चकिया में फिर जगी चीनी मिल की उम्मीद, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान चकिया (पूर्वी चंपारण) से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल को लेकर एक बार फिर उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है। चकिया के किसानों के बीच लंबे समय से चीनी मिल के पुनः संचालन को लेकर भरोसा लगभग खत्म हो चुका था, लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकार की पहल से एक नई उम्मीद जगी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से पहुंचे अधिकारियों की टीम ने आज चकिया स्थित पुराने चीनी मिल परिसर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मिल से जुड़े पुराने कागजातों का भी बारीकी से अध्ययन किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने पुराने स्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर महुअवा स्थित भूभाग का भी जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, इसी क्षेत्र में नए चीनी मिल के निर्माण की संभावना को लेकर निरीक्षण किया गया है। क्या कहते हैं अधिकारी: अधिकारियों ने बताया कि पुराने चीनी मिल की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों का मूल्यांकन किया जा रहा है। साथ ही, नए स्थान पर आधुनिक तकनीक से लैस चीनी मिल स्थापित करने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की रिपोर्ट तैयार कर उच्च स्तर पर भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस पहल से चकिया और आसपास के किसानों में एक बार फिर उम्मीद जगी है कि उन्हें अपनी फसलों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

- Post by PUBLIC NEWS OF CHAMPARAN BIHAR4
- पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण): प्रखंड क्षेत्र के कोटवा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के शुभ अवसर पर शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं एवं कन्याओं ने भाग लिया, जो सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचीं।1
- शादी में भी गैस पर रोक? कार्ड दिखाओ, फिर भी Commercial Cylinder क्यों? गैस संकट के बीच एक नया नियम चर्चा में है — शादी या किसी फंक्शन के लिए गैस लेने जाओ तो कार्ड दिखाना पड़ेगा, लेकिन मिलेगा Commercial Cylinder! सवाल ये है कि जब शादी-ब्याह में खाना बेचा नहीं जाता, बल्कि अपने परिवार और रिश्तेदारों को खिलाया जाता है, तो फिर घरेलू सिलेंडर क्यों नहीं? क्या आम आदमी पर ही नियमों का बोझ डाला जा रहा है? क्या बिना सब्सिडी के घरेलू गैस देने का विकल्प नहीं होना चाहिए? यह मुद्दा सिर्फ गैस का नहीं, बल्कि आम लोगों की सहूलियत और सोच का है। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #GasCrisis #LPGCylinder #CommercialCylinder #DomesticGas #WeddingRules #IndiaNews #BiharNews #GasIssue #CommonManProblem #Ankesh_Thakur1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत अंतर्गत चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। वही मृतिका की पहचान चैता वार्ड नं 4 निवासी राधेश्याम पाण्डेय की 28 वर्षीय पत्नी करिश्मा पाण्डेय के रुप मे की गई है। मृतका की मां शोभा देवी एवं पिता मुचकुन्द पाण्डेय, निवासी सतभीड़वा वार्ड संख्या 14, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से महोदीपुर पंचायत के चैता गांव निवासी उमाकांत पाण्डेय के पुत्र राधेश्याम पाण्डेय के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण उन्होंने कर्ज लेकर उक्त राशि दी, जिसके बाद ससुराल वालों ने कार खरीदी।उन्होंने बताया कि मृतिका की एक लड़का 6 वर्षीय आदर्श कुमार, तथा दो लड़की एक 9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी तथा 5 वर्षीय झुनमून कुमारी है। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा और एक समय उसे घर से निकाल दिया गया। करीब छह माह तक वह मायके में रही। बाद में थाना में शिकायत के बाद 18 फरवरी 2026 को पंचायत के माध्यम से समझौता हुआ और वह पुनः ससुराल लौट गई। मायके वालों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व जब वे बेटी से मिलने पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने उन्हें मिलने नहीं दिया और गाली-गलौज कर भगा दिया। शुक्रवार सुबह जब फोन पर संपर्क नहीं हो सका, तो पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने देखा कि शव को कार में ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार सहित शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा ससुर, सास और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- Sham Hai dhuan dhuan please like support share 🙏🏻❤️ me 🤲 please like support share1
- मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- जो आप जालम फ्लाइट नहीं देखा है वह फ्लाइट देख लो कैसे फ्लाइट होता है1
- मझौलिया पुलिस ने पुलिस से झड़प के मामले में दो अभियुक्त सहित एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ब्रह्मा कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता वकील महतो तथा कृष्णा महतो उम्र करीब 55 वर्ष पिता स्व.कुंवर महतो दोनों साकिन बहुअरवा चैनपुर ।इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस से झड़प करने के मामले में गिरफ्तार किया गया उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 365/26 नामजद अभियुक्त भोला कुमार पिता सुभाष साह साकिन सरिसवा बाजार तेलिया पट्टी।इनको करीब 29 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इन सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप का मच गया है।2
- लड़की अपहरण मामले में फरार आरोपियों के घर नवलपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में लड़की अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और विधिवत इश्तिहार तामिल करते हुए आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार नवलपुर थाना कांड संख्या 171/25 के तहत नवलपुर गांव निवासी निरंजन राम, ओमप्रकाश राम, रंजीत राम, वीरेंद्र राम एवं रेखा देवी के खिलाफ लड़की अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। थाना अध्यक्ष ने साउंड सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों को जल्द से जल्द हाजिर कराया जाए। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।1