logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पहुंचेगा चित्रकूट धाम! | नई कनेक्टिविटी से बदलेगा सफर | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट धाम से जोड़ने की तैयारी की खबर सामने आई है। नई कनेक्टिविटी से बुंदेलखंड क्षेत्र में चित्रकूट जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए आवागमन आसान होने की उम्मीद है। UP Invest की 16 सितंबर 2026 की अपडेट में इस कनेक्शन का उल्लेख किया गया है।

3 hrs ago
user_Dilip Kumar Bharti
Dilip Kumar Bharti
Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पहुंचेगा चित्रकूट धाम! | नई कनेक्टिविटी से बदलेगा सफर | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट धाम से जोड़ने की तैयारी की खबर सामने आई है। नई कनेक्टिविटी से बुंदेलखंड क्षेत्र में चित्रकूट जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों के लिए आवागमन आसान होने की उम्मीद है। UP Invest की 16 सितंबर 2026 की अपडेट में इस कनेक्शन का उल्लेख किया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गणेश महोत्सव वालीबाल में आदर्श बजरंग का परचम, भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को सीधे सेटों में हराकर जीता खिताब, सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन, बाॅंदा। नूतन बाल समाज बाॅंदा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दमदार स्मैश, शानदार ब्लॉक और बेहतरीन तालमेल के बीच आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को 25-22 तथा 25-20 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने गोयरा मुगली को 25-22 तथा 25-18 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बाॅंदा ने परछा हमीरपुर को 25-22 तथा 25-20 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के स्मैशरों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कई मौकों पर शानदार वापसी की, लेकिन निर्णायक क्षणों में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सधे हुए खेल का परिचय देते हुए दोनों सेट अपने नाम कर लिए। 25-22 और 25-20 की जीत के साथ आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा देता है तथा ऐसे आयोजन ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। *कार्यक्रम में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी ‘जीतू भैया’, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अशोक अवस्थी, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के महासचिव डा० इन्द्रवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार,नंदलाल सिंह, अशोक तिवारी, खेल शिक्षक रमेश चंद्र, महेश गर्ग, इटवां दोहरा के प्रधान सुरेश कुमार, मटौंध ग्रामीण के पूर्व प्रधान रज्जन सिंह, राम बहादुर ‘बब्बन’, अभिषेक कुमार, रोशन लाल, प्रवीण कुमार पांडेय, कमल सिंह चौहान, कमलेश कुमार* सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्कोरिंग का कार्य के० डी० शुक्ला तथा रणविजय सिंह ने कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम का संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह, रोशन लाल एवं महेश गर्ग ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
    1
    गणेश महोत्सव वालीबाल में आदर्श बजरंग का परचम,
भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को सीधे सेटों में हराकर जीता खिताब, सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन,

बाॅंदा। 
नूतन बाल समाज बाॅंदा के तत्वावधान में गणेश महोत्सव के अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दमदार स्मैश, शानदार ब्लॉक और बेहतरीन तालमेल के बीच आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को 25-22 तथा 25-20 से पराजित कर प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने गोयरा मुगली को 25-22 तथा 25-18 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बाॅंदा ने परछा हमीरपुर को 25-22 तथा 25-20 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के स्मैशरों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने कई मौकों पर शानदार वापसी की, लेकिन निर्णायक क्षणों में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और सधे हुए खेल का परिचय देते हुए दोनों सेट अपने नाम कर लिए। 25-22 और 25-20 की जीत के साथ आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री माननीय रामकेश निषाद ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की प्रेरणा देता है तथा ऐसे आयोजन ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं।
*कार्यक्रम में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी ‘जीतू भैया’, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अशोक अवस्थी, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के महासचिव डा० इन्द्रवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार,नंदलाल सिंह, अशोक तिवारी, खेल शिक्षक रमेश चंद्र, महेश गर्ग, इटवां दोहरा के प्रधान सुरेश कुमार, मटौंध ग्रामीण के पूर्व प्रधान रज्जन सिंह, राम बहादुर ‘बब्बन’, अभिषेक कुमार, रोशन लाल, प्रवीण कुमार पांडेय, कमल सिंह चौहान, कमलेश कुमार* सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्कोरिंग का कार्य के० डी० शुक्ला तथा रणविजय सिंह ने कुशलता पूर्वक किया।
