Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालाजी पेट्रोल पंप के समीप ओला शोरूम के सामने एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगा दी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, मामले पर ओला शोरूम के कर्मचारी मीडिया से कुछ भी बोलने से बचते नजर आए!
मो० फारुख (पत्रकार)
बालाजी पेट्रोल पंप के समीप ओला शोरूम के सामने एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगा दी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, मामले पर ओला शोरूम के कर्मचारी मीडिया से कुछ भी बोलने से बचते नजर आए!
More news from झारखंड and nearby areas
- बालाजी पेट्रोल पंप के समीप ओला शोरूम के सामने एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगा दी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, मामले पर ओला शोरूम के कर्मचारी मीडिया से कुछ भी बोलने से बचते नजर आए!1
- ECL मुगमा GM कार्यालय के बाहर पनभरों का आमरण अनशन जारी, मा ECL मुगमा GM कार्यालय के बाहर पनभरों का आमरण अनशन जारी, मांगें नहीं मानी तो तालाबंदी की चेतावनी मुगमा। ECL मुगमा क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) कार्यालय के बाहर पनभरा समाज के लोगों का आमरण अनशन लगातार जारी है। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में पनभरा मजदूरों ने ECL प्रबंधन पर उनकी जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। अनशन पर बैठे मजदूरों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के समक्ष आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यूनियन नेताओं ने कहा कि पहले प्रबंधन के साथ वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वार्ता के बाद भी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर GM कार्यालय में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी गई है। फिलहाल पनभरा मजदूरों का आमरण अनशन जारी है और सभी की निगाहें ECL प्रबंधन की अगली पहल पर टिकी हैं। आंदोलन के दौरान सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, प्रशांत बनर्जी, बम्पी चक्रवर्ती, दीपा दास, बिपिन मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पनभरा समाज के लोग मौजूद रहे।6
- “जमीन ने छीनी छत, खौफ ने छीनी नींद... छाताबाद में खुले आसमान के नीचे बेबस परिवार”1
- कतरास क्षेत्र के छाताबाद भू धसान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भू धसान से प्रभावित लोगों का दुख दर्द जाना साथ ही साथ बीसीसीएल को खरी खोटी सुनाई आगे उन्होंने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में1
- अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस पर जामताड़ा में दिखा मार्शल आर्ट का दम, वुशु खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, स्पीड किकिंग और चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ काटा केक। जामताड़ा: झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को नगर स्थित सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एंड फिटनेस सेंटर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों, मार्शल आर्ट खिलाड़ियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्पीड किकिंग, वुशु मार्शल आर्ट प्रदर्शन, खिलाड़ियों के बीच जागरूकता को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर तुषार कांति माजी ने कहा कि वुशु केवल खेल नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, मानसिक मजबूती और अनुशासन का माध्यम है। नियमित अभ्यास और व्यायाम से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास संभव है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को मार्शल आर्ट से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। एसोसिएशन का प्रयास है कि जामताड़ा जिले की अधिक से अधिक बालिकाएं वुशु मार्शल आर्ट से जुड़ें और आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी विकसित करें। वहीं एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वुशु दिवस की पहल इंटरनेशनल वुशु फेडरेशन (IWUF) द्वारा वैश्विक स्तर पर वुशु मार्शल आर्ट को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और मानसिक मजबूती के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रोफेसर तुषार कांति माजी, उपाध्यक्ष महाप्रसाद दत्ता, निदेशक दीपक दुबे, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, किरण मिश्रा, भास्कर चांद, संजीव सिंह, अजीत यादव, मनोज पांडे, अरुण मंडल सहित दर्जनों अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे।1
- मंच, सुरक्षा, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गांधी मैदान की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, मुख्य मंच, सीटिंग अरेंजमेंट, परेड व्यवस्था और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोग और अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में आमजनों और अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य समारोह स्थल पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा सभी शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंच सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर तैयार रखने को कहा। वहीं, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने तथा समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, एसडीपीओ जामताड़ा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, सार्जेंट मेजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- धनबाद में Ola स्कूटी से परेशान ग्राहक ने शोरूम के बाहर लगाई आग! धनबाद में Ola स्कूटी को लेकर ग्राहक का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने अपनी स्कूटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरा मामला Ola शोरूम के बाहर का है, जहां युवक ने जमकर हंगामा किया।बताया जा रहा है कि स्कूटी में लगातार आ रही खराबी से युवक परेशान था। ग्राहक का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, पिछले कुछ समय से Ola स्कूटी में खराबी को लेकर ग्राहकों की शिकायतें सामने आती रही हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1