logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मधेपुरा में प्रदर्शन, CM और डिप्टी CM का पुतला दहन मधेपुरा में छात्र युवा शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया और गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है। उनका कहना था कि नीट छात्रा मामले में उठ रही आवाज को रोकने के उद्देश्य से यह गिरफ्तारी की गई है। वहीं छात्र नेता अमन कुमार रितेश ने कहा कि आधी रात में की गई गिरफ्तारी यह दिखाती है कि सरकार जनता की आवाज से भयभीत है। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था की कार्रवाई नहीं, बल्कि दमनात्मक कदम बताया। छात्र नेता सुशील कुमार और राजू कुमार मन्नू ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव की खराब सेहत के बावजूद उनके साथ संवेदनशील व्यवहार नहीं किया गया। प्रदर्शन में आनंद शंकर, प्रवीण कुमार, नीतीश राणा, अविनाश सिंह, मो. इरफान, विवेक सिंह यादव, रणजीत यादव, राहुल राज, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, राजा कुमार, जसीम खान, बसंत कुमार, रोशन अली, पिंटू यादव और रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

10 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
10 hrs ago

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मधेपुरा में प्रदर्शन, CM और डिप्टी CM का पुतला दहन मधेपुरा में छात्र युवा शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया और गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध

की कार्रवाई बताया। छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है। उनका कहना था कि नीट छात्रा मामले में उठ रही आवाज को रोकने के उद्देश्य से यह गिरफ्तारी की गई है। वहीं छात्र नेता अमन कुमार रितेश ने कहा कि आधी रात में की गई गिरफ्तारी यह दिखाती है कि सरकार जनता की आवाज से भयभीत है। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था की कार्रवाई नहीं, बल्कि दमनात्मक कदम बताया। छात्र नेता सुशील

कुमार और राजू कुमार मन्नू ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव की खराब सेहत के बावजूद उनके साथ संवेदनशील व्यवहार नहीं किया गया। प्रदर्शन में आनंद शंकर, प्रवीण कुमार, नीतीश राणा, अविनाश सिंह, मो. इरफान, विवेक सिंह यादव, रणजीत यादव, राहुल राज, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, राजा कुमार, जसीम खान, बसंत कुमार, रोशन अली, पिंटू यादव और रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत परड़िया व हथिऔंधा पंचायत में आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, लेकिन शाम में हुई मतगणना काफी रोमांचक और हंगामेदार रही। हथिऔंधा पैक्स चुनाव में शिवकुमार भगत को 386 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. शमीम (196 मत) को हराकर जीत दर्ज की। वहीं परड़िया पैक्स की मतगणना रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय बेहद रोमांचक हो गई जब प्रारंभिक परिणाम में सुरेन्द्र झा को 296, अमोद मेहता को 294, अशोक ठाकुर को 263 तथा दिलीप चौधरी को 101 मत मिलने की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया। हालांकि, अमोद मेहता ने परिणाम को अस्वीकार करते हुए पुनः मतगणना के लिए आवेदन दिया। इसके बाद हुई री-काउंटिंग का अंतिम फैसला रात करीब 11 बजे आया, जिसमें अमोद मेहता को 1 मत से विजयी घोषित कर दिया गया। मतगणना से असंतुष्ट प्रत्याशी ने बीडीओ पर लगाया धांधली का आरोप री-काउंटिंग का परिणाम आते ही सुरेन्द्र झा के समर्थकों ने जोरदार विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पहले सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया, फिर री-काउंटिंग में उन्हें 1 मत से पराजित कैसे कर दिया गया। या तो पहले गिनती गलत हुई या बाद में गड़बड़ी की गई। समर्थकों ने री-काउंटिंग के दौरान बीडीओ पर रिश्वत लेकर पक्षपातपूर्ण तरीके से हराने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष समर्थक मौजूद रहे। बाद में प्रत्याशी सुरेन्द्र झा एवं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के समझाने-बुझाने पर रात करीब 12 बजे जाम समाप्त कराया गया। इस संबंध में बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई गई है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया।
    4
    मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत परड़िया व हथिऔंधा पंचायत में आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, लेकिन शाम में हुई मतगणना काफी रोमांचक और हंगामेदार रही।
हथिऔंधा पैक्स चुनाव में शिवकुमार भगत को 386 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. शमीम (196 मत) को हराकर जीत दर्ज की।
