logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन, बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन, पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल को सौपा ज्ञापन, अस्पताल में पार्किंग निशुल्क करने,अलग से लाइन ओर पृथक जांच की मांग, अध्यक्ष सुरेश चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन।

1 hr ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
1 hr ago

बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन, बाड़ी राजस्थान पेंशनर समाज ने सौपा ज्ञापन, जिला अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन, पीएमओ डॉ हरिकिशन मंगल को सौपा ज्ञापन, अस्पताल में पार्किंग निशुल्क करने,अलग से लाइन ओर पृथक जांच की मांग, अध्यक्ष सुरेश चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद ​सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद ​रंगोली के माध्यम से जनसमुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति किया गया जागरूक ​आंगनबाड़ी मिलन में स्वास्थ्य देखभाल सहित एचआईवी/एड्स पर दी गई जानकारी ​सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान किशोर-किशोरियों व बच्चों को बांटे गए पुरस्कार और मिष्ठान ​जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा द्वारा ग्राम सिलायथा एवं खनैता में 'आंगनबाड़ी मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सेंगर उपस्थित रहे। उन्होंने जनसमूह को मातृत्व स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम व सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण जनों को समय पर एचआईवी जांच कराने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के टोल-फ्री नंबर 1097 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। ​संतुलित आहार व कुपोषण मुक्ति पर जोर दिया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा की परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने 'सेवा संकल्प अभियान' के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने गर्भवती व धात्री माताओं तथा किशोर-किशोरियों के लिए आवश्यक संतुलित आहार, पोषण, एनीमिया (रक्त की कमी) की रोकथाम तथा कुपोषण मुक्ति के उपायों पर विस्तार से समझाइश दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री जगदीश यादव ने कठिन व विशिष्ट परिस्थितियों में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य व पोषण की निरंतर देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति बनाई गई ​रंगोली आकर्षण का केंद्र वनी कार्यक्रम स्थल पर 'मातृत्व एवं शिशु देखभाल', 'गर्भवती की देखभाल' तथा 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाती सुंदर रंगोलियां सजाई गईं, जो जन-जागरूकता का मुख्य केंद्र रहीं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार व मिष्ठान का वितरण किया गया। ​इस आयोजन में ग्राम सचिव दीवान सिंह राजपूत, पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री माताएं, किशोर-किशोरियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान  सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद
​सेवा संकल्प अभियान  सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद
​रंगोली के माध्यम से जनसमुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति किया गया जागरूक
​आंगनबाड़ी मिलन में स्वास्थ्य देखभाल सहित एचआईवी/एड्स पर दी गई जानकारी
​सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान
किशोर-किशोरियों व बच्चों को बांटे गए पुरस्कार और मिष्ठान
​जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा द्वारा ग्राम सिलायथा एवं खनैता में 'आंगनबाड़ी मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सेंगर उपस्थित रहे। उन्होंने जनसमूह को मातृत्व स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम व सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण जनों को समय पर एचआईवी जांच कराने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के टोल-फ्री नंबर 1097 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। ​संतुलित आहार व कुपोषण मुक्ति पर जोर दिया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा की परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने 'सेवा संकल्प अभियान' के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने गर्भवती व धात्री माताओं तथा किशोर-किशोरियों के लिए आवश्यक संतुलित आहार, पोषण, एनीमिया (रक्त की कमी) की रोकथाम तथा कुपोषण मुक्ति के उपायों पर विस्तार से समझाइश दी।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री जगदीश यादव ने कठिन व विशिष्ट परिस्थितियों में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य व पोषण की निरंतर देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया गया।  इस अवसर महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति बनाई गई
​रंगोली आकर्षण का  केंद्र वनी कार्यक्रम स्थल पर 'मातृत्व एवं शिशु देखभाल', 'गर्भवती की देखभाल' तथा 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाती सुंदर रंगोलियां सजाई गईं, जो जन-जागरूकता का मुख्य केंद्र रहीं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार व मिष्ठान का वितरण किया गया।  ​इस आयोजन में ग्राम सचिव दीवान सिंह राजपूत, पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री माताएं, किशोर-किशोरियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रैकिग शिवपुरी - शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब बिक्री का एक बड़ा मामला सामने आया, महिलाओं का गुस्सा फूटा। शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत समोहा ग्राम में उस समय महिलाओं का गुस्सा फूट पढ़ा जब उन्होंने एक व्यक्ति को रंगेहाथ अवैध शराब सप्लाई करते वक्त धर दबोचा, गुस्साई ग्रामीण महिलाओं ने पहले तो अवैध शराब जप्त कर आग के हवाले कर दी उसके बाद अवैध शराब सप्लाई कर रहे व्यक्ति की भी खबर ले डाली! महिलाओं का आरोप है कि ग्राम में कोई वैध शराब दुकान नही है बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से बाहर से कमीशन पर शराब लाकर ग्राम में विक्रय करते है। ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर पुलिस को दिया कि गांव में अवैध शराब नहीं बिचना चाहिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    1
    ब्रैकिग शिवपुरी - शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब बिक्री का एक बड़ा मामला सामने आया, महिलाओं का गुस्सा फूटा। 

शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत समोहा ग्राम में उस समय महिलाओं का गुस्सा फूट पढ़ा जब उन्होंने एक व्यक्ति को रंगेहाथ अवैध शराब सप्लाई करते वक्त धर दबोचा, गुस्साई ग्रामीण महिलाओं ने पहले तो अवैध शराब जप्त कर आग के हवाले कर दी उसके बाद अवैध शराब सप्लाई कर रहे व्यक्ति की भी खबर ले डाली! महिलाओं का आरोप है कि ग्राम में कोई वैध शराब दुकान नही है बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से बाहर से कमीशन पर शराब लाकर ग्राम में विक्रय करते है। 
ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर पुलिस को दिया कि गांव में अवैध शराब नहीं बिचना चाहिए।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी का रामपुर कलां थाने में औचक निरीक्षण----- सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी ने रामपुर कलां पुलिस थाने का प्रथम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया मीडिया से चर्चा के दौरान क्या कहा
    1
    सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी का रामपुर कलां थाने में औचक निरीक्षण-----

सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी ने रामपुर कलां पुलिस थाने का प्रथम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया मीडिया से चर्चा के दौरान क्या कहा
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बयाना रोड पर अवैध अस्थाई टेंटों का विरोध: रेडीमेड एसोसिएशन ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन... ​हिंडौन सिटी। बयाना रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से टेंट लगाकर बाहरी दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे गर्म कपड़ों के विरोध में स्थानीय रेडीमेड व्यापारी लामबंद हो गए हैं। 'रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन' के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इन अस्थाई विक्रेताओं को तुरंत शहर से बाहर करने और अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की है। ​व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाहरी दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के किनारों पर बड़े-बड़े टेंट लगा लिए गए हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की गंभीर स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। ​इसके अलावा, स्थानीय रेडीमेड व्यापारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहे विपरीत असर पर भी चिंता जताई। संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि स्थानीय दुकानदार साल भर दुकान का किराया, जीएसटी और अन्य टैक्स चुकाते हैं, जबकि बाहरी विक्रेता बिना किसी टैक्स और अनुमति के अस्थाई दुकानें सजाकर उनका व्यापार प्रभावित कर रहे हैं। ​ज्ञापन स्वीकार करते हुए नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अतिक्रमण निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।
    3
    बयाना रोड पर अवैध अस्थाई टेंटों का विरोध: रेडीमेड एसोसिएशन ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन...

​हिंडौन सिटी। बयाना रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से टेंट लगाकर बाहरी दुकानदारों द्वारा बेचे जा रहे गर्म कपड़ों के विरोध में स्थानीय रेडीमेड व्यापारी लामबंद हो गए हैं। 'रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन' के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इन अस्थाई विक्रेताओं को तुरंत शहर से बाहर करने और अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की है। ​व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाहरी दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क के किनारों पर बड़े-बड़े टेंट लगा लिए गए हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण की गंभीर स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। ​इसके अलावा, स्थानीय रेडीमेड व्यापारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर पड़ रहे विपरीत असर पर भी चिंता जताई। संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि स्थानीय दुकानदार साल भर दुकान का किराया, जीएसटी और अन्य टैक्स चुकाते हैं, जबकि बाहरी विक्रेता बिना किसी टैक्स और अनुमति के अस्थाई दुकानें सजाकर उनका व्यापार प्रभावित कर रहे हैं। ​ज्ञापन स्वीकार करते हुए नगर परिषद आयुक्त दिलीप शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही अतिक्रमण निरोधक दस्ते को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई कर मार्ग को सुगम बनाया जाएगा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रिटायर्ड थानेदार पंजाब सिंह गुर्जर समेत परिवार ने थामा कांग्रेस का दामन राजाखेड़ा। रिटायर्ड थानेदार पंजाब सिंह गुर्जर निवासी बाबू का पुरा, कुसेड़ा खुर्द (राजाखेड़ा) ने अपने पुत्र पंकज सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पंजाब सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए उन्होंने परिवार सहित पार्टी का दामन थामने का निर्णय लिया है। विधायक रोहित बोहरा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंजाब सिंह गुर्जर और उनके परिवार को पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों ने भी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। कांग्रेस पार्टी में इस तरह के नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की ताकत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक बोहरा ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। रिटायर्ड थानेदार पंजाब सिंह गुर्जर समेत परिवार ने थामा कांग्रेस का दामन राजाखेड़ा। रिटायर्ड थानेदार पंजाब सिंह गुर्जर निवासी बाबू का पुरा, कुसेड़ा खुर्द (राजाखेड़ा) ने अपने पुत्र पंकज सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पंजाब सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए उन्होंने परिवार सहित पार्टी का दामन थामने का निर्णय लिया है। विधायक रोहित बोहरा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंजाब सिंह गुर्जर और उनके परिवार को पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों ने भी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। कांग्रेस पार्टी में इस तरह के नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की ताकत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक बोहरा ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।
    1
    रिटायर्ड थानेदार पंजाब सिंह गुर्जर समेत परिवार ने थामा कांग्रेस का दामन

