logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुटकी पीबी एरिया में 11 सूत्री मांगों पर घमासान दो दिन की मोहलत के बाद फिलहाल स्थगित हुआ धरना जमीन के बदले नियोजन पर प्रबंधन से नहीं बनी बात रैयत ने दी आंदोलन फिर तेज करने की चेतावनी

2 hrs ago
user_जनता न्यूज़ 24
जनता न्यूज़ 24
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
2 hrs ago

पुटकी पीबी एरिया में 11 सूत्री मांगों पर घमासान दो दिन की मोहलत के बाद फिलहाल स्थगित हुआ धरना जमीन के बदले नियोजन पर प्रबंधन से नहीं बनी बात रैयत ने दी आंदोलन फिर तेज करने की चेतावनी

More news from झारखंड and nearby areas
  • फुसबंगला पुलिया पर कब्जा और गंदगी अंबार , प्रशासन मौन ?
    1
    फुसबंगला पुलिया पर कब्जा और गंदगी अंबार , प्रशासन मौन  ?
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • डुमरी में एसआईआर कार्य की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश डुमरी/गिरिडीह । गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को डुमरी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय सभागार में बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी सुपरवाइजरों से एसआईआर के विभिन्न चरणों की प्रगति और आ रही विसंगतियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि एक भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने मृत, डबल नाम वाले और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाने तथा नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि मतदाता सूची के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि डुमरी में एसआईआर का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और अन्य विधानसभाओं की तुलना में यहां की प्रगति बेहतर है।
    4
    डुमरी में एसआईआर कार्य की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
डुमरी/गिरिडीह । गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को डुमरी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय सभागार में बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी सुपरवाइजरों से एसआईआर के विभिन्न चरणों की प्रगति और आ रही विसंगतियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि एक भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने मृत, डबल नाम वाले और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाने तथा नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि मतदाता सूची के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि डुमरी में  एसआईआर का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और अन्य विधानसभाओं की तुलना में यहां की प्रगति बेहतर है।
    user_Ajay Kumar Rajak
    Ajay Kumar Rajak
    Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    15 hrs ago
  • फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार इंजेक्शन लगाने क़े बाद युवक की हुई थी मौत फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर चलाता था नर्सिंग होम 64 दिनों से था फरार में गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक पुलिस क़े हत्थे चढ़ गया. पिछले 64 दिनों से फरार चल रहे चिकित्सक को नगर थाना पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार किया है. चिकित्सक पर इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने के बाद एक मरीज की मौत हो जाने का आरोप था. घटना क़े बाद से फर्जी चिकित्सक अपने पुरे परिवार क़े साथ फरार चल रहा था. इस मामले में सूबे क़े मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी संज्ञान लिया था. घटना क़े बाद परिजनों ने और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा भी किया था. बताया जाता है कि पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर निवासी राजकुमार पासवान को कंधे के दर्द का शिकायत लेकर इलाज कराने डॉ. एन.के. सिन्हा के फिजियोथेरेपी क्लीनिक पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई और अहले सुबह उनकी मौत हो गई। घटना क़े बाद से आरोपी चिकित्सक फरार चल रहा है. चिकित्सक क़े फरार होने क़े बाद नगर थाना ने कई संभावित ठिकाने पर छापेमारी भी की थी. गुरुवार क़े अहले सुबह पुलिस को सुचना मिली कि आरोपी चिकित्सक देवघर में एक भाड़े क़े मकान में छिपा हुआ है. पुलिस ने सुचना क़े आलोक में घेराबंदी कर आरोपी चिकित्सक को सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार क़े बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायालय ने आरोपी चिकित्सक का मेडिकल जाँच कराकर जेल भेजने कि प्रक्रिया शुरू कर दी.
