भव्य झांकियों के साथ निकली तिल्दा चा राजा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा स्थापित तिल्दा चा राजा का विसर्जन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। भव्य विसर्जन यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन किए और मनमोहक झांकियों का आनंद लिया। विसर्जन यात्रा की शुरुआत अग्रसेन चौक से हुई। इसके बाद यात्रा राजेश ट्रेड्स, सिंधी पंचायत और वेलकम होते हुए हेमू कालाणी चौक पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विकास मित्र मंडल द्वारा तैयार की गई महाकाल, महाकाली और बजरंगबली की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं भूतों की टोली की अनोखी झांकी ने भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। झांकियों को देखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राजेश ट्रेड्स के पास विशेष मंच बनाकर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सिंधी पंचायत और पेलकम में भी झांकियों की प्रस्तुति दी गई। यात्रा हेमू कालाणी चौक से होते हुए दीनदयाल चौक पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आतिशबाजी के साथ भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। पूरी विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने विसर्जन यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। इसके बाद सुबह विकास मित्र मंडल के सदस्य एवं श्रद्धालु सिमगा नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ तिल्दा चा राजा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सभी ने भावुक होकर बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ तिल्दा चा राजा को श्रद्धा और भावुक माहौल में विदाई दी गई।
भव्य झांकियों के साथ निकली तिल्दा चा राजा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा स्थापित तिल्दा चा राजा का विसर्जन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। भव्य विसर्जन यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन किए और मनमोहक झांकियों का आनंद लिया। विसर्जन यात्रा की शुरुआत अग्रसेन चौक से हुई। इसके बाद यात्रा राजेश ट्रेड्स, सिंधी पंचायत और वेलकम होते हुए हेमू कालाणी चौक पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विकास
मित्र मंडल द्वारा तैयार की गई महाकाल, महाकाली और बजरंगबली की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं भूतों की टोली की अनोखी झांकी ने भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। झांकियों को देखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राजेश ट्रेड्स के पास विशेष मंच बनाकर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सिंधी पंचायत और पेलकम में भी झांकियों की प्रस्तुति दी गई। यात्रा हेमू कालाणी चौक से होते हुए दीनदयाल चौक पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आतिशबाजी के साथ भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या
में शहरवासी मौजूद रहे। पूरी विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने विसर्जन यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। इसके बाद सुबह विकास मित्र मंडल के सदस्य एवं श्रद्धालु सिमगा नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ तिल्दा चा राजा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सभी ने भावुक होकर बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ तिल्दा चा राजा को श्रद्धा और भावुक माहौल में विदाई दी गई।
- भव्य झांकियों के साथ निकली तिल्दा चा राजा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा स्थापित तिल्दा चा राजा का विसर्जन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। भव्य विसर्जन यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन किए और मनमोहक झांकियों का आनंद लिया। विसर्जन यात्रा की शुरुआत अग्रसेन चौक से हुई। इसके बाद यात्रा राजेश ट्रेड्स, सिंधी पंचायत और वेलकम होते हुए हेमू कालाणी चौक पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विकास मित्र मंडल द्वारा तैयार की गई महाकाल, महाकाली और बजरंगबली की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं भूतों की टोली की अनोखी झांकी ने भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। झांकियों को देखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राजेश ट्रेड्स के पास विशेष मंच बनाकर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सिंधी पंचायत और पेलकम में भी झांकियों की प्रस्तुति दी गई। यात्रा हेमू कालाणी चौक से होते हुए दीनदयाल चौक पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आतिशबाजी के साथ भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। पूरी विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने विसर्जन यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। इसके बाद सुबह विकास मित्र मंडल के सदस्य एवं श्रद्धालु सिमगा नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ तिल्दा चा राजा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सभी ने भावुक होकर बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ तिल्दा चा राजा को श्रद्धा और भावुक माहौल में विदाई दी गई।3
