logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बयाना रोड पर अवैध अस्थाई टेंटों का विरोध: रेडीमेड एसोसिएशन ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन... ​हिंडौन सिटी। बयाना रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से टेंट लगाकर बाहरी दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे गर्म कपड़ों के विरोध में स्थानीय रेडीमेड व्यापारी लामबंद हो गए हैं। 'रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन' के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इन अस्थाई विक्रेताओं को तुरंत शहर से बाहर करने और अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की है। ​व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाहरी दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के किनारों पर बड़े-बड़े टेंट लगा लिए गए हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की गंभीर स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। ​इसके अलावा, स्थानीय रेडीमेड व्यापारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहे विपरीत असर पर भी चिंता जताई। संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि स्थानीय दुकानदार साल भर दुकान का किराया, जीएसटी और अन्य टैक्स चुकाते हैं, जबकि बाहरी विक्रेता बिना किसी टैक्स और अनुमति के अस्थाई दुकानें सजाकर उनका व्यापार प्रभावित कर रहे हैं। ​ज्ञापन स्वीकार करते हुए नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अतिक्रमण निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।

1 hr ago
user_Krishan murari rajora
Krishan murari rajora
हिंडौन, करौली, राजस्थान•
1 hr ago

बयाना रोड पर अवैध अस्थाई टेंटों का विरोध: रेडीमेड एसोसिएशन ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन... ​हिंडौन सिटी। बयाना रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से टेंट लगाकर बाहरी दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे गर्म कपड़ों के विरोध में स्थानीय रेडीमेड व्यापारी लामबंद हो गए हैं। 'रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन' के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इन अस्थाई विक्रेताओं को तुरंत शहर से बाहर करने और अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की

है। ​व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाहरी दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के किनारों पर बड़े-बड़े टेंट लगा लिए गए हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की गंभीर स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। ​इसके अलावा, स्थानीय रेडीमेड व्यापारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहे विपरीत असर पर भी चिंता जताई। संघ के अध्यक्ष महेंद्र

शर्मा का कहना है कि स्थानीय दुकानदार साल भर दुकान का किराया, जीएसटी और अन्य टैक्स चुकाते हैं, जबकि बाहरी विक्रेता बिना किसी टैक्स और अनुमति के अस्थाई दुकानें सजाकर उनका व्यापार प्रभावित कर रहे हैं। ​ज्ञापन स्वीकार करते हुए नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अतिक्रमण निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।

More news from Karauli and nearby areas
  • हिण्डोन भाजपा नेता अशोक पाठक ने पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और चेयरमैन आरएसआरडीसी भजनलाल जाटव और एमडी संदीप माथुर का चहेती फर्म RKB को ठेका दिलाकर राजकोष को हजारों करोड़ का चूना लगाने का मामला उजागर किया। पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और चेयरमैन आरएसआरडीसी भजनलाल जाटव और एमडी संदीप माथुर का चहेती फर्म RKB को ठेका दिलाकर राजकोष को हजारों करोड़ का चूना लगाने का मामला उजागर किया।
    1
    हिण्डोन भाजपा नेता अशोक पाठक ने 
पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और चेयरमैन आरएसआरडीसी भजनलाल जाटव और एमडी संदीप माथुर का चहेती फर्म RKB को ठेका दिलाकर राजकोष को हजारों करोड़ का चूना लगाने का मामला उजागर किया।
पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और चेयरमैन आरएसआरडीसी भजनलाल जाटव और एमडी संदीप माथुर का चहेती फर्म RKB को ठेका दिलाकर राजकोष को हजारों करोड़ का चूना लगाने का मामला उजागर किया।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    3 min ago
  • बयाना रोड पर अवैध अस्थाई टेंटों का विरोध: रेडीमेड एसोसिएशन ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन... ​हिंडौन सिटी। बयाना रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से टेंट लगाकर बाहरी दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे गर्म कपड़ों के विरोध में स्थानीय रेडीमेड व्यापारी लामबंद हो गए हैं। 'रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन' के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इन अस्थाई विक्रेताओं को तुरंत शहर से बाहर करने और अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की है। ​व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाहरी दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के किनारों पर बड़े-बड़े टेंट लगा लिए गए हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की गंभीर स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। ​इसके अलावा, स्थानीय रेडीमेड व्यापारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहे विपरीत असर पर भी चिंता जताई। संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि स्थानीय दुकानदार साल भर दुकान का किराया, जीएसटी और अन्य टैक्स चुकाते हैं, जबकि बाहरी विक्रेता बिना किसी टैक्स और अनुमति के अस्थाई दुकानें सजाकर उनका व्यापार प्रभावित कर रहे हैं। ​ज्ञापन स्वीकार करते हुए नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अतिक्रमण निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।
    3
    बयाना रोड पर अवैध अस्थाई टेंटों का विरोध: रेडीमेड एसोसिएशन ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन...

