Shuru
Apke Nagar Ki App…
खंडवा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन व्यक्ति पकड़े तीन महिलाओं का रेस्क्यू, अनैतिक व्यापार अधिनियम में केस दर्ज
Masood Javed Qadri
खंडवा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, तीन व्यक्ति पकड़े तीन महिलाओं का रेस्क्यू, अनैतिक व्यापार अधिनियम में केस दर्ज
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नगर में निकला पुलिस का फ्लैग मार्च शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर नगर में निकला पुलिस का फ्लैग मार्च हरदा/टिमरनी- आगामी गणेश उत्सव, डोल ग्यारस धार्मिक पर्व के चलते क्षेत्र में शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर टिमरनी नगरीय क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ फ्लैग मार्च संपन्न हुआ ।एसडीओपी आकांक्षा तलैया, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, थाना प्रभारी टिमरनी मुकेश गोड़,थाना प्रभारी रहटगांव मनोज दुबे सहित दोनों थानाक्षेत्र के बल के साथ टिमरनी शहर के मुख्य मार्ग पर एवं संवेदनशील क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।2
- एसडीओपी ने अपील की है कि रात्रि के समय गणेश पंडालों में समिति के सदस्य मौजूद रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालें। साथ ही पंडाल के आसपास बिजली के तार खुले न छूटे हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। गणेश पंडालों की सुरक्षा को लेकर कन्नौद पुलिस की अपील रात में समिति सदस्य रहें मौजूद, बिजली के खुले तारों पर रखें विशेष नजर कन्नौद। गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कन्नौद पुलिस ने गणेश पंडाल आयोजक समितियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अनुभाग कन्नौद के थाना क्षेत्रों एवं नगर कन्नौद में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश पंडालों की सुरक्षा को लेकर एसडीओपी पुलिस कन्नौद आदित्य तिवारी ने वीडियो संदेश जारी कर आमजन एवं पंडाल समितियों से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। एसडीओपी ने अपील की है कि रात्रि के समय गणेश पंडालों में समिति के सदस्य मौजूद रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालें। साथ ही पंडाल के आसपास बिजली के तार खुले न छूटे हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जवान जब पंडालों का निरीक्षण करने पहुंचे तो समिति द्वारा एक निरीक्षण रजिस्टर/बुक रखी जाए। पुलिसकर्मी के निरीक्षण के बाद उसमें इंट्री करवाने के साथ उनके हस्ताक्षर भी करवाए जाएं। एसडीओपी आदित्य तिवारी ने सोमवार दोपहर 2 बजे विडिओ जारी कर गणेश पंडाल आयोजकों से पुलिस की इस सामान्य अपील को गंभीरता से लेने और वीडियो संदेश को ध्यानपूर्वक देखने के साथ आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी नागरिकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावधानी और सहयोग के साथ पर्व को सफल एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है।1
- धामनोद में गौवंश से भरी पिकअप पकड़ी, चालक वाहन छोड़कर फरार जगन्नाथ यादव *लोकेशन – धामनोद* धामनोद में सोमवार सुबह गौवंश से भरी एक पिकअप वाहन को घेराबंदी कर पकड़ने का मामला सामने आया है,,सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के जिला सह गौरक्षक प्रमुख सुजित चौहान अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को रोकने का प्रयास किया,,जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे सुजित चौहान को कार्यकर्ता आकाश ठाकुर निवासी महू ने सूचना दी कि इंदौर की ओर से MP04GA4178 नंबर की पिकअप में गौवंश ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर सुजित अपने साथियों मोहन मीणा, अंश जायसलाल और कार्तिक चौहान के साथ पलाश चौराहे पहुंचे, यहां पिकअप दिखाई देने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे निकल गया,,इसके बाद साथियों ने वाहन का पीछा किया और खाटू श्याम मंदिर के सामने करीब 8:45 बजे घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया,, इस दौरान चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया,,फरियादी के अनुसार, पिकअप की जांच करने पर उसमें चार गौवंश मिले।,,आरोप है कि गौवंश को वाहन में ठूंस-ठूंसकर रखा गया था तथा कुछ के मुंह रस्सी से बंधे हुए थे,, वाहन में पानी और चारे की व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आई, वहीं, वाहन और गौवंश से संबंधित दस्तावेज नहीं मिलने का दावा किया गया है,,फरियादी ने आशंका जताई कि गौवंश को अवैध रूप से वध के लिए महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था,,इसके बाद पिकअप वाहन और चारों गौवंश को धामनोद थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया,, पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट सावन मुवेल उपनिरीक्षक थाना धामनोद3
- रायकुंडा में बाढ़ से ग्रामीण परेशान, पुलिया के नवीनीकरण की मांग मानपुर। मध्यप्रदेश के महू तहसील अंतर्गत मानपुर क्षेत्र के ग्राम रायकुंडा में बाढ़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती समस्या के चलते ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। बाढ़ के दौरान पुलिया पर पानी बढ़ने से आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पुलिया की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना या नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि रायकुंडा की पुलिया का जल्द से जल्द नवीनीकरण एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और बारिश के मौसम में ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट — विजय डावर रायकुंडा में बाढ़ से ग्रामीण परेशान, पुलिया के नवीनीकरण की मांग मानपुर। मध्यप्रदेश के महू तहसील अंतर्गत मानपुर क्षेत्र के ग्राम रायकुंडा में बाढ़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती समस्या के चलते ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। बाढ़ के दौरान पुलिया पर पानी बढ़ने से आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पुलिया की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना या नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि रायकुंडा की पुलिया का जल्द से जल्द नवीनीकरण एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और बारिश के मौसम में ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट — विजय डावर1