राजाखेड़ा। रिटायर्ड थानेदार पंजाब सिंह गुर्जर निवासी बाबू का पुरा, कुसेड़ा खुर्द (राजाखेड़ा) ने अपने पुत्र पंकज सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पंजाब सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए उन्होंने परिवार सहित पार्टी का दामन थामने का निर्णय लिया है।
विधायक रोहित बोहरा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंजाब सिंह गुर्जर और उनके परिवार को पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों ने भी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। 
कांग्रेस पार्टी में इस तरह के नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की ताकत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक बोहरा ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।
रिटायर्ड थानेदार पंजाब सिंह गुर्जर समेत परिवार ने थामा कांग्रेस का दामन
राजाखेड़ा। रिटायर्ड थानेदार पंजाब सिंह गुर्जर निवासी बाबू का पुरा, कुसेड़ा खुर्द (राजाखेड़ा) ने अपने पुत्र पंकज सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पंजाब सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए उन्होंने परिवार सहित पार्टी का दामन थामने का निर्णय लिया है।
विधायक रोहित बोहरा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंजाब सिंह गुर्जर और उनके परिवार को पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों ने भी पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया। 
कांग्रेस पार्टी में इस तरह के नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की ताकत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक बोहरा ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Local News Reporter राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
    1
    नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई 
सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं 
करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ब्रैकिग सबलगढ -मुरैना जिले के सबलगढ़ डिवीजन के लिए नई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सुश्री रोशनी कुर्मी ने पदभार ग्रहण के बाद रामपुर कलां थाने का औचक निरीक्षण किया।
    1
    ब्रैकिग सबलगढ -मुरैना जिले के सबलगढ़ डिवीजन के लिए नई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सुश्री रोशनी कुर्मी ने पदभार ग्रहण के बाद रामपुर कलां थाने का औचक निरीक्षण किया।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू... ​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    2
    कोलियों की अथाई पर 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, तैयारियां शुरू...
​हिंडौन सिटी। शहर के खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पर श्री श्री 1008 श्री अमरदास बाबा की पावन प्रेरणा से पंचम दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा। समस्त भक्तजन एवं बाल भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर सोमवार को कोलियों की अथाई पर कोली समाज के प्रबुद्ध जनों और बाल भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ​बैठक में बाल भक्त मंडल के दीपक महावर ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा बयाना रोड स्थित कोलियों की बगीची से बैंड-बाजों के साथ रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल खटीक पाड़ा स्थित कोलियों की अथाई पहुंचेगी। ​महोत्सव के तहत 17 अक्टूबर को माता रानी के दरबार में छप्पन भोग का भव्य प्रसाद अर्पित किया जाएगा और मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इसके पश्चात 19 अक्टूबर को माता जी की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जो बैंड-बाजों के साथ करौली रोड स्थित जलसेन पहुंचेगी, जहां पूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। ​सोमवार को आयोजित बैठक में समाज बंधुओं और बाल भक्त मंडल के सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक और अलौकिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया तथा जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सट्टे की खाई बाली करते हुए कोतवाली पुलिस ने ईदगाह कौलोनी से शख्स को किया गिरफ्तार ₹1050 किए जप्त हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सपा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मर जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कौलोनी शमसान घाट की तरफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करते हुये आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र बालमुकुन्द कोली निवासी राजगिरीश अस्पताल के पास शीतला कौलोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1050 रूपये जप्त किए गए।
    1
    सट्टे की खाई बाली करते हुए कोतवाली पुलिस ने ईदगाह कौलोनी से शख्स को किया गिरफ्तार ₹1050 किए जप्त 
हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सपा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मर जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कौलोनी शमसान घाट की तरफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करते हुये आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र बालमुकुन्द  कोली निवासी राजगिरीश अस्पताल के पास शीतला कौलोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1050 रूपये जप्त किए गए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.