कार्यक्रम का संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह, रोशन लाल एवं महेश गर्ग ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चित्रकूट कर्वी के बूढ़ा सेमरवार में बेटी के साथ मारपीट का विरोध करने पर दामाद ने ससुर के ऊपर लोहे की रॉड से किया प्रहार घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार का बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 का है जहां दामाद ने ससुर के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल व्यक्ति मैया दीन के परिजनों ने आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैया दीन की बेटी की शादी कर्वी के ही सेमरिया निवासी बल्लू उर्फ रामशरण के साथ हुई है बल्लू शराब के नशे में आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है जिसका विरोध करने पर नाराज बल्लू रात्रि लगभग 12:00 बजे अपनी ससुराल बूढ़ा सेमरवार पहुंचकर घर के दरवाजे पर सो रहे ससुर मैया दीन के ऊपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया और मौके से भाग निकला जिससे मैया दीन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनो ने सोनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया है जहां मैयादीन का इलाज किया जा रहा है परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद आरोपी दामाद बल्लू के खिलाफ कोतवाली कर्वी में तहरीर दी जाएगी चित्रकूट कर्वी के बूढ़ा सेमरवार में बेटी के साथ मारपीट का विरोध करने पर दामाद ने ससुर के ऊपर लोहे की रॉड से किया प्रहार घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार का बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 का है जहां दामाद ने ससुर के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल व्यक्ति मैया दीन के परिजनों ने आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैया दीन की बेटी की शादी कर्वी के ही सेमरिया निवासी बल्लू उर्फ रामशरण के साथ हुई है बल्लू शराब के नशे में आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है जिसका विरोध करने पर नाराज बल्लू रात्रि लगभग 12:00 बजे अपनी ससुराल बूढ़ा सेमरवार पहुंचकर घर के दरवाजे पर सो रहे ससुर मैया दीन के ऊपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया और मौके से भाग निकला जिससे मैया दीन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनो ने सोनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया है जहां मैयादीन का इलाज किया जा रहा है परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद आरोपी दामाद बल्लू के खिलाफ कोतवाली कर्वी में तहरीर दी जाएगी
    1
    चित्रकूट कर्वी के बूढ़ा सेमरवार में बेटी के साथ मारपीट का विरोध करने पर दामाद ने ससुर के ऊपर लोहे की रॉड से किया प्रहार घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती।           मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार का बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 का है जहां दामाद ने ससुर के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल व्यक्ति मैया दीन के परिजनों ने आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैया दीन की बेटी की शादी कर्वी के ही सेमरिया निवासी बल्लू उर्फ रामशरण के साथ हुई है बल्लू शराब के नशे में आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है जिसका विरोध करने पर नाराज बल्लू रात्रि लगभग 12:00 बजे अपनी ससुराल बूढ़ा सेमरवार पहुंचकर घर के दरवाजे पर सो रहे ससुर मैया दीन के ऊपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया और मौके से भाग निकला जिससे मैया दीन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनो ने सोनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया है जहां मैयादीन का इलाज किया जा रहा है परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद आरोपी दामाद बल्लू के खिलाफ कोतवाली कर्वी में तहरीर दी जाएगी
चित्रकूट कर्वी के बूढ़ा सेमरवार में बेटी के साथ मारपीट का विरोध करने पर दामाद ने ससुर के ऊपर लोहे की रॉड से किया प्रहार घायल ससुर जिला अस्पताल में भर्ती।           मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ा सेमरवार का बीते शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:00 का है जहां दामाद ने ससुर के साथ मारपीट की है मारपीट में घायल व्यक्ति मैया दीन के परिजनों ने आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैया दीन की बेटी की शादी कर्वी के ही सेमरिया निवासी बल्लू उर्फ रामशरण के साथ हुई है बल्लू शराब के नशे में आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है जिसका विरोध करने पर नाराज बल्लू रात्रि लगभग 12:00 बजे अपनी ससुराल बूढ़ा सेमरवार पहुंचकर घर के दरवाजे पर सो रहे ससुर मैया दीन के ऊपर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया और मौके से भाग निकला जिससे मैया दीन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनो ने सोनपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया है जहां मैयादीन का इलाज किया जा रहा है परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद आरोपी दामाद बल्लू के खिलाफ कोतवाली कर्वी में तहरीर दी जाएगी
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट सूखा राशन, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू सामान का किया वितरण चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीतापुर स्थित भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट, वृंदावन की चित्रकूट शाखा आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत पंडरी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाढ़ के दौरान जिन परिवारों के मकान गिर गए या बह गए, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया। भगवान भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि सूखा राशन एवं खाद्य सामग्री नई दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ, शारदा देवी सर्राफ तथा मालेगांव के अशोक चौधरी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। वहीं कपड़े, साड़ी और शॉल बनारस के नंदकिशोर सुल्तानिया की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता मारवाड़ी समाज, बनारस की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान भजनाश्रम की ओर से अब तक जनपद के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, कपड़े और बर्तन वितरित किए जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी बिहारी लाल सर्राफ (दिल्ली), अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट (दिल्ली), व्यवस्थापक रामावतार यादव, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम केशव यादव, रविंद्र शर्मा, सभासद शंकर