नाबालिग प्रेमी ने दोस्त के साथ प्रेमिका से किया गैंगरेप, फिर गला घोंटकर हत्याकर दी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। एक 19 साल की युवती को एक बाग में ले जाया जाता है जहां उसके साथ गैंगरेप किया जाता है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी जाती है। इतने पर भी दरिंदों का मन नहीं भरा तो हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को मंदिर के एक झंडे के सहारे पेड़ पर लटका दिया जाता है। घटना की सूचना पर पुलिस आती है, शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा करते हुए पीएम के लिए भेज देती है। ये पूरा मामला है प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरहा मिरिया गांव का है जहां रविवार सुबह 19 साल की युवती का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला था। शव से करीब 20 मीटर दूर उसकी चप्पल और अंडरगारमेंट्स बरामद हुए। युवती के गैंगरेप और हत्या जैसी घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी और उसका परिवार बेहद गरीबों में जी रहा था, फिर भी मृतका आगे की पढ़ाई करने के लिए काफी मेहनत करती थी। आरोप है कि अपहरण के बाद छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गईं। और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में हत्यारोपी नाबालिक प्रेमी लड़की का रिश्तेदार निकला और लड़की अपने पिता के मोबाइल फोन से अक्सर उससे बात किया करती थी। बताता जाता है कि घटना की रात में प्रेमी और मृतका की मोबाइल पर बात हुई थी, उसके बाद वह प्रेमी से मिलने बाग में गई जहां प्रेमी के साथ उसके अन्य साथी भी रहे जिन्हें घटना को अंजाम तक पहुंचाया था। पुलिस ने मृतका के नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर निगरानी में ले लिया है, बाकी साथियों की तलाश उसके बयान के आधार पर की जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस के अनुसार शरीर पर खरोंच और दांत से काटने के निशान मिले हैं। मामले में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस उच्चाधिकारी भी पहुंच कर घटना के बारे ने जानकारी जुटा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है जिसके आधार पर आगे की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।

- अमेठी में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट लिया इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिसने तपती गर्मी से परेशान लोगों को सुकून पहुंचाया। बारिश के साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। खासकर गौरीगंज क्षेत्र में आसमान से गिरे ओलों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। ओले गिरने का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम के चलते सड़कों पर भी चहल-पहल कम हो गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से हाल बेहाल था, लेकिन इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।2
- ग्राम प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए कार्यकाल नहीं बढ़ता है तो निश्चित समय पर मतदान कराया जाए जिला अधिकारी ने प्रधानों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया अमेठी प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि समय पर पंचायत चुनाव कराए जाएं यदि समय पर चुनाव नहीं होता है तो ग्राम पंचायत में प्रशासक की व्यवस्था न की जाए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ही विकास का कार्य कराया जाए ज्ञापन देते समय जिले भर के ग्राम प्रधान साथ थे1
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रूपये 36230 करोड से निर्मित उत्तर प्रदेश के सबसे विराट 594 किमी0 लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) का लोकार्पण जनपद हरदोई में किया गया जिसके क्रम में जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज के ग्राम सरायसंग्राम सिंह स्थित टोल प्लाजा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के प्रभारी मंत्री व परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने क्या कहा देखें।1
- *रायबरेली-प्रतापगढ़ हाइवे पर सुलह कराने आए यूपी पुलिस के सिपाही ने की फायरिंग, दहशत* _सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश के मुकदमे में समझौते के दौरान चलीं गोलियां, स्कॉर्पियो चौकी में खड़ी, आरोपी फरार_ *सलोन (रायबरेली)।* रायबरेली वाया प्रतापगढ़ हाइवे पर सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के एक मामले में सुलह कराने पहुंचे यूपी पुलिस के सिपाही ने फायरिंग कर दी। घटना कान्हा ढाबा के पास की है। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सलोन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलोन कोतवाली में दर्ज धारा 307 के एक मुकदमे में सुलह को लेकर दोनों पक्षों की बातचीत हो रही थी। नूरुद्दीनपुर चौराहे पर कान्हा ढाबा के पास टोल से लगभग 250 मीटर आगे शक्ति सिंह, जो वर्तमान में यूपी पुलिस में तैनात है, अपने साथी शुभम भट्ट, राहुल सिंह व अन्य के साथ पहुंचा था। दूसरे पक्ष से राज शर्मा से सुलह को लेकर बातचीत चल रही थी। पीड़ित राज शर्मा का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने कहा कि "पापा आ जाएं तो बात हो जाएगी।" इसी बात पर शक्ति सिंह भड़क गया और अचानक असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए गए। गोलियों की आवाज सुनकर ढाबे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और सलोन कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सलोन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को वहीं रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मौके से 315 बोर के तीन खोखे बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक सलोन ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित राज शर्मा की तहरीर पर शक्ति सिंह, शुभम भट्ट, राहुल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शक्ति सिंह यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी रायबरेली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर दिनदहाड़े इस तरह फायरिंग होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।2
