लालसोट में DYSP सतनारायण यादव ने युवाओं को दिलाया कानून व्यवस्था में सहयोग का संकल्प, रेडियम जैकेट भी बांटीयुवा CLG सदस्यों को पुलिस का साथी बनाने की पहल, ट्रैफिक से नशे तक हर सूचना पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान लालसोट। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को कानून व्यवस्था में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में लालसोट पुलिस ने बुधवार को पहल की। लालसोट थाने में आयोजित कार्यक्रम में DYSP सतनारायण यादव ने युवा CLG सदस्यों से संवाद कर उन्हें पुलिस के साथ मिलकर काम करने और क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। DYSP यादव ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा जागरूक होकर पुलिस का सहयोग करें तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, नशे से जुड़े मामलों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा CLG सदस्यों की भूमिका पुलिस की मदद करना है, अपना रुतबा दिखाना नहीं। युवाओं को कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को समय पर सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। समय पर मिलने वाली सूचना पुलिस के लिए अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। DGP के अभियान से जुड़कर युवाओं को किया जा रहा प्रेरित कार्यक्रम में बताया गया कि राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की पहल के तहत युवाओं को पुलिस से जोड़कर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक पी.एस. दीक्षित के निर्देशन में युवा CLG सदस्यों को पुलिस के साथ समन्वय कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रात में यातायात व्यवस्था संभालने में मिलेगी सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए युवा CLG सदस्यों को रेडियम वाली जैकेट भी उपलब्ध कराई गईं। इन जैकेटों से रात के समय सड़क पर कार्य करते हुए युवा दूर से दिखाई देंगे, जिससे हादसों की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित तरीके से यातायात व्यवस्था में सहयोगी बनाना और आमजन को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस की इस पहल से युवा CLG सदस्यों को अपराध रोकथाम, नशे के खिलाफ जागरूकता और यातायात व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में युवाओं ने पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का संकल्प लिया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शूरु न्यूज़ 📍
लालसोट में DYSP सतनारायण यादव ने युवाओं को दिलाया कानून व्यवस्था में सहयोग का संकल्प, रेडियम जैकेट भी बांटीयुवा CLG सदस्यों को पुलिस का साथी बनाने की पहल, ट्रैफिक से नशे तक हर सूचना पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान लालसोट। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को कानून व्यवस्था में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में लालसोट पुलिस ने बुधवार को पहल की। लालसोट थाने में आयोजित कार्यक्रम में DYSP सतनारायण यादव ने युवा CLG सदस्यों से संवाद कर उन्हें पुलिस के साथ मिलकर काम करने और क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस तक
पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। DYSP यादव ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा जागरूक होकर पुलिस का सहयोग करें तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, नशे से जुड़े मामलों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा CLG सदस्यों की भूमिका पुलिस की मदद करना है, अपना रुतबा दिखाना नहीं। युवाओं को कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को समय पर सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। समय पर मिलने
वाली सूचना पुलिस के लिए अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। DGP के अभियान से जुड़कर युवाओं को किया जा रहा प्रेरित कार्यक्रम में बताया गया कि राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की पहल के तहत युवाओं को पुलिस से जोड़कर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक पी.एस. दीक्षित के निर्देशन में युवा CLG सदस्यों को पुलिस के साथ समन्वय कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रात में यातायात व्यवस्था संभालने में मिलेगी सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए युवा CLG सदस्यों को रेडियम
वाली जैकेट भी उपलब्ध कराई गईं। इन जैकेटों से रात के समय सड़क पर कार्य करते हुए युवा दूर से दिखाई देंगे, जिससे हादसों की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित तरीके से यातायात व्यवस्था में सहयोगी बनाना और आमजन को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस की इस पहल से युवा CLG सदस्यों को अपराध रोकथाम, नशे के खिलाफ जागरूकता और यातायात व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में युवाओं ने पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का संकल्प लिया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शूरु न्यूज़ 📍
