सरिसवा में बड़ी कार्रवाई: 98 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार सरिसवा में बड़ी कार्रवाई: 98 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम सरिसवा पंचायत के तेलिया पट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 98 अदद नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 30 लीटर बताई जा रही है। एसएचओ अमर कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी भोला कुमार (25 वर्ष), पिता सुभाष साह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध शराब के धंधे में संलिप्त था और लंबे समय से इस कारोबार को चला रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। इस कार्रवाई के बाद तिरूवाह क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सरिसवा में बड़ी कार्रवाई: 98 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार सरिसवा में बड़ी कार्रवाई: 98 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम सरिसवा पंचायत के तेलिया पट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 98 अदद नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 30 लीटर बताई जा रही है। एसएचओ अमर कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी भोला कुमार (25 वर्ष), पिता सुभाष साह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध शराब के धंधे में संलिप्त था और लंबे समय से इस कारोबार को चला रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। इस कार्रवाई के बाद तिरूवाह क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- मझौलिया पुलिस ने पुलिस से झड़प के मामले में दो अभियुक्त सहित एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार ।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 नामजद प्राथमिकी अभियुक्त ब्रह्मा कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता वकील महतो तथा कृष्णा महतो उम्र करीब 55 वर्ष पिता स्व.कुंवर महतो दोनों साकिन बहुअरवा चैनपुर ।इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस से झड़प करने के मामले में गिरफ्तार किया गया उधर मझौलिया थाना कांड संख्या 365/26 नामजद अभियुक्त भोला कुमार पिता सुभाष साह साकिन सरिसवा बाजार तेलिया पट्टी।इनको करीब 29 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इन सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से अभियुक्तों में हड़कंप का मच गया है।2
- #Farbisganj #Biharnews #Treding #Viralnews1
- सिलेंडर लीकेज से मचा हड़कंप, आग में घर खाक; पांच लोग झुलसे बैरिया अंचल क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि ईदु मियां के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा नगद, आभूषण, अनाज, कपड़ा और बर्तन समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में डोमा मियां, नसीब मियां, आयशा खातून, शहनाज हवारी और अहिल गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जीएमसी बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग बुझाई, लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।1
- बेतिया बाजार समिति में स्थानीय किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय पहले हरीवाटिका शिव मंदिर के समीप से हटाकर नया स्थान दिया गया था, लेकिन अवैध दबंग किसानों ने पुराने बाजार समिति पर कब्जा कर रखा है। स्थानीय किसानों के अनुसार, बाहरी दबंग लोग दूसरे राज्यों से सामग्री लाकर यहां खरीद-बिक्री कर रहे हैं, जिससे वर्षों से अपनी जीविका चला रहे स्थानीय किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद उन्हें सम्मानजनक स्थान नहीं दिया गया। इस स्थिति से नाराज होकर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो वे मुख्य द्वार को बंद कर आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय किसानों का कहना है कि यह दबंगई केवल बिहार में ही देखने को मिलती है और पिछले तीन दशकों से वे अपनी सामग्री की खरीद-बिक्री कर जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने अतिक्रमण और प्रशासन की निष्क्रियता पर गहरी नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि उनकी मांगों को नजरअंदाज करना गंभीर परिणाम ला सकता है।1
- खुले में मांस-मछली की बिक्री की रोक को लेकर नगर प्रशासन ने चलाया जांच अभियान,दुकानदारों का दिया गया नोटिस। कहा गया विभागीय नियम का पालन नही करने पर होगी कार्रवाई।1
- खाटी भोजपुरी अंदाज और डांस का सितारा चमका जय देहाती नाच1
- सरिसवा में बड़ी कार्रवाई: 98 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम सरिसवा पंचायत के तेलिया पट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 98 अदद नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 30 लीटर बताई जा रही है। एसएचओ अमर कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी भोला कुमार (25 वर्ष), पिता सुभाष साह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध शराब के धंधे में संलिप्त था और लंबे समय से इस कारोबार को चला रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके। इस कार्रवाई के बाद तिरूवाह क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि ऐसे धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- नए कुमारबाग थाना भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन, एसपी डॉ. सौर्य सुमन ने रखी आधारशिला बेतिया जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत लखौरा पंचायत के विशुनपुर मदाकर (शेरा) गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नए कुमारबाग थाना भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. सौर्य सुमन ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिल सकेंगी। भूमि पूजन समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 विवेक दीप बेतिया, पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर अंचल बेतिया, कुमारबाग थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया और भवन निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर बल दिया। भूमि पूजन के बाद स्थानीय लोगों ने नए थाना भवन निर्माण को लेकर प्रसन्नता जताई।1
- पश्चिम चंपारण जिले के प्रसिद्ध सहोदरा मेला से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने बड़ी चालाकी से दुकानदार को निशाना बनाते हुए गल्ले से नकदी उड़ा ली। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले से ही दुकान की रेकी कर रहा था और मौके की तलाश में था। जैसे ही दुकानदार किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गया, युवक ने तुरंत मौका भांपा और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की हर हरकत साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद मेला परिसर में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला में भीड़ का फायदा उठाकर इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है और मेला क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।1