यादव, सोनाक्षी यादव और सदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट सूखा राशन, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू सामान का किया वितरण चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीतापुर स्थित भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट, वृंदावन की चित्रकूट शाखा आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत पंडरी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाढ़ के दौरान जिन परिवारों के मकान गिर गए या बह गए, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया। भगवान भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि सूखा राशन एवं खाद्य सामग्री नई दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ, शारदा देवी सर्राफ तथा मालेगांव के अशोक चौधरी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। वहीं कपड़े, साड़ी और शॉल बनारस के नंदकिशोर सुल्तानिया की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता मारवाड़ी समाज, बनारस की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान भजनाश्रम की ओर से अब तक जनपद के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, कपड़े और बर्तन वितरित किए जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी बिहारी लाल सर्राफ (दिल्ली), अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट (दिल्ली), व्यवस्थापक रामावतार यादव, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम केशव यादव, रविंद्र शर्मा, सभासद शंकर यादव, सोनाक्षी यादव और सदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट
सूखा राशन, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू सामान का किया वितरण
चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीतापुर स्थित भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट, वृंदावन की चित्रकूट शाखा आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत पंडरी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाढ़ के दौरान जिन परिवारों के मकान गिर गए या बह गए, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया।
भगवान भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि सूखा राशन एवं खाद्य सामग्री नई दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ, शारदा देवी सर्राफ तथा मालेगांव के अशोक चौधरी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। वहीं कपड़े, साड़ी और शॉल बनारस के नंदकिशोर सुल्तानिया की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता मारवाड़ी समाज, बनारस की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान भजनाश्रम की ओर से अब तक जनपद के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, कपड़े और बर्तन वितरित किए जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी बिहारी लाल सर्राफ (दिल्ली), अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट (दिल्ली), व्यवस्थापक रामावतार यादव, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम केशव यादव, रविंद्र शर्मा, सभासद शंकर यादव, सोनाक्षी यादव और सदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट
सूखा राशन, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू सामान का किया वितरण
चित्रकूट। जनपद में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सीतापुर स्थित भगवान भजनाश्रम ट्रस्ट, वृंदावन की चित्रकूट शाखा आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से ग्राम पंचायत पंडरी में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाढ़ के दौरान जिन परिवारों के मकान गिर गए या बह गए, ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, खाद्य सामग्री, कपड़े, साड़ी, शॉल, बर्तन और घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सहायता के लिए आभार जताया।
भगवान भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव ने बताया कि सूखा राशन एवं खाद्य सामग्री नई दिल्ली के बिहारी लाल सर्राफ, शारदा देवी सर्राफ तथा मालेगांव के अशोक चौधरी की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी गई है। वहीं कपड़े, साड़ी और शॉल बनारस के नंदकिशोर सुल्तानिया की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सहायता मारवाड़ी समाज, बनारस की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भगवान भजनाश्रम की ओर से अब तक जनपद के कई बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री, कपड़े और बर्तन वितरित किए जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी बिहारी लाल सर्राफ (दिल्ली), अग्रवाल एडवोकेट एसोसिएट (दिल्ली), व्यवस्थापक रामावतार यादव, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम केशव यादव, रविंद्र शर्मा, सभासद शंकर यादव, सोनाक्षी यादव और सदल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
    सरस्वती सिंह कुशवाहा
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • वायरल वीडियो के बाद जर्जर मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारियों को दिए निर्देश
    1
    वायरल वीडियो के बाद जर्जर मकान का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकारियों को दिए निर्देश
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चित्रकूट नगर पालिका कर्वी के वार्ड नंबर-9 में नाली निर्माण पर सवाल! नगर पालिका कर्वी के वार्ड नंबर-9 में नाली निर्माण पर सवाल! राजा के घर के पास चल रहे नाली निर्माण एवं पाटन कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि निर्माण में क्रेशर डस्ट व मानकविहीन गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच कराने की मांग की है। अब सवाल—क्या संबंधित विभाग मौके पर जांच कर निर्माण की वास्तविक गुणवत्ता सामने लाएगा? वार्ड नंबर-9, नगर पालिका कर्वी, चित्रकूट रिपोर्ट — पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार तिवारी
    1
    चित्रकूट
नगर पालिका कर्वी के वार्ड नंबर-9 में नाली निर्माण पर सवाल!