वहीं परड़िया पैक्स की मतगणना रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय बेहद रोमांचक हो गई जब प्रारंभिक परिणाम में सुरेन्द्र झा को 296, अमोद मेहता को 294, अशोक ठाकुर को 263 तथा दिलीप चौधरी को 101 मत मिलने की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया।
हालांकि, अमोद मेहता ने परिणाम को अस्वीकार करते हुए पुनः मतगणना के लिए आवेदन दिया। इसके बाद हुई री-काउंटिंग का अंतिम फैसला रात करीब 11 बजे आया, जिसमें अमोद मेहता को 1 मत से विजयी घोषित कर दिया गया।
मतगणना से असंतुष्ट प्रत्याशी ने बीडीओ पर लगाया धांधली का आरोप
री-काउंटिंग का परिणाम आते ही सुरेन्द्र झा के समर्थकों ने जोरदार विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पहले सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया, फिर री-काउंटिंग में उन्हें 1 मत से पराजित कैसे कर दिया गया। या तो पहले गिनती गलत हुई या बाद में गड़बड़ी की गई।
समर्थकों ने री-काउंटिंग के दौरान बीडीओ पर रिश्वत लेकर पक्षपातपूर्ण तरीके से हराने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष समर्थक मौजूद रहे।
बाद में प्रत्याशी सुरेन्द्र झा एवं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के समझाने-बुझाने पर रात करीब 12 बजे जाम समाप्त कराया गया।
इस संबंध में बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई गई है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से 70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 👉 सवाल साफ है — क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं? क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? सरकार और प्रशासन को अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी। #MadhepuraNews #MidDayMealScam #BiharBreaking #GovernmentFailure #SchoolFoodSafety #ChildrenInDanger #BiharNewsHindi #SystemFailure #BreakingNews #MidDayMeal #PublicIssue
    1
    मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से
70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार
मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है।
बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद
मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
👉 सवाल साफ है —
क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं?
क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है?
और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती,
तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
सरकार और प्रशासन को
अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी।
#MadhepuraNews
#MidDayMealScam
#BiharBreaking
#GovernmentFailure
#SchoolFoodSafety
#ChildrenInDanger
#BiharNewsHindi
#SystemFailure
#BreakingNews
#MidDayMeal
#PublicIssue
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Madhepura, Bihar•
    12 hrs ago
  • ​सोनवर्षा PACS चुनाव: मतगणना में अनिल यादव की बड़ी बढ़त, चतुष्कोणीय मुकाबले में पिछड़ रहे प्रतिद्वंदी ​मधेपुरा (शंकरपुर) | प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पैक्स (PACS) चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर सस्पेंस अब खत्म होने की ओर है। शनिवार सुबह 9 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना में शुरुआती राउंड से ही अनिल यादव ने अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बना ली है। ​कुल तीन चक्रों (Rounds) में हुई गिनती के आंकड़ों के अनुसार, अनिल यादव अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे चल रहे हैं। बीडीओ तेज प्रताप त्यागी की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है। ​लाइव स्कोरकार्ड: किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट ​मतगणना के तीनों चक्रों (1A, 1B, 1C) के बाद की स्थिति नीचे टेबल में दी गई है:प्रत्याशी का नाम प्रथम चक्र (1A) द्वितीय चक्र (1B) तृतीय चक्र (1C) कुल प्राप्त मत अनिल यादव 97 158 290 545 बबलू यादव 70 81 54 205 विवेक कुमार 94 79 42 215 अशोक कुमार यादव 31 74 42 147 रद्द (Invalid) 19 28 54 101 कुल योग 311 420 482 चुनावी विश्लेषण: अनिल यादव की 'हैट्रिक' बढ़त ​शुरुआती रुझानों में विवेक कुमार और बबलू यादव के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ी टक्कर देखी गई, लेकिन तीसरे चक्र की गिनती तक अनिल यादव ने 545 वोट पाकर अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली है। आंकड़ों के मुताबिक, 101 वोट रद्द भी हुए हैं, जो हार-जीत के अंतर में बड़ी भूमिका निभा सकते थे। ​प्रशासनिक मुस्तैदी: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ​बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ​सीसीटीवी निगरानी: पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। ​दंडाधिकारी तैनात: हर टेबल पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है ताकि गणना में कोई त्रुटि न हो। ​धारा 144: केंद्र के बाहर भीड़ जमा होने और नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मतगणना संपन्न होने के बाद जीते हुए प्रत्याशी अनिल यादव और मौरा कवियाही पंचायत के निर्विरोध चुने पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार को जिला कल्याण पदाधिकारी रामकृपाल प्रसाद और बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।
