Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनोहरपुर में 12 वीं बोर्ड में अच्छे अंक लाने पर सम्मान,खुली जीप में स्टूडेंट्स का जुलूस निकाला,पेरेंट्स ने किया अभिवादन मनोहरपुर में कस्बे में पी एम.श्री राजकीय माध्यमिकस्कूल के कक्षा 12 वीं के स्टूडेंट्स के सम्मान में रैली निकाली गई। शानदार परीक्षा परिणाम के बाद कस्बे में उत्सव का माहौल बन गया
Janta Seva84
मनोहरपुर में 12 वीं बोर्ड में अच्छे अंक लाने पर सम्मान,खुली जीप में स्टूडेंट्स का जुलूस निकाला,पेरेंट्स ने किया अभिवादन मनोहरपुर में कस्बे में पी एम.श्री राजकीय माध्यमिकस्कूल के कक्षा 12 वीं के स्टूडेंट्स के सम्मान में रैली निकाली गई। शानदार परीक्षा परिणाम के बाद कस्बे में उत्सव का माहौल बन गया
- @nilesh Verma-1997Sikar, Rajasthanजी5 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के छोटे से गांव कोटकासिम के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, डेनमार्क में फिल्म ‘Lucky’ से किया डेब्यू राजस्थान के अलवर जिले के छोटे से गांव कोटकासिम के निवासी Sandesh Bhandari ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अपने गांव और देश का नाम रोशन किया है। उनकी फिल्म Lucky का प्रीमियर हाल ही में Denmark में हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले संदीश ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता श्री Gaje singh ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और हर कदम पर उनका साथ दिया। वहीं उनकी माता Sapna Devi का आशीर्वाद भी उनके साथ रहा। संदीश की बड़ी बहन Sandhya Bhandari और छोटे भाई Lavish ने भी उनके इस सफर में हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया। गांव कोटकासिम जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। संदीश आज अपने गांव के पहले ऐसे युवा बन गए हैं, जिन्होंने विदेश में फिल्म के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। फिल्म Lucky में एक भारतीय युवक के विदेश में संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। इस फिल्म के जरिए संदीश ने न सिर्फ अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया है, बल्कि अपने गांव और देश का नाम भी वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है, और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया ने परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- सीकरी/डीग____ 200 गज के प्लॉट के लिए खूनी खेल: डीग में किसान की गोली मारकर हत्या गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने घेरा, जांघ में सटाकर मारी गोली; आरोपी फरार सीकरी थाना अंतर्गत गमोडकी गांव में बुधवार रात जमीन विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। महज 200 गज के प्लॉट को हड़पने की नीयत से गांव के ही चार दबंगों ने 46 वर्षीय किसान जगतार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब जगतार ने अपने घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे आरोपियों को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक के छोटे भाई जगजीत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, जगतार ने एक महीने पहले गांव में ही 200 गज का एक प्लॉट खरीदा था। इसी प्लॉट पर गांव के अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, राजू और सुखविंदर उर्फ सुक्खी की नजर थी। वे इस जमीन को हड़पना चाहते थे, जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पिछले एक महीने से तनाव चल रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे चारों आरोपी जगतार के घर के बाहर पहुंचे और अश्लील गालियां देने लगे। शोर सुनकर जगतार बाहर निकला और उन्हें गाली देने से मना किया। इसी बात पर तैश में आकर अमरीक, जसवंत और राजू ने जगतार को दबोच लिया। तभी सुखविंदर ने अवैध कट्टा निकाला और जगतार की जांघ पर फायर कर दिया। गोली लगते ही जगतार जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में खून से लथपथ जगतार को लेकर सीकरी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और साक्ष्य जुटाए। मृतक जगतार सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। और जगह जगह आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है3
- दौसा (कुंडल)। दौसा जिले के कुंडल मुख्यालय पर निर्माणाधीन 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को निर्माणाधीन इमारत पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को जल्द ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की बात कही । करोड़ों का बजट, गुणवत्ता शून्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा नीम का पाड़ा ने मामले की गंभीरता बताते हुए कहा कि इस चिकित्सालय का निर्माण लगभग 0.70 हेक्टेयर भूमि पर हो रहा है, जिसके लिए सरकार द्वारा करीब 8.25 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया है। बावजूद इसके, निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। निर्माण में बड़ी कमियां: प्रदर्शनकारियों और स्थानीय निवासियों ने निर्माण में निम्नलिखित गंभीर आरोप लगाए हैं: बजरी की जगह मिट्टी: निर्माण में मानक बजरी के स्थान पर मिट्टी मिश्रित सामग्री का उपयोग हो रहा है। सीमेंट में धांधली: ग्रामीण राजेश कुमार मीणा ने बताया कि जहाँ 53 ग्रेड की मजबूत सीमेंट लगनी चाहिए, वहाँ 43 ग्रेड की घटिया सीमेंट का उपयोग हो रहा है। तराई का अभाव: ग्रामीण गिर्राज प्रसाद सैनी के अनुसार, कंक्रीट और चिनाई के बाद भवन की सही तरीके से तराई (Curing) भी नहीं की जा रही है, जिससे भविष्य में भवन के ढहने का खतरा बना रहेगा। आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में दखल देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की और गुणवत्ता में सुधार नहीं कराया, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेंगे। प्रदर्शन के दौरान जितेंद्र शर्मा, राजेश मीणा, गिर्राज सैनी सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।1
- डीग जिले का एक ऐसा चमत्कारी हनुमान मंदिर जहां आने की है देर पल भर में हो जाएंगे संकट दूर1
- Post by Moolchand saini1
- Post by Janta Seva841
- सरपंचों के चुनाव सहित पंचायत राज के चुनाव को लेकर पंचायत राज मंत्री MADAN DILAWAR बोले " सरकार समय पर चुनाव कराएगी1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1