Shuru
Apke Nagar Ki App…
💰 पहले रिश्वत, फिर फजीहत! लखनऊ की पेपर मिल चौकी में दरोगा जी लाखों की घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए 😳 एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद विभाग में मचा हड़कंप!
Lock Mood News
💰 पहले रिश्वत, फिर फजीहत! लखनऊ की पेपर मिल चौकी में दरोगा जी लाखों की घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए 😳 एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद विभाग में मचा हड़कंप!
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kirana dukan1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के नादो पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 मधुरा गांव निवासी शिव कुमार यादव के 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे परिजन द्वारा सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया। घटना को लेकर घायल अंकित कुमार ने बताया की हम गांव गांव घूमकर सत्तू बेचते हैं इसी दौरान बखरी गांव पहुंचते ही वहां के विकास कुमार, इंद्रजीत कुमार, छोटू कुमार और राहुल कुमार ने सत्तू खरीदा और रुपए मांगने पर मेरे साथ मारपीट किया और ऑटो में रखे सारा चना भी लुट लिया। इसके अलावा साथ में रखे रुपए और गले से सोना का चेन भी छीन लिया। ईलाज के बाद सौर बाजार थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस द्वारा जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा।1
- मधेपुरा में छात्र युवा शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया और गिरफ्तारी को राजनीतिक कार्रवाई बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया। छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है। उनका कहना था कि नीट छात्रा मामले में उठ रही आवाज को रोकने के उद्देश्य से यह गिरफ्तारी की गई है। वहीं छात्र नेता अमन कुमार रितेश ने कहा कि आधी रात में की गई गिरफ्तारी यह दिखाती है कि सरकार जनता की आवाज से भयभीत है। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था की कार्रवाई नहीं, बल्कि दमनात्मक कदम बताया। छात्र नेता सुशील कुमार और राजू कुमार मन्नू ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव की खराब सेहत के बावजूद उनके साथ संवेदनशील व्यवहार नहीं किया गया। प्रदर्शन में आनंद शंकर, प्रवीण कुमार, नीतीश राणा, अविनाश सिंह, मो. इरफान, विवेक सिंह यादव, रणजीत यादव, राहुल राज, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार, राजा कुमार, जसीम खान, बसंत कुमार, रोशन अली, पिंटू यादव और रामप्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।3
- मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से 70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 👉 सवाल साफ है — क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं? क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? सरकार और प्रशासन को अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी। #MadhepuraNews #MidDayMealScam #BiharBreaking #GovernmentFailure #SchoolFoodSafety #ChildrenInDanger #BiharNewsHindi #SystemFailure #BreakingNews #MidDayMeal #PublicIssue1
- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कमेट के आह्वान परमनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धरना प्रदर्शन।1
- Post by Rinku Rinku1
- मधेपुरा स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान भी गंभीर बीमारियों के इलाज में सक्षम हैं। पूर्णिया जिला के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत राधा नगर वार्ड संख्या–14 निवासी आरती कुमारी के लिए यह मेडिकल कॉलेज उम्मीद की किरण बनकर सामने आया। करीब छह माह पहले आरती कुमारी को दाहिने स्तन में गांठ होने का पता चला। दर्द और परेशानी लगातार बढ़ती गई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण निजी इलाज संभव नहीं था। उनके पति मुकेश कुमार पंजाब में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कई जगह इलाज कराने के बावजूद जब कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन आरती को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा लेकर पहुंचे। यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कर्नल रविशंकर लाल की देखरेख में गहन जांच की गई। जांच के बाद बीमारी को गैलेक्टोसेले बताया गया। समय पर सटीक निदान होने के बाद इलाज की योजना बनाई गई और शनिवार को मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट मास्टेक्टॉमी कर सफल सर्जरी की गई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मरीज की सास कैली देवी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद आरती अब खतरे से बाहर है, जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है। सर्जरी के बाद मरीज और परिजनों ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार जताया। यह सफल सर्जरी न सिर्फ एक महिला के जीवन को नया मोड़ देने वाली साबित हुई, बल्कि क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता को भी मजबूत करती है। बाइट - डॉ. कर्नल रविशंकर लाल, वरिष्ठ चिकित्सक, जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा बाइट - कैली देवी, मरीज की सास3
- जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बोरना बांध पर शिक्षक के सथ लुटपाट मे चार अभियुक्त गिरफ्तार।1
- जीडीसब्स v ndue je is kwic jir che ksc1