logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौ माता के सम्मान में गौ रक्षा दल की अपील, देशवासियों से सहयोग की कामना औरैया। 11 मार्च को गौ माता के सम्मान में गौ रक्षा दल उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं गौ रक्षक टीम के सदस्य ठाकुर अक्षय सेंगर (मुरादगंज, औरैया) ने राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा और सेवा हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल बेहतर तरीके से की जा सके। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है। सम्पर्क सूत्र: 9259062898 🙏

4 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

गौ माता के सम्मान में गौ रक्षा दल की अपील, देशवासियों से सहयोग की कामना औरैया। 11 मार्च को गौ माता के सम्मान में गौ रक्षा दल उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं गौ रक्षक टीम के सदस्य ठाकुर अक्षय सेंगर (मुरादगंज, औरैया) ने राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा और सेवा हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल बेहतर तरीके से की जा सके। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है। सम्पर्क सूत्र: 9259062898 🙏

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Manish Panndey
    1
    Post by Manish Panndey
    user_Manish Panndey
    Manish Panndey
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने शहर में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत शहर की कुल 27 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता पाया गया जो नियमों के विरुद्ध है। कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा तीन छोटे सिलेंडरों पर भी काम होता पाया गया। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं जबकि होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी दुकान संचालकों और ठेली-खोमचा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करें। यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा गैस की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।
    1
    रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने शहर में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत शहर की कुल 27 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता पाया गया जो नियमों के विरुद्ध है। कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके अलावा तीन छोटे सिलेंडरों पर भी काम होता पाया गया। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं जबकि होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी दुकान संचालकों और ठेली-खोमचा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करें। यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा गैस की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण अभियान के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया नगर पालिका परिषद का कूड़ा सहित मरे हुये जानवरों को खुले डालकर आग लगाने से बदबूदार धुआँ होनें से कस्बा खानपुर के ग्रामीणों को हो रही है घातक बीमारियां 👉 जहाँ एक ओर केंद्र व प्रदेश सरकार स्वछता अभियान के नाम करोड़ों रूपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद, खुले में कूड़ा व मरे जानवर डालकर जला रहा जिससे कस्बा खानपुर के ग्रामीणों के जीवन से हो रहा है, खिलवाड़ 👉 कस्बा खानपुर के ग्राम प्रधान लारा हाफिज जी नें भी ग्रामीणों की समस्याओं से मुँह मोढ़ा, कैमरा के सामने आने से किया मना, सतेन्द्र सेंगर "क्राइम ब्यूरो उप्र" औरैया, सूबे की भाजपा सरकार में सत्य पर आधारित खबरों का प्रकाशन कर तो पत्रकारों पर मुकदमा लिखकर जैल भेजकर उनका उत्पीड़न किया जाता है, वहीं दूसरी ओर खबरों की अनदेखी करें तो पत्रकारिता कलंकित होती है, मैं बताता चलूँ सूबे की भाजपा सरकार में जुमलेबाजी की सभी हदें पार हो चुकी है, क्योंकि मौजूदा सरकार भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों से लेकर जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याओं को अनदेखा कर अपने पदों का दुरूपयोग करते हुये मनमानी पूर्ण कार्य आ रहे है, इसी कृम में नगर पालिका परिषद औरैया एवं जिला प्रशासन की मनमानी के चलते जालौन रोड पर सड़क किनारे खुले में नगर पालिका परिषद औरैया क्षेत्र का कूड़ा एवं मरे हुये जानवर फेंकर उसमें आग लगादी जाती है, जिसमें से उठने वाला बदबूदार धुआँ से कस्बा खानपुर के दर्जनों ग्रामीण महिलायें व पुरुषों को अस्थमा जैसी अनेकों घातक बीमारियां परेशान हो रहे है, इसके साथ ही नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा फेंके गये कूड़ा व मरे हुये जानवरों के बीच में आवारा गौ वंश खाद्य सामग्री ढूंढते हुये पन्नी सहित कूड़ा खाकर घुट घुटकर मर रहीं है, अभी कुछ दिन पूर्व ही बदबूदार धुआँ की चपेट में आकर दो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था जिससे बड़ा हादसा हो होते टल चुका है, कस्बा खानपुर के ग्रामीणों नें बताया गया कि नगर पालिका परिषद का कूड़ा घर सोधेमऊ में बन चुका है, इसके साथ साथ ग्राम मधापुर में भी नगर पालिका परिषद औरैया की भूमि बताई जा रही है, जहाँ पर कूड़ा डालने पर किसी के जीवन में पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा, परन्तु नगर पालिका परिषद औरैया एवं जिला के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा जानबूझकर मनमानी चलाते हुये वर्षो से कूड़ा व मरे जानवरों को फेंककर उसमें आग लगा दी जाती है जिससे उठने वाला धुआँ व दुरगंध से कस्बा खानपुर के ग्रामीणों में घातक बीमारियां फैल रही है, होनें के बाद भी खुले में कूड़ा डालकर घातक बीमारी पड़ोसी जा रही है, इस संबंध खानपुर गांव के ग्राम प्रधान लारा हाफिज जी से मीडिया नें चर्चा की तो ग्राम कस्बा खानपुर के प्रधान लारा हाफिज जी नें भी ग्रामीणों की समस्याओं को नजर अंदाज करते हुये कैमरे के पीछे खिसक गये,
