logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंच, सुरक्षा, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गांधी मैदान की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, मुख्य मंच, सीटिंग अरेंजमेंट, परेड व्यवस्था और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोग और अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में आमजनों और अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा सभी शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंच सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर तैयार रखने को कहा। वहीं, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने तथा समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, एसडीपीओ जामताड़ा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, सार्जेंट मेजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_Bishnu Mandal
Bishnu Mandal
Credit reporting agency Jamtara, Jharkhand•
14 hrs ago

मंच, सुरक्षा, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गांधी मैदान की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, मुख्य मंच, सीटिंग अरेंजमेंट, परेड व्यवस्था और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोग और अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में आमजनों और अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा सभी शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंच सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर तैयार रखने को कहा। वहीं, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने तथा समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, एसडीपीओ जामताड़ा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, सार्जेंट मेजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस पर जामताड़ा में दिखा मार्शल आर्ट का दम, वुशु खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, स्पीड किकिंग और चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ काटा केक। जामताड़ा: झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को नगर स्थित सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एंड फिटनेस सेंटर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों, मार्शल आर्ट खिलाड़ियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्पीड किकिंग, वुशु मार्शल आर्ट प्रदर्शन, खिलाड़ियों के बीच जागरूकता को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर तुषार कांति माजी ने कहा कि वुशु केवल खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, मानसिक मजबूती और अनुशासन का माध्यम है। नियमित अभ्यास और व्यायाम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को मार्शल आर्ट से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। एसोसिएशन का प्रयास है कि जामताड़ा जिले की अधिक से अधिक बालिकाएं वुशु मार्शल आर्ट से जुड़ें और आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी विकसित करें। वहीं एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस की पहल इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन (IWUF) द्वारा वैश्विक स्तर पर वुशु मार्शल आर्ट को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और मानसिक मजबूती के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रोफेसर तुषार कांति माजी, उपाध्यक्ष महाप्रसाद दत्ता, निदेशक दीपक दुबे, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, किरण मिश्रा, भास्कर चांद, संजीव सिंह, अजीत यादव, मनोज पांडे, अरुण मंडल सहित दर्जनों अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
    1
    अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस पर जामताड़ा में दिखा मार्शल आर्ट का दम,
वुशु खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, स्पीड किकिंग और चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ काटा केक।
जामताड़ा: झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को नगर स्थित सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एंड फिटनेस सेंटर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों, मार्शल आर्ट खिलाड़ियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस अवसर पर स्पीड किकिंग, वुशु मार्शल आर्ट प्रदर्शन, खिलाड़ियों के बीच जागरूकता को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर तुषार कांति माजी ने कहा कि वुशु केवल खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, मानसिक मजबूती और अनुशासन का माध्यम है। नियमित अभ्यास और व्यायाम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है।
उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को मार्शल आर्ट से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। एसोसिएशन का प्रयास है कि जामताड़ा जिले की अधिक से अधिक बालिकाएं वुशु मार्शल आर्ट से जुड़ें और आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी विकसित करें।
वहीं एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस की पहल इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन (IWUF) द्वारा वैश्विक स्तर पर वुशु मार्शल आर्ट को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और मानसिक मजबूती के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रोफेसर तुषार कांति माजी, उपाध्यक्ष महाप्रसाद दत्ता, निदेशक दीपक दुबे, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, किरण मिश्रा, भास्कर चांद, संजीव सिंह, अजीत यादव, मनोज पांडे, अरुण मंडल सहित दर्जनों अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • मंच, सुरक्षा, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गांधी मैदान की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, मुख्य मंच, सीटिंग अरेंजमेंट, परेड व्यवस्था और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोग और अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में आमजनों और अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा सभी शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंच सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर तैयार रखने को कहा। वहीं, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने तथा समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, एसडीपीओ जामताड़ा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, सार्जेंट मेजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    मंच, सुरक्षा, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा
जामताड़ा
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गांधी मैदान की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, मुख्य मंच, सीटिंग अरेंजमेंट, परेड व्यवस्था और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोग और अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में आमजनों और अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा सभी शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंच सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर तैयार रखने को कहा।
वहीं, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने तथा समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, एसडीपीओ जामताड़ा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, सार्जेंट मेजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Bishnu Mandal
    Bishnu Mandal
    Credit reporting agency Jamtara, Jharkhand•
    14 hrs ago
  • ECL मुगमा GM कार्यालय के बाहर पनभरों का आमरण अनशन जारी, मा ECL मुगमा GM कार्यालय के बाहर पनभरों का आमरण अनशन जारी, मांगें नहीं मानी तो तालाबंदी की चेतावनी मुगमा। ECL मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) कार्यालय के बाहर पनभरा समाज के लोगों का आमरण अनशन लगातार जारी है। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में पनभरा मजदूरों ने ECL प्रबंधन पर उनकी जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। अनशन पर बैठे मजदूरों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के समक्ष आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यूनियन नेताओं ने कहा कि पहले प्रबंधन के साथ वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वार्ता के बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर GM कार्यालय में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी गई है। फिलहाल पनभरा मजदूरों का आमरण अनशन जारी है और सभी की निगाहें ECL प्रबंधन की अगली पहल पर टिकी हैं। आंदोलन के दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, प्रशांत बनर्जी, बम्पी चक्रवर्ती, दीपा दास, बिपिन मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पनभरा समाज के लोग मौजूद रहे।
    6
    ECL मुगमा GM कार्यालय के बाहर पनभरों का आमरण अनशन जारी, मा
ECL मुगमा GM कार्यालय के बाहर पनभरों का आमरण अनशन जारी, मांगें नहीं मानी तो तालाबंदी की चेतावनी
मुगमा। ECL मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) कार्यालय के बाहर पनभरा समाज के लोगों का आमरण अनशन लगातार जारी है। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में पनभरा मजदूरों ने ECL प्रबंधन पर उनकी जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
अनशन पर बैठे मजदूरों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के समक्ष आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यूनियन नेताओं ने कहा कि पहले प्रबंधन के साथ वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वार्ता के बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर GM कार्यालय में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी गई है।
फिलहाल पनभरा मजदूरों का आमरण अनशन जारी है और सभी की निगाहें ECL प्रबंधन की अगली पहल पर टिकी हैं।
आंदोलन के दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, प्रशांत बनर्जी, बम्पी चक्रवर्ती, दीपा दास, बिपिन मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पनभरा समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बालाजी पेट्रोल पंप के समीप ओला शोरूम के सामने एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगा दी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, मामले पर ओला शोरूम के कर्मचारी मीडिया से कुछ भी बोलने से बचते नजर आए!
    1
    बालाजी पेट्रोल पंप के समीप ओला शोरूम के सामने एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगा दी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, मामले पर ओला शोरूम के कर्मचारी मीडिया से कुछ भी बोलने से बचते नजर आए!
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    14 hrs ago
  • दिव्यांग बच्चों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, उपायुक्त के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने की पहल उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को 12 बजे प्लस टू जिला स्कूल, गिरिडीह एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग बच्चों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुक कौशल कुमार यादव ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    दिव्यांग बच्चों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, उपायुक्त के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने की पहल
उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा सोमवार को 12 बजे प्लस टू जिला स्कूल, गिरिडीह एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग बच्चों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुक कौशल कुमार यादव ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    53 min ago
  • “जमीन ने छीनी छत, खौफ ने छीनी नींद... छाताबाद में खुले आसमान के नीचे बेबस परिवार”
    1
    “जमीन ने छीनी छत, खौफ ने छीनी नींद... छाताबाद में खुले आसमान के नीचे बेबस परिवार”
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो कार्यालय में जश्न, अशोक मंडल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता। जामताड़ा न्यूज:51वें जन्मदिन पर CM हेमंत सोरेन को बधाइयों की बौछार, झामुमो कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
    1
    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो कार्यालय में जश्न, अशोक मंडल के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता।
जामताड़ा न्यूज:51वें जन्मदिन पर CM हेमंत सोरेन को बधाइयों की बौछार, झामुमो कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • लगातार पांच छक्के जड़कर सिराज अंसारी ने दिलाई एजे 11 को रोमांचक जीत
    1
    लगातार पांच छक्के जड़कर सिराज अंसारी ने दिलाई एजे 11 को रोमांचक जीत
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.