पुनर्मतदान के दौरान वार्ड 87 में हंगामा, शालिनी गौतम से धक्का-मुक्की का आरोप कोटा। नगर निगम कोटा के वार्ड नंबर 87 के भाग संख्या 3 में आज पुनर्मतदान के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मतदान केंद्र पर हंगामे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट किए जाने और महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के साथ धक्का-मुक्की किए जाने के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, पुनर्मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि मतदान केंद्र पर मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इसी दौरान शालिनी गौतम के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
पुनर्मतदान के दौरान वार्ड 87 में हंगामा, शालिनी गौतम से धक्का-मुक्की का आरोप कोटा। नगर निगम कोटा के वार्ड नंबर 87 के भाग संख्या 3 में आज पुनर्मतदान के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मतदान केंद्र पर हंगामे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट किए जाने और महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष
शालिनी गौतम के साथ धक्का-मुक्की किए जाने के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, पुनर्मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि मतदान केंद्र पर मौजूद
कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इसी दौरान शालिनी गौतम के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और मतदान
प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
- कोटा विश्वविद्यालय में 17 सितंबर से 52वां राष्ट्रीय भूगोल सम्मेलन कोटा। राजस्थान भूगोल परिषद् (RGA) का 52वां राष्ट्रीय सम्मेलन 17 से 19 सितंबर 2026 तक कोटा विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। ICSSR, नई दिल्ली के प्रायोजन में होने वाले सम्मेलन में देशभर से करीब 500 भूगोलवेत्ता, शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘विकसित भारत 2047: विकसित भारत के लिए ब्लूप्रिंट—एक भौगोलिक दृष्टिकोण’ है। तीन दिवसीय आयोजन में 13 तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, कृषि, नगरीकरण, ग्रामीण विकास, जैव विविधता, परिवहन, क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा, भू-राजनीति और स्थानिक डेटा जैसे विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन का उद्घाटन 17 सितंबर को सुबह 11 बजे नागार्जुन भवन स्थित विश्वविद्यालय सभागार में होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. एच.एस. शर्मा, मुख्य अतिथि RBSE अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ तथा अध्यक्षता कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत करेंगे। सम्मेलन में विकसित भारत के लिए क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा।3
- बाढ़ क्रमांक 87 पर दोबारा 800 वोटो हो रहे मतदान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए की जान लगा रहे हैं। कांग्रेस की सेवा अध्यक्ष राखी गौतम और उनके जीते पार्षद योगेश विजय विजय आशीष जैन गौतम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता डटे हुए हैं मैदान में । कांग्रेस की प्रत्याशी के पक्ष में प्रहलाद गुंजल की कोठी से 100 फलाग में उनका कोठी है। उनका नदारत रहना उनको संदेश के घेरे में खड़ा कर रहा है। वहीं भाजपा के विधायक संदीप शर्मा छोटा भाई साहब नारायण बिरल दजनो पार्षद मोर्चा संभाले हुए हैं सिंधी वोटो का वोट बैंक पूज्य सिंधी जनरल पंचायत संस्थान कोटा के अध्यक्ष ओम अडवाणी ने और उनकी टीम मोर्चा संभाल रही हैं और 400 वोट सिंधी समाज के हैं उसमें से यह 300 वोट भाजपा के पक्ष में डलवाएंगे।1
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री गजेंद्र पटेल से मिले भाजपा नेता साबिर भाटी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री गजेंद्र पटेल से मिले भाजपा नेता साबिर भाटी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा1
- बीकानेर की नोखा नगर पालिका में सीपीआईएम को प्रचंड बहुमत राजस्थान में हुए नगर निकायों के चुनाव में एक तरफ जहां बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर सनसनी फैला दी, वहीं बीकानेर की नोखा नगर पालिका में सीपीआईएम ने प्रचंड बहुमत हासिल कर तहलका मचा दिया है: नोखा नगर पालिका की 45 सीटों में से सीपीआईएम ने 29 सीटें हासिल कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई है: वहीं कोटा नगर निगम और इटावा नगर पालिका में पार्टी ने 2-2 उम्मीदवार उतारे थे: यहां हालांकि पार्टी का खाता नहीं खुला लेकिन आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का रास्ता साफ होता लग रहा है: नोखा में बीजेपी को 13 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली हैं: यहां कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला: वहीं डीडवाना के कुचामन में बीजेपी उम्मीदवार को घर वालों तक के वोट नहीं मिले: यहां उन्हें खुद का एकमात्र वोट मिला है: वहीं राजस्थान में एक वार्ड ऐसा भी रहा जहां बीजेपी उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला: सीपीआईएम के सभी नेताओं को बधाई के साथ...1