    3
    औरैया नगर पालिका परिषद का कूड़ा सहित मरे हुये  जानवरों को खुले डालकर आग लगाने से बदबूदार धुआँ होनें से कस्बा खानपुर के ग्रामीणों को हो रही है घातक बीमारियां
👉 जहाँ एक ओर केंद्र व प्रदेश सरकार स्वछता अभियान के नाम करोड़ों रूपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद, खुले में कूड़ा व मरे जानवर डालकर जला रहा जिससे कस्बा खानपुर के ग्रामीणों के जीवन से हो रहा है, खिलवाड़ 
👉 कस्बा खानपुर के ग्राम प्रधान लारा हाफिज जी नें भी ग्रामीणों की समस्याओं से मुँह मोढ़ा, कैमरा के सामने आने से किया मना, 
सतेन्द्र सेंगर "क्राइम ब्यूरो उप्र" 
औरैया, सूबे की भाजपा सरकार में सत्य पर आधारित खबरों का प्रकाशन कर तो पत्रकारों पर मुकदमा लिखकर जैल भेजकर उनका उत्पीड़न किया जाता है, वहीं दूसरी ओर खबरों की अनदेखी करें तो पत्रकारिता कलंकित होती है, मैं बताता चलूँ सूबे की भाजपा सरकार में जुमलेबाजी की सभी हदें पार हो चुकी है, क्योंकि मौजूदा सरकार भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों से लेकर जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याओं को अनदेखा कर अपने पदों का दुरूपयोग करते हुये मनमानी पूर्ण कार्य आ रहे है, इसी कृम में नगर पालिका परिषद औरैया एवं जिला प्रशासन की मनमानी के चलते जालौन रोड पर सड़क किनारे खुले में नगर पालिका परिषद औरैया क्षेत्र का कूड़ा एवं मरे हुये जानवर फेंकर उसमें आग लगादी जाती है, जिसमें से उठने वाला बदबूदार धुआँ से कस्बा खानपुर के दर्जनों ग्रामीण महिलायें व पुरुषों को अस्थमा जैसी अनेकों घातक बीमारियां परेशान हो रहे है, इसके साथ ही नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा फेंके गये कूड़ा व मरे हुये जानवरों के बीच में आवारा गौ वंश खाद्य सामग्री ढूंढते हुये पन्नी सहित कूड़ा खाकर घुट घुटकर मर रहीं है, अभी कुछ दिन पूर्व ही बदबूदार धुआँ की चपेट में आकर दो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था जिससे बड़ा हादसा हो होते टल चुका है, कस्बा खानपुर के ग्रामीणों नें बताया गया कि नगर पालिका परिषद का कूड़ा घर सोधेमऊ में बन चुका है, इसके साथ साथ ग्राम मधापुर में भी नगर पालिका परिषद औरैया की भूमि बताई जा रही है, जहाँ पर कूड़ा डालने पर किसी के जीवन में पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा, परन्तु नगर पालिका परिषद औरैया एवं जिला के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा जानबूझकर मनमानी चलाते हुये वर्षो से कूड़ा व मरे जानवरों को फेंककर उसमें आग लगा दी जाती है जिससे उठने वाला धुआँ व दुरगंध से कस्बा खानपुर के ग्रामीणों में घातक बीमारियां फैल रही है,   होनें के बाद भी खुले में कूड़ा डालकर घातक बीमारी पड़ोसी जा रही है, इस संबंध खानपुर गांव के ग्राम प्रधान लारा हाफिज जी से मीडिया नें चर्चा की तो ग्राम कस्बा खानपुर के प्रधान लारा हाफिज जी नें भी ग्रामीणों की समस्याओं को नजर अंदाज करते हुये कैमरे के पीछे खिसक गये,
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इस वीडियो को देखकर के कमेंट में अपनी राय जरुर दें
    1
    इस वीडियो को देखकर के कमेंट में अपनी राय जरुर दें
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया के अजीतमल में स्थित भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ो की संख्या में सुबह से ही लोग एजेंसी पर पहुचने लगे। उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइनें लग रही है।वहीं मोबाइल पर ओटीपी भी बहुत देर से आ पा रहा है जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
    2
    औरैया के अजीतमल में स्थित भारत गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ो की संख्या में सुबह से ही लोग एजेंसी पर पहुचने लगे। उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइनें लग रही है।वहीं मोबाइल पर ओटीपी भी बहुत देर से आ पा रहा है जिससे गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया। औरैया–जालौन मार्ग पर ईंट भट्टों से निकलने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। आरोप है कि परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण यह वाहन खुलेआम निर्धारित क्षमता से अधिक ईंटें भरकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट भट्टे संचालित हैं। इन भट्टों से निकलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली अक्सर अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक भार लेकर चलते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 4000 से 5000 तक ईंटें लादी जा रही हैं, जो उनकी क्षमता से काफी अधिक है। इससे वाहन असंतुलित हो जाते हैं और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि ये ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली औरैया–जालौन रोड पर देवकली पुलिस चौकी के सामने से भी बिना किसी डर के गुजरते देखे जा सकते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो सड़क सुरक्षा पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाएगा और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से इस ओर ध्यान देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    3