​हिंडौन सिटी। बयाना रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से टेंट लगाकर बाहरी दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे गर्म कपड़ों के विरोध में स्थानीय रेडीमेड व्यापारी लामबंद हो गए हैं। 'रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन' के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इन अस्थाई विक्रेताओं को तुरंत शहर से बाहर करने और अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की है। ​व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाहरी दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के किनारों पर बड़े-बड़े टेंट लगा लिए गए हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की गंभीर स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। ​इसके अलावा, स्थानीय रेडीमेड व्यापारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहे विपरीत असर पर भी चिंता जताई। संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि स्थानीय दुकानदार साल भर दुकान का किराया, जीएसटी और अन्य टैक्स चुकाते हैं, जबकि बाहरी विक्रेता बिना किसी टैक्स और अनुमति के अस्थाई दुकानें सजाकर उनका व्यापार प्रभावित कर रहे हैं। ​ज्ञापन स्वीकार करते हुए नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अतिक्रमण निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
    1
    नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई 
सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं 
करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS ने थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल में की जनसुनवाई, ली बैठक आज दिनांक 29.09.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित IPS द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल का दौरा कर थानों में जनसुनवाई की गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। थानों में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी दौरे के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं आमजन से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने थानों पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाए तथा प्रत्येक परिवाद पर नियमानुसार समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था से संबंधित सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक जनसुनवाई के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, गश्त एवं निगरानी व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को क्षेत्र में अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए नियमित एवं प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध हो। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसका तत्काल सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने, थानों में आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने तथा प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित गश्त एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ित एवं फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण कायम किया जा सकता है। बैठक एवं जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा RPS, वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा श्री कपिल गुप्ता RPS एवं संबंधित थानाधिकारी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। दौसा पुलिस — सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर।
    1
    जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS ने थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल में की जनसुनवाई, ली बैठक
आज दिनांक 29.09.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित IPS द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल का दौरा कर थानों में जनसुनवाई की गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
थानों में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी
दौरे के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं आमजन से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने थानों पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाए तथा प्रत्येक परिवाद पर नियमानुसार समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था से संबंधित सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक
जनसुनवाई के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सदर, कोतवाली एवं सैंथल के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई, गश्त एवं निगरानी व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को क्षेत्र में अपराधों की प्रभावी रोकथाम के लिए नियमित एवं प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध हो। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसका तत्काल सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर
बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने, थानों में आने वाले परिवादियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने तथा प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित गश्त एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष दीक्षित IPS ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ित एवं फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से ही सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण कायम किया जा सकता है।
बैठक एवं जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा RPS, वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा श्री कपिल गुप्ता RPS एवं संबंधित थानाधिकारी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
दौसा पुलिस — सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सिकंदरा थाना के मौहलाई गांव सहित अन्य गांव में चोरों की धमा चौकड़ी सिकंदरा थाना अंतर्गत बीती रात को चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिली है चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है तो दूसरी ओर एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर की केवल को भी चोरी कर ले गए हैं। सिकंदरा थाना अंतर्गत मौहलाई गांव में 57 गोत्र की कुलदेवी भैरा माता के मंदिर पर लगे दान पत्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दान पत्र में लाखों रुपए की नगदी थी और दूसरी और गैरोजी गांव में एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर को बाहर निकाल कर मोटर की केबल से आर्म्ड तार को निकाल ले गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।
    2
    सिकंदरा थाना के मौहलाई गांव सहित अन्य गांव में चोरों की धमा चौकड़ी
सिकंदरा थाना अंतर्गत बीती रात को चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिली है चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया है तो दूसरी ओर एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर की केवल को भी चोरी कर ले गए हैं। 
सिकंदरा थाना अंतर्गत मौहलाई गांव में 57 गोत्र की कुलदेवी भैरा माता के मंदिर पर लगे दान पत्र को चोर चोरी कर ले गए हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दान पत्र में लाखों रुपए की नगदी थी और दूसरी और गैरोजी गांव में एक किसान के खेत पर लगी बोरवेल की मोटर को बाहर निकाल कर मोटर की केबल से आर्म्ड तार को निकाल ले गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर
    1
    गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में  निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन, बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन, पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल को सौपा ज्ञापन, अस्पताल में पार्किंग निशुल्क करने,अलग से लाइन ओर पृथक जांच की मांग, अध्यक्ष सुरेश चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन।
    2
    बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन,
बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन,
पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल को सौपा ज्ञापन,
अस्पताल में पार्किंग निशुल्क करने,अलग से लाइन ओर पृथक जांच की मांग,
अध्यक्ष सुरेश चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू... ​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू...
​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.