logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरियारपुर के समीप निर्माणाधीन अपर किऊल मुख्य नहर को क्षतिग्रस्त करने का किया गया प्रयास जमुई: कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, जमुई ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि कल देर रात लगभग 10:30 बजे बरियारपुर के समीप निर्माणाधीन अपर किऊल मुख्य नहर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। गिद्धेश्वर पहाड़ी से सटे वीरान इलाके में इस गतिविधि की भनक मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई को उनके द्वारा सूचित किया गया। सूचना मिलते ही खैरा थाना की रात्रि गश्ती पुलिस टीम सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ अविलंब मौके पर पहुँची। पुलिस बल की तत्परता को देखते हुए नहर काटने में शामिल लोग अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थल पर किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन अपर किऊल मुख्य नहर के 6980 मीटर के पास लगभग 2 फीट में नहर को काट दिया गया है, साथ ही वहाँ स्थित क्रॉस ड्रेनेज (CD) को भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है ताकि नहर का अधिक से अधिक पानी चैनल के माध्यम से सीधे डूंडो-नर्वदा की तरफ चला जाए। इसके अलावा 7700 मीटर के पास भी एक आउटलेट और स्लोप को आंशिक रूप से नुकसान पहुँचाते हुए नहर को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया है। कार्यपालक अभियंता,सिंचाई प्रमंडल, जमुई द्वारा आम जनमानस को सूचित करने के उद्देश्य से यह भी अवगत कराया गया है कि उक्त स्थल पर अभी केवल मिट्टी का कार्य पूरा हुआ है और उसके ऊपर पीसीसी (PCC) लाइनिंग का कार्य होना बाकी है, जिसके पूर्ण होने के बाद ही दोनों तरफ के आउटलेट में पूरी क्षमता से पानी भेजा जा सकेगा। नहर में की गई इस तोड़फोड़ के कारण सिकंदरा की ओर अंतिम छोर (Tail end) तक पानी पहुँचने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और जल प्रवाह में बाधा डालने के आरोप में विभागीय अधिकारियों द्वारा संबंधित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जा रही है।

8 hrs ago
user_Arjun Arnav
Arjun Arnav
जमुई, जमुई, बिहार•
8 hrs ago

बरियारपुर के समीप निर्माणाधीन अपर किऊल मुख्य नहर को क्षतिग्रस्त करने का किया गया प्रयास जमुई: कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, जमुई ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि कल देर रात लगभग 10:30 बजे बरियारपुर के समीप निर्माणाधीन अपर किऊल मुख्य नहर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। गिद्धेश्वर पहाड़ी से सटे वीरान इलाके में इस गतिविधि की भनक मिलते ही तत्काल पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई को उनके द्वारा सूचित किया गया। सूचना मिलते ही खैरा थाना की रात्रि गश्ती पुलिस टीम सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ अविलंब मौके पर पहुँची। पुलिस बल की तत्परता को देखते हुए नहर काटने में शामिल लोग अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। स्थल पर किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन अपर किऊल मुख्य नहर के 6980 मीटर के पास लगभग 2 फीट में नहर को काट दिया गया है, साथ ही वहाँ स्थित क्रॉस ड्रेनेज (CD) को भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है ताकि नहर का अधिक से अधिक पानी चैनल के माध्यम से सीधे डूंडो-नर्वदा की तरफ चला जाए। इसके अलावा 7700 मीटर के पास भी एक आउटलेट और स्लोप को आंशिक रूप से नुकसान पहुँचाते हुए नहर को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया है। कार्यपालक अभियंता,सिंचाई प्रमंडल, जमुई द्वारा आम जनमानस को सूचित करने के उद्देश्य से यह भी अवगत कराया गया है कि उक्त स्थल पर अभी केवल मिट्टी का कार्य पूरा हुआ है और उसके ऊपर पीसीसी (PCC) लाइनिंग का कार्य होना बाकी है, जिसके पूर्ण होने के बाद ही दोनों तरफ के आउटलेट में पूरी क्षमता से पानी भेजा जा सकेगा। नहर में की गई इस तोड़फोड़ के कारण सिकंदरा की ओर अंतिम छोर (Tail end) तक पानी पहुँचने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और जल प्रवाह में बाधा डालने के आरोप में विभागीय अधिकारियों द्वारा संबंधित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • जमुई में 380 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त | लग्जरी कार से तस्करी नाकाम | 2 तस्कर गिरफ्तार जमुई में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा पुरानी बाजार स्थित पुल के पास एक लग्जरी कार से 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तड़के करीब 4 बजे वाहन की घेराबंदी की। टीम को देखकर कार चालक भागने लगा, लेकिन पीछा कर वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनतेरस कुमार (बोकारो) और प्रकाश कुमार (चास) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप झारखंड के बोकारो से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    1
    जमुई में 380 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त | लग्जरी कार से तस्करी नाकाम | 2 तस्कर गिरफ्तार
जमुई में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा पुरानी बाजार स्थित पुल के पास एक लग्जरी कार से 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तड़के करीब 4 बजे वाहन की घेराबंदी की। टीम को देखकर कार चालक भागने लगा, लेकिन पीछा कर वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनतेरस कुमार (बोकारो) और प्रकाश कुमार (चास) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप झारखंड के बोकारो से बेगूसराय ले जाई जा रही थी।
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    4 hrs ago
