Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिकंदरा थाना के मौहलाई गांव सहित अन्य गांव में चोरों की धमा चौकड़ी सिकंदरा थाना अंतर्गत बीती रात को चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिली है चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है तो दूसरी ओर एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर की केवल को भी चोरी कर ले गए हैं। सिकंदरा थाना अंतर्गत मौहलाई गांव में 57 गोत्र की कुलदेवी भैरा माता के मंदिर पर लगे दान पत्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दान पत्र में लाखों रुपए की नगदी थी और दूसरी और गैरोजी गांव में एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर को बाहर निकाल कर मोटर की केबल से आर्म्ड तार को निकाल ले गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।
पुष्पेन्द्र घूमना
सिकंदरा थाना के मौहलाई गांव सहित अन्य गांव में चोरों की धमा चौकड़ी सिकंदरा थाना अंतर्गत बीती रात को चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिली है चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है तो दूसरी ओर एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर की केवल को भी चोरी कर ले गए हैं। सिकंदरा थाना अंतर्गत मौहलाई गांव में 57 गोत्र की कुलदेवी भैरा माता के मंदिर पर लगे दान पत्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दान पत्र में लाखों रुपए की नगदी थी और दूसरी और गैरोजी गांव में एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर को बाहर निकाल कर मोटर की केबल से आर्म्ड तार को निकाल ले गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS ने थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल में की जनसुनवाई, ली बैठक आज दिनांक 29.09.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित IPS द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल का दौरा कर थानों में जनसुनवाई की गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। थानों में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी दौरे के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं आमजन से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने थानों पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाए तथा प्रत्येक परिवाद पर नियमानुसार समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था से संबंधित सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक जनसुनवाई के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, गश्त एवं निगरानी व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को क्षेत्र में अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए नियमित एवं प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध हो। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसका तत्काल सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने, थानों में आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने तथा प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित गश्त एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ित एवं फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण कायम किया जा सकता है। बैठक एवं जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा RPS, वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा श्री कपिल गुप्ता RPS एवं संबंधित थानाधिकारी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। दौसा पुलिस — सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर।1
- सिकंदरा थाना के मौहलाई गांव सहित अन्य गांव में चोरों की धमा चौकड़ी सिकंदरा थाना अंतर्गत बीती रात को चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिली है चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है तो दूसरी ओर एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर की केवल को भी चोरी कर ले गए हैं। सिकंदरा थाना अंतर्गत मौहलाई गांव में 57 गोत्र की कुलदेवी भैरा माता के मंदिर पर लगे दान पत्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दान पत्र में लाखों रुपए की नगदी थी और दूसरी और गैरोजी गांव में एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर को बाहर निकाल कर मोटर की केबल से आर्म्ड तार को निकाल ले गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।2
- बयाना रोड पर अवैध अस्थाई टेंटों का विरोध: रेडीमेड एसोसिएशन ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन... हिंडौन सिटी। बयाना रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से टेंट लगाकर बाहरी दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे गर्म कपड़ों के विरोध में स्थानीय रेडीमेड व्यापारी लामबंद हो गए हैं। 'रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन' के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इन अस्थाई विक्रेताओं को तुरंत शहर से बाहर करने और अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की है। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाहरी दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के किनारों पर बड़े-बड़े टेंट लगा लिए गए हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की गंभीर स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। इसके अलावा, स्थानीय रेडीमेड व्यापारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहे विपरीत असर पर भी चिंता जताई। संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि स्थानीय दुकानदार साल भर दुकान का किराया, जीएसटी और अन्य टैक्स चुकाते हैं, जबकि बाहरी विक्रेता बिना किसी टैक्स और अनुमति के अस्थाई दुकानें सजाकर उनका व्यापार प्रभावित कर रहे हैं। ज्ञापन स्वीकार करते हुए नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अतिक्रमण निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।3
