logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कैशियर समेत दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप शराब कंपनी में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में 31 वर्षीय मैनेजर पंकज राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब 11:30 बजे लोढ़ी माता मंदिर के सामने स्थित शराब कंपनी के कार्यालय के बाहर हुई। गंभीर हालत में पंकज को ग्वालियर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डबरा निवासी पंकज राय नरवर क्षेत्र में शराब कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। घटना के समय वह कार्यालय के बाहर अपनी कार में बैठा था। इसी दौरान कंपनी के कैशियर बॉबी राय और कर्मचारी अंकित ठाकुर वहां पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मृतक के भाई हर्षित राय ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान बॉबी राय ने अपनी पिस्टल अंकित ठाकुर को दी और पंकज को गोली मारने के लिए कहा। इसके बाद अंकित ने पंकज को गोली मार दी। गोली लगने के बाद पंकज को गंभीर हालत में नरवर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।

6 hrs ago
user_पूजा
पूजा
Court reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago
095202ad-1216-4757-a2b8-0805e13d099f

नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कैशियर समेत दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप शराब कंपनी में कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में 31 वर्षीय मैनेजर पंकज राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब 11:30 बजे लोढ़ी माता मंदिर के सामने स्थित शराब कंपनी के कार्यालय के बाहर हुई। गंभीर हालत में पंकज को ग्वालियर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डबरा निवासी पंकज राय नरवर क्षेत्र में शराब कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। घटना के समय वह कार्यालय के बाहर अपनी कार में बैठा था। इसी दौरान कंपनी के कैशियर बॉबी राय और कर्मचारी अंकित ठाकुर वहां

पहुंचे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मृतक के भाई हर्षित राय ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान बॉबी राय ने अपनी पिस्टल अंकित ठाकुर को दी और पंकज को गोली मारने के लिए कहा। इसके बाद अंकित ने पंकज को गोली मार दी। गोली लगने के बाद पंकज को गंभीर हालत में नरवर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डेढ़ किलोमीटर की कच्ची सड़क बनी मुसीबत* बच्चों को जूते चप्पल हाथ मे लेकर जाना पड़ता है स्कूल शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर-1 बछोरा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा की कच्ची सड़क बारिश में लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। जिससे सड़क की हालत बहुत खस्ता हो जाती है जबकि यह रास्ता मंदिर और स्कूलों तक जाने का मुख्य रास्ता है।और यह क्षेत्र नगर पालिका सीमा में भी आता है। स्कूली बच्चों को कई बार जूते उतारकर पानी और कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। एक छात्रा ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से स्कूल जाती है। खराब रास्ते के कारण उन्हें घर से करीब 15 मिनट पहले निकलना पड़ता है।
    2
    डेढ़ किलोमीटर की कच्ची सड़क बनी मुसीबत* बच्चों को जूते चप्पल हाथ मे लेकर जाना पड़ता है स्कूल
शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर-1 बछोरा क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर से ज्यादा की कच्ची सड़क बारिश में लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है। जिससे सड़क की हालत बहुत खस्ता हो जाती है जबकि यह रास्ता मंदिर और स्कूलों तक जाने का मुख्य रास्ता है।और यह क्षेत्र नगर पालिका सीमा में भी आता है।
स्कूली बच्चों को कई बार जूते उतारकर पानी और कीचड़ से होकर जाना पड़ता है। एक छात्रा ने बताया कि वह रोज इसी रास्ते से स्कूल जाती है। खराब रास्ते के कारण उन्हें घर से करीब 15 मिनट पहले निकलना पड़ता है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • एक बार फिर अवैध हथियारों के साथ रील बनाने और सोशल मीडिया पर डालने का बढ़ा क्रेज एक बार फिर अवैध हथियारों के साथ रील बनाने और सोशल मीडिया पर डालने का बढ़ा क्रेज
    1