नगर पालिका कर्वी के वार्ड नंबर-9 में नाली निर्माण पर सवाल!
राजा के घर के पास चल रहे नाली निर्माण एवं पाटन कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि निर्माण में क्रेशर डस्ट व मानकविहीन गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच कराने की मांग की है।
अब सवाल—क्या संबंधित विभाग मौके पर जांच कर निर्माण की वास्तविक गुणवत्ता सामने लाएगा?
वार्ड नंबर-9, नगर पालिका कर्वी, चित्रकूट
रिपोर्ट — पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार तिवारी
    user_पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अशोह विस्फोट की घटना में मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस की छानबीन, घटना के खुलासा को पुलिस कर रही तेज़ी से जांच मृतक की शिनाख्त के लिए भरतकूप के ग्रेनाइट प्लांट पर जांच कर कर्मचारियों से पूछताछ की चित्रकूट। बीते 13 सितंबर भाजपा नेता के खाली प्लाट पर धमाका हुआ था जिसमें मानव‌ अंग मिलने से सनसनी मची थी । भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम पुत्र जयनारायण गौतम निवासी लोहदा, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट, हाल पता गांधीगंज मिशन रोड कर्वी ने रात्रि लगभग 8:45 बजे थाना पहाड़ी क्षेत्र अंतर्गत अशोह स्थित खेत में विस्फोट की सूचना दी थी।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां बाउंड्रीवाल के अंदर जमीन में गड्ढा तथा एक क्षत-विक्षत पैर मिला था। प्रातः घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान दोनों पैर एवं एक पैर की जांघ की हड्डी बरामद हुई। अभी तक मृतक का धड़ एवं सिर बरामद न होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा मैनुअल कॉम्बिंग, ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा अस्पतालों में जांच की जा रही है। कर्वी से कौशाम्बी तक मार्ग में पड़ने वाले होटल, ढाबों एवं अन्य स्थानों पर पूछताछ के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी राजापुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। घटनास्थल पर प्रयागराज से बीडीडीएस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया विस्फोटक खनन कार्य में प्रयुक्त होने वाला प्रतीत हो रहा है। मौके से प्राप्त कपड़ों एवं एक झोले के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना भरतकूप पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौली कल्याणपुर ग्रेनाइट, चित्रकूट मिनरल्स, झांसी प्लांट, यस आर ग्रेनाइट ,रवि शंकर शुक्ला, शिव मंगल सिंह के खदान/प्लांट खदान को चेक किया गया तथा आवश्यक जानकारी जुटाई गई। प्रकरण की जांच प्रचलित है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
    3
    अशोह विस्फोट की घटना में मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस की छानबीन, घटना के खुलासा को पुलिस कर रही तेज़ी से जांच
मृतक की शिनाख्त के लिए भरतकूप के ग्रेनाइट प्लांट पर जांच कर कर्मचारियों से पूछताछ की
चित्रकूट। बीते 13 सितंबर भाजपा नेता के खाली प्लाट पर धमाका हुआ था जिसमें मानव‌ अंग मिलने से सनसनी मची थी ।  भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम पुत्र  जयनारायण गौतम निवासी लोहदा, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट, हाल पता गांधीगंज मिशन रोड कर्वी ने रात्रि लगभग 8:45 बजे थाना पहाड़ी क्षेत्र अंतर्गत अशोह स्थित खेत में विस्फोट की सूचना दी थी।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां बाउंड्रीवाल के अंदर जमीन में गड्ढा तथा एक क्षत-विक्षत पैर मिला था।
प्रातः घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान दोनों पैर एवं एक पैर की जांघ की हड्डी बरामद हुई। अभी तक मृतक का धड़ एवं सिर बरामद न होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मृतक की पहचान एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा मैनुअल कॉम्बिंग, ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा अस्पतालों में जांच की जा रही है। कर्वी से कौशाम्बी तक मार्ग में पड़ने वाले होटल, ढाबों एवं अन्य स्थानों पर पूछताछ के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी राजापुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