- रबी सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने के निर्देश दौसा, 28 सितंबर। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने, आमजन को समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएं। जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं, उन्हें तत्काल शुरू करवाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता से विभिन्न आधारभूत संरचनात्मक विकास कार्य, नए ट्रांसफार्मर लगाने, नवीन विद्युत कनेक्शन जारी करने तथा लंबित कनेक्शनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने तथा विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत कनेक्शन संबंधी कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने पेयजल कनेक्शन तथा स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत हैंडपंप एवं ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने तथा पेयजल कनेक्शन संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को पेयजल सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में सड़कों की स्थिति, मरम्मत कार्यों तथा नवीन सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करवाने तथा आमजन को आवागमन में सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। आगामी रबी सीजन के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध करवाने तथा वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बुवाई के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए तथा परिवादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं हो। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- *हिण्डौन में आवारा पशुओं का आतंक, रोज हो रहे हादसे* *हिण्डौन सिटी।* शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हिण्डौन बाईपास से लेकर खेड़ा तक आवारा गोवंश सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला रविवार का है, जब गणेशम रिसोर्ट के सामने खेड़ा निवासी जावेद खान और फकरू मुसलमान का आवारा सांड से एक्सीडेंट हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को हिण्डौन अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़कों पर झुंड में घूम रहे सांड और गायें वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला नहीं भेजा गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।2
- ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा भक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया जलपान से स्वागत मंडावर/ऊकरूंद। मंडावर उपखंड मुख्यालय के समीप ग्राम ऊकरूंद में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों की ओर से कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाएं की गईं। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में भक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण मजबूत होता है। विशाल स्तर पर होगा कथा का आयोजन आयोजक पप्पू मीना ने बताया कि ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति एवं श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। कलश यात्रा के साथ ही ऊकरूंद गांव में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल शुरू हो गया है, जिससे पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।1
- लोक मन्थन यात्रा 2026 के भरतपुर आगमन पर हम भारत के लोग विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भरतपुर एम.एस.जे. कॉलेज भरतपुर के जूलॉजी डिपोर्टमेन्ट स्थित हॉल में अधिवक्ता परिषद राजस्थान जिला भरतपुर एंव राजस्थान हयूमन रिर्सोसैज डब्लपमेन्ट फाउडेंशन RHRD भरतपुर द्वारा लोक मन्थन यात्रा 2026 के भरतपुर आगमन पर हम भारत के लोग विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री चंन्द्रकिशोर भारद्वाज की अध्यक्षता एवं RHRD के प्रोफेसर जग्गो सिंह के मुख्य आथिथ्य में प्रात 10 बजे में सम्मपन्न हुआ जिसमें सामाजिक कार्याकर्ता जसवंत खत्री मुख्य वक्ता के रूप रहे । परिषद के कार्यक्रम सयोंजक राधेश्याम जादौन ने बताया कि मुख्य बक्ता जसवंत खत्री ने लोक मंथन यात्रा के संबंध में विस्त्रित जानकारी देते हुए हम भारत के लोग विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला मुख्य अतिथि जग्गो सिंह ने भारतीय संविधान के प्रमुख पहलू स्वंतत्रता समता समानता के विषय पर प्रकाश डाला अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री चन्द्रकिशोर भारद्वाज ने पुरातन भारत व विकसित भारत के मध्य के घटना कम पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण जैविक खेती वृक्षारोपण सयुक्त परिवार व कुटम्ब आदि विषयो पर प्रकाश डालते हुए उनकी मानव जीवन एवं स्वास्थ्य के लिए व देश की एकता व अखण्डता हेतु राष्ट्रीय हित में इसकी उपयोगता पर बल दिया साथ ही पुरानी संस्कृति एंव परम्पराओ को समाज में उजागर करने का आवाहन किया उक्त कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षा विद योगेन्द्र भानु ने गुरूकुल शिक्षा पद्धति व वर्तमान शिक्षा पद्धति के पहलुओ पर प्रकाश डालते हुए उसके हानि व लाभ पर प्रकाश डाला उक्त कार्यक्रम का संचालन RHRD के अमरदयाल जी द्वारा किया गया व सभी को धन्यवाद ज्ञापन राधेश्याम जादौन अधिवक्ता द्वारा दिया गया उक्त कार्यकम में मुख्य रूप से यादवेन्द्र गुप्ता, ओमवीर चौधरी नरेश चन्द सिंघल, मुकेश बंजारा, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिनसिनी एड० व अध्यक्ष RHRD राजकुमार कर्दम उपाध्यक्ष श्याम सिंह एवं हेमन्त कुमार नरेश झा, नेकराम, आशीष, करन, संजय डांगी अभिषेक झा, भागीरथ, श्याम बाबू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।4
- कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू... हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।2