बेल्थरारोड में ‘आदित्य पैलेस एंड आरवी रेस्टोरेंट एंड होटल’ का शुभारंभ, खान-पान और ठहरने की बेहतर व्यवस्था के साथ शुरू हुआ नया प्रतिष्ठान, ग्राहकों को मिलेगा शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन। बेल्थरारोड क्षेत्र में खान-पान और ठहरने की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ‘आदित्य पैलेस एंड आरवी रेस्टोरेंट एंड होटल’ का शुभारंभ किया गया है। यह प्रतिष्ठान उभांव थाना रोड पर स्थित है, जहां ग्राहकों के लिए वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में शुद्ध देसी घी से बने पारंपरिक पकवानों के साथ-साथ फास्ट फूड और चाइनीज व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही, यहां पार्टी, शादी, तिलक और जन्मदिन जैसे आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्टी हॉल की बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है। संचालकों के अनुसार, ग्राहकों को साफ-सफाई के साथ बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा, बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं आदित्य पैलेस एंड आरवी रेस्टोरेंट एंड होटल’ में उत्तराखंड के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है स्वादिष्ट व्यंजन।
बेल्थरारोड में ‘आदित्य पैलेस एंड आरवी रेस्टोरेंट एंड होटल’ का शुभारंभ, खान-पान और ठहरने की बेहतर व्यवस्था के साथ शुरू हुआ नया प्रतिष्ठान, ग्राहकों को मिलेगा शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन। बेल्थरारोड क्षेत्र में खान-पान और ठहरने की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ‘आदित्य पैलेस एंड आरवी रेस्टोरेंट एंड होटल’
का शुभारंभ किया गया है। यह प्रतिष्ठान उभांव थाना रोड पर स्थित है, जहां ग्राहकों के लिए वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में शुद्ध देसी घी से बने पारंपरिक पकवानों के साथ-साथ फास्ट फूड और चाइनीज व्यंजन भी परोसे जा रहे
हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही, यहां पार्टी, शादी, तिलक और जन्मदिन जैसे आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्टी हॉल की बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है। संचालकों के अनुसार, ग्राहकों को साफ-सफाई के साथ बेहतर सेवा और
गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा, बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं आदित्य पैलेस एंड आरवी रेस्टोरेंट एंड होटल’ में उत्तराखंड के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है स्वादिष्ट व्यंजन।
- बिल्थरारोड। नगर पंचायत बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर के पुत्र अमित मद्धेशिया उर्फ सिंटू पर गोकुल कैफे के समीप कुछ अराजक तत्वों द्वारा रॉड से किया गया जानलेवा हमला, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।यह घटना क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता का विषय है। हमले में घायल सिंटू को सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहां इलाज जारी है। सिंटू का कहना है कि गोकुल कैफे पर राईस के लिए गए हुए थे। सड़क पर अपने बुलेट के पास खड़े थे। तभी अज्ञात 10 से 12 हमलावर आए और हमारे पर रॉड से हमला कर दिए। जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए। हथियार भी लिए थे।2
- सुखपुरा अन्तर्गत ग्राम ब्रह्माइन में युवक पर चाकू से हुए हमले को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर ने कही यह बात.? अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.04.2026 को थाना सुखपुरा अन्तर्गत ग्राम ब्रह्माइन में समय 16:00 बजे आपसी विवाद में तौफीक अहमद पुत्र खलील अहमद उम्र करीब 20 वर्ष पर गांव के ही एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया, उसे तत्काल जिला अस्पताल बलिया भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, तहरीर प्राप्त कर थाना स्थानाीय पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की विडियो बाइट1
- MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP521