    4
    फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार 
इंजेक्शन लगाने क़े बाद युवक की हुई थी मौत
फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर चलाता था नर्सिंग होम 
64 दिनों से था फरार में
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक पुलिस क़े हत्थे चढ़ गया. पिछले 64 दिनों से फरार चल रहे चिकित्सक को नगर थाना पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार किया है. चिकित्सक पर इलाज के दौरान  इंजेक्शन लगने के बाद एक मरीज की मौत हो जाने का आरोप था. घटना क़े बाद से फर्जी चिकित्सक अपने पुरे परिवार क़े साथ फरार चल रहा था. इस मामले में सूबे क़े मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी संज्ञान लिया था. घटना क़े बाद परिजनों ने और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा भी किया था. बताया जाता है कि पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर निवासी राजकुमार पासवान को कंधे के दर्द का शिकायत लेकर इलाज कराने डॉ. एन.के. सिन्हा के फिजियोथेरेपी क्लीनिक पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई और अहले सुबह उनकी मौत हो गई। घटना क़े बाद से आरोपी चिकित्सक फरार चल रहा है. चिकित्सक क़े फरार होने क़े बाद नगर थाना ने कई संभावित ठिकाने पर छापेमारी भी की थी. गुरुवार क़े अहले सुबह पुलिस को सुचना मिली कि आरोपी चिकित्सक देवघर में एक भाड़े क़े मकान में छिपा हुआ है. पुलिस ने सुचना क़े आलोक में घेराबंदी कर आरोपी चिकित्सक को सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार क़े बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायालय ने आरोपी चिकित्सक का मेडिकल जाँच कराकर जेल भेजने कि प्रक्रिया शुरू कर दी.
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जामताड़ा: शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल। जामताड़ा न्यूज :करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था। बिशनपुर गांव के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया, जबकि दो मजदूर दूर जा गिरे। हादसे में चालक समेत तीनों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजवाया। उन्होंने सिविल सर्जन को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक व्यास कुमार महतो (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अन्य दो घायलों में एक के हाथ में चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे को भी चोट लगी है। वहीं, एक घायल की स्थिति गंभीर होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यास महतो, ताराबहाल गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर करमांटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि दुर्घटना के समय चालक समेत तीनों लोग नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया गया कि ट्रैक्टर गबड़ा-घोसी गांव के जोहार राय का है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।
    1
    जामताड़ा: शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल।
जामताड़ा न्यूज :करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था। बिशनपुर गांव के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया, जबकि दो मजदूर दूर जा गिरे। हादसे में चालक समेत तीनों को चोटें आईं।
सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजवाया। उन्होंने सिविल सर्जन को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक व्यास कुमार महतो (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
अन्य दो घायलों में एक के हाथ में चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे को भी चोट लगी है। वहीं, एक घायल की स्थिति गंभीर होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यास महतो, ताराबहाल गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर करमांटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि दुर्घटना के समय चालक समेत तीनों लोग नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
बताया गया कि ट्रैक्टर गबड़ा-घोसी गांव के जोहार राय का है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी के देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया! पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी के देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया! उप मुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में भव्य स्वागत देखकर मन प्रफुल्लित हो गया! बंगाल में दुर्गा पूजा के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की बलिदान के कारण ही भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है इसलिए दुर्गा पूजा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी, अब दुर्गा पूजा भव्य और बहुत ही धूमधाम से पूरे बंगाल में मनाया जाएगा! नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जिसमें अहम मंत्रालय संभाल रही उप मुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्र पॉल का देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के पावन भूमि माँ चंचला चौक पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया एवं नगर में निवास करने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्त्रा पॉल जी को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया! भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्र पॉल पहली बार जामताड़ा पधारी जिनका स्वागत करने का मौका मिला,उनसे मिलकर सभी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह एवं जोश जागृत हुआ! पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब जीत का रथ झारखंड की तरफ भी बढ़ेगा! मौके पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,जिला मंत्री आभा आर्या,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,चंदन राउत,प्रवीण आनंद मिश्रा,नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह,नगर मंत्री ब्रजेश राउत उपस्थित रहे!
    1
    पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री  श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी के देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया! 
पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री  श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी के देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया! 
उप मुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में भव्य स्वागत देखकर मन प्रफुल्लित हो गया! बंगाल में दुर्गा पूजा के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की बलिदान के कारण ही भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है इसलिए दुर्गा पूजा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी, अब दुर्गा पूजा भव्य और बहुत ही धूमधाम से पूरे बंगाल में मनाया जाएगा!
नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जिसमें अहम मंत्रालय संभाल रही उप मुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्र पॉल का देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के पावन भूमि माँ चंचला चौक पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया एवं नगर में निवास करने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्त्रा पॉल जी को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया!
भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्र पॉल पहली बार जामताड़ा पधारी जिनका स्वागत करने का मौका मिला,उनसे मिलकर सभी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह एवं जोश जागृत हुआ! पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब जीत का रथ झारखंड की तरफ भी बढ़ेगा!
