logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में मिड डे मील बना ज़हर! 70 बच्चे बीमार | सरकार की घोर लापरवाही उजागर मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से 70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 👉 सवाल साफ है — क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं? क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? सरकार और प्रशासन को अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी। #MadhepuraNews #MidDayMealScam #BiharBreaking #GovernmentFailure #SchoolFoodSafety #ChildrenInDanger #BiharNewsHindi #SystemFailure #BreakingNews #MidDayMeal #PublicIssue

12 hrs ago
user_RRP न्यूज़
RRP न्यूज़
Local News Reporter Madhepura, Bihar•
12 hrs ago

मधेपुरा में मिड डे मील बना ज़हर! 70 बच्चे बीमार | सरकार की घोर लापरवाही उजागर मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से 70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 👉 सवाल साफ है — क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं? क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? सरकार और प्रशासन को अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी। #MadhepuraNews #MidDayMealScam #BiharBreaking #GovernmentFailure #SchoolFoodSafety #ChildrenInDanger #BiharNewsHindi #SystemFailure #BreakingNews #MidDayMeal #PublicIssue

  • user_User5447
    User5447
    Dumaria, Gaya
    👏
    10 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • शंकरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में 'विकसित भारत' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित रोजगार गारंटी योजना के नए स्वरूप और मजदूरों को 125 दिनों का गारंटी रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में कार्यालय के सभी कर्मियों को योजना की नई रूपरेखा से अवगत कराया गया। विवेक कुमार ने बताया कि सरकार की इस पहल से पंचायतों में विकास के नए आयाम जुड़ेंगे और मजदूरों को साल में अधिक दिनों तक काम मिलने से उनका आर्थिक स्तर बेहतर होगा। इस बैठक के दौरान '125 दिनों की बढ़ी हुई रोजगार गारंटी' के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। अधिकारियों ने योजना के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सतत रोजगार सुनिश्चित करना है। 'विकसित ग्राम पंचायत' के माध्यम से ही 'विकसित भारत' के सपने को साकार किया जाएगा। यह भी बताया गया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में इस योजना का तेजी से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मजदूर लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर मनरेगा कार्यालय के सभी कर्मी और तकनीकी सहायक मौजूद थे। बैठक के अंत में सभी कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे पंचायत स्तर पर जाकर कार्यों की निगरानी करें और मस्ट रोल से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें।
    1
    शंकरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में 'विकसित भारत' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित रोजगार गारंटी योजना के नए स्वरूप और मजदूरों को 125 दिनों का गारंटी रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में कार्यालय के सभी कर्मियों को योजना की नई रूपरेखा से अवगत कराया गया। विवेक कुमार ने बताया कि सरकार की इस पहल से पंचायतों में विकास के नए आयाम जुड़ेंगे और मजदूरों को साल में अधिक दिनों तक काम मिलने से उनका आर्थिक स्तर बेहतर होगा।
इस बैठक के दौरान '125 दिनों की बढ़ी हुई रोजगार गारंटी' के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। अधिकारियों ने योजना के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सतत रोजगार सुनिश्चित करना है। 'विकसित ग्राम पंचायत' के माध्यम से ही 'विकसित भारत' के सपने को साकार किया जाएगा। यह भी बताया गया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में इस योजना का तेजी से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मजदूर लाभ से वंचित न रहे।
इस अवसर पर मनरेगा कार्यालय के सभी कर्मी और तकनीकी सहायक मौजूद थे। बैठक के अंत में सभी कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे पंचायत स्तर पर जाकर कार्यों की निगरानी करें और मस्ट रोल से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें।
    user_Mukesh  Kumar
    Mukesh Kumar
    शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • सौर बाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 मधुरा गांव निवासी शिव कुमार यादव के 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे परिजन द्वारा सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर घायल अंकित कुमार ने बताया की हम गांव गांव घूमकर सत्तू बेचते हैं इसी दौरान बखरी गांव पहुंचते ही वहां के विकास कुमार, इंद्रजीत कुमार, छोटू कुमार और राहुल कुमार ने सत्तू खरीदा और रुपए मांगने पर मेरे साथ मारपीट किया और ऑटो में रखे सारा चना भी लुट लिया। इसके अलावा साथ में रखे रुपए और गले से सोना का चेन भी छीन लिया। ईलाज के बाद सौर बाजार थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा।
    1
