logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालूमाथ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 200 यूनिट रक्त किया गया संग्रह *बालूमाथ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 200 यूनिट रक्त किया गया संग्रह.* बालूमाथ (लातेहार):- पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत बा सहादत के मुबारक अवसर पर मुस्लिम यूथ कमेटी, बालूमाथ की ओर से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल रोज गार्डन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उक्त शिविर में 200 लोगों ने भागीदारी करते हुए रक्तदान किया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा फीता काटकर किया गया. रक्तदान के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि युवा हमेशा से समाज के संदेश वाहक रहे हैं. बालूमाथ के युवा भी अपने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं. उन्होंने मुस्लिम यूथ कमिटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोहम्मद साहब के विलादत बा सआदत जैसे पवित्र मौके पर मानवता की सेवा का सर्वोत्तम प्रयाय किया गया है. उन्होंने इस मौके पर मुस्लिम यूथ कमिटी द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट वितरण किए जाने को सराहनीय पहल बताया. साथ ही उन्होंने महिलाओं के द्वारा रक्तदान किए जाने को भी उद्देश्य की सफलता बताई. इससे पूर्व मुस्लिम यूथ कमिटी के अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन व सचिव मो इमरान ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी कामेश्वर राम, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनुभव सिंहा, एसआई गौतम कुमार, विधायक प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, कृष्णा यादव, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना उरांव, अंजुमन सदर हाजी शब्बीर, सेक्रेटरी मौलाना जियाउल्लाह, सदस्य मो शमीम के साथ साथ 47 बार रक्तदान करने वाले पत्रकार जावेद अख्तर का कमिटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनुभव सिंहा, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, विधायक प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, कांग्रेस नेता हाजी मोतीउर रहमान, मो जुबेर, जमीयत उलेमा के मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा ने अपने संबोधन में रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने के लिए मुस्लिम यूथ कमिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए मुहम्मद साहब के मानवता के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया. कार्यक्रम का संचालन कमिटी के उपाध्यक्ष कमरुल आरफी व धन्यवाद ज्ञापन सचिव मो इमरान ने किया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने महिला रक्तदाताओं को विशेष रूप से सर्टिफिकेट व उपहार देकर तो मुस्लिम यूथ कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया. *रक्त केंद्र, सदर अस्पताल व मधुसूदन ट्रस्ट मेडिहोप हॉस्पिटल की दो टीमों ने किया जांच, काउंसलिंग व रक्त संग्रह का कार्य.* ================== रक्तदान शिविर में रक्त केंद्र, सदर अस्पताल लातेहार की 11 सदस्यीय टीम के साथ साथ रांची स्थित मधुसूदन ट्रस्ट मेडिहोप हॉस्पिटल रक्त केंद्र से डीजीएम विवेक गौरव, डॉ प्रवीण कुमार के साथ पूरी टीम ने जांच, काउंसलिंग व रक्त संग्रह का कार्य किया. *इनकी भूमिका रही सराहनीय.* ================== रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से आबिद हसन, मो नौशाद, मो नईम, जफर इकबाल, मो तौफीक, हाजी आफताब आलम पुटून, मो शाहनवाज आलम, हाजी मौलाना जुबेर काशमी, फिरोज कुरैशी, मो मीनू, मो एहसान, जमील अख्तर राजू, पप्पू कुरैशी, मो इमरान मजीद, अफरोज आलम, सुहैल अख्तर, मो आकिब खान, मुन्ना खान, नौशाद ढुलवाही, मुजम्मिल अख्तर, सरफराज हाशमी, मो तौफीक लड्डू समेत मुस्लिम यूथ कमिटी के संरक्षक, पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य व समर्थकों की भूमिका सराहनीय रही.

