Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीना डाबी बनी टोंक कलेक्टर, पूर्व में बाड़मेर जिला कलेक्टर थी टीना डाबी ब्रेकिंग न्यूज़: टोंक को मिली नई कलेक्टर टीना डाबी, राज्य सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के किए बड़े तबादले! जिसमें टोंक जिले में नई जिला कलेक्टर के रूप में 2016 बैच की आईएएस टीना डाबी को नियुक्त किया गया है। पूर्व में बाड़मेर जिला कलेक्टर थी टीना डाबी । टोंक कलेक्टर कल्पना अग्रवाल का स्थान लेगी टीना डाबी। टीना डाबी UPSC CSE 2015 की टॉपर रही हैं।
ब्रिजेश परिड़वाल
टीना डाबी बनी टोंक कलेक्टर, पूर्व में बाड़मेर जिला कलेक्टर थी टीना डाबी ब्रेकिंग न्यूज़: टोंक को मिली नई कलेक्टर टीना डाबी, राज्य सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के किए बड़े तबादले! जिसमें टोंक जिले में नई जिला कलेक्टर के रूप में 2016 बैच की आईएएस टीना डाबी को नियुक्त किया गया है। पूर्व में बाड़मेर जिला कलेक्टर थी टीना डाबी । टोंक कलेक्टर कल्पना अग्रवाल का स्थान लेगी टीना डाबी। टीना डाबी UPSC CSE 2015 की टॉपर रही हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उनियारा/टोंक। क्षेत्र के एक पुलिया के पास आज उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। एक-दो दिन पुराना है शव पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी (RPS) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं और न ही वहां किसी संघर्ष के संकेत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि संभवतः व्यक्ति की मौत पुलिया से नीचे गिरने के कारण हुई होगी, हालांकि असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। शिनाख्त के प्रयास जारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी (Mortuary) में रखवा दिया है। अधिकारी ने बताया कि: मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि शिनाख्त नहीं होती है, तो पुलिस के स्तर पर पोस्टमार्टम करवाकर 'मर्ग' दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में चर्चा का विषय दिनदहाड़े शव मिलने की खबर से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है।1
- अंता में हनुमान जयंती की धूम, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates1
- Post by Vijendra jangid1
- *सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर केंद्राधीक्षकों, उप समन्वयकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा प्रश्नपत्रों एवं ओएमआर शीट्स की सुरक्षा, सीलिंग एवं संधारण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता एवं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सघन जांच, धातु डिटेक्टर से स्क्रीनिंग तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे तथा बहु-स्तरीय पहचान सत्यापन प्रक्रिया लागू की जाएगी। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने भी परीक्षा को पूर्ण शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा संबंधित सभी दिशा निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी प्राचार्य राउमावि तारनपुर एवं प्रशिक्षक पारस चन्द जैन द्वारा दी गई। —000—1
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलारना डूंगर में प्रतिभाओं का सम्मान मलारना डूंगर उपखण्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार उच्च माध्यमिक स्तर पर अदिति शर्मा ने 96.20 प्रतिशत, संगीता स्वर्णकार ने 95.20 प्रतिशत तथा कौमल महावर ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं माध्यमिक परीक्षा में निशा महावर, सुमय्या बानो और अल्फिजा को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही छात्राएं इस मुकाम तक पहुंची हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जाकिर खान, पीओ मानसिंह शेखावत, प्रधानाचार्य जमील अहमद सहित रहमत बी और शकील खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- Post by सुरेंद्र हरसौरा1
- लाखेरी - लाखेरी नगर कांग्रेस कमैटी द्वारा विधायक सीएल प्रेमी का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदरगढ़ रोड पर स्थित बृजगोपाल गोशाला में पहुंच कर गायों को चारा डाल कर मनाया तथा केक काट कर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया।इस दौरान कांग्रेस के नगर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।4
- टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में ज्ञानपुरा तिराहे के पास दो युवतियों के साथ सरेराह छेड़खानी और अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2026 की शाम जब पिता अपनी दो बेटियों को उनकी ससुराल से लेकर गांव लौट रहा था, तभी मनराज जाट और बोलताराम मीणा सहित आठ नामजद व अन्य आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व नियोजित साजिश के तहत युवतियों के साथ अभद्रता की, उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और जेवरात छीनते हुए जबरन अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में SC/ST अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और Dysp आकांक्षा कुमारी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।1