मौके पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,जिला मंत्री आभा आर्या,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,चंदन राउत,प्रवीण आनंद मिश्रा,नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह,नगर मंत्री ब्रजेश राउत उपस्थित रहे!
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • गोला : भारी बारिश से धंसी पुलिया बनी थी परेशानी, विधायक के निर्देश पर शुरू हुआ मरम्मत
    1
    गोला : भारी बारिश से धंसी पुलिया बनी थी परेशानी, विधायक के निर्देश पर शुरू हुआ मरम्मत
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    2 hrs ago
  • पुटकी पीबी एरिया में 11 सूत्री मांगों पर घमासान दो दिन की मोहलत के बाद फिलहाल स्थगित हुआ धरना जमीन के बदले नियोजन पर प्रबंधन से नहीं बनी बात रैयत ने दी आंदोलन फिर तेज करने की चेतावनी
    1
    पुटकी पीबी एरिया में 11 सूत्री मांगों पर घमासान
दो दिन की मोहलत के बाद फिलहाल स्थगित हुआ धरना
जमीन के बदले नियोजन पर प्रबंधन से नहीं बनी बात
रैयत ने दी आंदोलन फिर तेज करने की चेतावनी
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सफाई व्यवस्था पर मेयर-डिप्टी मेयर का बड़ा मंथन, सफाई मित्रों से सीधे संवाद—त्योहारों से पहले शहर चमकाने की तैयारी! गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने आकांक्षा संस्था से जुड़े सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सफाई कर्मियों की संख्या, मानदेय, सुरक्षा व्यवस्था समेत उनकी बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर और डिप्टी मेयर ने सफाई मित्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सफाई कर्मियों की जो भी कमी है, उसे दूर किया जाए, ताकि नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने कहा कि शहर की साफ-सफाई नगर निगम की प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आकांक्षा कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सफाई कर्मियों की पहचान स्पष्ट रहे और कार्य व्यवस्था में अनुशासन बना रहे। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनता के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। बैठक में आलोक सिंह, नवीन सिंह, उमेश, आफताब, अभिजीत समेत आकांक्षा के कर्मी मौजूद रहे।
    5
    सफाई व्यवस्था पर मेयर-डिप्टी मेयर का बड़ा मंथन, सफाई मित्रों से सीधे संवाद—त्योहारों से पहले शहर चमकाने की तैयारी!
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने आकांक्षा संस्था से जुड़े सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सफाई कर्मियों की संख्या, मानदेय, सुरक्षा व्यवस्था समेत उनकी बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मेयर और डिप्टी मेयर ने सफाई मित्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सफाई कर्मियों की जो भी कमी है, उसे दूर किया जाए, ताकि नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके।
आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने कहा कि शहर की साफ-सफाई नगर निगम की प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में आकांक्षा कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सफाई कर्मियों की पहचान स्पष्ट रहे और कार्य व्यवस्था में अनुशासन बना रहे।
मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनता के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
बैठक में आलोक सिंह, नवीन सिंह, उमेश, आफताब, अभिजीत समेत आकांक्षा के कर्मी मौजूद रहे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    9 hrs ago
  • जामताड़ा न्यूज:माय छोटा प्ले स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव जामताड़ा। नगर के आजाद पाड़ा, दुमका रोड स्थित माय छोटा प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और रासलीला पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटक, भजन, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण, गोपियों और बाल कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण की बाल लीलाएं और मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ी और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। स्कूल की सेक्रेटरी किरण मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ सभी धर्म एवं संप्रदाय के प्रमुख त्योहारों को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल की प्राचार्य नाजिया परवीन, शिक्षिका हिना सिंह, नवोमिता सरकार, पूनम वर्मा एवं स्कूल कर्मी शिल्पी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    जामताड़ा न्यूज:माय छोटा प्ले स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव
जामताड़ा। नगर के आजाद पाड़ा, दुमका रोड स्थित माय छोटा प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और रासलीला पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटक, भजन, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण, गोपियों और बाल कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण की बाल लीलाएं और मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ी और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
स्कूल की सेक्रेटरी किरण मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ सभी धर्म एवं संप्रदाय के प्रमुख त्योहारों को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल की प्राचार्य नाजिया परवीन, शिक्षिका हिना सिंह, नवोमिता सरकार, पूनम वर्मा एवं स्कूल कर्मी शिल्पी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.