- लालसोट में DYSP सतनारायण यादव ने युवाओं को दिलाया कानून व्यवस्था में सहयोग का संकल्प, रेडियम जैकेट भी बांटीयुवा CLG सदस्यों को पुलिस का साथी बनाने की पहल, ट्रैफिक से नशे तक हर सूचना पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान लालसोट। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को कानून व्यवस्था में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में लालसोट पुलिस ने बुधवार को पहल की। लालसोट थाने में आयोजित कार्यक्रम में DYSP सतनारायण यादव ने युवा CLG सदस्यों से संवाद कर उन्हें पुलिस के साथ मिलकर काम करने और क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। DYSP यादव ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा जागरूक होकर पुलिस का सहयोग करें तो अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, नशे से जुड़े मामलों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा CLG सदस्यों की भूमिका पुलिस की मदद करना है, अपना रुतबा दिखाना नहीं। युवाओं को कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को समय पर सूचना देकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। समय पर मिलने वाली सूचना पुलिस के लिए अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। DGP के अभियान से जुड़कर युवाओं को किया जा रहा प्रेरित कार्यक्रम में बताया गया कि राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा की पहल के तहत युवाओं को पुलिस से जोड़कर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक पी.एस. दीक्षित के निर्देशन में युवा CLG सदस्यों को पुलिस के साथ समन्वय कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रात में यातायात व्यवस्था संभालने में मिलेगी सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए युवा CLG सदस्यों को रेडियम वाली जैकेट भी उपलब्ध कराई गईं। इन जैकेटों से रात के समय सड़क पर कार्य करते हुए युवा दूर से दिखाई देंगे, जिससे हादसों की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित तरीके से यातायात व्यवस्था में सहयोगी बनाना और आमजन को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस की इस पहल से युवा CLG सदस्यों को अपराध रोकथाम, नशे के खिलाफ जागरूकता और यातायात व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में युवाओं ने पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का संकल्प लिया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शूरु न्यूज़ 📍4
- मंडावरी कस्बे में मंगलसूत्र एवं जंजीर तोड़ने की घटनाओं पर अंकुश लगाने की पहल लालसोट।मंडावरी कस्बे में बिना नंबर की मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए दिन मंगलसूत्र एवं जंजीर तोड़ने की घटनाओं को अंजाम देने के प्रयासों पर अंकुश लगाने के लिए मंडावरी थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है। थाना पुलिस द्वारा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक कस्बे की भीड़भाड़ वाली गलियों एवं बाजारों में सादे कपड़ों में मोटरसाइकिल से गश्त की जाएगी। इस दौरान पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेंगे। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और अपराधियों में भय पैदा करना है। इसी तरह लालसोट उपखंड मुख्यालय पर पुलिस थाने में यूथ सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वृत्त अधिकारी सत्यनारायण यादव ने बढ़ते साइबर क्राइम, नशे के अवैध कारोबार, युवाओं को नशे में लिप्त होने की प्रवृत्ति की रोकथाम, डिजिटल अरेस्ट सहित अनेक बिंदुओं पर जन जागृति पैदा करते हुए यूथ सीएलजी के सदस्यों से लोगों को समय रहते सावचेत करने तथा ऐसे संदिग्ध लोगों की सूचना समय पर पुलिस को देने की बात कही ताकि समय रहते अपराध की रोकथाम की जा सके कहा कि अपराधियों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। संदिग्ध लोगों की पुलिस को जानकारी देवें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा विशेष गश्त कर अपराधियों पर निगरानी रखी जाएगी।2
- राहगीरों को परेशान कर रहे तीन युवक हिरासत में, कार जब्त मंडावरी पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत में, कार जब्त उपखंड के मंडावरी में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत मंडावरी पुलिस ने टोड़ा ठेकला गांव में राहगीरों को परेशान करने के आरोप में सोनू गुर्जर (36), बलराम गुर्जर (26) और विनोद गुर्जर (30) को हिरासत में लिया। मौके से आरजे 25 सीए 3335 नंबर की कार भी जब्त की गई। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।1
- रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS ने थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल में की जनसुनवाई, ली बैठक आज दिनांक 29.09.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित IPS द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल का दौरा कर थानों में जनसुनवाई की गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। थानों में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी दौरे के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं आमजन से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने थानों पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाए तथा प्रत्येक परिवाद पर नियमानुसार समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था से संबंधित सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक जनसुनवाई के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, गश्त एवं निगरानी व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को क्षेत्र में अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए नियमित एवं प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध हो। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसका तत्काल सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने, थानों में आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने तथा प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित गश्त एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ित एवं फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण कायम किया जा सकता है। बैठक एवं जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा RPS, वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा श्री कपिल गुप्ता RPS एवं संबंधित थानाधिकारी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। दौसा पुलिस — सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर।1