- नशा मुक्त हो छत्तीसगढ़ हमारा उत्कल समाज का यह नारा सपनों की उड़ान वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की सपनों की उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा गांधी जयंती के दिन नशा मुक्ति अभियान के लिए एक कार्यक्रम किया गया1
- बलौदा बाजार जिला के मुख्य मार्ग गार्डन चौक में शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा दो और पुतला दहन किया गया एवं उचित कार्रवाई करने की मांग किया गया छत्तीसगढ़ ही नहीं पुरे भारत देश में शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला बलौदा बाजार के गार्डन चौक में शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से बर्खास्त कर उनके पुतला दहन किया गया। शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया तहसीलदार को यह मांग करते हुए कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग देश के लोकतंत्र का वह स्तंभ है जिस पर निष्पक्ष स्वंतत्र और पारदर्शी चुनाव कराने की सर्वोच्च जिम्मेदारी है परन्तु अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए जिस कारण उसके पद से तत्काल स्थीपा एवं उचित कार्रवाई की मांग किया बलौदा बाजार के मुख्य चौक गार्डन चौक पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा नारे बाजी ओट चोर गद्दी छोड़ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का स्थीपा दो जोरों शोरों से नारेबाजी लगाया गया और पुतला दहन भी किया गया जिसमें पुलिस बल को बड़ी मसक्कत करना पड़ा जिसमें शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने पुतला दहन करने में सफलता मीला और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया छत्तीसगढ़ ही नहीं पुरे भारत देश में शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने उसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे प्रदेश सचिव मनहरण साहू, जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रोहित देवांगन, राजेश कुमार घृतलहरे,महिला सेना प्रदेश सचिव गंगोत्री साहू, संतोष नवरंगे, कोमल साहू, सरस्वती साहू, और दर्जनों शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- बाल कवियों की स्वरचित कविताओं से गूंजा ‘हमारा अपना परिवार’ का विमोचन समारोह वार्षिक पत्रिका के पांचवें संस्करण का हुआ गरिमामय विमोचन राजिम.। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी की वार्षिक पत्रिका ‘हमारा अपना परिवार’ के पांचवें संस्करण का गरिमामय विमोचन समारोह साहित्यिक एवं रचनात्मक वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में बाल रचनाकारों की स्वरचित कविताओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा आयोजन साहित्य की सुगंध से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार किरण लता वैद्य थीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कोमल सिंह साहू ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, वक्ता मंच रायपुर के संयोजक शुभम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई राजा राम रसिक, दूरदर्शन एंकर ऋषभ साहू तथा वरिष्ठ पत्रकार अमित चौहान एवं तुकाराम कंसारी उपस्थित रहे। मां शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात उप प्राचार्य सुशील साहू के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शायर जितेन्द्र सुकुमार ‘साहिर’ ने पत्रिका की रचनात्मक यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि ‘हमारा अपना परिवार’ का यह पांचवां वर्ष है और इसका प्रकाशन रायपुर से किया गया है। पत्रिका में विद्यालय के बाल कवियों की स्वरचित रचनाओं के साथ-साथ शिक्षकों के आलेख, संस्मरण एवं यात्रा-वृत्तांत को भी स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका विद्यालय की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत दस्तावेज है। पत्रिका के विमोचन के पश्चात शिक्षक अवध राम साहू ने पत्रिका की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। बाल कवियों ने बांधा समां विमोचन समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के बाल कवियों की काव्य प्रस्तुतियां रहीं। ईशा सेन, लिलम बघेल, प्रीति साहू, संतोषी साहू, तेजेस्वी साहू, हेमलता निषाद, गीतांजलि, हसीना, साक्षी सेन, गुंजा साहू, वंदना सेन, भावना साहू एवं प्रीती दुर्गेश्वरी ने अपनी स्वरचित कविताओं का प्रभावशाली पाठ कर उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल रचनाकारों की प्रस्तुतियों में बालमन की कल्पनाशीलता, संवेदना और सामाजिक सरोकारों की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बृजेश देवांगन, यामिनी गायकवाड़, रूक्मणी बंछोर, गितेश्वर सिंह साहू, चंद्रा साहू एवं चंद्रप्रकाश साहू का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार किरण लता वैद्य ने पत्रिका के प्रकाशन पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की रचनाओं को मंच और प्रकाशन का अवसर देना उनकी प्रतिभा को पहचानने और निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ने, लिखने और अपनी सृजनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक खेमलाल साहू, शिक्षक जेरामकरण, शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष लेखराम निषाद, भुनु राम निषाद, सुखी राम साहू, सहित शाला विकास समिति के अन्य सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार व्यक्त दुर्गा सिन्हा ने किया।3
