logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पी.एम.श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर (शाहपुरा)के कक्षा 10,12 वीं के स्टूडेंट्स के सम्मान में रैली निकाली गई। शानदार परीक्षा परिणाम के बाद कस्बे में उत्सव का माहौल बन गया, इन होनहार स्टूडेंट्स की उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए कस्बे में खुले जीप में जुलूस निकाला गया,जगह-जगह ग्रामीणों और पेरेंट्स ने स्टूडेंट्स का अभिनंदन किया। टॉपर्स को साफा पहनाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया ,इस दौरान स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी नजर आई। प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि रैली के दौरान इन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को माला, साफा और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनके परिवार, विद्यालय और पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। प्रवेशोत्सव अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं । 10 वीं बोर्ड परीक्षा में अंकित प्रजापत तृतीय स्थान प्राप्त किया, 12 वीं वाणिज्य में सीमा प्रजापत शाहपुरा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इस प्रकार पायल यादव,प्रियाशी बेनीवाल, मानसी बुनकर, सत्यनारायण सैनी, सिमरन, प्रियांशु खटीक, अंकित कांसोटिया, अल्फेज खान,तन्नु गुर्जर विद्यालय के टॉपर रहे,इस प्रकार का सम्मान न केवल स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करता है। मनोहरपुर में निकला यह जुलूस शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक सोच का प्रतीक बन गया,इस मौके पर स्कूल स्टाफ मोहन चौधरी, हीरालाल यादव ,ओम प्रकाश शर्मा ,कैलाश, सीताराम यादव ,साधुराम यादव,रिछपाल जाट,प्रभु अटल समाजसेवी, सुरेंद्र यादव,शिम्भुदयाल पलसानियां,राजेश बुनकर, अभिमन्यु सिंह रूड़ला,राजेश, कल्पना सोगण, पुनम मेहरा,मुकेश, राधेश्याम मीणा,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने स्टूडेंट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

2 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

पी.एम.श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर (शाहपुरा)के कक्षा 10,12 वीं के स्टूडेंट्स के सम्मान में रैली निकाली गई। शानदार परीक्षा परिणाम के बाद कस्बे में उत्सव का माहौल बन गया, इन होनहार स्टूडेंट्स की उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए कस्बे में खुले जीप में जुलूस निकाला गया,जगह-जगह ग्रामीणों और पेरेंट्स ने स्टूडेंट्स का अभिनंदन किया। टॉपर्स को साफा पहनाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया ,इस दौरान स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी नजर आई। प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने बताया कि रैली के दौरान इन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को माला, साफा और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनके परिवार, विद्यालय और पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। प्रवेशोत्सव अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं । 10 वीं बोर्ड परीक्षा में अंकित प्रजापत तृतीय स्थान प्राप्त किया, 12 वीं वाणिज्य में सीमा प्रजापत शाहपुरा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इस प्रकार पायल यादव,प्रियाशी बेनीवाल, मानसी बुनकर, सत्यनारायण सैनी, सिमरन, प्रियांशु खटीक, अंकित कांसोटिया, अल्फेज खान,तन्नु गुर्जर विद्यालय के टॉपर रहे,इस प्रकार का सम्मान न केवल स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करता है। मनोहरपुर में निकला यह जुलूस शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक सोच का प्रतीक बन गया,इस मौके पर स्कूल स्टाफ मोहन चौधरी, हीरालाल यादव ,ओम प्रकाश शर्मा ,कैलाश, सीताराम यादव ,साधुराम यादव,रिछपाल जाट,प्रभु अटल समाजसेवी, सुरेंद्र यादव,शिम्भुदयाल पलसानियां,राजेश बुनकर, अभिमन्यु सिंह रूड़ला,राजेश, कल्पना सोगण, पुनम मेहरा,मुकेश, राधेश्याम मीणा,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने स्टूडेंट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

More news from Jaipur and nearby areas
  • शाहपुरा। चिमनपुरा कॉलेज के बाहर चल रहे धरने पर 41 दिन बाद त्रिवेणी धाम के संत श्री रिछपाल दास जी महाराज पहुंचे और धरनार्थियों का अनसन जूस पिलाकर तुड़वाया और आश्वासन दिया ।महाराज श्री ने सभी छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की दो मांगों को लेकर 41 दिन से धरना चल रहा था सुना और पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा की आपकी जल्द ही सुनवाई होगी और जल्द ही आपकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा। और फिर महाराज श्री ने अपने गुरु महाराज द्वारा बनाए हुए कॉलेज कैंपस का निरीक्षण किया और कॉलेज स्टाफ से बात की।