6 hrs ago
user_Nihit Kumar
Nihit Kumar
Latehar, Jharkhand•
6 hrs ago
2b423241-ec2b-4824-83b1-134e49184ad6

बालूमाथ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 200 यूनिट रक्त किया गया संग्रह *बालूमाथ में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 200 यूनिट रक्त किया गया संग्रह.* बालूमाथ (लातेहार):- पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत बा सहादत के मुबारक अवसर पर मुस्लिम यूथ कमेटी, बालूमाथ की ओर से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल रोज गार्डन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उक्त शिविर में 200 लोगों ने भागीदारी करते हुए रक्तदान किया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा फीता काटकर किया गया. रक्तदान के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि युवा हमेशा से समाज के संदेश वाहक रहे हैं. बालूमाथ के युवा भी अपने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं. उन्होंने मुस्लिम यूथ कमिटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोहम्मद साहब के विलादत बा सआदत जैसे पवित्र मौके पर मानवता की सेवा का सर्वोत्तम प्रयाय किया गया है. उन्होंने इस मौके पर मुस्लिम यूथ कमिटी द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट वितरण किए जाने को सराहनीय पहल बताया. साथ ही उन्होंने महिलाओं के द्वारा रक्तदान किए

fdbee01e-c961-457d-88a3-30cb75bd66a6

जाने को भी उद्देश्य की सफलता बताई. इससे पूर्व मुस्लिम यूथ कमिटी के अध्यक्ष मुजम्मिल हुसैन व सचिव मो इमरान ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी कामेश्वर राम, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनुभव सिंहा, एसआई गौतम कुमार, विधायक प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, कृष्णा यादव, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना उरांव, अंजुमन सदर हाजी शब्बीर, सेक्रेटरी मौलाना जियाउल्लाह, सदस्य मो शमीम के साथ साथ 47 बार रक्तदान करने वाले पत्रकार जावेद अख्तर का कमिटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनुभव सिंहा, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, विधायक प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह, कांग्रेस नेता हाजी मोतीउर रहमान, मो जुबेर, जमीयत उलेमा के मौलाना अब्दुल वाजिद चतुर्वेदी, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा ने अपने संबोधन में रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने के लिए मुस्लिम यूथ कमिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए मुहम्मद साहब के मानवता के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद

98adcb75-8dce-4540-aebb-e52eb33a03a1

किया. कार्यक्रम का संचालन कमिटी के उपाध्यक्ष कमरुल आरफी व धन्यवाद ज्ञापन सचिव मो इमरान ने किया. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने महिला रक्तदाताओं को विशेष रूप से सर्टिफिकेट व उपहार देकर तो मुस्लिम यूथ कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया. *रक्त केंद्र, सदर अस्पताल व मधुसूदन ट्रस्ट मेडिहोप हॉस्पिटल की दो टीमों ने किया जांच, काउंसलिंग व रक्त संग्रह का कार्य.* ================== रक्तदान शिविर में रक्त केंद्र, सदर अस्पताल लातेहार की 11 सदस्यीय टीम के साथ साथ रांची स्थित मधुसूदन ट्रस्ट मेडिहोप हॉस्पिटल रक्त केंद्र से डीजीएम विवेक गौरव, डॉ प्रवीण कुमार के साथ पूरी टीम ने जांच, काउंसलिंग व रक्त संग्रह का कार्य किया. *इनकी भूमिका रही सराहनीय.* ================== रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से आबिद हसन, मो नौशाद, मो नईम, जफर इकबाल, मो तौफीक, हाजी आफताब आलम पुटून, मो शाहनवाज आलम, हाजी मौलाना जुबेर काशमी, फिरोज कुरैशी, मो मीनू, मो एहसान, जमील अख्तर राजू, पप्पू कुरैशी, मो इमरान मजीद, अफरोज आलम, सुहैल अख्तर, मो आकिब खान, मुन्ना खान, नौशाद ढुलवाही, मुजम्मिल अख्तर, सरफराज हाशमी, मो तौफीक लड्डू समेत मुस्लिम यूथ कमिटी के संरक्षक, पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य व समर्थकों की भूमिका सराहनीय रही.

