पुलिस से झड़प के मामले में दो अभियुक्त सहित एक शराब कारोबारी गिरफ्तार ।। मझौलिया पुलिस ने पुलिस से झड़प के मामले में दो अभियुक्त सहित एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ब्रह्मा कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता वकील महतो तथा कृष्णा महतो उम्र करीब 55 वर्ष पिता स्व.कुंवर महतो दोनों साकिन बहुअरवा चैनपुर ।इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस से झड़प करने के मामले में गिरफ्तार किया गया उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 365/26 नामजद अभियुक्त भोला कुमार पिता सुभाष साह साकिन सरिसवा बाजार तेलिया पट्टी।इनको करीब 29 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इन सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप का मच गया है।
पुलिस से झड़प के मामले में दो अभियुक्त सहित एक शराब कारोबारी गिरफ्तार ।। मझौलिया पुलिस ने पुलिस से झड़प के मामले में दो अभियुक्त सहित एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ब्रह्मा कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता वकील महतो तथा कृष्णा महतो उम्र करीब 55 वर्ष पिता स्व.कुंवर महतो
दोनों साकिन बहुअरवा चैनपुर ।इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस से झड़प करने के मामले में गिरफ्तार किया गया उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 365/26 नामजद अभियुक्त भोला कुमार पिता सुभाष साह साकिन सरिसवा बाजार तेलिया पट्टी।इनको करीब 29 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इन सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप का मच गया है।
- मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत अंतर्गत चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। वही मृतिका की पहचान चैता वार्ड नं 4 निवासी राधेश्याम पाण्डेय की 28 वर्षीय पत्नी करिश्मा पाण्डेय के रुप मे की गई है। मृतका की मां शोभा देवी एवं पिता मुचकुन्द पाण्डेय, निवासी सतभीड़वा वार्ड संख्या 14, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से महोदीपुर पंचायत के चैता गांव निवासी उमाकांत पाण्डेय के पुत्र राधेश्याम पाण्डेय के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण उन्होंने कर्ज लेकर उक्त राशि दी, जिसके बाद ससुराल वालों ने कार खरीदी।उन्होंने बताया कि मृतिका की एक लड़का 6 वर्षीय आदर्श कुमार, तथा दो लड़की एक 9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी तथा 5 वर्षीय झुनमून कुमारी है। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा और एक समय उसे घर से निकाल दिया गया। करीब छह माह तक वह मायके में रही। बाद में थाना में शिकायत के बाद 18 फरवरी 2026 को पंचायत के माध्यम से समझौता हुआ और वह पुनः ससुराल लौट गई। मायके वालों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व जब वे बेटी से मिलने पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने उन्हें मिलने नहीं दिया और गाली-गलौज कर भगा दिया। शुक्रवार सुबह जब फोन पर संपर्क नहीं हो सका, तो पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने देखा कि शव को कार में ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार सहित शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा ससुर, सास और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- Sham Hai dhuan dhuan please like support share 🙏🏻❤️ me 🤲 please like support share1
- सरिसवा में बड़ी कार्रवाई: 98 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम सरिसवा पंचायत के तेलिया पट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 98 अदद नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 30 लीटर बताई जा रही है। एसएचओ अमर कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी भोला कुमार (25 वर्ष), पिता सुभाष साह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध शराब के धंधे में संलिप्त था और लंबे समय से इस कारोबार को चला रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। इस कार्रवाई के बाद तिरूवाह क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- Bihar - फारबिसगंज अररिया में एक युवक का गला रेत कर हत्या हाथ में लेकर घूमता रहा सर CCTV Camera ME Record1
- बैरिया पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, बीडीओ से जांच की मांग शौपा आवेदन बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बैरिया पंचायत निवासी चंदन चौधरी ने गुरुवार के दोपहर करीब तीन बजे बताया की पंचायत समिति मद से कराए गए निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बैरिया बाजार में बनाए गए ग्रामीण हाट शेड तथा वार्ड संख्या 8 स्थित ब्रह्म स्थान के पास छठ घाट सीढ़ी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया गया है। आरोप है कि जहां छठ घाट निर्माण में 10 से 12 फीट गहराई तक पिलर डाले जाने चाहिए थे, वहां मात्र 2 से 3 फीट तक ही पिलर ढालकर कार्य पूरा कर दिया गया। वहीं बाजार शेड निर्माण में भी पिलर को जमीन के अंदर मजबूत नींव देने के बजाय ऊपर से ही खड़ा कर दिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि टीन शेड के एंगल को मजबूत नट-बोल्ट की जगह कमजोर छड़ से लगाया गया है, जिससे तेज आंधी या तूफान में हादसे की आशंका बनी हुई है। साथ ही 80 एमएम के स्थान पर कमजोर और डुप्लीकेट सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। चंदन चौधरी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम ने बताया की मनरेगा योजना के कार्य कराई गई है। संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है। मामले के जांच कर विभागीय कार्रवाई की जा जायेगी।1
- नौतन / थाना क्षेत्र के धुमनगर कचहरी टोला गांव के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार की दोपहर में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हों गई है। घटना की सुचना पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, एस आई केशव सिंह, मो. अशलम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मृतका की पहचान अनीष कुमार राम की 25 वर्षीय पत्नी प्रिया कुमारी बताई गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया में भेज दिया है । वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी मृतका के परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी है।फिलहाल अपने स्तर से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।।1
- सुगौली थाना क्षेत्र से यूपी पुलिस ने एक नव दंपति को हिरासत में लेकर यूपी ले गई। सुगौली थानाध्यक्ष ने बताया कि यूपी के हरदोई जिले के पाली थाना में लड़के पर लड़की के अपहरण का मामला है दर्ज।1
- मझौलिया पुलिस ने पुलिस से झड़प के मामले में दो अभियुक्त सहित एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ब्रह्मा कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता वकील महतो तथा कृष्णा महतो उम्र करीब 55 वर्ष पिता स्व.कुंवर महतो दोनों साकिन बहुअरवा चैनपुर ।इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस से झड़प करने के मामले में गिरफ्तार किया गया उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 365/26 नामजद अभियुक्त भोला कुमार पिता सुभाष साह साकिन सरिसवा बाजार तेलिया पट्टी।इनको करीब 29 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इन सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप का मच गया है।2