    1
    शाहपुरा। चिमनपुरा कॉलेज के बाहर चल रहे धरने पर 41  दिन बाद त्रिवेणी धाम के संत श्री रिछपाल दास जी महाराज पहुंचे और धरनार्थियों का अनसन जूस पिलाकर तुड़वाया और आश्वासन दिया ।महाराज श्री ने सभी छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की दो मांगों को लेकर 41 दिन से धरना चल रहा था सुना और पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा की आपकी जल्द ही सुनवाई होगी
और जल्द ही आपकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा। और फिर महाराज श्री ने अपने गुरु महाराज द्वारा बनाए हुए कॉलेज कैंपस का निरीक्षण किया और कॉलेज स्टाफ से बात की।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    4 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • दौसा। बांदीकुई 2 अप्रैल 2026 अलवर अकबरपुर थाना क्षेत्र में गणेश योगी पत्रकार को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने की साज़िश और पुलिस द्वारा मनमानी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है,जिसने स्थानीय स्तर पर गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय पत्रकार साथियों के द्वारा बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को भर्तृहरि धाम में DNT महासंगम कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे अरनिया, बांदीकुई निवासी लक्ष्मण नाथ जोगी की रास्ते में जुगाड़ वाहन दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। इसी दौरान पत्रकार गणेश योगी मौके पर पहुंचे और एक पत्रकार के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए घटनास्थल से जानकारी जुटाने और समाचार कवरेज करने लगे। स्थानीय पत्रकारों ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों को सामने लाने और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के कारण उन्हें ही निशाना बनाया गया। आरोप है कि पुलिस ने निष्पक्ष रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार को FIR संख्या 22/2026 में आरोपी के रूप में नामजद कर दिया, जबकि उनकी भूमिका केवल घटनास्थल की रिपोर्टिंग तक सीमित थी। मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा पत्रकार को फोन पर धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं, बिना किसी वैधानिक वारंट के उनके घर पर दबाव बनाने और जबरन कार्रवाई करने की कोशिश की गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई न केवल एक पत्रकार के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी सीधा हमला है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है, जिसका मुख्य कार्य समाज के सामने सच्चाई को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना होता है। यदि पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के कारण ही प्रताड़ित किया जाएगा, तो इससे लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इस पूरे प्रकरण को लेकर ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली, मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। दूसरी, FIR संख्या 22/2026 में पत्रकार गणेश योगी का नाम निराधार होने के कारण हटाया जाए। तीसरी, पत्रकार को धमकाने और प्रताड़ित करने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। और चौथी, भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों में रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पत्रकारों को उनके कर्तव्य निर्वहन के दौरान इस प्रकार के दबाव और कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, तो इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र दोनों कमजोर होंगे। फिलहाल यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है और अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है और क्या निष्पक्ष जांच के जरिए पीड़ित पक्ष को न्याय मिल पाता है। ये तो आने वाला समय बतायेगा।
    4
    दौसा। बांदीकुई 2 अप्रैल 2026
अलवर अकबरपुर थाना क्षेत्र में गणेश योगी पत्रकार को कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने की साज़िश और पुलिस द्वारा मनमानी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है,जिसने स्थानीय स्तर पर गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय पत्रकार साथियों के द्वारा बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को भर्तृहरि धाम में DNT महासंगम कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे अरनिया, बांदीकुई निवासी लक्ष्मण नाथ जोगी की रास्ते में जुगाड़ वाहन दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।
घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। इसी दौरान पत्रकार गणेश योगी मौके पर पहुंचे और एक पत्रकार के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए घटनास्थल से जानकारी जुटाने और समाचार कवरेज करने लगे।