- रायबरेली दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी न मिलने पर नाराज हुआ दूल्हा दहेज न मिलने से नाराज दूल्हे ने लड़की के भाई के सिर पर किया तलवार से वार भाई घायल विवाद के बाद बारात लेकर दूल्हा फरार बछरावा थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर का हैं पूरा मामला।3
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- अमेठी में शिक्षा और समाज सुधार की मजबूत नींव रखने वाले जननायक महाराज राजर्षि रणंजय सिंह की 125वीं जयंती बुधवार को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। अमेठी कस्बे स्थित राजर्षि तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के सुपुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी युवरानी शांभवी सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि अर्पित की इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए सड़क किनारे शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। युवराज अनंत विक्रम सिंह और युवरानी शांभवी सिंह स्वयं स्टॉल पर खड़े होकर लोगों को अपने हाथों से शरबत पिलाते नजर आए। यह सेवा कार्यक्रम शाम चार बजे तक जारी रहेगा। युवराज और युवरानी ने कहा कि “पूज्य बुढ़ऊ महाराज” की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए यह जनसेवा कार्यक्रमआयोजित किया गया है, जिसमें उनके समर्थक और शुभचिंतक भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते नजर आए गौरतलब है कि अमेठी के इतिहास में “बुढ़ऊ महाराज” के नाम से प्रसिद्ध राजर्षि रणंजय सिंह को एक महान समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाता है। क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। इस कार्यक्रम में रवि प्रताप सिंह (जिला सहसंयोजक), मनीष सिंह, सतीश सिंह (रामगढ़), अजय सिंह, गौरव सिंह, शिक्षक भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह, अजय तिवारी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राम शंकर जायसवाल (मंडल अध्यक्ष), गिरजा शंकर शुक्ला (एडवोकेट), देव प्रकाश पांडे (जिला कार्य समिति सदस्य), विवेक सिंह राठौर (मंडल मंत्री), धर्मेंद्र पांडे (पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत), महेंद्र सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राकेश पांडे (मंडल महामंत्री) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा 01 और अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।1
- *रायबरेली में दहेज के लालच ने शादी की खुशियां बदलीं मातम में, दूल्हे ने तलवार से किया हमला* _बछरावां के देवीखेड़ा में मोटरसाइकिल-अंगूठी न मिलने पर भड़का दूल्हा, लड़की के भाई का सिर फोड़ा, बारात लेकर फरार_ *रायबरेली।* बछरावां थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर में दहेज के लोभ ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी की शहनाई बजने से पहले ही घर में मातम पसर गया। आरोप है कि दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की अंगूठी न मिलने से नाराज दूल्हे ने कहासुनी के बाद तलवार निकाल ली और लड़की के भाई के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बछरावां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वारदात के बाद दूल्हा बारात समेत मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार देर शाम की है। देवीखेड़ा निवासी रामकुमार की बेटी की बारात हरचंदपुर थाना क्षेत्र से आई थी। द्वारचार और जयमाल की रस्म शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। कन्यादान से पहले दूल्हे पक्ष ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की अंगूठी की मांग रख दी। लड़की के पिता ने असमर्थता जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर नशे में धुत दूल्हा आगबूला हो गया। उसने गाड़ी से तलवार निकाल ली और बीच-बचाव कर रहे दुल्हन के भाई शिवम, उम्र 22 वर्ष, के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ शिवम जमीन पर गिर पड़ा। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दूल्हा और उसके साथी गाड़ियों में बैठकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने घायल शिवम को तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लड़की के पिता रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बछरावां थानाध्यक्ष ने बताया, "दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।" पुलिस ने मौके से खून से सनी तलवार भी बरामद की है। इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी सूखने से पहले ही भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। महिला संगठनों ने भी घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध है, फिर भी समाज में ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। प्रशासन को दहेज लोभियों पर ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए जो नजीर बने। फिलहाल पुलिस फरार दूल्हे और बारातियों की तलाश में जुटी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार घायल शिवम के सिर में गंभीर चोट है और उसका इलाज जारी है।2