    एक बार फिर अवैध हथियारों के साथ रील बनाने और सोशल मीडिया पर डालने का बढ़ा क्रेज
एक बार फिर अवैध हथियारों के साथ रील बनाने और सोशल मीडिया पर डालने का बढ़ा क्रेज
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बोहरान मोहल्ले में खुले कुएं में गिरकर बछड़े की मौत, बाउंड्रीवॉल नहीं होने पर लोगों में नाराजगी भांडेर नगर के बोहरान मोहल्ले में खुले कुएं में गिरने से एक बछड़े की मौत हो गई। कुएं के आसपास बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बताया गया कि मोहल्ले के कई परिवार इसी कुएं के पानी का उपयोग करते हैं। ऐसे में बछड़े के कुएं में गिरने से पानी की स्वच्छता को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार शाम 04 बजे नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बछड़े को कुएं से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुले कुएं के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं, जिससे भविष्य में भी हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद से कुएं के चारों ओर जल्द बाउंड्रीवॉल बनवाने और पानी की सफाई कराने की मांग की है।
    1
    बोहरान मोहल्ले में खुले कुएं में गिरकर बछड़े की मौत, बाउंड्रीवॉल नहीं होने पर लोगों में नाराजगी
भांडेर नगर के बोहरान मोहल्ले में खुले कुएं में गिरने से एक बछड़े की मौत हो गई। कुएं के आसपास बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बताया गया कि मोहल्ले के कई परिवार इसी कुएं के पानी का उपयोग करते हैं। ऐसे में बछड़े के कुएं में गिरने से पानी की स्वच्छता को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार शाम 04 बजे नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बछड़े को कुएं से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुले कुएं के आसपास सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं, जिससे भविष्य में भी हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद से कुएं के चारों ओर जल्द बाउंड्रीवॉल बनवाने और पानी की सफाई कराने की मांग की है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जाली मुद्रा मामले में 22 वर्षों से फरार इनामी वारंटी बीएसएफ आरक्षक को थाना डबरा सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश जाली मुद्रा मामले में 22 वर्षों से फरार इनामी वारंटी बीएसएफ आरक्षक को थाना डबरा सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार जाली मुद्रा के मामले में 22 वर्ष से फरार 05 हजार रूपये के इनामी वारंटी को पुलिस ने डबरा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार आज दिनांक 19.08.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा सिटी के अपराध क्रमांक 355/2004 धारा 489(ए),489(बी) भादवि में फरार 05 हजार का इनामी एवं थाना डबरा शहर में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के सीआरए क्रमांक 230/2005 में स्थाई वारंटी अरविंद जाट रेलवे स्टेशन डबरा पर है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक कर इनामी वारंटी के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु डबरा रेलवे स्टेशन भेजा गया। पुलिस द्वारा डबरा रेलवे स्टेशन से मुखबिर के बताये हुलिया के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अरविन्द पिता स्व. बहादुर सिहं जाट निवासी ग्राम चुरली थाना पिछोर जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में बीएसएफ टेकनपुर में 78 बटालियन की एफ कंपनी में आरक्षक था वर्ष 2004 में ही छुट्टी के दौरान जाली मुद्रा मेरे पास पकड़ी गई थी तब वह लगभग एक वर्ष के लिये जेल गया था और फिर बचने के लिये अपने घर से भाग गया था और ग्राम डींग तहसली बल्लभगढ जिला फरीदाबाद में निवास कर रहा था। उसी दौरान उसनेे शादी की थी उसकी एक बेटा भी है तब से उसने अपने परिवार के सभी लोगो से संबंध खत्म कर दिये थे तथा कभी पेशी पर नही आया था। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था तथा आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा एक स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।
    3
    जाली मुद्रा मामले में 22 वर्षों से फरार इनामी वारंटी बीएसएफ आरक्षक को थाना डबरा सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार 
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
