logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*स्लग : मैथन टोल बूथ के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत* निरसा के मैथन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने मैथन टोल बूथ से ठीक पहले सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों चालक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद कार के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुरुवार की सुबह मैथन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैथन टोल बूथ से ठीक पहले एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक चालक पास के एक होटल से चाय पीने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH10CJ/2546 अनियंत्रित होकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक चालक उछलकर काफी दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मृतक ट्रक चालक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार कार चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

9 hrs ago
user_Moloy Gope
Moloy Gope
Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
9 hrs ago

*स्लग : मैथन टोल बूथ के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत* निरसा के मैथन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने मैथन टोल बूथ से ठीक पहले सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों

चालक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद कार के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुरुवार की सुबह मैथन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैथन टोल बूथ से ठीक पहले एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक चालक पास के एक

होटल से चाय पीने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH10CJ/2546 अनियंत्रित होकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक चालक उछलकर काफी दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मृतक ट्रक चालक राजस्थान के रहने वाले

बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार कार चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा न्यूज:माय छोटा प्ले स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव जामताड़ा। नगर के आजाद पाड़ा, दुमका रोड स्थित माय छोटा प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और रासलीला पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटक, भजन, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण, गोपियों और बाल कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण की बाल लीलाएं और मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ी और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। स्कूल की सेक्रेटरी किरण मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ सभी धर्म एवं संप्रदाय के प्रमुख त्योहारों को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल की प्राचार्य नाजिया परवीन, शिक्षिका हिना सिंह, नवोमिता सरकार, पूनम वर्मा एवं स्कूल कर्मी शिल्पी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    जामताड़ा न्यूज:माय छोटा प्ले स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव
जामताड़ा। नगर के आजाद पाड़ा, दुमका रोड स्थित माय छोटा प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और रासलीला पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटक, भजन, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण, गोपियों और बाल कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण की बाल लीलाएं और मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ी और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
स्कूल की सेक्रेटरी किरण मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ सभी धर्म एवं संप्रदाय के प्रमुख त्योहारों को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल की प्राचार्य नाजिया परवीन, शिक्षिका हिना सिंह, नवोमिता सरकार, पूनम वर्मा एवं स्कूल कर्मी शिल्पी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • फुसबंगला पुलिया पर कब्जा और गंदगी अंबार , प्रशासन मौन ?
    1
    फुसबंगला पुलिया पर कब्जा और गंदगी अंबार , प्रशासन मौन  ?
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन सम्मान और गर्व से भरा रहा। बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई। धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन सम्मान और गर्व से भरा रहा। बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई।
    1
    धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन सम्मान और गर्व से भरा रहा। बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई।
धनबाद पुलिस के चार कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन सम्मान और गर्व से भरा रहा। बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई।
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • कतरास रानी बाजार स्थित कृष्ण मातृ सदन में सुरक्षित गर्भपात को लेकर संगोष्ठी का आयोजन
    1
    कतरास रानी बाजार स्थित कृष्ण मातृ सदन में सुरक्षित गर्भपात को लेकर संगोष्ठी का आयोजन
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • धनबाद के बरारी में धरती फटी, आग और जहरीले धुएं ने बढ़ाई मुसीबत; BCCL पर उठे सवाल
    1
    धनबाद के बरारी में धरती फटी, आग और जहरीले धुएं ने बढ़ाई मुसीबत; BCCL पर उठे सवाल
    user_Adarsh gupta
    Adarsh gupta
    Media company बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • मसलिया पुलिस ने किया वाहन जांच, अभियान के तहत किया जांच 22 वाहनों का चालान कटे मसलिया थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चला। एएसआई प्राण टुडू के नेतृत्व में दोपहर 2 से 4 बजे तक 55 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कागजात, हेलमेट और डिक्की की जांच हुई। नियम उल्लंघन पर 22 वाहनों का झारखंड मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया। अभियान वरीय अधिकारी के आदेश पर चलाया गया।
    1
    मसलिया पुलिस ने किया वाहन जांच, अभियान के तहत किया जांच 22 वाहनों का चालान कटे
मसलिया थाना गेट के सामने  सघन वाहन जांच अभियान चला। एएसआई प्राण टुडू के नेतृत्व में दोपहर 2 से 4 बजे तक 55 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कागजात, हेलमेट और डिक्की की जांच हुई। नियम उल्लंघन पर 22 वाहनों का झारखंड मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया। अभियान वरीय अधिकारी के आदेश पर चलाया गया।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    29 min ago
  • *स्लग : मैथन टोल बूथ के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत* निरसा के मैथन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने मैथन टोल बूथ से ठीक पहले सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों चालक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद कार के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुरुवार की सुबह मैथन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैथन टोल बूथ से ठीक पहले एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक चालक पास के एक होटल से चाय पीने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH10CJ/2546 अनियंत्रित होकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक चालक उछलकर काफी दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मृतक ट्रक चालक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार कार चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।
    4
    *स्लग : मैथन टोल बूथ के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत*
निरसा के मैथन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने मैथन टोल बूथ से ठीक पहले सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों चालक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद कार के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
गुरुवार की सुबह मैथन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैथन टोल बूथ से ठीक पहले एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक चालक पास के एक होटल से चाय पीने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH10CJ/2546 अनियंत्रित होकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक चालक उछलकर काफी दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मृतक ट्रक चालक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार कार चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जामताड़ा न्यूज:पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल पहुंचीं जामताड़ा जामताड़ा, 3 सितंबर। पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार को आसनसोल से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने के क्रम में जामताड़ा पहुंचीं। इस दौरान जामताड़ा शहर के मां चंचला चौक स्थित इंदिरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, आभा आर्या, प्रवीण आनंद मिश्रा, चंदन राउत, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्रा पॉल को मां चंचला की तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर बंगाल के लोगों में काफी उत्साह और खुशी है। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष बंगाल में हिंदुत्व की सरकार है, इसलिए दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए। कुछ देर जामताड़ा में रुकने के बाद अग्निमित्रा पॉल देवघर के लिए रवाना हो गईं।
    1
    जामताड़ा न्यूज:पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल पहुंचीं जामताड़ा

जामताड़ा, 3 सितंबर। पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार को आसनसोल से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने के क्रम में जामताड़ा पहुंचीं। इस दौरान जामताड़ा शहर के मां चंचला चौक स्थित इंदिरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, आभा आर्या, प्रवीण आनंद मिश्रा, चंदन राउत, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्रा पॉल को मां चंचला की तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर बंगाल के लोगों में काफी उत्साह और खुशी है। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष बंगाल में हिंदुत्व की सरकार है, इसलिए दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए। कुछ देर जामताड़ा में रुकने के बाद अग्निमित्रा पॉल देवघर के लिए रवाना हो गईं।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • पुटकी पीबी एरिया में 11 सूत्री मांगों पर घमासान दो दिन की मोहलत के बाद फिलहाल स्थगित हुआ धरना जमीन के बदले नियोजन पर प्रबंधन से नहीं बनी बात रैयत ने दी आंदोलन फिर तेज करने की चेतावनी
    1
    पुटकी पीबी एरिया में 11 सूत्री मांगों पर घमासान
दो दिन की मोहलत के बाद फिलहाल स्थगित हुआ धरना
जमीन के बदले नियोजन पर प्रबंधन से नहीं बनी बात
रैयत ने दी आंदोलन फिर तेज करने की चेतावनी
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.