बाल कवियों की स्वरचित कविताओं से गूंजा ‘हमारा अपना परिवार’ का विमोचन समारोह वार्षिक पत्रिका के पांचवें संस्करण का हुआ गरिमामय विमोचन राजिम.। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी की वार्षिक पत्रिका ‘हमारा अपना परिवार’ के पांचवें संस्करण का गरिमामय विमोचन समारोह साहित्यिक एवं रचनात्मक वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में बाल रचनाकारों की स्वरचित कविताओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा आयोजन साहित्य की सुगंध से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार किरण लता वैद्य थीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कोमल सिंह साहू ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, वक्ता मंच रायपुर के संयोजक शुभम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई राजा राम रसिक, दूरदर्शन एंकर ऋषभ साहू तथा वरिष्ठ पत्रकार अमित चौहान एवं तुकाराम कंसारी उपस्थित रहे। मां शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात उप प्राचार्य सुशील साहू के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शायर जितेन्द्र सुकुमार ‘साहिर’ ने पत्रिका की रचनात्मक यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि ‘हमारा अपना परिवार’ का यह पांचवां वर्ष है और इसका प्रकाशन रायपुर से किया गया है। पत्रिका में विद्यालय के बाल कवियों की स्वरचित रचनाओं के साथ-साथ शिक्षकों के आलेख, संस्मरण एवं यात्रा-वृत्तांत को भी स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका विद्यालय की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत दस्तावेज है। पत्रिका के विमोचन के पश्चात शिक्षक अवध राम साहू ने पत्रिका की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। बाल कवियों ने बांधा समां विमोचन समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के बाल कवियों की काव्य प्रस्तुतियां रहीं। ईशा सेन, लिलम बघेल, प्रीति साहू, संतोषी साहू, तेजेस्वी साहू, हेमलता निषाद, गीतांजलि, हसीना, साक्षी सेन, गुंजा साहू, वंदना सेन, भावना साहू एवं प्रीती दुर्गेश्वरी ने अपनी स्वरचित कविताओं का प्रभावशाली पाठ कर उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल रचनाकारों की प्रस्तुतियों में बालमन की कल्पनाशीलता, संवेदना और सामाजिक सरोकारों की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बृजेश देवांगन, यामिनी गायकवाड़, रूक्मणी बंछोर, गितेश्वर सिंह साहू, चंद्रा साहू एवं चंद्रप्रकाश साहू का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार किरण लता वैद्य ने पत्रिका के प्रकाशन पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की रचनाओं को मंच और प्रकाशन का अवसर देना उनकी प्रतिभा को पहचानने और निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ने, लिखने और अपनी सृजनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक खेमलाल साहू, शिक्षक जेरामकरण, शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष लेखराम निषाद, भुनु राम निषाद, सुखी राम साहू, सहित शाला विकास समिति के अन्य सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार व्यक्त दुर्गा सिन्हा ने किया।
बाल कवियों की स्वरचित कविताओं से गूंजा ‘हमारा अपना परिवार’ का विमोचन समारोह वार्षिक पत्रिका के पांचवें संस्करण का हुआ गरिमामय विमोचन राजिम.। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी की वार्षिक पत्रिका ‘हमारा अपना परिवार’ के पांचवें संस्करण का गरिमामय विमोचन समारोह साहित्यिक एवं रचनात्मक वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में बाल रचनाकारों की स्वरचित कविताओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा आयोजन साहित्य की सुगंध से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार किरण लता वैद्य थीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कोमल सिंह साहू ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, वक्ता मंच रायपुर के संयोजक शुभम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई राजा राम रसिक, दूरदर्शन एंकर ऋषभ साहू तथा वरिष्ठ पत्रकार अमित चौहान एवं तुकाराम कंसारी उपस्थित रहे। मां शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात उप प्राचार्य सुशील साहू के स्वागत भाषण
से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शायर जितेन्द्र सुकुमार ‘साहिर’ ने पत्रिका की रचनात्मक यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि ‘हमारा अपना परिवार’ का यह पांचवां वर्ष है और इसका प्रकाशन रायपुर से किया गया है। पत्रिका में विद्यालय के बाल कवियों की स्वरचित रचनाओं के साथ-साथ शिक्षकों के आलेख, संस्मरण एवं यात्रा-वृत्तांत को भी स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका विद्यालय की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत दस्तावेज है। पत्रिका के विमोचन के पश्चात शिक्षक अवध राम साहू ने पत्रिका की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। बाल कवियों ने बांधा समां विमोचन समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के बाल कवियों की काव्य प्रस्तुतियां रहीं। ईशा सेन, लिलम बघेल, प्रीति साहू, संतोषी साहू, तेजेस्वी साहू, हेमलता निषाद, गीतांजलि, हसीना, साक्षी सेन, गुंजा साहू, वंदना सेन, भावना साहू एवं प्रीती दुर्गेश्वरी ने अपनी स्वरचित कविताओं का