  • जमुई में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई डिजिटल सबूत बरामद जमुई। बिहार की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (पटना) ने जमुई साइबर थाना और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए झाझा थाना क्षेत्र के बुढीखार गांव में सक्रिय एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के सक्रिय सदस्य रंजन कुमार उर्फ सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से होने का संदेह सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, फर्जी कागजात और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी में किया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकता है। सावधान रहें: किसी भी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड या बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें।
    1
    जमुई में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़!  122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत कई डिजिटल सबूत बरामद

जमुई। बिहार की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (पटना) ने जमुई साइबर थाना और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए झाझा थाना क्षेत्र के बुढीखार गांव में सक्रिय एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई में गिरोह के सक्रिय सदस्य रंजन कुमार उर्फ सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध 122 से अधिक साइबर ठगी शिकायतों से होने का संदेह सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, फर्जी कागजात और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी में किया जाता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराध के एक बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकता है।
सावधान रहें: किसी भी अनजान कॉल, लिंक, QR कोड या बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन  पर शिकायत दर्ज करें।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    8 hrs ago
  • खैरा में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला, सुरक्षित निवेश और साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी सेबी और दलित विकास सेवा संस्थान की संयुक्त पहल, ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति किया गया जागरूक। जमुई जिले के खैरा प्रखंड की अरुणमाबांक पंचायत में SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) और दलित विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत अरुणमाबांक, मैनीजोर और एकतरवा गांवों में ग्रामीणों को सुरक्षित निवेश, वित्तीय साक्षरता और साइबर ठगी से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक कुमारी नीतु सिन्हा, सचिव शरण कुमार सिन्हा, संस्थान सदस्य रत्न प्रिया सिन्हा तथा SEBI के प्रशिक्षक मोहम्मद तैय्यब मौजूद रहे। कार्यशाला में बताया गया कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता, जोखिम और संभावित लाभ की पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों को शेयर बाजार की बुनियादी जानकारी, नियमित बचत की आदत और सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा, बढ़ते डिजिटल और साइबर फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर वे राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन तथा SEBI के ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक बनाना है। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe, वीडियो को Like, Share और Comment करें।
    1
    खैरा में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला, सुरक्षित निवेश और साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारी
सेबी और दलित विकास सेवा संस्थान की संयुक्त पहल, ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता और निवेश के प्रति किया गया जागरूक।
जमुई जिले के खैरा प्रखंड की अरुणमाबांक पंचायत में SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) और दलित विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत अरुणमाबांक, मैनीजोर और एकतरवा गांवों में ग्रामीणों को सुरक्षित निवेश, वित्तीय साक्षरता और साइबर ठगी से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक कुमारी नीतु सिन्हा, सचिव शरण कुमार सिन्हा, संस्थान सदस्य रत्न प्रिया सिन्हा तथा SEBI के प्रशिक्षक मोहम्मद तैय्यब मौजूद रहे।
कार्यशाला में बताया गया कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी विश्वसनीयता, जोखिम और संभावित लाभ की पूरी जानकारी लेना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों को शेयर बाजार की बुनियादी जानकारी, नियमित बचत की आदत और सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसके अलावा, बढ़ते डिजिटल और साइबर फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर वे राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन तथा SEBI के ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक बनाना है।
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe, वीडियो को Like, Share और Comment करें।
    user_Pinkey Kumari
    Pinkey Kumari
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    10 hrs ago
  • *छात्रों और सरकार की बीच हुए समझौता को लागू करे मोदी सरकार- बाबू साहब सिंह* *पुलसि की गोली या लाठी से घायल सभी आंदोलनकरियो को मुआवजा दे सरकार-शम्भू शरण*
    1
    *छात्रों और सरकार की बीच हुए समझौता को  लागू करे मोदी सरकार- बाबू साहब सिंह*

*पुलसि की गोली या लाठी से घायल सभी आंदोलनकरियो को मुआवजा दे सरकार-शम्भू शरण*
    user_Jamui Samachar Tak News
    Jamui Samachar Tak News
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    21 hrs ago
  • खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है। खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
    1
    खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
खेत के बगल में घना जंगल है, जो प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का अनमोल स्रोत है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    7 hrs ago
  • रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया। बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके। बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे। 8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा। बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
