logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील सदर सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान महराजगंज 01 अगस्त 2026, तहसील सदर सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी गोरखपुर रेंज श्री एस. चन्नप्पा भी सम्मिलित हुए और थोड़ी देर तक जनसुनवाई करते हुए जरूरी निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 मामले आए, जिनमें डीएम गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा 04 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष मामलों में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संतुष्टि प्रतिशत को न्यूनतम 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने हेतु शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने तहसीलदार सदर को धारा 24 और धारा 116 के मामलों में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने परतावल ब्लॉक के छपिया ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर संबंधित लेखपाल अनिल कुमार मिश्रा को कड़ी फटकार लगाई और तहसीलदार सदर को भूमि की तत्काल पैमाइश करवाने का निर्देश दिया। साथ ही बीडीओ परतावल को उक्त भूमि पर मनरेगा पार्क अथवा खेल भूमि के निर्माण का निर्देश दिया। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सरकारी संपत्तियों पर कब्जे के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के अनुपालन को समस्त सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पनियरा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मा. मुख्यमंत्री जी और शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार पनियरा ब्लॉक के लगड़ी गाँव में विगत दिनों एक महिला की हत्या के मामले में मृतक महिला के बच्चों को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं से आच्छादित करने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का विद्यालय में नामांकन भी तत्काल सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 10 प्रकरण राजस्व के, पुलिस विभाग के 07 और शेष प्रकरण ग्राम्य विकास विभाग ब अन्य विभागों से संबंधित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन.एन. प्रसाद, एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी , तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह डीडीओ श्री बी.एन. कन्नौजिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ea2bf9a7-90b6-4b69-99af-be2b2c3b3809

तहसील सदर सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान महराजगंज 01 अगस्त 2026, तहसील सदर सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी गोरखपुर रेंज श्री एस. चन्नप्पा भी सम्मिलित हुए और थोड़ी देर तक जनसुनवाई करते हुए जरूरी निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 मामले आए, जिनमें डीएम गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा 04 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष मामलों में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संतुष्टि प्रतिशत को न्यूनतम 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने हेतु शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने तहसीलदार सदर को धारा 24 और धारा 116 के मामलों में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने परतावल ब्लॉक के छपिया ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर संबंधित लेखपाल अनिल कुमार मिश्रा को कड़ी फटकार लगाई और तहसीलदार सदर को भूमि की तत्काल पैमाइश करवाने का निर्देश दिया। साथ ही बीडीओ परतावल को उक्त भूमि पर मनरेगा पार्क अथवा खेल भूमि के निर्माण का निर्देश दिया। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि सरकारी संपत्तियों पर कब्जे के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के अनुपालन को समस्त सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पनियरा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मा. मुख्यमंत्री जी और शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार पनियरा ब्लॉक के लगड़ी गाँव में विगत दिनों एक महिला की हत्या के मामले में मृतक महिला के बच्चों को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं से आच्छादित करने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का विद्यालय में नामांकन भी तत्काल सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 10 प्रकरण राजस्व के, पुलिस विभाग के 07 और शेष प्रकरण ग्राम्य विकास विभाग ब अन्य विभागों से संबंधित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन.एन. प्रसाद, एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी , तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह डीडीओ श्री बी.एन. कन्नौजिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया पहुंचे DIG एस. चन्नप्पा | सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया पहुंचे DIG एस. चन्नप्पा | सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश महराजगंज जनपद में आगामी श्रावण मास को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी निचलौल, निचलौल एवं ठूठीबारी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीआईजी ने श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तथा नियमित गश्त और सतर्क निगरानी बनाए रखने को कहा। 📍 स्थान : पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया, महराजगंज
    1
    श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया पहुंचे DIG एस. चन्नप्पा | सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया पहुंचे DIG एस. चन्नप्पा | सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
महराजगंज जनपद में आगामी श्रावण मास को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी निचलौल, निचलौल एवं ठूठीबारी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
डीआईजी ने श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तथा नियमित गश्त और सतर्क निगरानी बनाए रखने को कहा।
📍 स्थान : पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया, महराजगंज
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटहिया मंदिर पहुंच सुरक्षा का लिया पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा का जायजा सुनाया क्या बोले -पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा* एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन* अवस्थी द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV निगरानी, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
    1
    इटहिया मंदिर पहुंच सुरक्षा का लिया पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा का जायजा सुनाया क्या बोले -पुलिस उपमहानिरीक्षक
परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा* एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन* अवस्थी द्वारा आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV निगरानी, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कैम्पियरगंज तहसील दिवस: डीएम-एसएसपी की सख्ती, लंबित मामलों पर जवाबदेही तय भूमि विवाद, अतिक्रमण व पुलिस प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी गोरखपुर :- कैम्पियरगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने सख्त रुख अपनाते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग सीधे जवाबदेह होंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, अतिक्रमण, रास्ता अवरोध, मारपीट, धमकी और पुलिस निष्क्रियता जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े प्रकरण रखे। कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विवाद बढ़ते जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें ‘प्राथमिक श्रेणी’ में ली जाएं और उनका निस्तारण तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए। भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों पर डीएम ने उपजिलाधिकारी और राजस्व टीम को निर्देश दिया कि पैमाइश और सीमांकन के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर माप कर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार की जाए, जिसमें कब्जे की स्थिति, सीमांकन और विवाद के बिंदु साफ-साफ अंकित हों। अधूरी या भ्रामक रिपोर्ट देने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए थाना स्तर की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जा, मारपीट, धमकी और आपसी विवाद के मामलों में पुलिस की तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हर शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराएं। साथ ही, लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर उनकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। अतिक्रमण के मामलों पर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग, नाली, खलिहान और अन्य सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा हटाया जाए। इसके लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का स्थायी समाधान हो सके। समाधान दिवस में कई प्रकरण ऐसे भी सामने आए, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं में देरी की शिकायत की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की सूची का पुनः सत्यापन कर जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक बाधा या देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए। शेष मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस के प्रकरणों की मॉनिटरिंग व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज सहित राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का समाधान करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रखें। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कड़ी निगरानी और प्रशासनिक सख्ती के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    2
    कैम्पियरगंज तहसील दिवस: डीएम-एसएसपी की सख्ती, लंबित मामलों पर जवाबदेही तय
भूमि विवाद, अतिक्रमण व पुलिस प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी
गोरखपुर :- कैम्पियरगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने सख्त रुख अपनाते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग सीधे जवाबदेह होंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, अतिक्रमण, रास्ता अवरोध, मारपीट, धमकी और पुलिस निष्क्रियता जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े प्रकरण रखे। कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विवाद बढ़ते जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें ‘प्राथमिक श्रेणी’ में ली जाएं और उनका निस्तारण तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए।
भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों पर डीएम ने उपजिलाधिकारी और राजस्व टीम को निर्देश दिया कि पैमाइश और सीमांकन के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर माप कर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार की जाए, जिसमें कब्जे की स्थिति, सीमांकन और विवाद के बिंदु साफ-साफ अंकित हों। अधूरी या भ्रामक रिपोर्ट देने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए थाना स्तर की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जा, मारपीट, धमकी और आपसी विवाद के मामलों में पुलिस की तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हर शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराएं। साथ ही, लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर उनकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
अतिक्रमण के मामलों पर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग, नाली, खलिहान और अन्य सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा हटाया जाए। इसके लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का स्थायी समाधान हो सके।
समाधान दिवस में कई प्रकरण ऐसे भी सामने आए, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं में देरी की शिकायत की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की सूची का पुनः सत्यापन कर जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक बाधा या देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए। शेष मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस के प्रकरणों की मॉनिटरिंग व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज सहित राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का समाधान करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रखें।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कड़ी निगरानी और प्रशासनिक सख्ती के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
    1
    मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप 
Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नेपाल में तनाव के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर हाई अलर्ट | महराजगंज की 84KM सीमा पर सख्त जांच | SSB Alert नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान तनाव के बाद महराजगंज से लगी 84 किलोमीटर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन जांच, डॉग स्क्वाड से तलाशी और सीसीटीवी निगरानी लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल सत्यापित जानकारी साझा करने की अपील की है।
    1
    नेपाल में तनाव के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर हाई अलर्ट | महराजगंज की 84KM सीमा पर सख्त जांच | SSB Alert
नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान तनाव के बाद महराजगंज से लगी 84 किलोमीटर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन जांच, डॉग स्क्वाड से तलाशी और सीसीटीवी निगरानी लगातार जारी है। 
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल सत्यापित जानकारी साझा करने की अपील की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 💥महराजगंज:लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 15 वर्षीय किशोरी की मौत
    1
    💥महराजगंज:लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 15 वर्षीय किशोरी की मौत
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.