    सौर बाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 मधुरा गांव निवासी शिव कुमार यादव के 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे परिजन द्वारा सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर घायल अंकित कुमार ने बताया की हम गांव गांव घूमकर सत्तू बेचते हैं इसी दौरान बखरी गांव पहुंचते ही वहां के विकास कुमार, इंद्रजीत कुमार, छोटू कुमार और राहुल कुमार ने सत्तू खरीदा और रुपए मांगने पर मेरे साथ मारपीट किया और ऑटो में रखे सारा चना भी लुट लिया। इसके अलावा साथ में रखे रुपए और गले से सोना का चेन भी छीन लिया। ईलाज के बाद सौर बाजार थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    रिपोर्टर सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
  • “बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन 2026 आगामी 13 से 15 फरवरी को सहरसा के प्रेक्षा गृह में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, शोध और अनुभवों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच होगा,” यह बातें शनिवार को कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने राइस मिल कैंपस स्थित होटल परदेसी कार्डो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि बोआकॉन बिहार का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मेलन है, जो प्रत्येक वर्ष देशभर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों, युवा चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को एक मंच पर लाता है। इस सम्मेलन के माध्यम से चिकित्सक अपने अनुभव साझा करते हैं और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, उपचार पद्धतियों एवं शोध पर विस्तृत चर्चा करते हैं। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस वर्ष बोआकॉन 2026 का आयोजन कोशी ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा किया जा रहा है और अब तक 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करा लिया है। सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्रों में मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चा, शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियाँ, लाइव डेमोंस्ट्रेशन तथा आर्थ्रोस्कोपी, आर्थ्रोप्लास्टी और ट्रॉमा मैनेजमेंट पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शामिल होंगी। इस दौरान ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है, जिससे सहभागियों को आपसी संवाद और सहयोग का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बोआकॉन 2026 को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।वही डॉ भुवन सिंह ने भी कहा कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी जो अपने अनुभव को साझा कर आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, उपचार पद्धतियों एवं शोध के संदर्भ विस्तार से चर्चा करेंगे जिसका लाभ खासकर युवा चिकित्सको को मिलेगा।मौके पर ट्रेजरर मनोज कुमार झा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
    2
    “बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन बोआकॉन 2026 आगामी 13 से 15 फरवरी को सहरसा के प्रेक्षा गृह में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, शोध और अनुभवों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच होगा,” यह बातें शनिवार को कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने राइस मिल कैंपस स्थित होटल परदेसी कार्डो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि बोआकॉन बिहार का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक सम्मेलन है, जो प्रत्येक वर्ष देशभर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों, युवा चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को एक मंच पर लाता है। इस सम्मेलन के माध्यम से चिकित्सक अपने अनुभव साझा करते हैं और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, उपचार पद्धतियों एवं शोध पर विस्तृत चर्चा करते हैं।
कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस वर्ष बोआकॉन 2026 का आयोजन कोशी ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा किया जा रहा है और अब तक 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण करा लिया है। सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्रों में मुख्य व्याख्यान, पैनल चर्चा, शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियाँ, लाइव डेमोंस्ट्रेशन तथा आर्थ्रोस्कोपी, आर्थ्रोप्लास्टी और ट्रॉमा मैनेजमेंट पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप शामिल होंगी।
इस दौरान ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है, जिससे सहभागियों को आपसी संवाद और सहयोग का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिला प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बोआकॉन 2026 को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।वही डॉ भुवन सिंह ने भी कहा कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी जो अपने अनुभव को साझा कर आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, उपचार पद्धतियों एवं शोध के संदर्भ विस्तार से चर्चा करेंगे जिसका लाभ खासकर युवा चिकित्सको को मिलेगा।मौके पर ट्रेजरर मनोज कुमार झा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
    user_Shashi Bhushan
    Shashi Bhushan
    रिपोर्टर Kahara, Saharsa•
    9 hrs ago
  • लखनऊ की पेपर मिल चौकी में दरोगा जी लाखों की घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए 😳 एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद विभाग में मचा हड़कंप!
    1
    लखनऊ की पेपर मिल चौकी में दरोगा जी लाखों की घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए 😳
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद विभाग में मचा हड़कंप!
