logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप* *कौशाम्बी। जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे।* *स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?*

4 hrs ago
user_क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
क्रांतिकारी युवा गणेश कश्यप
Journalist कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप* *कौशाम्बी। जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे।* *स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार

और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। घायलों की पहचान रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी
आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल
कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया।
घायलों की पहचान
रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर
सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट
दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशांबी...जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?
    1
    कौशांबी...जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    19 hrs ago
  • कौशाम्बी। थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब आठ बजे एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु को वहां छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 10 से 12 दिन बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी अपनी बहन के घर पड़ोसी गांव गौरऐ आई थीं। वापस लौटते समय उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु लावारिश हालत में पड़ी थी। मानवता का परिचय देते हुए महिला शिशु को अपने साथ घर ले गई और उसके पोषण की व्यवस्था की। सूचना मिलने पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिशु को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल कृष्ण कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कौशाम्बी। थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब आठ बजे एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु को वहां छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची की उम्र लगभग 10 से 12 दिन बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी अपनी बहन के घर पड़ोसी गांव गौरऐ आई थीं। वापस लौटते समय उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक नवजात शिशु लावारिश हालत में पड़ी थी। मानवता का परिचय देते हुए महिला शिशु को अपने साथ घर ले गई और उसके पोषण की व्यवस्था की।
सूचना मिलने पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिशु को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल कृष्ण कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी | बजट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तीखी और बेबाक प्रेस कॉन्फ्रेंस कौशाम्बी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार के बजट को “विकसित भारत की मजबूत नींव” बताते हुए उसकी प्रमुख खूबियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसी चुनावी वोट बैंक को साधने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए तैयार किया गया है। डिप्टी सीएम ने बताया कि बजट में सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे देश की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था दोनों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। राहुल गांधी के सवालों पर चुटकी लेते हुए केशव मौर्य ने “कोई मिल गया” फिल्म के ऋतिक रोशन का उदाहरण सुनाया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज भी तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि UPA सरकार के दौर में विदेशी निवेशक भारत आने से कतराते थे, जबकि आज पूरी दुनिया भारत में निवेश करने को उत्सुक है। अखिलेश यादव के अमेरिका से डील वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि “56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री” देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे। अंत में केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति जनता के साथ धोखा है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस न केवल बजट की दिशा स्पष्ट करती है, बल्कि 2027 से पहले सियासी संदेश भी साफ़ कर गई।
    1
    कौशाम्बी | बजट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तीखी और बेबाक प्रेस कॉन्फ्रेंस
कौशाम्बी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार के बजट को “विकसित भारत की मजबूत नींव” बताते हुए उसकी प्रमुख खूबियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि यह बजट किसी चुनावी वोट बैंक को साधने के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए तैयार किया गया है।
डिप्टी सीएम ने बताया कि बजट में सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग नेटवर्क के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे देश की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था दोनों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान है।