    औरैया। औरैया–जालौन मार्ग पर ईंट भट्टों से निकलने वाले ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। आरोप है कि परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण यह वाहन खुलेआम निर्धारित क्षमता से अधिक ईंटें भरकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
क्षेत्र में बड़ी संख्या में ईंट भट्टे संचालित हैं। इन भट्टों से निकलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली अक्सर अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक भार लेकर चलते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 4000 से 5000 तक ईंटें लादी जा रही हैं, जो उनकी क्षमता से काफी अधिक है। इससे वाहन असंतुलित हो जाते हैं और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाता है।
हैरानी की बात यह है कि ये ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली औरैया–जालौन रोड पर देवकली पुलिस चौकी के सामने से भी बिना किसी डर के गुजरते देखे जा सकते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आती।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यदि समय रहते ऐसे वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो सड़क सुरक्षा पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाएगा और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से इस ओर ध्यान देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Manish Panndey
    1
    Post by Manish Panndey
    user_Manish Panndey
    Manish Panndey
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया। प्रदेश सरकार गोवंशों को संरक्षण किए जाने हेतु लगातार अभियान चला रही है। मगर अधीनस्थ इस ओर कोई भी ध्यान नहीं देते नजर आ रहे हैं। इसका एक उदाहरण भी गुरुवार की शाम करीब 4 बजे देखने को मिला। जब दो आवारा गोवंश सड़क के बीचों-बीच लड़ते हुए नजर आए। यही नहीं इनके लड़ने से दोनों और का यातायात प्रभावित हो गया। शहर के इटावा रोड स्थित 50 सैया अस्पताल के पास गुरुवार को दो आवारा गोवंश आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों के लड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक दोनों गोवश सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। सांडों की लड़ाई के चलते वाहन चालकों को रुकना पड़ा और राहगीरों में भी दहशत फैल गई। कुछ समय तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन को हटाने का प्रयास किया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन ऐसे हालात बनते हैं। यहां पर सबसे खास बात यह भी है कि जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी लगातार अधिनयस्तों को आवारा गोवंशों को पड़ककर गो आश्रय स्थल तक ले जाने की बात कहते हैं मगर उनकी बात का किसी भी अधिकारी द्वारा संज्ञान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते इसी प्रकार के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। इसके अलावा इन आवारा गोवंशों के कारण आए दिन सड़क पर दुर्घटना भी होती रहती है और कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
    1
    औरैया। प्रदेश सरकार गोवंशों को संरक्षण किए जाने हेतु लगातार अभियान चला रही है। मगर अधीनस्थ इस ओर कोई भी ध्यान नहीं देते नजर आ रहे हैं। इसका एक उदाहरण भी गुरुवार की शाम करीब 4 बजे देखने को मिला। जब दो आवारा गोवंश सड़क के बीचों-बीच लड़ते हुए नजर आए। यही नहीं इनके लड़ने से दोनों और का यातायात प्रभावित हो गया।
शहर के इटावा रोड स्थित 50 सैया अस्पताल के पास गुरुवार को दो आवारा गोवंश आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों के लड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक दोनों गोवश सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। सांडों की लड़ाई के चलते वाहन चालकों को रुकना पड़ा और राहगीरों में भी दहशत फैल गई। कुछ समय तक सड़क पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन को हटाने का प्रयास किया तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन ऐसे हालात बनते हैं। यहां पर सबसे खास बात यह भी है कि जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी लगातार अधिनयस्तों को आवारा गोवंशों को पड़ककर गो आश्रय स्थल तक ले जाने की बात कहते हैं मगर उनकी बात का किसी भी अधिकारी द्वारा संज्ञान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते इसी प्रकार के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। इसके अलावा इन आवारा गोवंशों के कारण आए दिन सड़क पर दुर्घटना भी होती रहती है और कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.