स्थानीय पत्रकारों ने ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों को सामने लाने और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के कारण उन्हें ही निशाना बनाया गया। आरोप है कि पुलिस ने निष्पक्ष रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार को FIR संख्या 22/2026 में आरोपी के रूप में नामजद कर दिया, जबकि उनकी भूमिका केवल घटनास्थल की रिपोर्टिंग तक सीमित थी।
मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा पत्रकार को फोन पर धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं, बिना किसी वैधानिक वारंट के उनके घर पर दबाव बनाने और जबरन कार्रवाई करने की कोशिश की गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई न केवल एक पत्रकार के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी सीधा हमला है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है, जिसका मुख्य कार्य समाज के सामने सच्चाई को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना होता है। यदि पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के कारण ही प्रताड़ित किया जाएगा, तो इससे लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
इस पूरे प्रकरण को लेकर ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली, मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। दूसरी, FIR संख्या 22/2026 में पत्रकार गणेश योगी का नाम निराधार होने के कारण हटाया जाए। तीसरी, पत्रकार को धमकाने और प्रताड़ित करने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। और चौथी, भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों में रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पत्रकारों को उनके कर्तव्य निर्वहन के दौरान इस प्रकार के दबाव और कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, तो इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र दोनों कमजोर होंगे।
फिलहाल यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है और अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है और क्या निष्पक्ष जांच के जरिए पीड़ित पक्ष को न्याय मिल पाता है। ये तो आने वाला समय बतायेगा।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • चांदपोल हनुमान जी महाराज के मंदिर में सजी फूल बंगले से आकर्षक झांकी लगी श्रद्धालुओं की भीड़ बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता जयपुर जिले के चांदपोल हनुमान जी महाराज के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती की गई इस दौरान काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर जय जयकार लगाते हुए अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगते हुए नजर आए यहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया मंदिर को चारों तरफ से डेकोरेशन की तरह सजाया गया
    4
    चांदपोल हनुमान जी महाराज के मंदिर में सजी फूल बंगले से आकर्षक झांकी लगी श्रद्धालुओं की भीड़
बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता 
जयपुर जिले के चांदपोल हनुमान जी महाराज के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती की गई इस दौरान काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने  मंदिर में दर्शन कर जय जयकार लगाते हुए अपने परिवार की सुख शांति  की मनोकामना मांगते हुए नजर आए यहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया मंदिर को चारों तरफ से डेकोरेशन की तरह सजाया गया
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • खैरथल। 2 अप्रैल को जाटव समाज के अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने समर्थकों के साथ मिलकर शहीद पवन जाटव की प्रतिमा को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया उनके साथ आजाद समाज पार्टी की टीम भी मौके पर पहुंची आजाद समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप जाटव ने भी पवन जाटव को श्रद्धांजलि अर्पित की
    1
    खैरथल। 2 अप्रैल को जाटव समाज के अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने समर्थकों के साथ मिलकर शहीद पवन जाटव की प्रतिमा को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया 
उनके साथ आजाद समाज पार्टी की टीम भी मौके पर पहुंची
आजाद समाज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप जाटव ने भी पवन जाटव को श्रद्धांजलि अर्पित की