- ग्राम पंचायत सथूर में श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन, कार्यकारिणी घोषित हिंडोली/सथूर। ग्राम पंचायत सथूर के समस्त गांव - हरिपुरा, ढाकनी, जड़ का नयागांव, नठावा सहित सभी गांवों के सर्व समाज के पंच-पटेल एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में सर्व समाज की सर्व सहमति से श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वेदनाथ महादेव मंदिर एवं महादेव की निजी भूमि संपत्ति का संरक्षण किया जाएगा, मंदिर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को नियमानुसार हटवाया जाएगा तथा समस्त निजी भूमि पर तारबंदी का कार्य शीघ्र किया जाएगा। नवगठित समिति की कार्यकारिणी इस प्रकार है - 1. समिति अध्यक्ष - श्री बाबूलाल गुर्जर 2. समिति उपाध्यक्ष - श्री बाबूलाल यादव 3. कोषाध्यक्ष - श्री रमेश मीणा 4. सचिव - श्री ओमप्रकाश मेवाडा 5. वरिष्ठ सदस्य - श्री हरिशंकर गुर्जर, श्री हीरालाल गुर्जर, श्री सुरेश गुर्जर, श्री ओम गोचर, श्री ओम मेवाड़ा समिति के गठन पर नक्षी के गणेश जी मंदिर पर पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी गांवों के सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- कोटा में पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं में दिखा उत्साह, दिव्यांग और फ्रैक्चर के बावजूद मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता कोटा। नगर निगम कोटा के तीन वार्डों में पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड संख्या 44, 87 और 11 के संबंधित मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से पुनर्मतदान जारी है। वहीं, नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या 4 में भी पुनर्मतदान कराया जा रहा है। वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकतपुरा में सकतपुरा निवासी मोहन सिंह दाएं पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद अपना मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। उनका मतदान केंद्र तक पहुंचना अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणादायक नजर आया। इसी तरह वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, सेक्टर-4, महावीर नगर विस्तार योजना में रहने वाले दिव्यांग मतदाता रमेश बनवारी भी पुनर्मतदान में अपना मत डालने मतदान केंद्र पहुंचे। इससे मतदान के प्रति मतदाताओं की जागरूकता और उत्साह दिखाई दिया। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत दोपहर 1 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार— - वार्ड 11, बूथ संख्या 576: 51.13 प्रतिशत मतदान - वार्ड 44, बूथ संख्या 448: 43.41 प्रतिशत मतदान - वार्ड 87, बूथ संख्या 99: 56.87 प्रतिशत मतदान - नगरपालिका सुकेत, वार्ड 4, बूथ संख्या 5: 50.67 प्रतिशत मतदान नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 11, 44 और 87 के संबंधित बूथों पर दोपहर 1 बजे तक कुल 49.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पुनर्मतदान के दौरान मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।4
- कोटा में सनसनी: नयापुरा इलाके में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, एमबीएस अस्पताल के बाहर हुई वारदात कोटा (राजस्थान)। जिले के नयापुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital) के ऑटो स्टैंड पर आपसी विवाद के बाद एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान मुजाहिद हुसैन के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एमबीएस अस्पताल के बाहर ऑटो स्टैंड पर मुजाहिद का किसी बात को लेकर एक अन्य ऑटो चालक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने मुजाहिद पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर वारदात की सूचना मिलते ही नयापुरा थाना पुलिस और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और हत्या के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच जारी है। घटना के बाद से आरोपी ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।1
- खुले नाले पर ढाकन न होने से नाले में गिर रहें मवेशी, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के ईशवरपुरा गांव में बनें नाले पर ढाकन न होने से आएं दिन ग्रामीणों के मवेशी हों रहें गिरकर चोटी , मंगलवार को एक गाय नाले में गिर गईं और नाले में हीं फंस गई,नाले कि चौड़ाई कम होने और गहराई अधिक होने से गाय नाले में करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक फंसीं रहीं , जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले कों तोड़कर कड़ी मशक्कत कर रस्सियों कि मदद से बाहर निकाला, ग्रामीण बसंती लाल अहीर बालमुकुंद अहीर रामस्वरूप अहीर मोडूलाल अहीर हंसराज अहीर शुभम बना मनोज कुमार शभोराम मोडू लाल कन्हैयालाल आदि ने बताया कि अब तक इस नाले में 10-11 मवेशी गिरकर चुकें हैं जिनमें 3 मवेशी कि मौत हो चुकी , बावजूद इसके पंचायत ने नाले पर ढाकन नहीं करवाया जिससे पशुपालकों को जान माल से आर्थिक नुकसान हों रहा है,,मनोज अहीर ने बताया कि कहीं बाहर पंचायत और सरपंच कों नाले पर ढाकन करवाने के लिए गुंजाइश कर चुकें बावजूद इसके ना तो सरपंच ने ध्यान दिया ना हीं पंचायत ने, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों कि जान को ख़तरा बना हुआं , ख़ुद ग्रामीण हीं मवेशियों को बचाने के रस्सियों कि मदद से नाले में गिरने वाले मवेशियों को बचाने में लगें हैं, खुला नाला बना हादसों का कारण,रात के समय राहगीरों और पशुओं के लिए यह नाला बड़ा खतरा साबित हो सकता है, ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बार जब भी किसी पशु कि नाले में गिरने से मौत होंगी तों पंचायत से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,वरना पंचायत खुलें नाले के ऊपर ढाकन करवाएं, पंचायत कि उदासीनता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने कहा कि अभी पंचायत में कोई बजट नहीं है जिससे काम हों सकें।4