    1
    ​सोनवर्षा PACS चुनाव: मतगणना में अनिल यादव की बड़ी बढ़त, चतुष्कोणीय मुकाबले में पिछड़ रहे प्रतिद्वंदी
​मधेपुरा (शंकरपुर) | प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पैक्स (PACS) चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर सस्पेंस अब खत्म होने की ओर है। शनिवार सुबह 9 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना में शुरुआती राउंड से ही अनिल यादव ने अपने प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बना ली है।
​कुल तीन चक्रों (Rounds) में हुई गिनती के आंकड़ों के अनुसार, अनिल यादव अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे चल रहे हैं। बीडीओ तेज प्रताप त्यागी की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है।
​लाइव स्कोरकार्ड: किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट
​मतगणना के तीनों चक्रों (1A, 1B, 1C) के बाद की स्थिति नीचे टेबल में दी गई है:प्रत्याशी का नाम प्रथम चक्र (1A) द्वितीय चक्र (1B) तृतीय चक्र (1C) कुल प्राप्त मत
अनिल यादव 97 158 290 545
बबलू यादव 70 81 54 205
विवेक कुमार 94 79 42 215
अशोक कुमार यादव 31 74 42 147
रद्द (Invalid) 19 28 54 101
कुल योग 311 420 482
चुनावी विश्लेषण: अनिल यादव की 'हैट्रिक' बढ़त
​शुरुआती रुझानों में विवेक कुमार और बबलू यादव के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ी टक्कर देखी गई, लेकिन तीसरे चक्र की गिनती तक अनिल यादव ने 545 वोट पाकर अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली है। आंकड़ों के मुताबिक, 101 वोट रद्द भी हुए हैं, जो हार-जीत के अंतर में बड़ी भूमिका निभा सकते थे।
​प्रशासनिक मुस्तैदी: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
​बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
​सीसीटीवी निगरानी: पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है।
​दंडाधिकारी तैनात: हर टेबल पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है ताकि गणना में कोई त्रुटि न हो।
​धारा 144: केंद्र के बाहर भीड़ जमा होने और नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
मतगणना संपन्न होने के बाद जीते हुए प्रत्याशी अनिल यादव और मौरा कवियाही पंचायत के निर्विरोध चुने पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार को जिला कल्याण पदाधिकारी रामकृपाल प्रसाद और बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।
    user_Mukesh  Kumar
    Mukesh Kumar
    शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Rinku Rinku
    1
    Post by Rinku Rinku
    user_Rinku Rinku
    Rinku Rinku
    घैलढ़, मधेपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • सीएचसी सौर बाजार में गुरुवार के देर रात एक प्रसव महिला के परिजन से रुपए लेने का मामला प्रकाश में आया है जबकि महिला वार्ड में कुछ न कुछ मामला प्रकाश में आता रहा है कभी मरीज के ईलाज में लापरवाही को लेकर तो कभी मरीज के परिजन से रुपए लेने को लेकर मगर अब तक वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई करने का मामला सामने नहीं आया है जिससे सीएचसी सौर बाजार में कार्यरत जी एन एम का मनोबल बढ़ा रहता है। हालांकि महिला मरीज के परिजन से जब पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा की किसी जी एन एम ने उससे रुपए की मांग किया है जिसे किसी और के मदद से व्यवस्था कर रुपए देने की बात कही है। अब देखना है की इस बार सीएचसी सौर बाजार के वरीय पदाधिकारी द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है या पहले की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
    1
    सीएचसी सौर बाजार में गुरुवार के देर रात एक प्रसव महिला के परिजन से रुपए लेने का मामला प्रकाश में आया है जबकि महिला वार्ड में कुछ न कुछ मामला प्रकाश में आता रहा है कभी मरीज के ईलाज में लापरवाही को लेकर तो कभी मरीज के परिजन से रुपए लेने को लेकर मगर अब तक वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई करने का मामला सामने नहीं आया है जिससे सीएचसी सौर बाजार में कार्यरत जी एन एम का मनोबल बढ़ा रहता है। हालांकि महिला मरीज के परिजन से जब पूछा गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा की किसी जी एन एम ने उससे रुपए की मांग किया है जिसे किसी और के मदद से व्यवस्था कर रुपए देने की बात कही है। अब देखना है की इस बार सीएचसी सौर बाजार के वरीय पदाधिकारी द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है या पहले की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    रिपोर्टर सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    22 hrs ago