- आज गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरी आस्था के साथ ग्राम शहर और सभी घरों में आज गणपति बप्पा का आगमन हुआ पूरे शहर गांव और घर में गणेश जी की जय करो गूज शुरू हो गई है1
- खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण – 12 दिनों तक अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी लगेगा - अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण – 12 दिनों तक अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी लगेगा इंदौर। खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर आज सुबह सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन खजराना गणेश को विभिन्न किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग भी समर्पित होगा। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा मंदिर प्रशासक एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को स्वर्ण आभूषण समर्पित किए। इसके पश्चात भक्त मंडल द्वारा निर्मित सवा लाख मोदक का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. सुमित भट्ट एवं जयदेव भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच मोदक का भोग समर्पित किया गया। क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के लिए मंदिर के प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा एवं घनश्याम शुक्ला के मार्गदर्शन में भक्त मंडल से जुड़े सुभाष नायक, दिलीप सर, गोकुल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार सहित 21 कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली। बागड़ी ने बताया कि भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का निर्माण पिछले छः दिनों से लगातार प्रसिद्ध रसोईए खेमजी महाराज और 20 सहयोगी 8 सुपर भट्टियों पर कर रहे थे। खजराना गणेश को आज पहले दिन सवा लाख मोदक प्रसाद के अलावा प्रतिदिन संध्या को अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी समर्पित किया जाएगा। इनमें अजवाईन, मूंग, चवले, उड़द, गोंद, बेसन, मोतीचूर, बड़ी बूंदी और फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डूओं का भोग भी शामिल है। भक्त मंडल द्वारा मोदक प्रसाद वितरण के लिए 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे की व्यवस्था की गई थी। भक्त मंडल से जुड़े 21 कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरे दिन संभाली। आज गणेशोत्सव के पहले दिन करीब डेढ़ लाख भक्तों ने खजराना गणेश के दर्शन, पूजन कर मोदक प्रसाद का भी पुण्यलाभ उठाया।1
- रतलाम के जन चेतना केंद्र मूक-बधिर विद्यालय छात्रावास में आदर्श पुरुष महिला एवं बाल बालिका सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा सेवा एवं जनचेतना कार्यक्रम आयोजित किया1
- बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब महाआरती के बाद भंडारे में 5 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी, जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत हरदा/सोडलपुर-सोडलपुर ग्राम के बाबा रामदेव मंदिर में भादो वाली दूज पर रविवार को बाबा रामदेव महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। टिमरनी नगर से भी बाबा के भक्तों ने भक्ति भाव के साथ सोडलपुर तक पैदल शोभायात्रा निकाली।सुबह से ही पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर में सुबह 7 बजे बाबा रामदेव का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा कान्हा बाबा चौक, गुठान मोहल्ला, बाजार चौक, मालीपुर, रहटगांव रोड होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बाबा की आकर्षक ध्वजाएं और सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने जगह-जगह बाबा रामदेव के भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं बाबा के अश्वों ने भी बैंड-बाजे की धुन पर चौक-चौराहों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह हुआ स्वागत, बांटी प्रसादी शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने प्रसाद वितरित किया । शोभायात्रा में चल रही बाबा रामदेव की झांकी की श्रद्धालुओं ने घर-घर पूजा-अर्चना की। पैदल निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद बाबा रामदेव की महाआरती की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। टिमरनी, दूधकच्छ, भुनास सहित आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पैदल निशान लेकर बाबा रामदेव के दर्शन करने सोडलपुर पहुंचे।4
- धरमपुरी नर्मदा तट पर सौंदर्यीकरण की कुर्सियां तोड़ने का मामला, CCTV फुटेज हुआ वायरल जागरूक रहवासियों ने इन पर कारवाही की मांग धरमपुरी जगन्नाथ यादव धरमपुरी। नर्मदा नदी तट पर सौंदर्यीकरण के तहत लगाई गई कुर्सियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा और नगर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से लगाई गई इन कुर्सियों को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। नर्मदा नदी तट जैसे सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थल पर इस तरह की हरकत से सौंदर्यीकरण कार्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि CCTV फुटेज सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? क्या जिम्मेदार विभाग पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर प्रकरण दर्ज होगा? अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है । हुई इस घटना पर क्या कार्रवाई सामने आती है। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है। बाइट - राहुल कुशराम धरमपुरी2