घटनास्थल पर प्रयागराज से बीडीडीएस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया विस्फोटक खनन कार्य में प्रयुक्त होने वाला प्रतीत हो रहा है। मौके से प्राप्त कपड़ों एवं एक झोले के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना भरतकूप पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौली कल्याणपुर ग्रेनाइट, चित्रकूट मिनरल्स, झांसी प्लांट, यस आर ग्रेनाइट ,रवि शंकर शुक्ला, शिव मंगल सिंह के खदान/प्लांट खदान को चेक किया गया तथा आवश्यक जानकारी जुटाई गई। प्रकरण की जांच प्रचलित है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_PushpRaj kashyap
    PushpRaj kashyap
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चित्रकूट पहाड़ीभगौता पुरवा की समस्याओं पर DM ने लिया संज्ञान, ग्रामीणों को समाधान की उम्मीद चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत पहाड़ी के भगौता पुरवा में ग्रामीण लंबे समय से स्थानीय जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता है। पत्रकार से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने भगौता पुरवा की समस्याओं को संज्ञान में लेकर जनता की पीड़ा को समझा है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि डीएम के निर्देश पर संबंधित विभाग मौके पर समस्याओं की जांच कराकर जल्द समाधान की कार्रवाई करेंगे। ग्रामीणों की निगाहें अब डीएम के संज्ञान के बाद होने वाली जमीनी कार्रवाई पर टिकी हैं। इस दौरान समाजसेवी आकाश कुशवाहा, अरुण कुमार, सुशील, अवधेश, नागेंद्र, आयुष, ज्ञानेंद्र, शिवपूजन, राधा, आयुषी, सुमन, अंशिका, अनामिका सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
    1
    चित्रकूट पहाड़ीभगौता पुरवा की समस्याओं पर DM ने लिया संज्ञान, ग्रामीणों को समाधान की उम्मीद
चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायत पहाड़ी के भगौता पुरवा में ग्रामीण लंबे समय से स्थानीय जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता है।
पत्रकार से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने भगौता पुरवा की समस्याओं को संज्ञान में लेकर जनता की पीड़ा को समझा है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि डीएम के निर्देश पर संबंधित विभाग मौके पर समस्याओं की जांच कराकर जल्द समाधान की कार्रवाई करेंगे।
ग्रामीणों की निगाहें अब डीएम के संज्ञान के बाद होने वाली जमीनी कार्रवाई पर टिकी हैं।
इस दौरान समाजसेवी आकाश कुशवाहा, अरुण कुमार, सुशील, अवधेश, नागेंद्र, आयुष, ज्ञानेंद्र, शिवपूजन, राधा, आयुषी, सुमन, अंशिका, अनामिका सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गणेश महोत्सव से गुंजा देवरी जगह-जगह विराजे गणपति पन्ना ग्राम देवरी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर देवरी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में दस दिवसीय गणेश उत्सव के साथ शुभारंभ हुआ। जगह जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई वहीं लोगों ने घरों में भी विधि विधान से गणपति की स्थापना कर पूजा अर्चना की गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष से नगर का वातावरण भक्ति में हो गया आगामी दस दिनों तक विभिन्न स्थानों पर भजन कीर्तन आरती एवं धार्मिक आयोजन होगा और आज रामायण पाठ किया गया
    1
    गणेश महोत्सव से गुंजा देवरी जगह-जगह विराजे गणपति 
पन्ना ग्राम देवरी में गणेश चतुर्थी के अवसर
पर देवरी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में दस दिवसीय गणेश उत्सव के साथ शुभारंभ हुआ। जगह जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई वहीं लोगों ने घरों में भी विधि विधान से गणपति की स्थापना कर पूजा अर्चना की गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष से नगर का वातावरण भक्ति में हो गया आगामी दस दिनों तक विभिन्न स्थानों पर भजन कीर्तन आरती एवं धार्मिक आयोजन होगा और आज रामायण पाठ किया गया
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पवैया गांव में दबंग ने पूर्व कोटेदार के सिर में धारदार हथियार से किया हमला गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू से मेडिकल कॉलेज रेफर
    1
    पवैया गांव में दबंग ने पूर्व कोटेदार के सिर में धारदार हथियार से किया हमला गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू से मेडिकल कॉलेज रेफर
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.