- सिकंदरा थाना के मौहलाई गांव सहित अन्य गांव में चोरों की धमा चौकड़ी सिकंदरा थाना अंतर्गत बीती रात को चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिली है चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है तो दूसरी ओर एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर की केवल को भी चोरी कर ले गए हैं। सिकंदरा थाना अंतर्गत मौहलाई गांव में 57 गोत्र की कुलदेवी भैरा माता के मंदिर पर लगे दान पत्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दान पत्र में लाखों रुपए की नगदी थी और दूसरी और गैरोजी गांव में एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर को बाहर निकाल कर मोटर की केबल से आर्म्ड तार को निकाल ले गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।2
- गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर1
- मंडावरी पुलिस का 'ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन': बदमाशों की उल्टी गिनती शुरू, SHO जगदीश प्रधान की टीम ने संभाला मोर्चा वारंटियों के घर-घर दबिश: परिजनों को दो टूक चेतावनी—‘या तो हाजिर कराएं, वरना पुलिस अपने तरीके से निपटेगी’ बगड़ी में कंकाली माता की पहाड़ी तक पहुंची पुलिस, सघन चेकिंग से अपराधियों में खलबली बगड़ी में कंकाली माता की पहाड़ी तक पहुंची पुलिस, सघन चेकिंग से अपराधियों में खलबलीइलाके में कानून-व्यवस्था को धता बताने वाले असामाजिक तत्वों और फरार बदमाशों के खिलाफ मंडावरी थाना पुलिस ने आर-पार की जंग छेड़ दी है। थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस द्वारा विशेष 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी (SHO) जगदीश प्रधान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इलाके की हर गली, चौराहे, बीहड़ और संदिग्ध ठिकानों पर अपनी पकड़ पूरी तरह कस दी है। पुलिस के इस आक्रामक रुख से वर्षों से कानून की आंख में धूल झोंक रहे स्थाई वारंटियों और अपराधियों के सिंडिकेट में भारी हड़कंप मचा हुआ है। घर-घर जाकर कड़े तेवर में पूछताछ, दी सख्त चेतावनी अभियान की कमान संभालते हुए एसएचओ जगदीश प्रधान की टीम सीधे अपराधियों और स्थाई वारंटियों की चौखट पर दस्तक दे रही है। पुलिस टीम ने वारंटियों के घरों में सघन तलाशी ली और परिजनों से कड़े लहजे में पूछताछ की। परिजनों को दो टूक समझा दिया गया है कि वे फरार चल रहे सदस्यों को तुरंत कानून के हवाले कर दें। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आरोपी खुद पेश नहीं हुए तो पुलिस किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है और इसके बाद कानून का ऐसा डंडा चलेगा जिकंकाली माता मंदिर की पहाड़ी में बसे वारंटियों की घेराबंदी मंडावरी पुलिस की दबिश अब दुर्गम इलाकों तक पहुंच चुकी है। अभियान के तहत पुलिस टीम ग्राम पंचायत बगड़ी मुख्यालय स्थित कंकाली माता मंदिर की पहाड़ी पर जा पहुंची। पहाड़ी इलाके में बसे स्थाई वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने मौके पर ही कड़े तेवर में पूछताछ की और सख्त हिदायत दी। पहाड़ी क्षेत्र में अचानक पुलिस बल को देखकर बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। सड़कों पर नाकेबंदी, हर संदिग्ध पर पैनी नजर अभियान के तहत क्षेत्र के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ सक्रियता ने साफ संदेश दे दिया है कि मंडावरी क्षेत्र में अपराधियों के लिए अब कोई महफूज ठिकाना नहीं बचा है। एसएचओ जगदीश प्रधान ने स्पष्ट किया है कि जब तक हर एक वारंटी सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाता और इलाके से अपराध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक यह धरपकड़ अभियान इसी आक्रामकता के साथ लगातार जारी रहेगा कंकाली माता मंदिर की पहाड़ी में बसे वारंटियों की घेराबंदी मंडावरी पुलिस की दबिश अब दुर्गम इलाकों तक पहुंच चुकी है। अभियान के तहत पुलिस टीम ग्राम पंचायत बगड़ी मुख्यालय स्थित कंकाली माता मंदिर की पहाड़ी पर जा पहुंची। पहाड़ी इलाके में बसे स्थाई वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने मौके पर ही कड़े तेवर में पूछताछ की और सख्त हिदायत दी। पहाड़ी क्षेत्र में अचानक पुलिस बल को देखकर बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। सड़कों पर नाकेबंदी, हर संदिग्ध पर पैनी नजर अभियान के तहत क्षेत्र के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ सक्रियता ने साफ संदेश दे दिया है कि मंडावरी क्षेत्र में अपराधियों के लिए अब कोई महफूज ठिकाना नहीं बचा है। एसएचओ जगदीश प्रधान ने स्पष्ट किया है कि जब तक हर एक वारंटी सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जाता और इलाके से अपराध पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक यह धरपकड़ अभियान इसी आक्रामकता के साथ लगातार जारी रहेगा।4