logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन अलर्ट, 27 दुकानों का जिला पूर्ति अधिकारी ने किया निरीक्षण रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने शहर में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत शहर की कुल 27 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता पाया गया जो नियमों के विरुद्ध है। कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा तीन छोटे सिलेंडरों पर भी काम होता पाया गया। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं जबकि होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी दुकान संचालकों और ठेली-खोमचा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करें। यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा गैस की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।

3 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन अलर्ट, 27 दुकानों का जिला पूर्ति अधिकारी ने किया निरीक्षण रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने शहर में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत शहर की कुल 27 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता पाया गया जो नियमों के विरुद्ध है। कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा तीन छोटे सिलेंडरों पर भी काम होता पाया गया। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं जबकि होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी दुकान संचालकों और ठेली-खोमचा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करें। यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा गैस की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    1
    Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया। आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों का एंटी सबोटेज (A.S.) टीम द्वारा गहन निरीक्षण कर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
    2
    औरैया। आगामी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों का एंटी सबोटेज (A.S.) टीम द्वारा गहन निरीक्षण कर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • *कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,एक अदद तंमचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन व बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल बरामद* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.03.2026 को थाना कोत0 औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तुर्कीपुर चित्तर सिंह सरकारी स्कूल, औरैया-दिबियापुर मोड पर चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान औरैया की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया परन्तु नही रूके और मोटर साइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हाथ मे लिये तंमचा लहराते हुए दिबियापुर की तरफ तेज स्पीड से मोटर साइकिल दौडा कर भागने लगे, तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पिछा करते हुए चिचौली गांव से लगभग 300 मीटर आगे पहुँचने पर भाग रहे व्यक्तियों को रोकने के उद्देश्य से अपनी सरकारी गाडी से मोटर साइकिल को ओवरटेक करने पर बुलेट मोटर साइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस गाडी पर तंमचा तानकर जान से मारने की नीयत से निशाना लेकर फायर कर दिया जो बुलेरो गाडी की बांयी खिडकी के पास साइड मिरर के नीचे लगी तथा इसी दौरान रोड पर बने ब्रेकर में बुलेट मोटर साइकिल का संन्तुलन बिगडने के कारण मोटर साइ‌किल सवार मोटर साइकिल सहित गिर कर घायल हो गये तत्पश्चात हम पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तगण- अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे व कुंज किशोर को समय करीब 15.35 बजे गिरफ्तार किया, अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,एक अदद तंमचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये । उक्त दोनो घायल अभियुक्तगण को इलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली औरैया के अंतर्गत अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 166/2026 धारा 109(1) bns व 3/25/27 Arms Act पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पूछताछ विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने कखावतू कालौनी के पास सिंह होटल में खाना खाया था और वहीं पर विवाद हो गया था तो वहाँ पर फायर कर हम लोग इस तरफ भाग रहे थे और इसी दौरान आप पुलिस लोग आगे मिल गए । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे पुत्र प्रमोद चौबे नि0 मो0 बनारसीदास थाना कोत0 औरैया उम्र करीब 23 वर्ष 2. कुंज किशोर पुत्र श्री प्रकाश नि0 कटरा खानपुर थाना कोत0 औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0- 166/2026 धारा 109(1) bns व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया *अपराधिक इतिहास-* अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे पुत्र प्रमोद चौबे निवासी मोहल्ला बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया 1. मु0अ0सं0 58/2024 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया 2. मु0अ0सं0 653/2023 धारा 307 भादवि0 थाना अजीतमल जनपद औरैया 3. मु0अ0सं0 656/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया 4. मु0अ0सं0 99/2020 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया कुंज किशोर पुत्र श्री प्रकाश निवासी कटरा खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया 1. मु0अ0सं0- 516/2024 धारा 109/126(2)/190/191(2)/191(3)/309(6) bns थाना कोतवाली जनपद औरैया *बरामदगी-* 1. एक अदद पिस्टल 32 बोर नाजायज 2. दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर 3. एक अदद तंमचा 315 बोर 4. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 5. एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर 6. दो अदद मोबाइल (iphone व Redmi कम्पनी) 7. एक बुलेट मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)( घटना मे प्रयुक्त- चैचिस नं0 ME3J3C5FFS2006529) *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह थाना कोतवाली औरैया मय हमराह । 2. उ0नि0 श्री समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम । 3. उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार प्रभारी स्वाट टीम मय टीम । 4. उ0नि0 जाकिर हुसैन थाना कोतवाली औरैया मय हमराह ।
