logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौजा बाकियापुर ग्राम मालियां पूर्व आए दिन वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और शिकायत दर्ज करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती ग्राम बकियापुर गांव मालियानपुर आए दिन वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और शिकायत दर्ज करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती और बहुत परेशानी होती है

8 hrs ago
user_Ved prakash saini
Ved prakash saini
तरबगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

मौजा बाकियापुर ग्राम मालियां पूर्व आए दिन वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और शिकायत दर्ज करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती ग्राम बकियापुर गांव मालियानपुर आए दिन वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और शिकायत दर्ज करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती और बहुत परेशानी होती है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत: SIT की क्लीन चिट पर भड़के सपा सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT द्वारा चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधा।अवधेश प्रसाद ने कहा,"सरकार भले बचा ले, लेकिन ये प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी है। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है, इससे अयोध्या की छवि कलंकित हुई है।वहीं अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की माता की मौत पर उन्होंने सवाल उठाए। कहा - पुलिस हार्ट अटैक बता रही है, लेकिन मुंह में कपड़े ठूंसे थे और आभूषण गायब हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
    1
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत: SIT की क्लीन चिट पर भड़के सपा सांसद अवधेश प्रसाद
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT द्वारा चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधा।अवधेश प्रसाद ने कहा,"सरकार भले बचा ले, लेकिन ये प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी है। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है, इससे अयोध्या की छवि कलंकित हुई है।वहीं अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की माता की मौत पर उन्होंने सवाल उठाए। कहा - पुलिस हार्ट अटैक बता रही है, लेकिन मुंह में कपड़े ठूंसे थे और आभूषण गायब हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर हुआ सुंदरकांड और रुद्र अभिषेक भक्तों की उमड़ी भीड़ अयोध्या साहबगंज रामपथ स्थित प्रसिद्ध नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और रुद्र अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 5 वर्षों से नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा का विधान है। इसी परंपरा के तहत संध्या काल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र अभिषेक किया गया। इसके बाद हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि "नाग पंचमी पर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और सुंदरकांड पाठ करने से सभी प्रकार के कालसर्प दोष, पितृ दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    2
    नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर हुआ सुंदरकांड और रुद्र अभिषेक भक्तों की उमड़ी भीड़

अयोध्या साहबगंज रामपथ स्थित प्रसिद्ध नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और रुद्र अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत  5 वर्षों से नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा का विधान है। इसी परंपरा के तहत संध्या काल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र अभिषेक किया गया। इसके बाद हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि "नाग पंचमी पर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और सुंदरकांड पाठ करने से सभी प्रकार के कालसर्प दोष, पितृ दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दिव्यांगों के जोश से गूंजा मिल्कीपुर, तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति और सम्मान का संदेश कुचेरा बाजार से मिल्कीपुर तहसील तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगा दिखाकर किया शुभारंभ (मिल्कीपुर अयोध्या) राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर दिव्यांग साथियों की तिरंगा यात्रा मंगलवार को कुचेरा बाजार स्थित कौशल पेट्रोल पंप से धूमधाम के साथ रवाना हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा को मिल्कीपुर तहसील तक रवाना किया गया। तिरंगा हाथों में थामे दिव्यांग साथियों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के बीच निकली यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में दिव्यांग साथी मौजूद रहे। यात्रा में दिव्यांग जनों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति के जज्बे के सामने कोई शारीरिक चुनौती बड़ी नहीं होती। इस मौके पर कहा गया कि दिव्यांग साथी समाज की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी शक्ति, हिम्मत और प्रेरणा हैं। उनके सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाना जरूरी है। यात्रा के मिल्कीपुर तहसील पहुंचने पर एसडीएम द्वारा समापन कराया गया, पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। दिव्यांग साथियों के बुलंद हौसले ने साफ संदेश दिया—हौसला मजबूत हो तो हर कदम राष्ट्रसेवा की ओर बढ़ सकता है। भारत माता की जय! वंदे मातरम्! ब्यूरो रिपोर्ट
    4
    दिव्यांगों के जोश से गूंजा मिल्कीपुर, तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति और सम्मान का संदेश
कुचेरा बाजार से मिल्कीपुर तहसील तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगा दिखाकर किया शुभारंभ
(मिल्कीपुर अयोध्या) 
राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर दिव्यांग साथियों की तिरंगा यात्रा मंगलवार को कुचेरा बाजार स्थित कौशल पेट्रोल पंप से धूमधाम के साथ रवाना हुई। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा को मिल्कीपुर तहसील तक रवाना किया गया।