जाली मुद्रा मामले में 22 वर्षों से फरार इनामी वारंटी बीएसएफ आरक्षक को थाना डबरा सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार 
जाली मुद्रा के मामले में 22 वर्ष से फरार  05 हजार रूपये के इनामी वारंटी को पुलिस ने डबरा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
आज दिनांक 19.08.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा सिटी के अपराध क्रमांक 355/2004 धारा 489(ए),489(बी) भादवि में फरार 05 हजार का इनामी एवं थाना डबरा शहर में माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के सीआरए क्रमांक 230/2005 में स्थाई वारंटी अरविंद जाट रेलवे स्टेशन डबरा पर है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक कर इनामी वारंटी के खिलाफ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु डबरा रेलवे स्टेशन भेजा गया। पुलिस द्वारा डबरा रेलवे स्टेशन से मुखबिर के बताये हुलिया के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम अरविन्द पिता स्व. बहादुर सिहं जाट निवासी ग्राम चुरली थाना पिछोर जिला ग्वालियर का होना बताया। 
उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में बीएसएफ टेकनपुर में 78 बटालियन की एफ कंपनी में आरक्षक था वर्ष 2004 में ही छुट्टी के दौरान जाली मुद्रा मेरे पास पकड़ी गई थी तब वह लगभग एक वर्ष के लिये जेल गया था और फिर बचने के लिये अपने घर से भाग गया था और ग्राम डींग तहसली बल्लभगढ जिला फरीदाबाद में निवास कर रहा था। उसी दौरान उसनेे शादी की थी उसकी एक बेटा भी है तब से उसने अपने परिवार के सभी लोगो से संबंध खत्म कर दिये थे तथा कभी पेशी पर नही आया था। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। 
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था तथा आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा एक स्थाई वारंट भी जारी किया गया था।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर पालिका की वसूली पर सवाल: बाजार में हाथ ठेले वालों से पैसा वसूलने का आरोप, रिकॉर्ड और जमा राशि का हिसाब गायब! दतिया नगर पालिका की बाजार वसूली व्यवस्था को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि बाजार की सड़कों पर खड़े हाथ ठेले वालों से नगर पालिका के कर्मचारी पैसे की वसूली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वसूली का नगर पालिका के रिकॉर्ड में कोई स्पष्ट हिसाब मौजूद नहीं है। सवाल यह है कि वसूली गई राशि किस मद में जमा हो रही है और आखिर यह पैसा नगर पालिका के किस खाते में जा रहा है? खास बात यह है कि बाजार बैठकी की वसूली सालों पहले बंद हो चुकी है, फिर भी अगर वसूली की जा रही है तो इसके पीछे आदेश किसका है और इसकी वैधता क्या है? वसूली करने वाले कर्मचारी कभी कलेक्टर के निर्देश, कभी नगर पालिका अध्यक्ष और कभी सीएमओ के आदेश का हवाला देते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है—वास्तविक आदेश किसका है, वसूली किस नियम के तहत हो रही है और वसूली की पूरी राशि आखिर जमा कहां हो रही है? अब जरूरत है कि नगर पालिका इस पूरे मामले में रिकॉर्ड सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट करे और यदि कोई अनियमितता है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
    1
    नगर पालिका की वसूली पर सवाल: बाजार में हाथ ठेले वालों से पैसा वसूलने का आरोप, रिकॉर्ड और जमा राशि का हिसाब गायब!
दतिया नगर पालिका की बाजार वसूली व्यवस्था को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि बाजार की सड़कों पर खड़े हाथ ठेले वालों से नगर पालिका के कर्मचारी पैसे की वसूली कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस वसूली का नगर पालिका के रिकॉर्ड में कोई स्पष्ट हिसाब मौजूद नहीं है। सवाल यह है कि वसूली गई राशि किस मद में जमा हो रही है और आखिर यह पैसा नगर पालिका के किस खाते में जा रहा है?
खास बात यह है कि बाजार बैठकी की वसूली सालों पहले बंद हो चुकी है, फिर भी अगर वसूली की जा रही है तो इसके पीछे आदेश किसका है और इसकी वैधता क्या है?
वसूली करने वाले कर्मचारी कभी कलेक्टर के निर्देश, कभी नगर पालिका अध्यक्ष और कभी सीएमओ के आदेश का हवाला देते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है—वास्तविक आदेश किसका है, वसूली किस नियम के तहत हो रही है और वसूली की पूरी राशि आखिर जमा कहां हो रही है?