प्रभावशाली पाठ कर उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल रचनाकारों की प्रस्तुतियों में बालमन की कल्पनाशीलता, संवेदना और सामाजिक सरोकारों की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बृजेश देवांगन, यामिनी गायकवाड़, रूक्मणी बंछोर, गितेश्वर सिंह साहू, चंद्रा साहू एवं चंद्रप्रकाश साहू का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार किरण लता वैद्य ने पत्रिका के प्रकाशन पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की रचनाओं को मंच और प्रकाशन का अवसर देना उनकी प्रतिभा को पहचानने और निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ने, लिखने और अपनी सृजनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक खेमलाल साहू, शिक्षक जेरामकरण, शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष लेखराम निषाद, भुनु राम निषाद, सुखी राम साहू, सहित शाला विकास समिति के अन्य सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार व्यक्त दुर्गा सिन्हा ने किया।
- नशा मुक्त हो छत्तीसगढ़ हमारा उत्कल समाज का यह नारा सपनों की उड़ान वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की सपनों की उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा गांधी जयंती के दिन नशा मुक्ति अभियान के लिए एक कार्यक्रम किया गया1
- बाल कवियों की स्वरचित कविताओं से गूंजा ‘हमारा अपना परिवार’ का विमोचन समारोह वार्षिक पत्रिका के पांचवें संस्करण का हुआ गरिमामय विमोचन राजिम.। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी की वार्षिक पत्रिका ‘हमारा अपना परिवार’ के पांचवें संस्करण का गरिमामय विमोचन समारोह साहित्यिक एवं रचनात्मक वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में बाल रचनाकारों की स्वरचित कविताओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा आयोजन साहित्य की सुगंध से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार किरण लता वैद्य थीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य कोमल सिंह साहू ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, वक्ता मंच रायपुर के संयोजक शुभम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई राजा राम रसिक, दूरदर्शन एंकर ऋषभ साहू तथा वरिष्ठ पत्रकार अमित चौहान एवं तुकाराम कंसारी उपस्थित रहे। मां शारदे की पूजा अर्चना के पश्चात उप प्राचार्य सुशील साहू के स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शायर जितेन्द्र सुकुमार ‘साहिर’ ने पत्रिका की रचनात्मक यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि ‘हमारा अपना परिवार’ का यह पांचवां वर्ष है और इसका प्रकाशन रायपुर से किया गया है। पत्रिका में विद्यालय के बाल कवियों की स्वरचित रचनाओं के साथ-साथ शिक्षकों के आलेख, संस्मरण एवं यात्रा-वृत्तांत को भी स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका विद्यालय की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों की रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत दस्तावेज है। पत्रिका के विमोचन के पश्चात शिक्षक अवध राम साहू ने पत्रिका की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। बाल कवियों ने बांधा समां विमोचन समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के बाल कवियों की काव्य प्रस्तुतियां रहीं। ईशा सेन, लिलम बघेल, प्रीति साहू, संतोषी साहू, तेजेस्वी साहू, हेमलता निषाद, गीतांजलि, हसीना, साक्षी सेन, गुंजा साहू, वंदना सेन, भावना साहू एवं प्रीती दुर्गेश्वरी ने अपनी स्वरचित कविताओं का प्रभावशाली पाठ कर उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल रचनाकारों की प्रस्तुतियों में बालमन की कल्पनाशीलता, संवेदना और सामाजिक सरोकारों की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बृजेश देवांगन, यामिनी गायकवाड़, रूक्मणी बंछोर, गितेश्वर सिंह साहू, चंद्रा साहू एवं चंद्रप्रकाश साहू का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार किरण लता वैद्य ने पत्रिका के प्रकाशन पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की रचनाओं को मंच और प्रकाशन का अवसर देना उनकी प्रतिभा को पहचानने और निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ने, लिखने और अपनी सृजनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक खेमलाल साहू, शिक्षक जेरामकरण, शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष लेखराम निषाद, भुनु राम निषाद, सुखी राम साहू, सहित शाला विकास समिति के अन्य सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार व्यक्त दुर्गा सिन्हा ने किया।3
