कोतवाली के ग्राम समरथपुर में विधवा बहू को मारपीट कर घर से निकाला, ससुर व ननदों पर आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल औरैया कोतवाली क्षेत्र के समरथपुर मोहल्ले में एक विधवा महिला ने अपने ससुर और ननदों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली औरैया में दी है। समरथपुर निवासी आकांक्षा तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 3 मई 2023 को शिवकुमार तिवारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। दंपति की एक पुत्री श्रेया (करीब 16 माह) है। आकांक्षा के अनुसार उनके पति शिवकुमार का आकस्मिक निधन 28 अगस्त 2025 को हो गया था। पति की मृत्यु के बाद से ही ससुर महेंद्र बाबू तिवारी और ननदें सोनी व रूची उन्हें प्रताड़ित कर रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित कई बार गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे चुके हैं और पूर्व में भी मारपीट कर चुके हैं, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई थी। उस समय पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। आकांक्षा तिवारी ने बताया कि 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे ससुर और ननदों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से निकल जाने को कहा। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ घर के अंदर मारपीट की और खींचकर बाहर निकाल दिया। इस दौरान उन्हें अंदरूनी चोटें भी आईं। पीड़िता की बहन प्रतीक्षा ने घटना के कुछ हिस्से का वीडियो भी बना लिया है जो उनके पास मौजूद है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनका समस्त स्त्रीधन अपने पास रख लिया है और उन्हें केवल पहने हुए कपड़ों में ही बेटी के साथ घर से बाहर कर दिया। सूचना पर जब उन्होंने 1076 पर कॉल की तो आरोपित घर छोड़कर चले गए। इसके बाद मायके वालों को सूचना देकर वह घर में ताला लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

- अयाना। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के उमरी निवासी दीपचंद्र 27 अपने भतीजे अजीत उर्फ सोनू 22 के साथ बाइक से गुरुवार शाम 7:30 बजे के करीब भीखेपुर- जुहीखा मार्ग पर सेंगनपुर की ओर आ रहे थे। जुहीखा यमुना पुल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी अयाना ले आई। यहां डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल आए अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सराय टड़वा निवासी दीपचंद्र के बहनोई सुनील ने बताया कि दीपचंद्र के बाबा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनके त्रियोदशी संस्कार के लिए दोनों बाइक से रिश्तेदारों को कार्ड देने के लिए निकले थे। जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुवां निवासी रिश्तेदार के यहां कार्ड देने के बाद शाम को उसके घर सराय टड़वा आने के लिए निकले थे। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।1
- आपको बताते चले इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतिया गांव में एक महिला की परचून की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक शबनम बेगम पत्नी रफीक खान ने आरोप लगाया है कि देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। शबनम बेगम ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि परचून की दुकान के खोखे में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि दुकान में रखे लगभग अठारह सौ रुपये भी आग की चपेट में आकर जल कर राख हो गए। पीड़िता ने अपने पड़ोसी मनोज कुमार सोनी पुत्र श्रीराम सोनी पर आग लगाने का संदेह जताया है। उनका आरोप है कि दो दिन पहले मनोज कुमार सोनी उनसे उधार लेने आए थे। उधार देने से इनकार करने पर मनोज कुमार सोनी ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि वह दुकान चलने नहीं देंगे और उसे उठाकर फेंक देंगे। पीड़िता का यह भी कहना है कि उस समय गाली-गलौज भी की गई थी, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में मौजूद है। शबनम बेगम ने पुरानी रंजिश के चलते दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। शबनम बेगम ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, वह उस रात घर पर मौजूद नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि आग किसी बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।1
- आज की ब्रेकिंग न्यूज़ शिवम किसान के साथ शुरू होती हुई कि ईरान से आते हुए डीजल के टैंक को इंडिया नवी ने पड़कर अपने एरिया में जप्त के लिए बोला है कि मोदी ने बोला है जब भी से हमें पता नहीं था पाकिस्तान को सप्लाई किया जा रहा है अगर यह पहले से मुझे पता होता कि मेरा दुश्मन को ईरान सप्लाई कर रही है डीजल की तो उससे पहले ही ईरान का हमें खत्म कर देती आप इस न्यूज़ को पढ़ने के बाद आपको आगे की न्यूज़ में अगले वीडियो में दंगा सपोर्ट में सभी लोग करना आगे वीडियो शेयरभी करना1
- इस वीडियो को देखकर के कमेंट में अपनी राय जरुर दें1
- इटावा में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी का माहौल, गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लंबी कतारें लगीं, लोगों में घबराहट गैस एजेंसी संचालकों ने साफ किया कि बिना ओटीपी और तय प्रक्रिया के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। अधिकतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही। कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच कहासुनी की स्थिति बनी। सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई, कुछ जगहों पर हल्की झड़प की स्थिति। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों से वापस लौटाया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर दलाल और सिलेंडर माफिया सक्रिय होकर बाजार में महंगे दामों पर गैस बेच रहे। इटावा जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा जनपद में गैस की कोई किल्लत नहीं है। सरकार की ओर से पर्याप्त गैस उपलब्ध, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने अपील। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या माफियाओं की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों का एंटी सबोटेज (A.S.) टीम द्वारा गहन निरीक्षण कर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।2
- औरैया। आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों का एंटी सबोटेज (A.S.) टीम द्वारा गहन निरीक्षण कर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।2
- रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने शहर में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत शहर की कुल 27 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता पाया गया जो नियमों के विरुद्ध है। कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा तीन छोटे सिलेंडरों पर भी काम होता पाया गया। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं जबकि होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी दुकान संचालकों और ठेली-खोमचा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करें। यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा गैस की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।1