Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर: अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिन्हित स्थानों पर चेकिंग के दौरान 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशाखोरी या सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिरगिट्टी पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Durgesh maravi
बिलासपुर: अड्डेबाजी और नशाखोरी पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिन्हित स्थानों पर चेकिंग के दौरान 9 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशाखोरी या सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिरगिट्टी पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कुसमुंडा खदान में 'सोनू मोनू कंपनी' के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; HPC दर और बदहाल रास्तों को लेकर खोला मोर्चा कोरबा: एसईसीएल (SECL) की प्रमुख कुसमुंडा कोयला खदान परिसर में सोनू मोनू कंपनी के अंतर्गत कार्यरत चालकों (ड्राइवर्स), हेल्परों और सुपरवाइजरों के बीच भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। सोनू मोनू कंपनी द्वारा किए जा रहे कथित शोषण, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और उचित HPC (हाई पावर कमेटी) वेतन दर न मिलने से क्षुब्ध होकर कर्मचारियों ने खदान परिसर में ही उग्र प्रदर्शन किया और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। बदहाल रास्ते और जान-माल का जोखिम प्रदर्शन कर रहे सोनू मोनू कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में खदान के भीतर की सड़कें बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी हैं। इसके बावजूद सोनू मोनू कंपनी के प्रबंधन द्वारा उनसे जबरन भारी वाहन चलवाए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि इस खराब रास्ते के कारण यदि किसी गाड़ी में कोई टूट-फूट या तकनीकी फॉल्ट आता है, तो उसकी पूरी जवाबदेही सोनू मोनू कंपनी के संबंधित इंचार्ज और अधिकारियों की होगी, न कि गरीब ड्राइवरों की। HPC दर न मिलने पर जताई भारी नाराजगी प्रदर्शन के दौरान जब कर्मचारियों से पूछा गया कि किसे-किसे निर्धारित HPC दर के अनुसार वेतन/भुगतान नहीं मिल रहा है, तो सोनू मोनू कंपनी के सभी उपस्थित कर्मचारियों, ड्राइवरों और सुपरवाइजरों ने एक स्वर में हाथ उठाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सोनू मोनू कंपनी उन्हें उनके जायज हक और नियमानुसार तय HPC रेट से वंचित रख रही है। आंदोलन और काम बंद करने की चेतावनी कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सोनू मोनू कंपनी जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों के लिए नियमानुसार HPC दर लागू नहीं करती है और खदान के रास्तों की स्थिति में सुधार नहीं कराती है, तो वे कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के अंत में सभी कर्मचारियों ने "जय जोहार, जय छत्तीसगढ़" के नारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई और चेतावनी दी कि यदि सोनू मोनू कंपनी ने मांगें पूरी नहीं कीं, तो खदान का कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।2
- OTP, UPI PIN और फर्जी लिंक से रहें सावधान, कोरबा पुलिस ने 3 हजार छात्रों को किया जागरूक कोरबा पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 3 हजार विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली,बांगो,रजगामार,चैतमा सहित अन्य क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड और साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराया। पुलिस ने OTP, UPI PIN और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक, फर्जी कॉल और संदिग्ध APK फाइल से सावधान रहने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या ऑनलाइन रिपोर्ट करें। समय पर शिकायत से ठगी की रकम रोकने में मदद मिल सकती है।3
- बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डकैती के मामलों का किया खुलासा1
- जांजगीर चांपा; “तस्वीरों को जिंदगी देने वाले फोटोग्राफरों का सम्मान… जांजगीर में धूमधाम से मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस, बना ‘फोटोग्राफर सम्मान दिवस’ का यादगार मंच”1
- दरहाघाट में बाढ़ बचाव का मॉकड्रिल, नदी में फंसे लोगों को बचाने का किया गया लाइव अभ्यास, दरहाघाट में बाढ़ बचाव का मॉकड्रिल, नदी में फंसे लोगों को बचाने का किया गया लाइव अभ्यास, चंद्रपुर तहसील के दरहाघाट में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने जिला स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ, पुलिस, नगर सेना और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का लाइव अभ्यास किया। मॉकड्रिल में नदी के तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, डूब रहे लोगों और पशुओं का रेस्क्यू करने तथा बोट और रस्सियों के जरिए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रदर्शन किया गया। बचाव दल ने लाइफ जैकेट सहित अन्य उपकरणों की उपयोगिता भी प्रदर्शित की। संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम ने कहा कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखना और आम लोगों को बाढ़ से बचाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। मॉकड्रिल में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं और आम नागरिक भी शामिल हुए।1
- साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा, मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद। साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा, मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000रूप्ये- बरामद।1
- देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की शरण में आने से पूर्ण होती हैं सभी मनोकामनाएं बिलासपुर सकरी स्थित हाँफा के प्रसिद्ध और जाग्रत आध्यात्मिक केंद्र हाँफा में स्थित देवाधीदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज भगवान नृसिंहनाथ की महिमा निराली है ऐसी अटूट मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान नृसिंहनाथ के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट और संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं प्राचीन काल से ही हाँफा का यह पवित्र स्थल आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र रहा है प्रतिदिन दूर-दराज से पहुँचने वाले भक्त भगवान सिद्ध बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे भाव से की गई यहाँ की पूजा कभी निष्फल नहीं होती मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने भगवान नृसिंहनाथ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस सिद्ध पीठ की ऊर्जा अत्यंत तीव्र और दिव्य है उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु यहाँ आकर नियमानुसार पूजा-अर्चना और बघर्रा पाठ महाराज की आराधना करता है, उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है आचार्य जी के अनुसार भगवान नृसिंहनाथ अपने भक्तों की रक्षा ठीक उसी तरह करते हैं जैसे उन्होंने आदि काल में भक्त प्रह्लाद की थी भगवान नृसिंहनाथ के स्मरण मात्र से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक भक्त की हर जायज़ मुराद पूरी होती है जीवन में आने वाले शत्रुओं, बाधाओं और भय का नाश होता है मंदिर परिसर में प्रत्येक गुरुवार को मानसभक्तों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ एवं गायन का आयोजन होता है एवं विशेष पूजन, हवन और महाआरती के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ कमाते हैं आचार्य धनेश उपाध्याय जी के सानिध्य में होने वाले इन अनुष्ठानों से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल बना रहता है ।1
- शिवसागर थाना क्षेत्र डिहरा गांव में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री छापा मारकर हथियार जब्त किया है हथियार के साथ गिरफ्तार भी किया है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की तो चार देशी कट्टा दो देशी बंदूक कई निर्मित कट्टा हथियार बनाने का औजार लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है वही मौका से नागेंद्र शर्मा नामक एक हथियार बनाने वाले कारीगर धंधे बाज गिरफ्तार हुआ है1