- ₹10 और ₹20 के नोट पर बड़ा अपडेट: जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक नोट भारत में जल्द ही 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट देखने को मिल सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन नोटों के फील्ड ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए RBI की सहायक कंपनी BRBNMPL ने कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनी UFlex ने अमेरिकी कंपनी Spectra Systems के साथ मिलकर बोली जमा की है। नए प्लास्टिक नोट कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ माने जाते हैं। ये आसानी से फटते नहीं, पानी से खराब नहीं होते और लंबे समय तक चलते हैं। इससे नोटों की छपाई और रखरखाव का खर्च भी कम हो सकता है। RBI इस दिशा में फील्ड ट्रायल के जरिए इन नोटों की व्यावहारिकता और सुरक्षा सुविधाओं का परीक्षण करेगा। अगर ट्रायल सफल रहता है तो आम जनता के हाथों में जल्द ही ये नए नोट पहुंच सकते हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ। Instagram और YouTube पर फॉलो करें। 📢 स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़, हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ, आपके साथ! 🎙️ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। 👍 लाइक करें | 💬 कमेंट करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 फॉलो/सब्सक्राइब करें #RBI #PlasticNotes #10RupeeNote #20RupeeNote #IndianCurrency #NewCurrencyNotes #BRBNMPL #UFlex #SpectraSystems #CurrencyUpdate #RBIUpdate #PlasticMoney #IndianEconomy #NewsUpdate #SwatantraNews #ChhattisgarhNews #मुद्दोंपरबात #स्वतंत्रताकेसाथ #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #FinanceNews #RupeeNotes1
- अवैध शराब बिक्रीपर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 6.480 बल्क लीटर शराब एवं वाहन सहित ₹1,08,810 का मशरूका जप्त *अवैध शराब बिक्रीपर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 6.480 बल्क लीटर शराब एवं वाहन सहित ₹1,08,810 का मशरूका जप्त* ▪️ *चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर स्टील कॉलोनी क्षेत्र में घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.480 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,360/- है, बरामद की गई।* ▪️ *अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित दो मोबाइल फोन एवं नगदी रकम भी जप्त की गई।* ▪️ *प्रकरण में कुल ₹1,08,810/- मूल्य का मशरूका जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।* ▪️ *चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर लगातार निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।* मुख्य बिंदु दिनांक 02.10.2026 को चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 KM 8658 से अवैध शराब लेकर बिक्री हेतु स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। संक्षिप्त विवरण पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में विधिवत रेड कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार की देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.480 बल्क लीटर, कीमत ₹3,360/-, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन एवं नगदी रकम जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 1466/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से देशी एवं अंग्रेजी शराब को बिक्री के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने परिवहन के दौरान घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। घटना स्थल कब्रिस्तान के पास, स्टील कॉलोनी, स्मृतिनगर, भिलाई, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. चर्तुभुज बघेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी रायपुरनाका चर्च के पास, दुर्ग। 2. श्यामल साव, उम्र 55 वर्ष, निवासी आदित्य नगर, दुर्ग। जप्त सामग्री 1. देशी एवं अंग्रेजी शराब – 6.480 बल्क लीटर, कीमत ₹3,360/-। 2. हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 KM 8658 – लगभग ₹80,000/-। 3. रेडमी A-4 मोबाइल फोन – ₹15,000/-। 4. ओप्पो A-12 मोबाइल फोन – ₹10,000/-। 5. नगदी रकम – ₹450/-। कुल जप्त मशरूका – ₹1,08,810/-। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर एवं थाना सुपेला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के परिवहन, बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—2
- भव्य झांकियों के साथ निकली तिल्दा चा राजा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई तिल्दा-नेवरा। विकास मित्र मंडल द्वारा स्थापित तिल्दा चा राजा का विसर्जन शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। भव्य विसर्जन यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। यात्रा के दौरान लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन किए और मनमोहक झांकियों का आनंद लिया। विसर्जन यात्रा की शुरुआत अग्रसेन चौक से हुई। इसके बाद यात्रा राजेश ट्रेड्स, सिंधी पंचायत और वेलकम होते हुए हेमू कालाणी चौक पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। विकास मित्र मंडल द्वारा तैयार की गई महाकाल, महाकाली और बजरंगबली की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं भूतों की टोली की अनोखी झांकी ने भी लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। झांकियों को देखने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राजेश ट्रेड्स के पास विशेष मंच बनाकर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सिंधी पंचायत और पेलकम में भी झांकियों की प्रस्तुति दी गई। यात्रा हेमू कालाणी चौक से होते हुए दीनदयाल चौक पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आतिशबाजी के साथ भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। आतिशबाजी और आकर्षक झांकियों का दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। पूरी विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। करीब 50 हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने विसर्जन यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। इसके बाद सुबह विकास मित्र मंडल के सदस्य एवं श्रद्धालु सिमगा नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ तिल्दा चा राजा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सभी ने भावुक होकर बप्पा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ तिल्दा चा राजा को श्रद्धा और भावुक माहौल में विदाई दी गई।3
