Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त, चालक फरार
SATISH KUMAR (पत्रकार)
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त, चालक फरार
More news from Bihar and nearby areas
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गया जिला के परैया थाना क्षेत्र के गनौरी टिल्हा गांव शिवरात्री की रात में गोली की आवाज होती है मुकेश रविदास के घर की छत पर जिसमें एक समाजसेवी राजमंगल सिंह एंव उनके भाई रंजीत सिंह पर मुकेश कुमार ने उनके खिलाफ परैया थाना में आवेदन दिया जब गोली की अखबार एंव अन्य सोशल मिडिया पर वायरल हुई तो बिहार दस्तक न्युज चैनल के ब्युरों नें सहित कई साथी मेरे पत्रकार ने सोचा की ये गोली चलने वायरल न्युज की पड़ताल की जब हम पड़ताल के लिए गुरारू प्रखंड के पहरा पंचायत में पड़ने वाले गनौरी टिल्हा गांव पहुंच कर जब पड़ताल कियें तो कुछ ग्रामीणों ने बताया गोली चला हीं नहीं कुछ ग्रामीण बतायें की गोली चली हैं लेकीन गांव के सभी वर्गो के ग्रामीण ने एक स्वर बताया की गोली की नहीं चली ये प्रशासन का जांच का काम है लेकीन है मुकेश रविदास के द्वारा हमारे गांव के भगवान रूपी दो भाई राजमंगल सिंह रंजीत सिंह के उपर परैया थाना में मुकदमा दर्ज कराकर बहुत गलत किया गया जब बगल के गांव बभनी व बाली में भी पत्रकारों ने पड़ताल किया तो महिलायें वृद्ध बच्चे सहित सभी ग्रामीणों ने दोनो भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले मुकेश रविदास सहित उनके पुरे परिवार पर गनौरी टिल्हा सहित पुरे पहरा पंचायत के ग्रामीण काफी आक्रोशित दिख रहें है ।6
- डोभी गया सड़क मार्ग के सहदेव खाप के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार महिला को हल्की चोटें आई। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। कार गया से डोभी की ओर जा रही थी। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंचकर सड़क पर स्थिति को नियंत्रण किया गया।1
- वज़ीरगंज के पुनावा से बच्चा चोरी1
- रफीगंज के काजीचक अमरपुरा नहर में डूब जाने से मोहम्मद असलम के 24 वर्षीय पुत्र अहमद रज्जा की मौत 12 अगस्त 2025 को हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को रफीगंज अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह द्वारा मृतक की आश्रित मां रुबिया खातून को ₹4लाख अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया। मृतक के चाचा गुलाम सरवर ने बताया कि 11अगस्त 2025 की संध्या में शौच करने के लिए मोहम्मद अहमद रज्जा उर्फ गुड्डू घर से निकले थे। रात्रि में वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाया था 12 अगस्त की सुबह में ग्रामीणों ने देखा कि छोटकी नहर में उक्त युवक की सो तैर रहा है। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी के अथक प्रयास से आज मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि मिला। पंचायत समिति प्रतिनिधि जुबैर अंसारी ने कहा कि मृतक बेहद ही गरीब परिवार से थे। जिला प्रशासन की तत्परता से एवं कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि दिया गया। अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद₹400000 का मुआवजा दिया गया।1
- आज मेरे प्रिय मित्र अनुज का तिलकोत्सव था मैं उसमें शामिल होकर सभी परिवारजनों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। #happymarriage1
- जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक से शहर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण उसने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है।1
- आम लोगों को समय पर सेवा देने का दावा करने वाली सरकारी व्यवस्था की पोल शुक्रवार को वज़ीरगंज प्रखंड कार्यालय में खुलती नजर आई। सुबह से अपने जरूरी कामों को लेकर पहुंचे लोगों को उस समय भारी निराशा हाथ लगी, जब 11 बजे तक भी RTPS काउंटर नहीं खुला। RTPS यानि RIGHT to Public Service) काउंटर से आय, जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र सहित कई आवश्यक दस्तावेज बनते हैं। दूर-दराज के गांवों से आए लोग सुबह 9 बजे से ही लाइन में खड़े रहे, लेकिन काउंटर पर कोई कर्मी मौजूद नहीं था। प्रखंड परिसर में मौजूद दर्जनों लोगों ने बताया कि वे मजदूरी और अन्य काम छोड़कर अपने कागजात बनवाने पहुंचे थे। “सरकार कहती है कि समय पर सेवा मिलेगी, लेकिन यहां तो समय पर दफ्तर ही नहीं खुलता,” कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें कॉलेज और नौकरी आवेदन के लिए तत्काल प्रमाण पत्र की जरूरत है, लेकिन काउंटर बंद रहने से उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। राज्य सरकार द्वारा RTPS व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध सेवा का मॉडल बताया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यदि समय पर काउंटर नहीं खुलेगा, तो आम जनता को “समयबद्ध सेवा” का लाभ कैसे मिलेगा? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्यालय समय पर खुले। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है।अक्सर RTPS काउंटर देर से खुलता है, जिससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। अब सवाल यह उठता है कि जब सरकार खुद सेवा की समय-सीमा तय करती है, तो उसका पालन कराने की जिम्मेदारी किसकी है? यदि लापरवाही पर कार्रवाई नहीं होगी, तो आमजन को यूं ही परेशान होना पड़ेगा। वज़ीरगंज की जनता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उन्हें दिखावे की नहीं, समय पर सेवा की जरूरत है।1