More news from Latehar and nearby areas
  • लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। ग्रामीण परेशान है करीब 5 साल से ऊपर हो गया कई आवेदन उपायुक्त व नगर पंचायत में जमा किया गया परंतु सड़क को अनदेखा किया गया , यहां के स्थानीय लोग का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क बनाने की कृपा करें।।
    1
    लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।।
लातेहार नगर पंचायत बेहराटांड़ वार्ड नंबर 7 दर्जनों आवेदन देने के बावजूद नहीं बन रहा सड़क।। ग्रामीण परेशान है करीब 5 साल से ऊपर हो गया कई आवेदन उपायुक्त व नगर पंचायत में जमा किया गया परंतु सड़क को अनदेखा किया गया , यहां के स्थानीय लोग का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क बनाने की कृपा करें।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    37 min ago
  • जालिम पंचायत की 120-श्रम कार्ड धारी संगठित मजदूर की श्रेणी की महिलाओं को जल्द दिया जाएगा सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण। उक्त जानकारी योजना का संचालन कर रही संस्था एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के लातेहार समन्वयक अभिषेक ठाकुर ने बुधवार की शाम 6:00 बजे दिया है।वही बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सारे उपकरण सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वही बताएं कि यह प्रशिक्षण केंद्र जालिम खुर्द चौक स्थित शत्रुघ्न प्रसाद के आवास में खोला गया है। जहां आगामी सितंबर माह से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।
    1
    जालिम पंचायत की 120-श्रम कार्ड धारी संगठित मजदूर की श्रेणी की महिलाओं को जल्द दिया जाएगा सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण।
उक्त जानकारी योजना का संचालन कर रही संस्था एसजीआरएस प्राइवेट लिमिटेड के लातेहार समन्वयक अभिषेक ठाकुर ने बुधवार की शाम 6:00 बजे दिया है।वही बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित सारे उपकरण सिलाई मशीन एवं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा चुकी है। वही बताएं कि यह प्रशिक्षण केंद्र जालिम खुर्द चौक स्थित शत्रुघ्न प्रसाद के आवास में खोला गया है। जहां आगामी सितंबर माह से प्रशिक्षण प्रारंभ हो जाएगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।
    1
    ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम का संदेश
लातेहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने संबोधित किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में एकता है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने सभी को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाए दी।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए। कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें। मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    3
    ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
लातेहार। अंजुमन इस्लामिया लातेहार के बैनर तले बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने की। मौके पर सरपरस्त हाजी आशिकल्लाह, शमसुल होदा एवं अलीमुद्दीन कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। मंच का संचालन हाफिज बरकत आलम ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम शामिल हुए। उनके साथ उनके प्रतिनिधि एवं पुत्र प्रभात कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अंजुमन के सदर आफताब आलम और सचिव रिजवान अली ने बुके देकर सांसद का स्वागत किया।
अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम, ईसाई, सनातन और बौद्ध सहित सभी धर्मों में मानवता, प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना का संदेश मिलता है। हमें हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए देश से प्रेम और एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए।
कार्यक्रम में तंजिम ओलमा अहले सुन्नत के वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मोदस्सीर अमजदी, मौलाना वारिश जमाल, मौलाना रजाउल्लाह और मौलाना परवेज अशरफ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को हिदायत, रहमत, सच्चाई, अमानतदारी और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उन्होंने गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद तथा पड़ोसियों के साथ अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी।
वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि हम पैगंबर की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और सच्चाई, अच्छे आचरण, सब्र, माफी एवं इंसानियत को व्यवहार में उतारें।
मौके पर हाफिज वसीम, गुलाम जाबिर, महबूब हसन, खुशनूर, मौलाना मकसूद, जावेद खान, शमशाद आलम, अख्तर, अयूब, सरताज, शमशेर, रिजवान खान, लड्डन, सरवर, वारिश, टिंकू, नसीम, नासरुद्दीन, आजाद खान, एहसान अंसारी, विशाल, रशीद साहब सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    9 hrs ago
  • मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनिका में निकाली गई जुलूस जुलूस का नेतृत्व मनिका सदर अख्तर अंसारी के द्वारा किया गया
    1
    मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनिका में निकाली गई जुलूस
जुलूस का नेतृत्व मनिका सदर अख्तर अंसारी के द्वारा किया गया
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    Photographer मनिका, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • जान देंगे, जमीन नहीं देंगे" - NLC के खिलाफ किसानों का ऐलान आशीष कुमार वैद्य लातेहार/झारखंड "जान देंगे, जमीन नहीं देंगे" - NLC के खिलाफ किसानों का ऐलान एंकर -: धाधू कोल ब्लॉक को लेकर बालूमाथ के धाधू, भैंसादोन, नावाडीह, चित्रपुर, हेमपुर, सिमर स्रोत गांवों के किसानों में उबाल है। इन गांवों में ST, SC, OBC परिवार रहते हैं जिनकी आजीविका सिर्फ खेती है। किसानों का आरोप है कि उपजाऊ जमीन को साजिशन बंजर दिखाकर NLC कंपनी कौड़ियों के दाम में हड़पना चाहती है। आज तक गांव में ग्राम सभा नहीं हुई, बिचौलिए चोरी-छुपे आते हैं। किसानों ने कहा - जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे और 27 अगस्त की जनसुनवाई का विरोध करेंगे।
    1
    जान देंगे, जमीन नहीं देंगे" - NLC के खिलाफ किसानों का ऐलान