    2
    *कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अदद पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,एक अदद तंमचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन व बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल बरामद*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.03.2026 को थाना कोत0 औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तुर्कीपुर चित्तर सिंह सरकारी स्कूल, औरैया-दिबियापुर मोड पर चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान औरैया की तरफ से एक बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया परन्तु नही रूके और मोटर साइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हाथ मे लिये तंमचा लहराते हुए दिबियापुर की तरफ तेज स्पीड से मोटर साइकिल दौडा कर भागने लगे, तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पिछा करते हुए चिचौली गांव से लगभग 300 मीटर आगे पहुँचने पर भाग रहे व्यक्तियों को रोकने के उद्देश्य से अपनी सरकारी गाडी से मोटर साइकिल को ओवरटेक करने पर बुलेट मोटर साइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस गाडी पर तंमचा तानकर जान से मारने की नीयत से निशाना लेकर फायर कर दिया जो बुलेरो गाडी की बांयी खिडकी के पास साइड मिरर के नीचे लगी तथा इसी दौरान रोड पर बने ब्रेकर में बुलेट मोटर साइकिल का संन्तुलन बिगडने के कारण मोटर साइ‌किल सवार मोटर साइकिल सहित गिर कर घायल हो गये तत्पश्चात हम पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तगण- अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे व कुंज किशोर को समय करीब 15.35 बजे गिरफ्तार किया, अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,एक अदद तंमचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये । उक्त दोनो घायल अभियुक्तगण को इलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली औरैया के अंतर्गत अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 166/2026  धारा 109(1) bns व 3/25/27 Arms Act पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पूछताछ विवरण-* अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने कखावतू कालौनी के पास सिंह होटल में खाना खाया था और वहीं पर विवाद हो गया था तो वहाँ पर फायर कर हम लोग इस तरफ भाग रहे थे और इसी दौरान आप पुलिस लोग आगे मिल गए ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का  विवरण-*
1. अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे पुत्र प्रमोद चौबे नि0 मो0 बनारसीदास थाना कोत0 औरैया उम्र करीब 23 वर्ष
2. कुंज किशोर पुत्र श्री प्रकाश नि0 कटरा खानपुर थाना कोत0 औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 166/2026 धारा 109(1) bns व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
*अपराधिक इतिहास-* 
अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे पुत्र प्रमोद चौबे निवासी मोहल्ला बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया 
1. मु0अ0सं0 58/2024 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 653/2023 धारा 307 भादवि0 थाना अजीतमल जनपद औरैया
3. मु0अ0सं0 656/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया
4. मु0अ0सं0 99/2020 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
कुंज किशोर पुत्र श्री प्रकाश निवासी कटरा खानपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया 
1. मु0अ0सं0- 516/2024 धारा 109/126(2)/190/191(2)/191(3)/309(6) bns थाना कोतवाली जनपद औरैया
*बरामदगी-*
1. एक अदद पिस्टल 32 बोर नाजायज
2. दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
3. एक अदद तंमचा 315 बोर
4. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
5. एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
6. दो अदद मोबाइल (iphone व Redmi कम्पनी)
7. एक बुलेट मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)( घटना मे प्रयुक्त- चैचिस नं0 ME3J3C5FFS2006529)
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह थाना कोतवाली औरैया मय हमराह ।
2. उ0नि0 श्री समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम ।
3. उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार प्रभारी स्वाट टीम मय टीम ।
4. उ0नि0 जाकिर हुसैन थाना कोतवाली औरैया मय हमराह ।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • दिनांक 13.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना कोतवाली औरैया मय हमराह व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम, उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी स्वाट टीम मय टीम द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । घटनानुसार तुर्कीपुर चित्तर सिंह सरकारी स्कूल, औरैया-दिबियापुर मोड पर चेंकिग के दौरान औरैया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति एक बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल से आता दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया परन्तु नही रूके और मोटर साइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हाथ मे लिये तंमचा लहराते हुए दिबियापुर की तरफ तेज स्पीड से मोटर साइकिल दौडा कर भागने लगे, तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए चिचौली गांव से लगभग 300 मीटर आगे पहुँचने पर भाग रहे व्यक्तियों को रोकने के उद्देश्य से अपनी सरकारी गाड़ी से मोटर साइकिल को ओवरटेक करने पर बुलेट मोटर साइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस गाडी पर तंमचा तानकर जान से मारने की नीयत से निशाना लेकर फायर कर दिया जो बुलेरो गाडी की बांयी खिडकी के पास साइड मिरर के नीचे लगी तथा इसी दौरान रोड पर बने ब्रेकर में बुलेट मोटर साइकिल का संन्तुलन बिगडने के कारण मोटर साइ‌किल सवार मोटर साइकिल सहित गिर कर घायल हो गये तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तगण अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे पुत्र प्रमोद चौबे नि0 मो0 बनारसीदास थाना कोत0 औरैया उम्र करीब 23 वर्ष व कुंज किशोर पुत्र श्री प्रकाश नि0 कटरा खानपुर थाना कोत0 औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष को समय करीब 15.35 बजे गिरफ्तार किया, अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,एक अदद तंमचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये । उक्त दोनो घायल अभियुक्तगण को इलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने कखावतू कालौनी के पास सिंह होटल में खाना खाया था और वहीं पर विवाद हो गया था तो वहाँ पर फायर कर हम लोग इस तरफ भाग रहे थे और इसी दौरान पुलिस टीम आगे मिल गई। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली औरैया के अंतर्गत अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 166/2026 धारा 109(1) bns व 3/25/27 Arms Act पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    2
    दिनांक 13.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना कोतवाली औरैया मय हमराह व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम, उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी स्वाट टीम मय टीम द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । घटनानुसार तुर्कीपुर चित्तर सिंह सरकारी स्कूल, औरैया-दिबियापुर मोड पर चेंकिग के दौरान औरैया की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति  एक बिना नम्बर प्लेट की बुलेट मोटर साइकिल से आता दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया परन्तु नही रूके और मोटर साइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हाथ मे लिये तंमचा लहराते हुए दिबियापुर की तरफ तेज स्पीड से मोटर साइकिल दौडा कर भागने लगे, तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए चिचौली गांव से लगभग 300 मीटर आगे पहुँचने पर भाग रहे व्यक्तियों को रोकने के उद्देश्य से अपनी सरकारी गाड़ी से मोटर साइकिल को ओवरटेक करने पर बुलेट मोटर साइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस गाडी पर तंमचा तानकर जान से मारने की नीयत से निशाना लेकर फायर कर दिया जो बुलेरो गाडी की बांयी खिडकी के पास साइड मिरर के नीचे लगी तथा इसी दौरान रोड पर बने ब्रेकर में बुलेट मोटर साइकिल का संन्तुलन बिगडने के कारण मोटर साइ‌किल सवार मोटर साइकिल सहित गिर कर घायल हो गये तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तगण अंशुल उर्फ अंशु उर्फ हिमांशू चौबे पुत्र प्रमोद चौबे नि0 मो0 बनारसीदास थाना कोत0 औरैया उम्र करीब 23 वर्ष व  कुंज किशोर पुत्र श्री प्रकाश नि0 कटरा खानपुर थाना कोत0 औरैया जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष को समय करीब 15.35 बजे गिरफ्तार किया, अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर ,एक अदद तंमचा व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये । उक्त दोनो घायल अभियुक्तगण को इलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने कखावतू कालौनी के पास सिंह होटल में खाना खाया था और वहीं पर विवाद हो गया था तो वहाँ पर फायर कर हम लोग इस तरफ भाग रहे थे और इसी दौरान पुलिस टीम आगे मिल गई। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली औरैया के अंतर्गत अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 166/2026  धारा 109(1) bns व 3/25/27 Arms Act पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    21 min ago
  • औरैया। जिले में आगामी 15 मार्च को समाजवादी पार्टी द्वारा कांशीराम जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन को “पीडीए दिवस” यानी “बहुजन समाज दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और बहुजन समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि महान बहुजन चिंतक कांशीराम जी ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को एक विचारधारा के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके प्रयासों से समाज के इन वर्गों को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता मिली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है, और यह कार्यक्रम उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवर सिंह, लालजी शुक्ला, रश्मि यादव, नरेंद्र पाल, हरिशंकर यादव, प्रशांत दिवाकर, कुलदीप चौधरी, योगेश विरासिया, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि बहुजन समाज के महान नेताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
    1
    औरैया। जिले में आगामी 15 मार्च को समाजवादी पार्टी द्वारा कांशीराम जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सपा के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस दिन को “पीडीए दिवस” यानी “बहुजन समाज दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और बहुजन समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि महान बहुजन चिंतक कांशीराम जी ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को एक विचारधारा के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। उनके प्रयासों से समाज के इन वर्गों को अपनी पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूकता मिली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है, और यह कार्यक्रम उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों पर चर्चा की जाएगी तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान भी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवर सिंह, लालजी शुक्ला, रश्मि यादव, नरेंद्र पाल, हरिशंकर यादव, प्रशांत दिवाकर, कुलदीप चौधरी, योगेश विरासिया, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है ताकि बहुजन समाज के महान नेताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • औरैया जिले में चल रहे विशाल दंगल में पहलवानों ने अखाड़े में जमकर दांवपेंच दिखाए। वही कुश्ती देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिले के विकासखंड अछल्दा क्षेत्र के सुभानपुर में चल रहे मेला महोत्सव में देश के नामी गिरामी पहलवानों ने दंगल में हाथ आजमाये जिसमें सबसे बड़ी कुश्ती अयोध्या आश्रम के बाबा लाठी ने दिल्ली के पहलवान को तीन बार पटखनी देकर कुश्ती जीत ली l विकास खण्ड के सुभानपुर गांव में चल रहे 5 दिवसीय मेला महोत्सव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया।