- रसड़ा प्रधानपुर निवासी असम में 1907 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार पद पर कार्यरत जवान अनिल कुमार गुप्ता 35 पुत्र स्व जी नारायन गुप्ता का पार्थिव शरीर पैतृक गांव आने पर लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सेना जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।आने दो माह पूर्व अनिल कुमार गुप्ता असम अरुणाचल प्रदेश के बार्डर पर ड्यूटी के दौरान गश्त आने पर गिर गए थे। हसेना के जवानों ने ही कलकत्ता में भर्ती कराया था। बीस दिन पूर्व ही अनिल कुमार गुप्ता का हार्ट का आपरेशन हुआ था। अनिल दो भाइयों सात बहनों में सातवें नंबर पर थे। 2012 में नासिक मुंबई में भर्ती हुए थे। सेना में 14 वर्ष से कार्यरत थे। इस समय हवलदार के पद पर कार्यरत थे। इनकी शादी 2016 में गाजीपुर जनपद में मोहम्दाबाद थाना के मनिया मिर्जाबाद सलोनी से हुई थी। इनका सात वर्षीय अरेयांश एकलौता पुत्र था। बड़ा भाई श्री निवास गुप्ता भी सेना से रिटायर हो चुके है। सेना के जवानों की देख रेख में अंतिम संस्कार प्रधानपुर टोंस नदी के किनारे की गईं। #BalliaNews #सपा #आप #भाजपा #यूपी #फॉलो #farward #rasra #बलिया #hilight3
- चलती ट्रेन की छत पर चढ़े युवक को पुलिस ने दबोचा...! भारत में एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया जब एक पुलिस अधिकारी और एक युवक चलती ट्रेन की छत पर खतरनाक टकराव में उलझे दिखाई दिए।1
- मऊ, ब्यूरो । पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अली बिल्डींग स्थित बालाजी टेलीकाम नामक मोबाइल की दुकान में सैकड़ों मोबाइल फोन की चोरी के घटना में शामिल अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गये मोबाइलों की बरामदगी करते हुए घटना का त्वरित एवं सफल अनावरण सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मऊ श्री कृश राजपूत के सहयोग व निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस , स्वाट / एसओजी व सर्विलांस टीम की कुल तीन टीमें गठित कर सतत सुरागरसी पतारसी किया जा रहा था । उक्त के क्रम में गठित टीम से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा स्वाट / एसओजी एवम् सर्विलांस टीम के सहयोग से लगातार सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, संभावित स्थानों पर निगरानी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। अभियान में विभिन्न स्थानों के करीब 103 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व परीक्षण करने के पश्चात अभियुक्त की पहचान होने पर मुखबिर खास मामूर किया गया था । 08 अप्रैल 2026 को प्राप्त मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन के पास कार पार्किंग के पीछे सूनसान स्थान पर खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया , पूछताछ में अभियुक्तगण ने अपना नाम क्रमशः 1. गौरीशंकर राजभर पुत्र स्व0 केदार राजभर निवासी ग्राम कठउत पोस्ट गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 47 वर्ष, 2. अब्दुल हाय पुत्र अबुजार शेख निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज (झारखण्ड) उम्र करीब 24 वर्ष , 3. समीम अख्तर उर्फ राकेश पुत्र रईसुद्दीन शेख निवासी रामरामपुर थाना फरक्का जनपद मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) उम्र करीब 28 वर्ष बताया जिनकी जामा तलाशी में बालाजी टेलीकाम से चोरी किये गये कुल तीन अदद रेडमी कम्पनी के मोबाइल फोन व चोरी किये मोबाइलों के बिक्री किये हुए कुल एक लाख दस हजार रूपये नगद व चोरी गये मोबाइल फोन के 8 अदद खाली डिब्बे जो इन्होंने चोरी के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान के पीछे झाड़ियों में फेंक दिये थे उनकी निशानदेही पर बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 331(4)/305(a)/317(2)/111(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। अपराध का तरीका गिरफ्तार अभियुक्तगण से एक साथ व अलग अलग पूछताछ की गयी तो पाया गया कि – अभियुक्त (1) आलम शेख पुत्र मन्टू शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (2) लिली बीबी पत्नी आलम शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (3) अब्दुल हाय पुत्र अबुजार शेख निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (4) मासूमा खातून पत्नी ब्दुल हाय निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर, साहिबगंज (झारखण्ड) , (5) शमीम अख्तर उर्फ राकेश पुत्र रईसुद्दीन शेख निवासी रामरामपुर थाना फरक्का, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) , तथा (6) गौरीशंकर राजभर पुत्र स्व0 केदार राजभर निवासी ग्राम कठउत पोस्ट गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर ये सभी एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं, जिसका सरगना आलम शेख पुत्र मन्टू शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज (झारखण्ड) है। ये लोग सुनियोजित तरीके से पहले लक्ष्य स्थल की रेकी करते हैं, फिर किराये के कमरों/सार्वजनिक स्थानों पर रुककर योजना बनाते हैं तथा अवसर पाकर चोरी/सेंधमारी की घटना को अंजाम देते हैं। अभियुक्त गौरीशंकर राजभर की बहन बीमार थी, जिसका इलाज वह मऊ स्थित मंगलम हॉस्पिटल में करा रहा था, जिसमें काफी धन खर्च हुआ था। पूर्व में वह एक अन्य मुकदमे में गाजीपुर जेल में बन्द था, जहां उसकी मुलाकात पहले से बन्द आलम शेख से हुई और वहीं दोनों में मित्रता हो गयी। जेल से छूटने के बाद गौरीशंकर, आलम शेख के सम्पर्क में आकर उसके गिरोह में शामिल हो गया तथा अन्य पुराने साथियों से भी जुड़कर लगातार छिप-छिपकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने लगा। आलम शेख द्वारा बड़े काम के बदले अधिक हिस्सेदारी का लालच दिया गया, जिस पर गौरीशंकर द्वारा मऊ में रेकी कर अली बिल्डिंग के सामने स्थित बालाजी टेलीकाम दुकान को चिन्हित किया गया, क्योंकि उसके पीछे खाली व सुनसान स्थान था। 