आशीष कुमार वैद्य 
लातेहार/झारखंड 
"जान देंगे, जमीन नहीं देंगे" - NLC के खिलाफ किसानों का ऐलान
एंकर -: धाधू कोल ब्लॉक को लेकर बालूमाथ के धाधू, भैंसादोन, नावाडीह, चित्रपुर, हेमपुर, सिमर स्रोत गांवों के किसानों में उबाल है। इन गांवों में ST, SC, OBC परिवार रहते हैं जिनकी आजीविका सिर्फ खेती है। किसानों का आरोप है कि उपजाऊ जमीन को साजिशन बंजर दिखाकर NLC कंपनी कौड़ियों के दाम में हड़पना चाहती है। आज तक गांव में ग्राम सभा नहीं हुई, बिचौलिए चोरी-छुपे आते हैं। किसानों ने कहा - जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे और 27 अगस्त की जनसुनवाई का विरोध करेंगे।
    user_Ashish Kumar Baidya
    Ashish Kumar Baidya
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • *प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा आरा का पुल, ग्रामीण बोले - पुल नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे* *चंदवा, लातेहार* चंदवा प्रखंड अंतर्गत *लाधुप पंचायत के आरा गांव* में पुल की स्थिति पिछले एक साल से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल बरसात के मौसम में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुल के जीर्णोद्धार या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुल टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के कामों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि *"अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं होता है तो आगामी किसी भी चुनाव में हम लोग मतदान नहीं करेंगे।"* ग्रामीणों का यह ऐलान जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मसार करने वाला है। एक साल तक एक छोटे से पुल का निर्माण न हो पाना विकास के दावों की पोल खोलता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण की मांग की है.
    4
    *प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ा आरा का पुल, ग्रामीण बोले - पुल नहीं बना तो मतदान नहीं करेंगे*



*चंदवा, लातेहार*

चंदवा प्रखंड अंतर्गत *लाधुप पंचायत के आरा गांव* में पुल की स्थिति पिछले एक साल से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल बरसात के मौसम में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक पुल के जीर्णोद्धार या नए निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पुल टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजमर्रा के कामों में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि *"अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं होता है तो आगामी किसी भी चुनाव में हम लोग मतदान नहीं करेंगे।"*
ग्रामीणों का यह ऐलान जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए शर्मसार करने वाला है। एक साल तक एक छोटे से पुल का निर्माण न हो पाना विकास के दावों की पोल खोलता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल निर्माण की मांग की है.
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • लातेहार: CSC डिजिटल सेंटर लातेहार मजीद रोड सभी ऑनलाइन सेवा उपलब्ध।।
    1
    लातेहार: CSC डिजिटल सेंटर लातेहार मजीद रोड सभी ऑनलाइन सेवा उपलब्ध।।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.