    1
    औरैया जिले में चल रहे विशाल दंगल में पहलवानों ने अखाड़े में जमकर दांवपेंच दिखाए। वही कुश्ती देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 
जिले के विकासखंड अछल्दा क्षेत्र के सुभानपुर में चल रहे मेला महोत्सव में देश के नामी गिरामी पहलवानों ने दंगल में हाथ आजमाये जिसमें सबसे बड़ी कुश्ती अयोध्या आश्रम के बाबा लाठी ने दिल्ली के पहलवान को तीन बार पटखनी देकर कुश्ती जीत ली l
विकास खण्ड के सुभानपुर गांव में चल रहे 5 दिवसीय मेला महोत्सव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • औरैया कोतवाली क्षेत्र के समरथपुर मोहल्ले में एक विधवा महिला ने अपने ससुर और ननदों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली औरैया में दी है। समरथपुर निवासी आकांक्षा तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 3 मई 2023 को शिवकुमार तिवारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। दंपति की एक पुत्री श्रेया (करीब 16 माह) है। आकांक्षा के अनुसार उनके पति शिवकुमार का आकस्मिक निधन 28 अगस्त 2025 को हो गया था। पति की मृत्यु के बाद से ही ससुर महेंद्र बाबू तिवारी और ननदें सोनी व रूची उन्हें प्रताड़ित कर रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित कई बार गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे चुके हैं और पूर्व में भी मारपीट कर चुके हैं, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई थी। उस समय पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। आकांक्षा तिवारी ने बताया कि 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे ससुर और ननदों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से निकल जाने को कहा। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ घर के अंदर मारपीट की और खींचकर बाहर निकाल दिया। इस दौरान उन्हें अंदरूनी चोटें भी आईं। पीड़िता की बहन प्रतीक्षा ने घटना के कुछ हिस्से का वीडियो भी बना लिया है जो उनके पास मौजूद है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनका समस्त स्त्रीधन अपने पास रख लिया है और उन्हें केवल पहने हुए कपड़ों में ही बेटी के साथ घर से बाहर कर दिया। सूचना पर जब उन्होंने 1076 पर कॉल की तो आरोपित घर छोड़कर चले गए। इसके बाद मायके वालों को सूचना देकर वह घर में ताला लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    1
    औरैया कोतवाली क्षेत्र के समरथपुर मोहल्ले में एक विधवा महिला ने अपने ससुर और ननदों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली औरैया में दी है।
समरथपुर निवासी आकांक्षा तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 3 मई 2023 को शिवकुमार तिवारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। दंपति की एक पुत्री श्रेया (करीब 16 माह) है। आकांक्षा के अनुसार उनके पति शिवकुमार का आकस्मिक निधन 28 अगस्त 2025 को हो गया था। पति की मृत्यु के बाद से ही ससुर महेंद्र बाबू तिवारी और ननदें सोनी व रूची उन्हें प्रताड़ित कर रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित कई बार गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे चुके हैं और पूर्व में भी मारपीट कर चुके हैं, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई थी। उस समय पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। आकांक्षा तिवारी ने बताया कि 8 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे ससुर और ननदों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से निकल जाने को कहा। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ घर के अंदर मारपीट की और खींचकर बाहर निकाल दिया। इस दौरान उन्हें अंदरूनी चोटें भी आईं। पीड़िता की बहन प्रतीक्षा ने घटना के कुछ हिस्से का वीडियो भी बना लिया है जो उनके पास मौजूद है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनका समस्त स्त्रीधन अपने पास रख लिया है और उन्हें केवल पहने हुए कपड़ों में ही बेटी के साथ घर से बाहर कर दिया। सूचना पर जब उन्होंने 1076 पर कॉल की तो आरोपित घर छोड़कर चले गए। इसके बाद मायके वालों को सूचना देकर वह घर में ताला लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया ने अपने पूरे जीवन में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का कार्य किया। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया का राजनीतिक जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान अनवर यादव, रश्मि यादव, सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया, रविन्द्र राठौर, दिनेश नायक, हरी शंकर यादव, प्रशान्त दिवाकर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस यानी बहुजन समाज दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज से जुड़े लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
    2
    औरैया। ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया ने अपने पूरे जीवन में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का कार्य किया। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया का राजनीतिक जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान अनवर यादव, रश्मि यादव, सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश विरासिया, रविन्द्र राठौर, दिनेश नायक, हरी शंकर यादव, प्रशान्त दिवाकर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस यानी बहुजन समाज दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम नेशनल हाईवे पर स्थित साई मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज से जुड़े लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Deva nath
    1
    Post by Deva nath
    user_Deva nath
    Deva nath
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.