- ब्रेकिंग न्यूज : केसीजी जिले में छेड़छाड़ के आरोपी जीवन वर्मा गिरफ्तार केसीजी जिले में छेड़छाड़ के आरोपी जीवन वर्मा गिरफ्तार, 4 अक्टुबर रविवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी जीवन वर्मा (26) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(1)(i), 333 के तहत मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया।1
- बलौदा बाजार जिला के मुख्य मार्ग गार्डन चौक में शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा दो और पुतला दहन किया गया एवं उचित कार्रवाई करने की मांग किया गया छत्तीसगढ़ ही नहीं पुरे भारत देश में शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला बलौदा बाजार के गार्डन चौक में शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से बर्खास्त कर उनके पुतला दहन किया गया। शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया तहसीलदार को यह मांग करते हुए कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग देश के लोकतंत्र का वह स्तंभ है जिस पर निष्पक्ष स्वंतत्र और पारदर्शी चुनाव कराने की सर्वोच्च जिम्मेदारी है परन्तु अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए जिस कारण उसके पद से तत्काल स्थीपा एवं उचित कार्रवाई की मांग किया बलौदा बाजार के मुख्य चौक गार्डन चौक पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा नारे बाजी ओट चोर गद्दी छोड़ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का स्थीपा दो जोरों शोरों से नारेबाजी लगाया गया और पुतला दहन भी किया गया जिसमें पुलिस बल को बड़ी मसक्कत करना पड़ा जिसमें शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने पुतला दहन करने में सफलता मीला और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया छत्तीसगढ़ ही नहीं पुरे भारत देश में शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने उसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे प्रदेश सचिव मनहरण साहू, जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रोहित देवांगन, राजेश कुमार घृतलहरे,महिला सेना प्रदेश सचिव गंगोत्री साहू, संतोष नवरंगे, कोमल साहू, सरस्वती साहू, और दर्जनों शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- NH-130C पर ट्रकों का अवैध कब्जा, 30 करोड़ की फोरलेन सड़क बनी पार्किंग, हादसे को न्योता नवापारा-राजिम - शासन द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कें बनाई जाती हैं। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होती है तो यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की। लेकिन जब यही जिम्मेदार विभाग आंखें मूंद लें तो जनता को अपनी जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल नवापारा-राजिम के NH-130C रायपुर रोड का है। रायपुर रोड पर स्थित एफसीआई, वेयरहाउस गोदाम के पास की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां रोजाना दर्जनों ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। फोरलेन सड़क होने के बावजूद दोनों किनारों पर खड़े इन भारी-भरकम वाहनों की वजह से सड़क संकरी हो जाती है और हमेशा बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद यहां खाली ट्रकों और कंडम हालत में पड़ी गाड़ियों को बेधड़क खड़ा कर दिया जाता है। ऐसा लगता है मानो 30 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फोरलेन सड़क का निर्माण आम जनता के लिए नहीं, बल्कि इन ट्रकों को पार्क करने के लिए ही किया गया हो। इस मार्ग की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि इसी रोड पर एफसीआई गोदाम के अलावा कई निजी और सरकारी वेयरहाउस, निजी व सरकारी कॉलेज, सरकारी स्कूल और निजी अस्पताल भी स्थित हैं। यहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं, मरीज और आम लोग आते-जाते हैं। सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण उन्हें निकलने में भारी परेशानी होती है। कई बार तो दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को गलत साइड से निकलना पड़ता है, जिससे आमने-सामने टक्कर का खतरा बना रहता है। रात के समय तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि खड़े ट्रकों में न तो कोई इंडिकेटर जलता है और न ही कोई सुरक्षा संकेत।सबसे बड़ा सवाल यह है कि संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते? क्या एनएच विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? लोगों में यह संदेह गहरा होता जा रहा है कि इन वाहनों को यहां खड़ा करने के पीछे कहीं मिलीभगत तो नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि NH-130C पर खड़े अवैध वाहनों को तुरंत हटाया जाए और यहां नो-पार्किंग जोन घोषित कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।1