ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े। ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े। सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में हाई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल तोड़कर उपद्रव किया गया जिससे पूरे स्कूल परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की खिड़कियों से कांच की बोतल अंदर दीवाल में मारकर फोड़ी गई। वहां के तिरंगा स्तंभ को भी क्षति पहुंचाई गई एवं स्कूल परिसर की दीवारों पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 7:00 बजे से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भयभीत है उन्होंने बताया कि आए दिन यहां गंदगी फैलाई जाती है एवं अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है स्कूल की शिक्षकों द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को निवेदन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू की स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकों को जांच कर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

- सोहागपुर में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में 25 साल बाद सोहागपुर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में, मंगलवार को हुए चार मुकाबले सोहागपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति विद्यालय खेल परिसर में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 अपने पूरे रोमांच पर पहुँच गई है। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को कुल चार हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के जोश और जज़्बे ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के पहले मुकाबले में उज्जैन की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए भोपाल को 3–2 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला सिवनी छपारा और मंडीदीप के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में मंडीदीप ने सिवनी छपारा को 2–1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में इटारसी और रायपुर (छत्तीसगढ़) आमने-सामने रहे, जहाँ कड़े संघर्ष के बाद इटारसी की टीम ने 2–0 से जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं दिन का सबसे अहम मुकाबला सोहागपुर बनाम उत्तर प्रदेश (सोनभद्र) के बीच खेला जा रहा था। इस मुकाबले में सोहागपुर की टीम ने 3- 1 से जीत दर्ज कर 25 साल बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। यह मुकाबला मंगलवार शाम 6:00 बजे तक चलता रहा।1
- न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्रों को दी कानून और केरियर की जानकारी* बनखेड़ी। तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, बनखेड़ी में एक 'विधिक साक्षरता शिविर' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य के केरियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन देना रहा। *कानून और केरियर पर विशेष मार्गदर्शन* कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (पिपरिया), श्रीमती शालिनी मिश्रा शुक्ला जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने नाबालिग छात्र छात्राओ को अपराधों से बचने की सलाह दी *अधिवक्ता संघ के विचार* शिविर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नागवंशी और सचिव वेदप्रकाश भार्गव ने भी अपने विचार साझा किए ,उन्होंने दैनिक जीवन में विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि किस तरह कानून का ज्ञान एक सजग नागरिक बनने में सहायक होता है। साथ ही मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रहने की सलाह दी *इनकी रही उपस्थिति* इस अवसर पर विधिक क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री बृजेश पटेल (कोषाध्यक्ष) अधिवक्ता संघ श्री हरपाल सिंह चौधरी (अधिवक्ता) श्री शिवम मालवीय (अधिवक्ता) श्री मोहन कुशवाहा (अधिवक्ता) श्री ज्ञानचंद जी पांडे (अधिवक्ता) कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य फादर श्री स्टेलिन जेरी एंटो एवं सिस्टर रेंसी जार्ज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद) तिलक वार्ड के पूर्व पार्षद श्री प्रदीप दुबे की बिटिया कु.उपासना दुबे जो कि यूरोप में जॉब करती हैं उन्होंने यहां आकर अपने भाई स्व.विशाल दुबे की जन्म जयंती पर जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को भोजन तो कराए साथ ही आपने ठंड से बचाव हेतु इन्हें गर्म वस्त्र कंबल आदि वितरित कर पुण्य व सराहनीय कार्य किया।1
- पचमढ़ी में भारत सरकार स्काउट गाइड एवं राष्ट्रीय सहायक संस्थान में 27 व अंतराष्ट्रीय कैंप सोमवार को शुरू हो गया है पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में1
- Post by ABDUL1
- Post by Satendra mishra1
- Post by Rammulal Saiyam2
- ग्राम सेमरी हरचंद के स्कूल में आसामाजिक तत्वों का उपद्रव,शराब की बोतल तोड़कर फेंकी,तीन सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े। सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में हाई स्कूल के पीछे स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में रात्रि को असामाजिक तत्वों द्वारा शराब की बोतल तोड़कर उपद्रव किया गया जिससे पूरे स्कूल परिसर में कांच के टुकड़े बिखर गए अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की खिड़कियों से कांच की बोतल अंदर दीवाल में मारकर फोड़ी गई। वहां के तिरंगा स्तंभ को भी क्षति पहुंचाई गई एवं स्कूल परिसर की दीवारों पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 7:00 बजे से वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भयभीत है उन्होंने बताया कि आए दिन यहां गंदगी फैलाई जाती है एवं अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की जाती है स्कूल की शिक्षकों द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने को निवेदन किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच शुरू की स्कूली बच्चों एवं शिक्षक शिक्षकों को जांच कर उचित एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।1