ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतिया गांव में परचून की दुकान में लगी आगः महिला ने पड़ोसी पर लगाया आगजनी का आरोप आपको बताते चले इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतिया गांव में एक महिला की परचून की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक शबनम बेगम पत्नी रफीक खान ने आरोप लगाया है कि देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। शबनम बेगम ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि परचून की दुकान के खोखे में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि दुकान में रखे लगभग अठारह सौ रुपये भी आग की चपेट में आकर जल कर राख हो गए। पीड़िता ने अपने पड़ोसी मनोज कुमार सोनी पुत्र श्रीराम सोनी पर आग लगाने का संदेह जताया है। उनका आरोप है कि दो दिन पहले मनोज कुमार सोनी उनसे उधार लेने आए थे। उधार देने से इनकार करने पर मनोज कुमार सोनी ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि वह दुकान चलने नहीं देंगे और उसे उठाकर फेंक देंगे। पीड़िता का यह भी कहना है कि उस समय गाली-गलौज भी की गई थी, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में मौजूद है। शबनम बेगम ने पुरानी रंजिश के चलते दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। शबनम बेगम ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, वह उस रात घर पर मौजूद नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि आग किसी बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

- Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand1
- mata rani 👑🙏🚩1
- औरैया। 11 मार्च को गौ माता के सम्मान में गौ रक्षा दल उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं गौ रक्षक टीम के सदस्य ठाकुर अक्षय सेंगर (मुरादगंज, औरैया) ने राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा और सेवा हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल बेहतर तरीके से की जा सके। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है। सम्पर्क सूत्र: 9259062898 🙏1
- इटावा जनपद में पुलिस बल की कार्यकुशलता और फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। साथ ही पुलिस लाइन के जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए। इसके बाद एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया और दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट सहित अन्य संसाधनों की जांच की। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान आरटीसी कार्यालय, बैरक और पुलिस मेस का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- गुरसहायगंज के बिर्रा गांव में रास्ते में घेर कर युवती के साथ की गई मारपीट बचाने आए पिता को भी पीता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- Post by Rohit Kumar1
- जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम तुर्कीपुर और ग्राम कनौती में अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान फफूँद थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासनिक टीम ने सबसे पहले ग्राम तुर्कीपुर में चकरोड गाटा संख्या 242 और 254 तथा बंजर गाटा संख्या 231, क्षेत्रफल 0.117 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार चकरोड की भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था जबकि बंजर भूमि पर रामू और जबर सिंह का कब्जा था। जेसीबी मशीन की मदद से इन सभी कब्जों को हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया।इसके अलावा प्रशासनिक टीम ने ग्राम कनौती में भी कार्रवाई करते हुए गाटा संख्या 65, क्षेत्रफल 0.069 हेक्टेयर ग्राम सभा की खेल मैदान श्रेणी में दर्ज भूमि से अवैध कब्जा हटाया। इस भूमि पर शंभू दयाल, प्रेम नारायण और रामदास निवासी ग्राम द्वारा कब्जा किया गया था, जिसे पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर कुछ अतिक्रमणकर्ताओं ने विरोध भी किया लेकिन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कराया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के साथ नायब तहसीलदार अशोक कुमार, कानूनगो संतोष सेंगर, लेखपाल प्रतिमा लक्ष्मी, अनोज कुमार, विनय कुमार, विमलेश मोहन, सुधीर और अश्वनी सहित तहसील का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। वहीं थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। प्रशासन के अनुसार दोनों स्थानों पर कब्जामुक्त कराई गई सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे और उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गैस बुकिंग के लिए आने वाला ओटीपी बहुत देर से आ रहा है, जिससे लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। सुबह करीब 7 बजे से ही उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचकर लाइन में खड़े हैं, लेकिन एक-एक घंटे में मुश्किल से एक ओटीपी ही आ पा रहा है। इस वजह से कई किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ओटीपी समय पर न आने के कारण गैस बुकिंग की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है, जिससे लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। पूरा मामला अजीतमल तहसील स्थित भारत गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जहां उपभोक्ता सुबह से ही परेशान नजर आए।1
- Post by Rohit Kumar1