Shuru
Apke Nagar Ki App…
PATNA में बीच बाजार ई-रिक्शा को रुकवाया, फिर युवक को मार दी गो/ली, ह/त्या से मचा हड़कंप #biharnews #khurupur #patnanews #crimenews #biharpolice #patnapolice #firenews #viralnews पटना में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, ई-रिक्शा में सवार हो कर जा रहा था मृतक... #BiharNews #BiharCrimeNews #CrimeNews #PatnaNews #PatnaPolice
Ramashankar sharma
PATNA में बीच बाजार ई-रिक्शा को रुकवाया, फिर युवक को मार दी गो/ली, ह/त्या से मचा हड़कंप #biharnews #khurupur #patnanews #crimenews #biharpolice #patnapolice #firenews #viralnews पटना में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, ई-रिक्शा में सवार हो कर जा रहा था मृतक... #BiharNews #BiharCrimeNews #CrimeNews #PatnaNews #PatnaPolice
More news from झारखंड and nearby areas
- ये है गढ़वा रमूना की घटना, घटना के बाद रोड़ जाम किया गया था। इसके बाद प्रशासन को देखते ही लोग आक्रोश हो गए और प्रशासन से ही उलझ गए लोगो ने सरकारी संपत्तियों का भी नुकसान?1
- पाण्डु/पलामू: पाण्डु प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप गाँव में विकास के दावों की पोल अब सड़कों पर बहते गंदे पानी ने खोल दी है। गांव की जिस सड़क से ग्रामीणों को राहत और सुगम आवागमन की उम्मीद थी, वही सड़क अब नाली का रूप ले चुकी है। जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने और नाली का पानी सड़क पर बहने से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। बरसात और घरेलू पानी के बहाव से सड़क की हालत और खराब हो गई है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के लोगों के बीच बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव ने कहा कि फंड उपलब्ध होते ही नाली निर्माण की पहल की जाएगी। वहीं उपमुखिया सतबीर सिंह ने कहा कि जो लोग सड़क पर पानी बहा रहे हैं, वे इसे तुरंत बंद करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाली निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके1
- name dilsad khan kam tiles fiting girnait fiting kontektar mobail number 87669695931
- 🛑धुरकी प्रखंड के भंडार बाजार में मृतक विजय लोहरा के लेकर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे से भारी संख्या में लोगों ने धुरकी-चिनिया मुख्य पथ को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 500 लोग सड़क पर उतर आए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। 🛑जाम के कारण धुरकी, चिनिया, नगर उंटारी तथा आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को हुई। कई यात्री सड़क पर ही वाहन खड़ा कर पैदल अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। 🛑स्थानीय लोगों का कहना है कि भंडार बाजार और धुरकी क्षेत्र में पहले से ही सड़क संकरी है। बाजार लगने और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग होने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। धुरकी बाजार में लंबे समय से पार्किंग, बस स्टैंड और यातायात व्यवस्था की कमी के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। #menofjharkhand #भण्डार_सड़क_जाम #GarhwaPolice1
- पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास पंचायत में स्थित बिंदा बैंकवेट हॉल के बेसमेंट में संचालित एक अवैध क्लीनिक का भंडाफोड़ करते हुए प्रशासन ने उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी पाटन अमित कुमार झा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। औचक छापेमारी के दौरान करीब 5 घंटे तक चले निरीक्षण में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पाया गया कि पंडवा निवासी सेवक मेहता नामक व्यक्ति बिना किसी मान्य चिकित्सा डिग्री के खुद को डॉक्टर बताकर वर्षों से क्लीनिक चला रहा था। निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर एक पूर्ण रूप से संचालित प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर मिला। वहां सामान्य उपयोग के नाम पर कई प्रतिबंधित दवाएं भी रखी गई थीं। ऑपरेशन थिएटर की स्थिति देखकर अधिकारियों को संदेह हुआ कि यहां नियमित रूप से अवैध शल्य चिकित्सा और प्रसव कराए जा रहे थे। इसके अलावा, एक कमरे में एलोपैथिक दवाओं का बड़ा भंडार मिला, जबकि क्लीनिक के बाहर “दिशा आरोग्य धाम जयपुर आयुर्वेद संस्थान” का बोर्ड लगा हुआ था, जो भ्रामक जानकारी देने का प्रयास दर्शाता है। डॉक्टर के ओपीडी कक्ष से गर्भवती महिलाओं की कई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी बरामद की गईं। मौके पर मौजूद दो अस्पताल कर्मियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने शुरू में भ्रामक जानकारी दी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि सेवक मेहता ने किसी प्रकार की चिकित्सा शिक्षा प्राप्त नहीं की है। जांच के बाद विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करते हुए प्रशासन ने क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आजाद,अवर पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे गौरतलब है कि उपायुक्त पलामू समीरा एस के निर्देश पर जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक: 31.03.2026* ====================== *मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 216 किलोग्राम डोडा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार* पलामू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 31.03.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा एक्सयूवी-500 वाहन में मादक पदार्थ डोडा ले जाया जा रहा है।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त दल द्वारा मनातू थाना गेट के समीप मुख्य सड़क पर रात्रि करीब 00:30 बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या-UP 32JV 7373) को रोका गया। तलाशी लेने पर उक्त वाहन से कुल 216 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त (1) संजीव शर्मा, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता हरचरण शर्मा, निवासी ग्राम फरीदपुर, मुहल्ला फर्राखपुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) एवं (2) निजामुद्दीन राईन, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता स्व० रौफ राईन, निवासी थाना कांडी, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लावालौंग, प्रतापपुर, कुन्दा एवं चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से डोडा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बिक्री करते हैं। इस संबंध में मनातू थाना कांड संख्या-15/2026, दिनांक-31.03.2026, धारा 15(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. संजीव शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी फरीदपुर, बरेली (उ.प्र.) 2. निजामुद्दीन राईन, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडी, गढ़वा *अपराधिक इतिहास* (निजामुद्दीन राईन): तरहसी थाना कांड संख्या-100/2020, धारा 15/25/27(A) एनडीपीएस एक्ट पांकी थाना कांड संख्या-51/2025, धारा 309(4) बीएनएस *बरामदगी:* 1. डोडा – 216 किलोग्राम 2. महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (UP 32JV 7373) 3. दो मोबाइल फोन *छापामारी दल:* 1. पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन, पलामू 2. पु०अ०नि० विक्की कुमार, थाना प्रभारी, मनातू 3. पु०अ०नि० अशोक टोप्पो, मनातू थाना 4. स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार 5. स०अ०नि० मथुरा महतो 6. मनातू थाना रिजर्व गार्ड ====================== *पुलिस अधीक्षक* *पलामू*1
- को बली चढ़ा दी , ख़ुलासा होने के बाद पता चला कि भक्तिन घर की समस्या निदान कर सबसे अच्छा रहले के लिए ऐसा किया है l bimari koso durbhagjayega l1
- गढ़वा के टाउन हॉल के मैदान में टोकरी में सब्जी बेचने वालों किसानों से भी टैक्स वसूली की जा रही है साथ साथ उन्हें टोकन भी नहीं दिया जा रहा है1
- रमना गढ़वा हाईवे सड़क हादसे पर आक्रोशित ग्रामीणों ने #trending #viral #viralvideos #trendingshorts1