Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के गोविंद सिंह डोटासरा ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया है कि हनुमान बेनीवाल जी जनता के लिए आंदोलन भी करते हैं और उनके लिए लड़ते भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना है कि वे मुकदमे भी झेल रहे हैं।
Pawan sharma
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के गोविंद सिंह डोटासरा ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया है कि हनुमान बेनीवाल जी जनता के लिए आंदोलन भी करते हैं और उनके लिए लड़ते भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना है कि वे मुकदमे भी झेल रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ओडिशा के पुरी में लगातार हो रही बारिश से बेपरवाह होकर लाखों भक्त सालाना जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठा हुए। बारिश में भीगी रथ यात्रा होने के बावजूद पुरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जो मौसम की परवाह किए बिना इस पावन आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं।1
- दौसा जिले के कुण्डल क्षेत्र में करीब दो-तीन महीने पहले हुई 64 लाख रुपये की चोरी के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (आईपीएस) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस संवेदनशील प्रकरण पर लगातार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो तकनीकी और पारंपरिक दोनों ही तरीकों से गहनता से जांच में जुटी हुई है। एसपी पीयूष दीक्षित ने पूरा विश्वास जताया है कि पुलिस को जल्द ही इस मामले में सफलता मिलेगी, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- जयपुर जिले के शाहपुरा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के महेंद्र चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की गई। इस कार्यक्रम में रिटायर्ड एडिशनल एसपी प्रभाती लाल शेरावत के साथ पहुंचकर महेंद्र चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान उनके स्वस्थ, नीरोग एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।1
- दौसा के कालाखो स्थित हरितवाल फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने और सेल्समैन को कार से घसीटकर घायल करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। यह वारदात 5 जुलाई की रात की है, जब बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर 4 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना पैसे दिए भागने लगे। सेल्समैन रामस्वरूप मीणा ने जब कार को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी उन्हें करीब 50 से 60 फीट तक घसीटते हुए ले गए, जिससे वह घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल (आरपीएस) और वृत्ताधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी युधिष्ठिर के नेतृत्व में सदर थाना, कोतवाली थाना, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सलेमपुरा निवासी छुट्टनलाल (22) और बोरदा निवासी पवन महावर (23) शामिल हैं। वहीं, अशोक मीणा और हिस्ट्रीशीटर दिलराज मीणा फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इससे पहले भी दौसा शहर, लालसोट और सैंथल क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर या नंबर प्लेट हटाकर इसी तरह पेट्रोल चोरी की वारदातें कर चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।1
- दौसा जिले की बांदीकुई थाना पुलिस ने पिछले कई महीनों से महिलाओं को निशाना बनाकर सुनसान इलाकों में आभूषण लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर और इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाणगंगा नदी क्षेत्र में घेराबंदी कर इन आरोपियों को धर दबोचा। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध 315 बोर देशी कट्टे, नौ जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पाहुआ (कुम्हेर, डीग) निवासी 40 वर्षीय महेश उर्फ फुद्दू और चितोकरी (भरतपुर) निवासी 28 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने दौसा, भरतपुर, डीग और अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों में 50 से अधिक लूट और वाहन चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी बांदीकुई, बसवा, कोलवा, बैजूपाड़ा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुनसान रास्तों पर अकेली महिलाओं को हथियारों के बल पर रोकते थे और उनके सोने के मंगलसूत्र, जंतर, कुंडल, लॉकेट और पैंडल लूट लेते थे। इन वारदातों से आमजन में भारी भय का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद से इन्हें दबोचा। यह बड़ी कार्रवाई जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल व वृत्ताधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा के सुपरविजन में की गई। इस टीम में बांदीकुई थाना प्रभारी जहीर अब्बास, बसवा थाना प्रभारी नरेशचंद शर्मा सहित डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी महेश उर्फ फुद्दू के खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती की योजना, नकबजनी और अवैध हथियार के 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ कई अदालतों से स्थायी वारंट भी जारी हैं। पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, जिससे लूटे गए आभूषणों की बरामदगी और अन्य मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।4
- लालसोट विधायक रामविलास डूंगरपुर ने लालसोट के नर्सिंग कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण के दौरान कॉलेज निर्माण की गुणवत्ता में कई गंभीर कमियां और बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही एसडीएम विजेंद्र कुमार को तलब किया और तुरंत एक जांच कमेटी गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का सही उपयोग, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।3
- जयपुर के चौमूं में एटीएम लूट की कोशिश की घटना सामने आई है। 'जस्ट जयपुर लाइव' के अनुसार, चौमूं में एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया है।1