राहुल गांधी के सवालों पर चुटकी लेते हुए केशव मौर्य ने “कोई मिल गया” फिल्म के ऋतिक रोशन का उदाहरण सुनाया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज भी तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति में उलझे हुए हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि UPA सरकार के दौर में विदेशी निवेशक भारत आने से कतराते थे, जबकि आज पूरी दुनिया भारत में निवेश करने को उत्सुक है। अखिलेश यादव के अमेरिका से डील वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि “56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री” देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे।
अंत में केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है, जबकि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीति जनता के साथ धोखा है।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस न केवल बजट की दिशा स्पष्ट करती है, बल्कि 2027 से पहले सियासी संदेश भी साफ़ कर गई।
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ये वीडियो में जो टाइपिंग है उसे पढ़ो
    1
    ये वीडियो में जो टाइपिंग है उसे पढ़ो
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy Sirathu, Kaushambi•
    1 hr ago
  • मंझनपुर डायट मैदान | जनपद – कौशाम्बी | उत्तर प्रदेश महामंत्री ओमकार लहरी व सैकड़ों लोगो ने खून से लिखा पत्र, सरकार को सौंपा ज्ञापन भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आज मंझनपुर डायट मैदान, जनपद कौशाम्बी में UGC कानून के समर्थन में एक विशाल एवं ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस जनआंदोलन में हर गाँव, हर मोहल्ले और हर वर्ग से लोग बड़ी संख्या में मंझनपुर डायट मैदान पहुँचे और एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद की। यह कार्यक्रम नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी मजबूती और अनुशासन के साथ आंदोलन का नेतृत्व करते नज़र आए। कार्यक्रम से मंझनपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर हसन, को हाउस अरेस्ट कर लिया इसके साथ ही कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी उनके आवास पर ही डिटेन किया गया। इसके बावजूद आंदोलन की धार कमजोर नहीं पड़ी और कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक मज़बूत दिखाई दिया। और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने UGC कानून को लागू किए जाने की मांग को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का सबसे संवेदनशील और ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब महामंत्री ओमकार लहरी ने अपने खून से लिखा हुआ पत्र सरकार के नाम सौंपा। यह पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि उस संघर्ष, पीड़ा और अटूट संकल्प का प्रतीक था, जो न्याय की माँग को लेकर जनता के दिलों से निकलकर सड़कों तक पहुँचा। मंझनपुर डायट मैदान में
    5
    मंझनपुर डायट मैदान | जनपद – कौशाम्बी | उत्तर प्रदेश
महामंत्री ओमकार लहरी व सैकड़ों लोगो ने खून से लिखा पत्र, सरकार को सौंपा  ज्ञापन
भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा आज मंझनपुर डायट मैदान, जनपद कौशाम्बी में UGC कानून के समर्थन में एक विशाल एवं ऐतिहासिक जनसमर्थन प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस जनआंदोलन में हर गाँव, हर मोहल्ले और हर वर्ग से लोग बड़ी संख्या में मंझनपुर डायट  मैदान पहुँचे और एकजुट होकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज़ बुलंद की।
यह कार्यक्रम नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी मजबूती और अनुशासन के साथ आंदोलन का नेतृत्व करते नज़र आए।
कार्यक्रम से मंझनपुर पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर हसन, को हाउस अरेस्ट कर लिया
इसके साथ ही कुछ अन्य पदाधिकारियों को भी उनके आवास पर ही डिटेन किया गया।
इसके बावजूद आंदोलन की धार कमजोर नहीं पड़ी और कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक मज़बूत दिखाई दिया।
और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने UGC कानून को लागू किए जाने की मांग को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
आंदोलन का सबसे संवेदनशील और ऐतिहासिक क्षण तब सामने आया, जब महामंत्री ओमकार लहरी ने अपने खून से लिखा हुआ पत्र सरकार के नाम सौंपा।
यह पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि उस संघर्ष, पीड़ा और अटूट संकल्प का प्रतीक था, जो न्याय की माँग को लेकर जनता के दिलों से निकलकर सड़कों तक पहुँचा।
मंझनपुर डायट मैदान में
    user_Avdhesh Kumar
    Avdhesh Kumar
    पत्रकार सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?* *कौशांबी संदेश संवाददाता* थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।” यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि— क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है? क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा? या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है? नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। अब देखना यह होगा कि जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    1
    *कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?*
*कौशांबी संदेश संवाददाता*
थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि
“इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”
यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि—
क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है?
क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा?
या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है?
नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।
अब देखना यह होगा कि
जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के नेतृत्व में महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज में चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा सायबर जागरूकता अभियान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पिपरी/कौशांबी...बुधवार 4 फरवरी को साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में और थाना अध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला उ0नि0 सरिता और महिला आरक्षी प्रीति उपाध्याय द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम मखऊपुर स्थित महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मे जाकर छात्र छात्राओं को साइबर जागरूकता कार्यक्रम व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश को विस्तृत तरीके से समझा गया व सायबर वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। पिपरी पुलिस टीम द्वारा महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मख़ऊपुर में छात्र-छात्राओं साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाए, इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर (एक्स), फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का इस्तेमाल कर दुरूपयोग कर सकता है। किसी भी प्रकार के एप्स डाउनलोड किये जाते समय प्राईवेसी सम्बन्धी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करने के बाद ही सहमती / असहमती देते हुए प्रक्रिया पूर्ण करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें, बीमा कम्पनी, नौकरी के नाम से कॉल किये जाने पर बिना सत्यापन किये कोई जानकारी न दे। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर, फेसबक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें व अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दे। टावर लगाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है, इससे बचने हेतु किसी अज्ञात बैंक खाता में पैसा जमा न करें।यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो व आसपास के लोगो को भी साझा करने हेतु बताया गया। *बताएं गए साइबर सुरक्षा टिप्स* 01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें 02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। 03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। 04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। 05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें। 06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें। 07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें। 08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। 09. साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। 10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें। 11. साइबर काइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 का प्रयोग करें।
    1
    थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के नेतृत्व में महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज में चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान 
एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा सायबर जागरूकता अभियान 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
पिपरी/कौशांबी...बुधवार 4 फरवरी को  साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी  चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में और थाना अध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला उ0नि0 सरिता और महिला आरक्षी प्रीति उपाध्याय द्वारा  साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम मखऊपुर स्थित महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मे जाकर छात्र छात्राओं को साइबर जागरूकता कार्यक्रम व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर सुरक्षा से सम्बंधित  महत्वपूर्ण निर्देश को विस्तृत तरीके से समझा गया व सायबर वेबसाइट के बारे में  विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। पिपरी पुलिस टीम द्वारा महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मख़ऊपुर में छात्र-छात्राओं साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाए, इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर (एक्स), फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का इस्तेमाल कर दुरूपयोग कर सकता है। किसी भी प्रकार के एप्स डाउनलोड किये जाते समय प्राईवेसी सम्बन्धी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करने के बाद ही सहमती / असहमती देते हुए प्रक्रिया पूर्ण करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें, बीमा कम्पनी, नौकरी के नाम से कॉल किये जाने पर बिना सत्यापन किये कोई जानकारी न दे। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर, फेसबक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें व अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दे। टावर लगाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है, इससे बचने हेतु किसी अज्ञात बैंक खाता में पैसा जमा न करें।यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो व आसपास के लोगो को भी साझा करने हेतु बताया गया।
*बताएं गए साइबर सुरक्षा टिप्स*
01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
09. साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। 
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें।
11. साइबर काइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 का प्रयोग करें।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    20 hrs ago
  • जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामद का पूरा भीटी गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में एक युवक और एक महिला घायल हो गए। आरोप है कि गांव के ही एक परिवार के लोगों ने लोहे के पाइप से हमला कर दोनों को चोटें पहुंचाईं। पीड़ित युवक लवलेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी नियामद का पूरा भीटी ने बताया कि उसने मजदूरी की थी, जिसकी मजदूरी की रकम बाकी थी। रुपये मांगने पर गांव के ही युवक व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई, वहीं बीच-बचाव करने आई महिला को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित युवक ने संदीपन घाट थाना पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामद का पूरा भीटी गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में एक युवक और एक महिला घायल हो गए। आरोप है कि गांव के ही एक परिवार के लोगों ने लोहे के पाइप से हमला कर दोनों को चोटें पहुंचाईं।
पीड़ित युवक लवलेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी नियामद का पूरा भीटी ने बताया कि उसने मजदूरी की थी, जिसकी मजदूरी की रकम बाकी थी। रुपये मांगने पर गांव के ही युवक व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई, वहीं बीच-बचाव करने आई महिला को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद पीड़ित युवक ने संदीपन घाट थाना पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.