने अपने खून से लिखा हुआ पत्र सरकार के नाम सौंपा।
यह पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि उस संघर्ष, पीड़ा और अटूट संकल्प का प्रतीक था, जो न्याय की माँग को लेकर जनता के दिलों से निकलकर सड़कों तक पहुँचा।
मंझनपुर डायट मैदान में
    user_Avdhesh Kumar
    Avdhesh Kumar
    पत्रकार सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी नहीं हटवाया गया अभी तक कब्जा।
    1
    अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी नहीं हटवाया गया अभी तक कब्जा।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। घायलों की पहचान रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी
आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल
कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया।
घायलों की पहचान
रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर
सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट
दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.