Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग सोनपुर में लगाया गया मेडिकल कैंप कैंम्प प्रभारी डॉ अमित समेत कई चिकित्सक तैनात!
Chunnu Kumar Singh
समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग सोनपुर में लगाया गया मेडिकल कैंप कैंम्प प्रभारी डॉ अमित समेत कई चिकित्सक तैनात!
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग सोनपुर में लगाया गया मेडिकल कैंप कैंम्प प्रभारी डॉ अमित समेत कई चिकित्सक तैनात!1
- महनार में राहत पैकेट पड़े कम, बाढ़पीड़ितों का फूटा गुस्सा महनार में राहत पैकेट पड़े कम, बाढ़पीड़ितों का फूटा गुस्सा1
- मंत्री के काफिले से लगा जाम, घंटो फंसे स्कूली बच्चे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे PHED मंत्री के काफिला से लगी जाम मे फसे स्कूली बच्चे....1
- मनोकामना मंदिर पर मटका फूटने के बाद थोड़ा डांस का मनोरंजन..1
- बख्तियारपुर दियारा में बाढ़ पीड़ितों से मिले पप्पू यादव, पूछा, अभी तक कोई नहीं आया, यादवों से इतना नफरत क्यों पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बख्तियारपुर दियारा पहुंचे। वे अपनी टीम के साथ नाव पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घूमे और बाढ़ पीड़ितों की मदद की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से स्थानीय प्रशासन से मिल रही सहायता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से पूछा कि अभी तक कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचा। बाढ़ पीड़ितों का जवाब सुनकर वे काफी नाराज दिखे। उन्होंने बख्तियारपुर दियारा में रूपस महाजी, काला दियारा, चिरैया दियारा और हरदास बीघा सभी बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। दियारा का संपर्क बाढ़ में कुछ महीनों तक शहर से कट जाता है। इस दौरान वे गंगा की तेज धारा में एकमात्र नाव से ही बख्तियारपुर आते जाते हैं। पप्पू यादव कई जगह बाढ़ के पानी में उतरकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुनते दिखे। उन्होंने बाढ़ पीड़ित महिलाओं को नोटों के बंडल से निकालकर पांच पांच सौ रुपए देकर मदद भी की। बाढ़ पीड़ित लोग अपने सांसद रविशंकर प्रसाद से काफी नाराज दिखे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके कई बार आश्वासन देने के बाद भी आज तक बख्तियारपुर दियारा के लोगों को पक्का पुल नहीं मिला है। बारिश में पीपा पुल भी हटा देने से लोग अपने घरों की छत पर कैद होकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी तो गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को होती है, जो उचित इलाज नहीं मिलने पर दम तोड़ देती हैं। इस दौरान उन्होने बाढ़ पीड़ितों से पूछा कोई नही मिलने आया है यादवों से इतनी नफरत क्यों है।1
- पेंशन, राशन, बिजली और कृषि से जुड़ी समस्याओं के लिए एक ही जगह मिला समाधान। बख्तियारपुर। 8 सितंबर 2026, मंगलवार। बख्तियारपुर प्रखंड की मोगलपुरा पंचायत में मंगलवार को प्रशासन गांव की चौखट तक पहुंचा। बिहार सरकार के ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत पंचायत में सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पेंशन, राशन, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि समेत कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं और लिखित आवेदन दिए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड, अंचल या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत देना है। शिविर में मिले आवेदनों के निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन और ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए उनकी निगरानी की बात अधिकारियों ने कही। पेंशन से परिवहन तक, एक जगह मिली जानकारी मोगलपुरा में पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा, राशन, स्वास्थ्य जांच, कृषि, पशुपालन, मनरेगा, जीविका, बिजली, परिवहन और बैंकिंग से जुड़े काउंटर लगाए गए। ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 8 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। बाकी आवेदनों को भी निर्धारित समय-सीमा में निपटाने का भरोसा दिया गया। राजस्व टीम नहीं पहुंची तो मुखिया नाराज मुखिया विनय भूषण कुमार उर्फ शेर सिंह ने शिविर की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक पंचायतवासियों की समस्याएं सुनते हैं। हालांकि, अंचल की राजस्व टीम के शिविर में नहीं पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताई और वरिष्ठ अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की अपील की। वहीं प्रवर्तन अवर निरीक्षक प्रियंका तिवारी ने परिवहन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। पंचायती राज अधिकारी जूही सुगंधा ने पंचायत स्तर की सुविधाओं के बारे में बताया। बीडीओ उज्ज्वलकांत ने कहा कि शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है।1
- मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच समाज सेवियों ने बाढ़ पीड़ितो को खाद्य सामग्री का किया वितरण । लोगों द्वारा की जा रही सराहना। जी हां यह सेवा जाने माने समाज सेवी जो समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड , हुसैनीपुर गांव स्थित कुशवाहा एकता संघ ट्रस्ट के समाज सेवी ओम प्रकाश कुशवाहा के सौजन्य से आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को भ्रमण करते हुए बिसनपुर बेड़ी एवं हरेल पंचायत के चापर आंदगोलवा समेत अन्य कई गांवों में,सेवादारों के द्वारा सैंकड़ों बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया । इस दौरान उन्हानें एक एक घर के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हाल जाना और इस त्रासदी से झेल रहे स्थिति से अवगत होते हुए , उन्होंने इस गंभीर स्थिति को सामना करते हुए उन पीड़ित परिवार वालों के प्रति संवेदना जाहिर की और मां गंगे को कृत्वय प्रार्थना करते हुए बख्श देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में पहली बार इस अद्भुत मंजर को देखा है जो कभी सपनों में भी नहीं देख पाए थे, और बड़े बुजुर्ग से सुना करते थे ओ मंजर आज हमारे समाज सेवी ओम प्रकाश कुशवाहा जी के द्वारा यह मंजर देखने को मिला हैं। जो सही मायने में मां गंगे का असली रुद्र रोप अपनी आँखों से देखने को मिला है, धन्य हो समाज सेवी जो आपके ही द्वारा यह सेवा करने का अवसर मिला और मां गंगे का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। जिसकी कल्पना मैने कभी की ही नहीं थी। आज मैने अपने हाथों से सैंकड़ों बाढ़ पीड़ितों को पोलिथीन, चुरा गुर पानी बोतल, बिस्किट इत्यादि राहत सामग्री देकर पुण्य का भागी बने, जिसमें आपका सहयोग अपरम पार रहा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे त्रासदी से जुझ रहे पीड़ित परिवारों की मदद की आवश्यकता है इसलिए आप सभी लोग ऐसे परिवार के मदद के लिए आगे आए और हौसला बढ़ाए मौके पर डॉ.बलीराम सिंह, डॉ सतीश कुशवाहा, भोला सिंह,संजीव प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार, शिव शंकर कुमार, सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अन्य कई सेवादार मोजद थे।1
- समस्तीपुर खगड़िया रेल खंड के सिंघिया घाट में दर्दनाक हादसा: रेल इंजन की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत.1