  • बसंत उत्सव में गैर-जिम्मेदाराना हरकतें -- मुंह से पेट्रोल निकालकर आग का खेल। एक आदमी को मुंह से पेट्रोल निकालकर आग दिखाने का प्रदर्शन महंगा पड़ा, उसके चेहरे पर आग लग गई, देखिए आगे क्या हुआ
    1
    बसंत उत्सव में गैर-जिम्मेदाराना हरकतें --
मुंह से पेट्रोल निकालकर आग का खेल।
एक आदमी को मुंह से पेट्रोल निकालकर आग दिखाने का प्रदर्शन महंगा पड़ा, उसके चेहरे पर आग लग गई, देखिए आगे क्या हुआ
    user_Preety panchal
    Preety panchal
    Beauty tips Supaul, Bihar•
    28 min ago
  • thank u doston subscribe karne ke liye || #news #trending#shuruapps #viral #reels
    1
    thank u doston subscribe karne ke liye || #news #trending#shuruapps #viral #reels
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    43 min ago
  • मधेपुरा में चोर और झपटमार गिरोह का बोलबाला है। आए दिन हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला शुक्रवार का है, जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच से रुपये निकालकर घर लौट रहे मां-बेटे को झपटमारों ने निशाना बना लिया और दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा निवासी प्रवीण प्रभाकर ने सदर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह दोपहर करीब 3.15 बजे एसबीआई मेन ब्रांच से 1.90 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर गौशाला वार्ड चार स्थित किराए के मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झपटमारों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़ी और रुपये लेकर आराम से भाग निकले। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष से रुपये की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, मधेपुरा इन दिनों अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस एक भी बड़ी वारदात का उद्भेदन करने में विफल साबित हो रही है। गुरुवार की रात भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा गांव में चोरों ने दरवाजे पर खड़े तीन ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली, जबकि इससे पहले प्रोफेसर कॉलोनी में एक रिटायर अधिकारी के घर 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई थी, लेकिन आज तक पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। इसी तरह जनवरी माह में वार्ड तीन के एक बंद घर से 10 लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी हुई, न तो सामान बरामद हुआ और न ही चोरों का कोई सुराग मिला। लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस केवल कागजी कार्रवाई और आश्वासन तक सीमित नजर आ रही है।
    4
    मधेपुरा में चोर और झपटमार गिरोह का बोलबाला है। आए दिन हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला शुक्रवार का है, जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच से रुपये निकालकर घर लौट रहे मां-बेटे को झपटमारों ने निशाना बना लिया और दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा निवासी प्रवीण प्रभाकर ने सदर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह दोपहर करीब 3.15 बजे एसबीआई मेन ब्रांच से 1.90 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर गौशाला वार्ड चार स्थित किराए के मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झपटमारों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़ी और रुपये लेकर आराम से भाग निकले। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष से रुपये की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, मधेपुरा इन दिनों अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस एक भी बड़ी वारदात का उद्भेदन करने में विफल साबित हो रही है। गुरुवार की रात भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा गांव में चोरों ने दरवाजे पर खड़े तीन ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली, जबकि इससे पहले प्रोफेसर कॉलोनी में एक रिटायर अधिकारी के घर 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई थी, लेकिन आज तक पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। इसी तरह जनवरी माह में वार्ड तीन के एक बंद घर से 10 लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी हुई, न तो सामान बरामद हुआ और न ही चोरों का कोई सुराग मिला। लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस केवल कागजी कार्रवाई और आश्वासन तक सीमित नजर आ रही है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.