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सीएचसी निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, प्रदर्शन खबर दौसा जिले के कुंडल से कुंडल मुख्यालय में बन रहे 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा नीम का पाड़ा ने बताया कि 0.70 हेक्टेयर में बन रहे इस सीएचसी पर करीब 8.25 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरी की जगह मिट्टी, घटिया ईंटें और जंग लगे सरिए का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीण गिर्राज प्रसाद सैनी ने बताया कि निर्माण में घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है और भवन की सही तरीके से तराई भी नहीं की जा रही। वहीं राजेश कुमार मीणा ने कहा कि 53 ग्रेड सीमेंट की जगह 42 ग्रेड सीमेंट का उपयोग हो रहा है और बजरी भी निम्न गुणवत्ता की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जितेंद्र शर्मा, राजेश मीणा, अशोक योगी, नरेंद्र मीणा, गिर्राज सैनी, लोकेश बैरवा, रितिकराज, कमलेश मीणा, दीपक सैनी, महेश सैनी, रोहित बैरवा, खुशीराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    सीएचसी निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, प्रदर्शन
खबर दौसा जिले के कुंडल से 
कुंडल मुख्यालय में बन रहे 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा नीम का पाड़ा ने बताया कि 0.70 हेक्टेयर में बन रहे इस
सीएचसी पर करीब 8.25 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरी की जगह मिट्टी, घटिया ईंटें और जंग लगे सरिए का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीण गिर्राज प्रसाद सैनी ने बताया कि निर्माण में घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है और भवन की सही तरीके से तराई भी नहीं की जा रही। वहीं राजेश कुमार मीणा ने कहा कि 53 ग्रेड सीमेंट की
जगह 42 ग्रेड सीमेंट का उपयोग हो रहा है और बजरी भी निम्न गुणवत्ता की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जितेंद्र शर्मा, राजेश मीणा, अशोक योगी, नरेंद्र मीणा, गिर्राज सैनी, लोकेश बैरवा, रितिकराज, कमलेश मीणा, दीपक सैनी, महेश सैनी, रोहित बैरवा, खुशीराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12, 10 , 8 व 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित झर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को कक्षा 12 ,10 ,8 व 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत झर सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल मीणा, हरिनारायण गुप्ता, उत्तम मीणा, भगवान सहाय, भागचंद, रामनारायण, व बालक बालिकाओं के अभिभावक भी मौजूद थे इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद सभी बालक बालिकाओं जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनका माला व साफा पहनाकर उनके अभिभावकों का भी माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील मीणा के नेतृत्व मे यह कार्यक्रम आयोजित किया इस मौके पर भामाशाह उत्तम मीणा द्वारा सभी बालक बालिकाओं जिन्होंने विद्यालय में टॉपर्स किया है उनको टाइटन कंपनी की हाथ की घड़ी दी गई कार्यक्रम का संचालन गोविंद नारायण शर्मा ने किया कार्यक्रम के दौरान बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर विद्यालय से गाड़ी में बैठाकर झर ब्राह्मणों की ढाणी व पूरे कस्बे में रैली निकाली इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जगह जगह बालक बालिकाओं का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान व विद्यालय के प्रिंसिपल व समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया
    3
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12, 10 , 8 व 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का किया सम्मान
बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित झर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में  गुरुवार को कक्षा 12 ,10 ,8 व 5 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं व इनके अभिभावकों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत झर सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल मीणा, हरिनारायण गुप्ता, उत्तम मीणा, भगवान सहाय, भागचंद, रामनारायण, व बालक बालिकाओं के अभिभावक भी मौजूद थे इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद सभी बालक बालिकाओं जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनका माला व साफा पहनाकर उनके अभिभावकों का भी माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील मीणा के नेतृत्व मे यह कार्यक्रम आयोजित किया इस मौके पर भामाशाह उत्तम मीणा द्वारा सभी बालक बालिकाओं जिन्होंने विद्यालय में टॉपर्स किया है उनको टाइटन कंपनी की हाथ की घड़ी दी गई कार्यक्रम का संचालन गोविंद नारायण शर्मा ने किया कार्यक्रम के दौरान बालक बालिकाओं का माला व साफा पहनाकर विद्यालय से  गाड़ी में बैठाकर झर ब्राह्मणों की ढाणी व पूरे कस्बे में रैली निकाली इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जगह जगह बालक बालिकाओं का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान व विद्यालय के प्रिंसिपल व समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.