तिरंगा हाथों में थामे दिव्यांग साथियों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के बीच निकली यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में दिव्यांग साथी मौजूद रहे। यात्रा में दिव्यांग जनों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति के जज्बे के सामने कोई शारीरिक चुनौती बड़ी नहीं होती।
इस मौके पर कहा गया कि दिव्यांग साथी समाज की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी शक्ति, हिम्मत और प्रेरणा हैं। उनके सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाना जरूरी है।
यात्रा के मिल्कीपुर तहसील पहुंचने पर एसडीएम द्वारा समापन कराया गया, पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।
दिव्यांग साथियों के बुलंद हौसले ने साफ संदेश दिया—हौसला मजबूत हो तो हर कदम राष्ट्रसेवा की ओर बढ़ सकता है।
भारत माता की जय! वंदे मातरम्! 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
  • कोतवाली में खाकी की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, डीएसएम पब्लिक स्कूल ने मनाया रक्षाबंधन कोतवाली में खाकी की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, डीएसएम पब्लिक स्कूल ने मनाया रक्षाबंधन रुदौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डीएसएम पब्लिक स्कूल की ओर से रुदौली कोतवाली परिसर में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने रुदौली कोतवाल संजय मौर्य को रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही दरोगा शेखर नाथ समेत कोतवाली में तैनात कई पुलिसकर्मियों की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधा गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार भी है। विद्यालय की इस पहल की पुलिसकर्मियों ने सराहना की।कोतवाली परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान और भाईचारे की भावना विकसित करना है।
    1
    कोतवाली में खाकी की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, डीएसएम पब्लिक स्कूल ने मनाया रक्षाबंधन
कोतवाली में खाकी की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, डीएसएम पब्लिक स्कूल ने मनाया रक्षाबंधन
रुदौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डीएसएम पब्लिक स्कूल की ओर से रुदौली कोतवाली परिसर में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
इस दौरान छात्राओं ने रुदौली कोतवाल संजय मौर्य को रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही दरोगा शेखर नाथ समेत कोतवाली में तैनात कई पुलिसकर्मियों की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधा गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार भी है। विद्यालय की इस पहल की पुलिसकर्मियों ने सराहना की।कोतवाली परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान और भाईचारे की भावना विकसित करना है।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देवकली से दर्शननगर तक एक वर्षों से बंद पड़ी हैं रोड लाइटें। अयोध्या। अयोध्या के देवकली से दर्शननगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगी रोड लाइटें लगभग पिछले एक वर्षों से बंद पड़ी हैं। रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे पैदल आने जाने वाले लोगों को और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग मे शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंधेरा होने के कारण आए दिन कई दुर्घटना और आपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की मिली भगत के कारण अभी तक रोड लाइट नहीं जली| जब लोग विभाग में शिकायत लेकर जाते हैं| तब विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें अलग-अलग विभागों में दौड़ाया जाता है, यह कहकर कि या हमारे विभाग के अंदर नहीं है |
    1
    देवकली से दर्शननगर तक एक वर्षों से बंद पड़ी हैं रोड लाइटें।

अयोध्या। अयोध्या के देवकली से दर्शननगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगी रोड लाइटें लगभग पिछले एक वर्षों से बंद पड़ी हैं।
रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे पैदल आने जाने वाले लोगों को और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग मे शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अंधेरा होने के कारण आए दिन कई दुर्घटना और आपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं।
लोगों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की मिली भगत के कारण अभी तक रोड लाइट नहीं जली| 
जब लोग विभाग में शिकायत लेकर जाते हैं| तब विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें अलग-अलग विभागों में दौड़ाया जाता है, यह कहकर कि या हमारे विभाग के अंदर नहीं है |
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिला पंचायत कार्यालय अयोध्या बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या जिला पंचायत कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत ,वंदे मातरम नारे लगाए गए, उपरांत कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गण सभी उपस्थित रहे
    4
    80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिला पंचायत कार्यालय अयोध्या
बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
अयोध्या जिला पंचायत कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत ,वंदे मातरम नारे लगाए गए, उपरांत कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गण सभी उपस्थित रहे
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई.... सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई.... #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #NewsChannel #KanganaRanaut #Pakistan #Bollywood #NaseeruddinShah #RamTempleDonationIssue #RamTempleDonationRow #RamMandirchori #SC
    1
    सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई....
सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई....
#IndiaVisiontvchanne
#IndiaVisionNews
#भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7
#IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7
#shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews
#NewsChannel
#KanganaRanaut #Pakistan #Bollywood #NaseeruddinShah
#RamTempleDonationIssue #RamTempleDonationRow #RamMandirchori #SC
    user_"India Vision 24*7 News
    "India Vision 24*7 News
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूट का पुलिस ने किया खुलासा। ब्रेकिंग अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूट का पुलिस ने किया खुलासा। ग्राम चितांवा में ट्यूबेल पर सो रही वृद्ध महिला को बदमाशों ने बनाया था निशाना। 7/8 अगस्त की रात बदमाशों ने ट्यूबेल में घुसकर 10 हजार रुपये और जेवरात लूटे थे। लुटेरों ने महिला के पैर से चांदी की पायल और नाक-कान व गले में पहने सोने के जेवर भी छीने थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डगराभारी मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सफीक निवासी गोसाईगंज अयोध्या और संजय वर्मा निवासी अहिरौली अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से झटका मशीन, चांदी की एक जोड़ी पायल और 5 हजार रुपये बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और कई थानों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। घटना में शामिल रामू उर्फ शिवराम कुमार निवासी चितांवा अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
    3
    अयोध्या।
तारुन थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूट का पुलिस ने किया खुलासा।
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
तारुन थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूट का पुलिस ने किया खुलासा।
ग्राम चितांवा में ट्यूबेल पर सो रही वृद्ध महिला को बदमाशों ने बनाया था निशाना।
7/8 अगस्त की रात बदमाशों ने ट्यूबेल में घुसकर 10 हजार रुपये और जेवरात लूटे थे।
लुटेरों ने महिला के पैर से चांदी की पायल और नाक-कान व गले में पहने सोने के जेवर भी छीने थे।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डगराभारी मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सफीक निवासी गोसाईगंज अयोध्या और संजय वर्मा निवासी अहिरौली अम्बेडकरनगर के रूप में हुई।
आरोपियों के कब्जे से झटका मशीन, चांदी की एक जोड़ी पायल और 5 हजार रुपये बरामद किए गए।
वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और कई थानों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
घटना में शामिल रामू उर्फ शिवराम कुमार निवासी चितांवा अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 2027 में एनडीए के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार : ऐश्वर्य राज सिंह अयोध्या,राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल की ओर से अयोध्या नाका हाईवे पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ गठबंधन का साथ देगा। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के जिम्मेदार नेता बैठक कर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के विचारों पर आधारित पार्टी है। चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेती और किसान कल्याण से होकर गुजरता है। किसानों के हित पार्टी की प्राथमिकता हैं। साथ ही युवा और उनके मुद्दे भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
    3
    2027 में एनडीए के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार : ऐश्वर्य राज सिंह
अयोध्या,राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के प्रथम अयोध्या आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी  राम सिंह पटेल की ओर से अयोध्या नाका हाईवे पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ गठबंधन का साथ देगा। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि गठबंधन के जिम्मेदार नेता बैठक कर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के विचारों पर आधारित पार्टी है। चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेती और किसान कल्याण से होकर गुजरता है। किसानों के हित पार्टी की प्राथमिकता हैं। साथ ही युवा और उनके मुद्दे भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.