Shuru
Apke Nagar Ki App…
👉 पत्रकार से अभद्रता! कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर गंभीर आरोप
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
👉 पत्रकार से अभद्रता! कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर गंभीर आरोप
More news from Kaushambi and nearby areas
- गोंडा में टैक्टर वाले ने 3बाईक को कुचला1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, दो युवक गंभीर घायल कौशाम्बी। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी देह माफी गांव के पास शिवा ढाबा के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक पर एक-एक युवक सवार था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और संदीपन घाट थाना प्रभारी इन्द्रदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। घायलों की पहचान रामकरन (19 वर्ष) पुत्र बबलू, निवासी ग्राम तियारा शमशाबाद,थाना मंझनपुर सुनील (21 वर्ष) पुत्र देवमन, निवासी ग्राम महगांव, थाना संदीपन घाट दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मूरतगंज पीएससी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया है पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है2
- कौशांबी...जब पत्रकार ही अपमानित हुआ, तो आम जनता की सुनवाई कैसी? कौशाम्बी बिजली विभाग के SDO पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS जनपद के बेनीरामकटरा क्षेत्र में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी (SDO) विनय कुमार सिंह का व्यवहार इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि वह न केवल आम उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, बल्कि शिकायत लेकर पहुंचे पत्रकारों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम जनता की समस्याओं को वह किस तरह सुनते होंगे। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी वे बिजली संबंधी शिकायत लेकर SDO कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ता है।अधिकारी कथित तौर पर फरियादियों से कहते हैं कि “मेरे पास समय नहीं है” और उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। घटना उस समय और गंभीर हो गई, जब एक पत्रकार किसी उपभोक्ता की समस्या लेकर SDO के पास पहुंचे। आरोप है कि SDO विनय कुमार सिंह ने पत्रकार और फरियादी को कार्यालय से बाहर निकलने को कहा और यह भी कह दिया कि “ये मेरा काम नहीं है।” इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जो करना है, कर लो।” इस व्यवहार से न केवल पत्रकार बल्कि वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। जनता का कहना है कि बिजली विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्यरत अधिकारी का ऐसा रवैया सरकारी सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। आम लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की आवाज सुनेंगे, या फिर सत्ता और पद का घमंड आम जनता की उम्मीदों को कुचलता रहेगा?1
- Post by Shubham Kumar1
- कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के ग्राम कानेमई में गणेश प्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार चार माह पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस को 2 फरवरी 2026 की सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि गणेश प्रसाद का शव गांव के बाहर स्थित उनके मकान के सामने टिन शेड के नीचे चारपाई पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। तहरीर के आधार पर थाना सैनी में मुकदमा दर्ज कर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कराया गया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शीघ्र खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी आकाश पुत्र पुजारी लाल निवासी कानेमई को मुखबिर की सूचना पर भौंतर गांव के पास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, जला हुआ जैकेट का अवशेष, मृतक के मोबाइल के जले अवशेष और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार महीने पहले वह मृतक की बेटी को भगाकर ले गया था, जिसके बाद मृतक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने 1 फरवरी की रात गणेश प्रसाद की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने मौके की लाइट तोड़ दी और सबूत मिटाने के लिए खून से सना जैकेट व मोबाइल जला दिया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।1
- कौशांबी | थाना कौशांबी क्षेत्र थाना कौशांबी क्षेत्र के गौरऐ नहर पुल के पास बीती शाम करीब 8 बजे एक नवजात बच्ची लावारिश हालत में मिली। बच्ची की उम्र लगभग 10–15 दिन बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार गोपसहसा निवासी भोलई सरोज की पत्नी को रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने मानवता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया। सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई समिति के निर्देश पर की जाएगी। #कौशांबी #नवजात_बच्ची #मानवता #बाल_कल्याण_समिति #कौशांबी_पुलिस #nonfollowersviewers #facebookreel1
- गाजियाबाद से बड़ी खबर गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड से जुड़ी बड़ी खबर!! पुलिस ने एक सुसाइड नोट रिकवर किया बच्चियों ने माता-पिता को सॉरी लिखा है!! जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे,नोट,अब समझेंगे हम उसे कितना प्यार करते थे!! सुसाइड नोट से गेमिंग ऐप की लत आई सामने परिवार द्वारा गेम को लेकर डांटने की आशंका!! डांट के बाद तीनों के सुसाइड करने का अंदेशा भारत सिटी सोसाइटी में सामूहिक आत्महत्या!! बाइट अतुल कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन!!1
- *कौशाम्बी | नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री, जिम्मेदार मौन क्यों?* *कौशांबी संदेश संवाददाता* थाना सैनी क्षेत्र के कमासिन–सयारा मार्ग स्थित देसी शराब की दुकान पर तय समय से काफी पहले शराब की बिक्री किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ₹75 की देसी शराब खुलेआम ₹90 में बेची जा रही है, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि आम जनता की जेब पर सीधा डाका भी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सुबह-सुबह शराब उपलब्ध होने से नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। क्षेत्र में आए दिन झगड़े, घरेलू कलह और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार महकमा आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “इस दुकान को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, मीडिया में बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।” यह सवाल अब आम लोगों के मन में उठने लगा है कि— क्या दुकान संचालक को किसी का संरक्षण प्राप्त है? क्या आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सब कुछ दिखते हुए भी नहीं दिख रहा? या फिर कार्रवाई न होने के पीछे कोई अनकहा गठजोड़ है? नियमों के अनुसार शराब बिक्री का निर्धारित समय तय है और ओवररेटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। अब देखना यह होगा कि जिला आबकारी अधिकारी, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।1
- थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के नेतृत्व में महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज में चलाया गया सायबर जागरूकता अभियान एसपी राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा सायबर जागरूकता अभियान ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पिपरी/कौशांबी...बुधवार 4 फरवरी को साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में और थाना अध्यक्ष पिपरी विकास सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला उ0नि0 सरिता और महिला आरक्षी प्रीति उपाध्याय द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्राम मखऊपुर स्थित महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मे जाकर छात्र छात्राओं को साइबर जागरूकता कार्यक्रम व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश को विस्तृत तरीके से समझा गया व सायबर वेबसाइट के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। पिपरी पुलिस टीम द्वारा महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज मख़ऊपुर में छात्र-छात्राओं साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाए, इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर (एक्स), फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें क्योंकि कोई भी व्यक्ति आसानी से आपकी जानकारी का इस्तेमाल कर दुरूपयोग कर सकता है। किसी भी प्रकार के एप्स डाउनलोड किये जाते समय प्राईवेसी सम्बन्धी आप्शन का भली-भांति अवलोकन करने के बाद ही सहमती / असहमती देते हुए प्रक्रिया पूर्ण करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें, बीमा कम्पनी, नौकरी के नाम से कॉल किये जाने पर बिना सत्यापन किये कोई जानकारी न दे। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्विटर, फेसबक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालों को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें व अनजान कॉल / मैसेज पर प्रतिक्रिया न दे। टावर लगाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है, इससे बचने हेतु किसी अज्ञात बैंक खाता में पैसा जमा न करें।यह जानकारी अपने घर पर परिवारजनो व आसपास के लोगो को भी साझा करने हेतु बताया गया। *बताएं गए साइबर सुरक्षा टिप्स* 01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें 02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। 03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। 04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। 05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें। 06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें। 07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें। 08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। 09. साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। 10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें। 11. साइबर काइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 का प्रयोग करें।1