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    Newsagent सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    9 hrs ago
  • kyon dost log video achcha hai na hamara isliye kahate Hain follow karke rakhna entertainment video ke liye. || #shuru #funny #trending #viral #biharnews
    1
    kyon dost log video achcha hai na hamara isliye kahate Hain follow karke rakhna entertainment video ke liye. || #shuru #funny #trending #viral #biharnews
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    2
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Tribeniganj, Supaul•
    14 hrs ago
  • मधेपुरा में छात्र युवा शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया और गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है। उनका कहना था कि नीट छात्रा मामले में उठ रही आवाज को रोकने के उद्देश्य से यह गिरफ्तारी की गई है। वहीं छात्र नेता अमन कुमार रितेश ने कहा कि आधी रात में की गई गिरफ्तारी यह दिखाती है कि सरकार जनता की आवाज से भयभीत है। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था की कार्रवाई नहीं, बल्कि दमनात्मक कदम बताया। छात्र नेता सुशील कुमार और राजू कुमार मन्नू ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव की खराब सेहत के बावजूद उनके साथ संवेदनशील व्यवहार नहीं किया गया। प्रदर्शन में आनंद शंकर, प्रवीण कुमार, नीतीश राणा, अविनाश सिंह, मो. इरफान, विवेक सिंह यादव, रणजीत यादव, राहुल राज, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, राजा कुमार, जसीम खान, बसंत कुमार, रोशन अली, पिंटू यादव और रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
    3
    मधेपुरा में छात्र युवा शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया और गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया।
छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है। उनका कहना था कि नीट छात्रा मामले में उठ रही आवाज को रोकने के उद्देश्य से यह गिरफ्तारी की गई है।
वहीं छात्र नेता अमन कुमार रितेश ने कहा कि आधी रात में की गई गिरफ्तारी यह दिखाती है कि सरकार जनता की आवाज से भयभीत है। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था की कार्रवाई नहीं, बल्कि दमनात्मक कदम बताया।
छात्र नेता सुशील कुमार और राजू कुमार मन्नू ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव की खराब सेहत के बावजूद उनके साथ संवेदनशील व्यवहार नहीं किया गया।
प्रदर्शन में आनंद शंकर, प्रवीण कुमार, नीतीश राणा, अविनाश सिंह, मो. इरफान, विवेक सिंह यादव, रणजीत यादव, राहुल राज, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, राजा कुमार, जसीम खान, बसंत कुमार, रोशन अली, पिंटू यादव और रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पैक्स चुनाव 2026 की सरगर्मी अपने चरम पर है। शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना में अब शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इस बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा। ​चुनावी समीकरण: चतुष्कोणीय मुकाबला ​सोनवर्षा पैक्स में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है। चार उम्मीदवारों के मैदान में होने से मतों का बिखराव भी देखने को मिल सकता है। ​प्रथम राउंड अपडेट: पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 311 मतों का मिलान किया गया। ​रुझान: शुरुआती 311 वोटों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। समर्थकों के बीच हार-जीत को लेकर गुणा-भाग का दौर शुरू हो गया है। ​प्रशासनिक सख्ती: परिंदा भी पर नहीं मार सकता ​बीडीओ तेज प्रताप त्यागी के नेतृत्व में मतगणना केंद्र को किले में तब्दील कर दिया गया है। ​सुरक्षा: मतगणना टेबल पर दंडाधिकारियों की पैनी नजर है। ​शांति व्यवस्था: पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र के बाहर किसी भी तरह की नारेबाजी या हुड़दंग न हो। ​पारदर्शिता: मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में ही मतपेटियां खोली जा रही हैं। ​गांव की सरकार का फैसला आज ​सोनवर्षा के किसानों और मतदाताओं ने पैक्स की कमान किसके हाथ में सौंपी है, इसकी तस्वीर अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगी। बीडीओ ने बताया कि मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और हर राउंड के बाद आंकड़ों को सार्वजनिक किया जा रहा है। ​एक छोटा सा सुझाव: क्या आपके पास उन 4 उम्मीदवारों के नाम हैं? अगर आप नाम बता देंगे, तो मैं इस खबर में एक छोटी सी 'टेबल' जोड़ दूँगा जिससे खबर और भी प्रोफेशनल और दमदार लगेगी।
    1
    शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पैक्स चुनाव 2026 की सरगर्मी अपने चरम पर है। शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना में अब शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इस बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा।
​चुनावी समीकरण: चतुष्कोणीय मुकाबला
​सोनवर्षा पैक्स में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है। चार उम्मीदवारों के मैदान में होने से मतों का बिखराव भी देखने को मिल सकता है।
​प्रथम राउंड अपडेट: पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 311 मतों का मिलान किया गया।
​रुझान: शुरुआती 311 वोटों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। समर्थकों के बीच हार-जीत को लेकर गुणा-भाग का दौर शुरू हो गया है।
​प्रशासनिक सख्ती: परिंदा भी पर नहीं मार सकता
​बीडीओ तेज प्रताप त्यागी के नेतृत्व में मतगणना केंद्र को किले में तब्दील कर दिया गया है।
​सुरक्षा: मतगणना टेबल पर दंडाधिकारियों की पैनी नजर है।
​शांति व्यवस्था: पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र के बाहर किसी भी तरह की नारेबाजी या हुड़दंग न हो।
​पारदर्शिता: मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में ही मतपेटियां खोली जा रही हैं।
​गांव की सरकार का फैसला आज
​सोनवर्षा के किसानों और मतदाताओं ने पैक्स की कमान किसके हाथ में सौंपी है, इसकी तस्वीर अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगी। बीडीओ ने बताया कि मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और हर राउंड के बाद आंकड़ों को सार्वजनिक किया जा रहा है।
​एक छोटा सा सुझाव: क्या आपके पास उन 4 उम्मीदवारों के नाम हैं? अगर आप नाम बता देंगे, तो मैं इस खबर में एक छोटी सी 'टेबल' जोड़ दूँगा जिससे खबर और भी प्रोफेशनल और दमदार लगेगी।
    user_Mukesh  Kumar
    Mukesh Kumar
    शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर में सरकारी एंबुलेंस ने गर्भवती महिला को सड़क पर ही उतारा, और वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया
    1
    मिर्ज़ापुर में सरकारी एंबुलेंस ने गर्भवती महिला को सड़क पर ही उतारा, और वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    Newsagent सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.