- एलायंस एअर के पास विमान नहीं आज चकरभाठा एयरपोट से दिल्ली व बिलासपुर की उड़ान रद एलायंस एअर के पास विमान नहीं आज चकरभाठा एयरपोट से दिल्ली व बिलासपुर की उड़ान रद आज रविवार की दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से प्रयागराज होकर बिलासपुर पहुंचने वाली उड़ान और बिलासपुर से दिल्ली जाने वाला विमान रविवार को रद रहेगा। दरअसल एलायंस एअर के पास विमानों का टोटा है। कंपनी के अधिकांश विमान मेंटेनेंस पर चले गए हैं। बिलासपुर से चलने वाली उड़ानों के समय में परिवर्तन और कभी भी रद किए जाने के फैसलों की वजह से यात्रियों का भरोसा बिलासपुर एयरपोर्ट से घटता जा रहा है। जिन दोनों उड़ानों को रद किया गया है, वह महत्वपूर्ण है। दोनों में यात्रियों की संख्या पर्याप्त रहती है। धीरे-धीरे यात्री यहां की उड़ान सेवा से निराश होने लगे हैं। वर्तमान में एलायंस एअर के अधिकांश विमान मेंटेनेंस के लिए चले गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब बिलासपुर से यह उड़ान रद हो रही है। लगातार ऐसा हो रहा है। कभी समय में परिवर्तन कर दिया जाता है तो किस दिन इसे रद कर दी जाती है। कही न कही इसका असर यात्रियों के भरोसे पर पड़ रहा है।1
- वाह गुरु जी! नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे, फिर जो हुआ… बिलासपुर में एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बहेरामुड़ा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षक के कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने और जमकर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों और स्कूल स्टाफ के सामने आपत्तिजनक व्यवहार किया और प्रधानमंत्री को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।1
- ₹10 और ₹20 के नोट पर बड़ा अपडेट: जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक नोट भारत में जल्द ही 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट देखने को मिल सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन नोटों के फील्ड ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए RBI की सहायक कंपनी BRBNMPL ने कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनी UFlex ने अमेरिकी कंपनी Spectra Systems के साथ मिलकर बोली जमा की है। नए प्लास्टिक नोट कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ माने जाते हैं। ये आसानी से फटते नहीं, पानी से खराब नहीं होते और लंबे समय तक चलते हैं। इससे नोटों की छपाई और रखरखाव का खर्च भी कम हो सकता है। RBI इस दिशा में फील्ड ट्रायल के जरिए इन नोटों की व्यावहारिकता और सुरक्षा सुविधाओं का परीक्षण करेगा। अगर ट्रायल सफल रहता है तो आम जनता के हाथों में जल्द ही ये नए नोट पहुंच सकते हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ। Instagram और YouTube पर फॉलो करें। 📢 स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़, हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ, आपके साथ! 🎙️ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। 👍 लाइक करें | 💬 कमेंट करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 फॉलो/सब्सक्राइब करें #RBI #PlasticNotes #10RupeeNote #20RupeeNote #IndianCurrency #NewCurrencyNotes #BRBNMPL #UFlex #SpectraSystems #CurrencyUpdate #RBIUpdate #PlasticMoney #IndianEconomy #NewsUpdate #SwatantraNews #ChhattisgarhNews #मुद्दोंपरबात #स्वतंत्रताकेसाथ #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #FinanceNews #RupeeNotes1
- ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब के खिलाफ तिल्दा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस ने 2 अक्टूबर को अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सघन जांच और दबिश की कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते पाए गए तीन व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 70 पौवा देशी मदिरा मसाला और 1500 रुपये नगद बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 8500 रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक अपराध क्रमांक 426/26 में वार्ड क्रमांक 06 तिल्दा-नेवरा निवासी 35 वर्षीय सूरज सेन के कब्जे से 20 पौवा देशी मदिरा मसाला और 400 रुपये बिक्री रकम, कुल 2400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। इसी तरह अपराध क्रमांक 428/26 में ग्राम छछानपहरी निवासी 50 वर्षीय पुनऊ राम बंजारे के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा मसाला और 500 रुपये नगद, कुल 3000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया। वहीं अपराध क्रमांक 429/26 में वार्ड क्रमांक 07 नेवरा निवासी 57 वर्षीय रूपा निषाद के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा मसाला और 600 रुपये बिक्री रकम, कुल 3100 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।2