    1
    रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम  आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई 
रामगढ़ चौक बीडीओ ने आवास कर्मियों के साथ की बैठक पी एम  आवास में 379 घर पूर्ण, 121 लंबित। कर्मियों ने 8 माह से वेतन न मिलने पर जताई 
लखीसराय। 
रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने आवास कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पी एम आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
पीएम आवास में 379 आवास पूर्ण । 
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 500 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त भेजी गई थी। इसमें से 379 लाभुकों का आवास पूर्ण हो चुका है, जबकि 121 आवास अभी लंबित हैं।
मुख्यमंत्री आवास और सहायता योजना की स्थिति  
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 30 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 15 लाभार्थियों  को द्वितीय किस्त भेजी गई थी। इसमें से अब तक 5 आवास पूर्ण हुए हैं और 25 लंबित हैं।  
वहीं मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 7 लाभुकों को राशि दी गई थी, जिसमें से 6 का आवास पूर्ण और 1 लंबित पाया गया।
बीडीओ का निर्देश: रिपोर्ट शून्य भेजें  
समीक्षा के बाद बीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी आवास सहायक और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पी एम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जितने भी आवास लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि शून्य रिपोर्ट भेजी जा सके।
बैठक में आवास पर्यवेक्षक अमित कुमार, लेखपाल संजीव कुमार, आवास सहायक रवि कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार, मिंटू कुमारी, विजय कुमार उपस्थित थे।
8 माह से वेतन न मिलने पर कर्मियों ने जताई नाराजगी  
बैठक के दौरान आवास कर्मियों ने बीडीओ के समक्ष पिछले 8 माह से मानदेय भुगतान न होने का मुद्दा उठाया। 
कर्मियों ने संयुक्त रूप से कहा पिछले 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। आने-जाने का भाड़ा तक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आवास योजना का कार्य प्रभावित होगा।
बीडीओ ने कर्मियों की समस्या सुनकर आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। भास्कर न्यूज़, लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की धान की फसल को रात्रि में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रात 11:30 बजे की गई जुताई, पूरी फसल बर्बाद। डकरा गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र महेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि डकरा मौजा के खाता, खसरा संख्या 313 और 314, रकबा 59 पॉइंट 24 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है और वे लंबे समय से उस पर काबिज हैं। इस जमीन को डकरा गांव के ही मुन्ना सिंह ने पट्टे पर लेकर 27 जुलाई को धान की रोपाई कराई थी। आरोप है कि 30 जुलाई की रात 11:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर चलवा दिया और पूरी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। पहले भी गेहूं की फसल हुई थी नष्ट पीड़ित महेश कुमार और खेत के पट्टाधारी मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इसी खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय भी थाना और जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि जमीन के कागजात महेश कुमार के पूर्वजों के नाम पर हैं। पुलिस ने जांच का दिया भरोसा इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बेवजह फसल नष्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
    1
    रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 
59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। 
रामगढ़ चौक डकरा गांव में रात्रि में ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट की गई धान की फसल। 
59 डिसमिल खेत में हुई फसल नष्ट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला। 
भास्कर न्यूज़, लखीसराय।  
रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक किसान की धान की फसल को रात्रि में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
रात 11:30 बजे की गई जुताई, पूरी फसल बर्बाद। 
डकरा गांव निवासी  रविंद्र सिंह के पुत्र महेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि डकरा मौजा के खाता, खसरा संख्या 313 और 314, रकबा 59 पॉइंट 24 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है और वे लंबे समय से उस पर काबिज हैं।
इस जमीन को डकरा गांव के ही मुन्ना सिंह ने पट्टे पर लेकर 27 जुलाई को धान की रोपाई कराई थी। आरोप है कि 30 जुलाई की रात 11:30 बजे गांव के कुछ लोगों ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर चलवा दिया और पूरी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया।
पहले भी गेहूं की फसल हुई थी नष्ट 
पीड़ित महेश कुमार और खेत के पट्टाधारी मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इसी खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय भी थाना और जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था।
दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि कुछ लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि जमीन के कागजात महेश कुमार के पूर्वजों के नाम पर हैं।
पुलिस ने जांच का दिया भरोसा  
इस संबंध में रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बेवजह फसल नष्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • जमुई में Dial-112 पुलिसकर्मी पर फूटा लोगों का गुस्सा, घेरकर की गाली-गलौज
    1
    जमुई में Dial-112 पुलिसकर्मी पर फूटा लोगों का गुस्सा, घेरकर की गाली-गलौज
    user_Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़
    Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़
    Newsstand जमुई, जमुई, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.