30 मार्च 2026 को पूर्व योजना के अनुसार गिरोह के सभी सदस्य (पुरुष व महिलाएं) ट्रेन / बस से मऊ आये और दिन में उक्त दुकान की पुनः रेकी की। उसी रात सभी लोग स्टेशन के बाहर ही अलग-अलग स्थानों पर रुककर पूरी योजना को अंतिम रूप दिया। दिनांक 31मार्च 2026 की रात्रि में अभियुक्त आलम शेख, शमीम अख्तर व अब्दुल हाय द्वारा अपने साथ लाये कटर, ग्राइंडर व रम्मा से दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी की गयी, जबकि गौरीशंकर राजभर व महिलाएं लिली बीबी व मासूमा खातून बाहर निगरानी करते रहे। कार्य पूर्ण न होने पर दीवार को बैनर/साइनबोर्ड से ढक दिया गया तथा सभी लोग यात्रियों के रूप में स्टेशन के पास अलग-अलग बैठ गये। दिनांक 01 अप्रैल 2026 की सुबह अभियुक्तगण में से पुरुष सदस्यगण रोडवेज के पास स्थित विजय प्लाजा होटल में ठहरे, जबकि महिलाओं को पुनः रेकी व निगरानी के लिए लगा दिया गया। उसी रात पुनः योजना के अनुसार आलम शेख, शमीम अख्तर व अब्दुल हाय द्वारा दीवार को पूरी तरह काटकर दुकान में प्रवेश किया गया, सीसीटीवी केबिल काट दी गयी तथा दुकान में रखे नये मोबाइल फोन चोरी कर तीन बैगों में भर लिये गये। इस दौरान गौरीशंकर राजभर व महिलाएं लिली बीबी व मासूमा खातून बाहर निगरानी करने के बाद पूर्व निर्धारित स्थान पर स्टेशन के पास एकत्र हुए। घटना के पश्चात सभी अभियुक्तगण स्टेशन के पास मिले, जहां कुछ मोबाइल जो जल्दीबाजी में डिब्बे के साथ आ गये थे के डिब्बे हटाकर झाड़ियों में फेंक दिये गये व मोबाइलों को बैग में डाल दिया गया था। इसके बाद सभी लोग बस द्वारा मऊ से जमनिया होते हुए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर ब्रह्मपुत्र मेल से बरहरवा जाना था पर पुलिस चेकिंग के दौरान घबराहट में गौरीशंकर राजभर और अब्दुल हाय अपने अपने बैग छोड़कर भाग गये, जिसमें से एक बैग आलम शेख उठाकर ट्रेन में चढ़ गया और दूसरा अभियुक्त शमीम अख्तर उर्फ राकेश अपने बैग जिसमें मोबाइल था के साथ ट्रेन में चढ़ गया था महिलायें खाली हाथ गईं । चोरी के मोबाइलों से भरा एक बैग प्लेटफार्म पर ही छूट गया। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये मोबाइलों का एक हिस्सा पश्चिम बंगाल में औने-पौने दाम पर बेच दिया गया, जिससे प्राप्त धनराशि लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये हुई, जिसे आपस में बांट लिया गया तथा कुछ खर्च कर दिया गया। शेष दो बैग मोबाइल को सरगना आलम शेख द्वारा मालदा पश्चिम बंगाल निवासी एक दलाल शमीम के माध्यम से बांग्लादेश भेजकर बिकवाये जाते हैं। प्राप्त धनराशि सीधे आलम शेख द्वारा अपने खातों में न लेकर विभिन्न माध्यमों से अपने गिरोह के सदस्यों के खाते विशेषकर गौरीशंकर राजभर के खाते में पहुंचायी जाती है।2
- कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार1
- खान-पान और ठहरने की बेहतर व्यवस्था के साथ शुरू हुआ नया प्रतिष्ठान, ग्राहकों को मिलेगा शुद्ध व स्वादिष्ट भोजन। बेल्थरारोड क्षेत्र में खान-पान और ठहरने की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ‘आदित्य पैलेस एंड आरवी रेस्टोरेंट एंड होटल’ का शुभारंभ किया गया है। यह प्रतिष्ठान उभांव थाना रोड पर स्थित है, जहां ग्राहकों के लिए वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में शुद्ध देसी घी से बने पारंपरिक पकवानों के साथ-साथ फास्ट फूड और चाइनीज व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही, यहां पार्टी, शादी, तिलक और जन्मदिन जैसे आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्टी हॉल की बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है। संचालकों के अनुसार, ग्राहकों को साफ-सफाई के साथ बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा, बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए ठहरने की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं आदित्य पैलेस एंड आरवी रेस्टोरेंट एंड होटल’ में उत्तराखंड के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है स्वादिष्ट व्यंजन।4