अब जरूरत है कि नगर पालिका इस पूरे मामले में रिकॉर्ड सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट करे और यदि कोई अनियमितता है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पंजाब के लुधियाना में जोरदार बारिश देखने को मिली इंद्रदेव भारी प्रसन्न हुए आज किसानों के चेहरे खिल गए पंजाब के लुधियाना में आज जोरदार बारिश देखने को मिली तारीख 3 घंटा बारिश हुई इंद्रदेव प्रसन्न हुए
    1
    पंजाब के लुधियाना में जोरदार बारिश देखने को मिली इंद्रदेव भारी प्रसन्न हुए आज किसानों के चेहरे खिल गए
पंजाब के लुधियाना में आज जोरदार बारिश देखने को मिली तारीख 3 घंटा बारिश हुई इंद्रदेव प्रसन्न हुए
    user_Sunil Vishwakarma
    Sunil Vishwakarma
    Yoga instructor चिनौर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सरसई पुलिस ने चेक बाउंस मामले में एक साल से फरार सजायाफ्ता वारंटी को झांसी से गिरफ्तार किया, भेजा जेल फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरसई पुलिस ने एक साल से फरार सजायाफ्ता वारंटी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी भांडेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना सरसई में प्रकरण क्रमांक 05/23, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत आरोपी संतोष पुत्र राधेश्याम पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बेदा के खिलाफ मामला दर्ज था। परिवादी प्रवेंद्र पाराशर निवासी भंडार ने 6 अक्टूबर 2022 को 4 लाख 1 हजार 50 रुपए के चेक बाउंस को लेकर न्यायालय भांडेर में परिवाद दायर किया था। राशि जमा नहीं करने पर न्यायालय ने 11 अगस्त 2025 को आरोपी को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसे नारायण बाग चौराहा झांसी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
    1
    सरसई पुलिस ने चेक बाउंस मामले में एक साल से फरार सजायाफ्ता वारंटी को झांसी से गिरफ्तार किया, भेजा जेल
फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरसई पुलिस ने एक साल से फरार सजायाफ्ता वारंटी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी भांडेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना सरसई में प्रकरण क्रमांक 05/23, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत आरोपी संतोष पुत्र राधेश्याम पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बेदा के खिलाफ मामला दर्ज था। परिवादी प्रवेंद्र पाराशर निवासी भंडार ने 6 अक्टूबर 2022 को 4 लाख 1 हजार 50 रुपए के चेक बाउंस को लेकर न्यायालय भांडेर में परिवाद दायर किया था। राशि जमा नहीं करने पर न्यायालय ने 11 अगस्त 2025 को आरोपी को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसे नारायण बाग चौराहा झांसी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • माहौली धरना स्थल पर हुई मारपीट के बाद लगातार जान से मारने की #धमकी का आरोप, जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने ने थाना प्रभारी से मांगी सुरक्षा
    1
    माहौली धरना स्थल पर हुई मारपीट  के बाद लगातार जान से मारने की #धमकी का आरोप, जिला पंचायत सदस्य  मनीराम लोधी ने ने थाना प्रभारी से मांगी सुरक्षा
    user_Narendra lodhi pichhore
    Narendra lodhi pichhore
    Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • किसानों से टमाटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर उसका भुगतान नहीं करने तथा अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किसानों से टमाटर की फसल खरीदने के बाद उसकी रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। किसानों से टमाटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर उसका भुगतान नहीं करने तथा अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किसानों से टमाटर की फसल खरीदने के बाद उसकी रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।
    1
    किसानों से टमाटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर उसका भुगतान नहीं करने तथा अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किसानों से टमाटर की फसल खरीदने के बाद उसकी रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।
किसानों से टमाटर खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
शिवपुरी। थाना सिरसौद पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर उसका भुगतान नहीं करने तथा अमानत में खयानत के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किसानों से टमाटर की फसल खरीदने के बाद उसकी रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है। मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिरसौद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.